Uncategorised

पुणे – हड़पसर के बीच रेल तिहरीकरण हेतु रेल ब्लॉक : कई मेल/एक्सप्रेस एवं उपनगरीय गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

08 सितंबर 2026, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल के पुणे मंडल में हडपसर-घोरपडी तीसरी रेल लाइन के कार्यान्वयन हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक

मध्य रेल के पुणे मंडल में हडपसर-घोरपडी के बीच तीसरी रेल लाइन के कार्यान्वयन हेतु आवश्यक इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा ओवरहेड उपकरण संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा।

उक्त कार्य 19.09.2026 से 04.10.2026 तक 15 दिनों की अवधि में किए जाएंगे। इसके मद्देनजर रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने, कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने, कुछ ट्रेनों की यात्रा आंशिक रूप से समाप्त करने अथवा आंशिक रूप से प्रारंभ करने, कुछ ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित करने तथा कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। भुसावल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेनों पर प्रभाव निम्नानुसार है:

1) ट्रेनों का रद्दीकरण :- कुल 42 गाड़ियोंके फेरे निम्नलिखित तिथियोंके अनुसार रद्द किए जाएंगे।

  • ट्रेन संख्या 12114 नागपुर–पुणे एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 02.10.2026 को नागपुर से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 12113 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 12136 नागपुर–पुणे एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को नागपुर से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 12135 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.10.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 11026 अमरावती–पुणे एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को अमरावती से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 11025 पुणे–अमरावती एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.10.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।

2) ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

25 गाड़ियाँ अपने नियमित मार्ग की जगह परावर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। कृपया निम्नलिखित सूची देखिए,

  • ट्रेन संख्या 12221 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.09.2026 एवं 03.10.2026 को पुणे से निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे–लोणावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड मार्ग से हावड़ा पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 12222 हावड़ा–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को हावड़ा से निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल–कर्जत–लोणावला–पुणे मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 11078 जम्मू तवी–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.09.2026 को जम्मू तवी से निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल–कर्जत–लोणावला–पुणे मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन–वास्को-द-गामा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.09.2026 एवं 03.10.2026 को हजरत निजामुद्दीन से निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड–कास्टी–दौंड–कुर्डुवाडी–पंढरपुर–मिरज मार्ग से वास्को-द-गामा पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 11077 पुणे–जम्मू तवी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 20.09.2026 को पुणे से निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे–लोणावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड मार्ग से जम्मू तवी पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 12135 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 20.09.2026 को पुणे से निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे–लोणावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड मार्ग से नागपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 22131 पुणे–बनारस एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.09.2026 को पुणे से निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे–लोणावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड मार्ग से बनारस पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 22171 पुणे–रानी कमलापति एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 20.09.2026 को पुणे से निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे–लोणावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड मार्ग से रानी कमलापति पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 22686 चंडीगढ़–यशवंतपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को चंडीगढ़ से निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड–कास्टी–दौंड–कुर्डुवाडी–पंढरपुर–मिरज मार्ग से यशवंतपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 12147 कोल्हापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.09.2026 को कोल्हापुर से निर्धारित मार्ग के बजाय कोल्हापुर–मिरज–कुर्डुवाडी–दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड मार्ग से हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 12781 मैसूर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 18.09.2026 एवं 02.10.2026 को मैसूर से निर्धारित मार्ग के बजाय कोल्हापुर–मिरज–कुर्डुवाडी–दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड मार्ग से हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

3) आंशिक यात्रा समाप्ति / आंशिक यात्रा प्रारंभ

निम्नलिखित 37 गाड़ियोंके विविध तिथियोंके फेरे आंशिक रद्द किए जा रहे है।

  • ट्रेन संख्या 11026 अमरावती–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.09, 22.09 एवं 02.10.2026 को अमरावती से प्रस्थान कर दौंड में यात्रा समाप्त करेगी।
  • ट्रेन संख्या 11025 पुणे–अमरावती एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को पुणे स्टेशन के बजाय दौंड से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02.10.2026 को हटिया से प्रस्थान कर दौंड में यात्रा समाप्त करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.10.2026 को पुणे स्टेशन के बजाय दौंड से 11:52 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22172 रानी कमलापति–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को रानी कमलापति से प्रस्थान कर दौंड में यात्रा समाप्त करेगी।
  • ट्रेन संख्या 22171 पुणे–रानी कमलापति एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04.10.2026 को पुणे स्टेशन के बजाय दौंड से 16:15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 20162 जबलपुर–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 20.09.2026 को जबलपुर से प्रस्थान कर दौंड में यात्रा समाप्त करेगी।
  • ट्रेन संख्या 20161 पुणे–जबलपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.09.2026 को पुणे स्टेशन के बजाय दौंड से 12:22 बजे प्रस्थान करेगी।

4) ट्रेनों के समय में पुनर्निर्धारण :- निम्नलिखित गाड़ियाँ निर्देशित तिथियोंको अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से रवाना की जाएगी/ रास्तेमें नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

  • ट्रेन संख्या 12221 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.09.2026 को पुणे से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी। (1 घंटा 45 मिनट विलंब से)
  • ट्रेन संख्या 11077 पुणे–जम्मू तवी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.09.2026 एवं 23.09.2026 को पुणे से 17:50 बजे, 03.10.2026 को 18:45 बजे तथा 04.10.2026 को 19:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 12113 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.09.2026 एवं 23.09.2026 को पुणे से 18:10 बजे तथा 21.09.2026 को 18:00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 12129 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.09.2026 को 19:05 बजे, 20.09.2026 को 20:35 बजे, 03.10.2026 को 19:25 बजे तथा 04.10.2026 को 20:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन संख्या 12135 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.09.2026 को पुणे से 18:00 बजे प्रस्थान करेगी। (25 मिनट विलंब से)
  • ट्रेन संख्या 11033 पुणे–दरभंगा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 23.09.2026 को पुणे से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी। (45 मिनट विलंब से)
  • ट्रेन संख्या 22123 पुणे–अजनी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02.10.2026 को पुणे से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी। (45 मिनट विलंब से)
  • ट्रेन संख्या 11406 अमरावती–पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03.10.2026 को अमरावती से 22:50 बजे प्रस्थान करेगी। (3 घंटे विलंब से)
  • ट्रेन संख्या 20151 हडपसर–रेवा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24.09.2026 को हडपसर से 16:00 बजे तथा 01.10.2026 को 17:00 बजे प्रस्थान करेगी।

मध्य रेल यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है। भविष्य में यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सक्षम एवं सुचारू रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य अत्यंत आवश्यक है।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें तथा यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करें।

Leave a comment