Uncategorised

मध्य रेल, भुसावल मंडल के जलगांव – शिरसोली – म्हसावद खंड में सिग्नल उन्नयन कार्य हेतु रेल ब्लॉक; 6 गाड़ियाँ रद्द और 20 को नियंत्रित कर चलाया जाएगा

06 सितंबर 2026, रविवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल के भुसावल मंडल के जलगांव – शिरसोली – म्हसावद खंड में अप एवं डाउन दोनों मार्गों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से इस मार्ग पर रेल परिचालन को अधिक कुशल, सुरक्षित एवं सुचारू बनाने में सहायता मिलेगी।

इस कार्य के तहत 07 सितंबर 2026 को प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य तथा 08 सितंबर 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। 08 सितंबर 2026 को जलगांव – शिरसोली – म्हसावद खंड के अप एवं डाउन दोनों मार्गों पर सुबह 06.00 बजे से शाम 18.00 बजे तक 12 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस कार्य के कारण रेल यातायात पर निम्नानुसार प्रभाव पड़ेगा:

दिनांक 08 सितंबर 2026 को रद्द की जाने वाली ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 11119 इगतपुरी–भुसावल मेमू इगतपुरी से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 11120 भुसावल–इगतपुरी मेमू भुसावल से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 11113 भुसावल–देवळाली मेमू भुसावल से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 11114 देवळाली–भुसावल मेमू देवळाली से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 61129 नासिक रोड–बडनेरा मेमू नासिक रोड से रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 61130 बडनेरा–नासिक रोड मेमू बडनेरा से रद्द रहेगी।

दिनांक 08 सितंबर 2026 को ट्रेनों का नियमन

  • ट्रेन संख्या 22590 हडपसर–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस को माहेजी स्टेशन पर 02 घंटे 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 12627 बेंगलुरु–नई दिल्ली एक्सप्रेस को पाचोरा स्टेशन पर 01 घंटा 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–छपरा एक्सप्रेस को गालन स्टेशन पर 01 घंटा 35 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 22360 मुंबई–पटना एक्सप्रेस को कजगांव स्टेशन पर 01 घंटा 15 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 17363 हुबली–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को वाघली स्टेशन पर 01 घंटा 10 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–जयनगर एक्सप्रेस को चालीसगांव स्टेशन पर 01 घंटा नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–कामाख्या एक्सप्रेस को हिरापुर स्टेशन पर 15 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11072 बलिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को भादली स्टेशन पर 02 घंटे 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 22589 बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस को भुसावल स्टेशन पर 02 घंटे 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11058 अमृतसर–मुंबई एक्सप्रेस को भुसावल स्टेशन पर 01 घंटा 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस को वरणगांव स्टेशन पर 01 घंटा 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 22537 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को दुसखेड़ा स्टेशन पर 01 घंटा 35 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11062 जयनगर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को सावदा स्टेशन पर 01 घंटा 15 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11040 गोंदिया–कोल्हापुर एक्सप्रेस को बोदवड स्टेशन पर 01 घंटा नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 11011 मुंबई–धुळे एक्सप्रेस को नांदगांव स्टेशन पर 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 12753 हजूर साहिब नांदेड–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को कजगांव स्टेशन पर 01 घंटा 25 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 12715 हजूर साहिब नांदेड–अमृतसर एक्सप्रेस को नायडोंगरी स्टेशन पर 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 12103 पुणे–लखनऊ एक्सप्रेस को हिसवळ स्टेशन पर 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

ट्रेनों का पुनर्निर्धारण

  • ट्रेन संख्या 26102 अजनी–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 08 सितंबर 2026 को अजनी से 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। निर्धारित प्रस्थान समय 09.50 बजे है।
  • ट्रेन संख्या 19004 भुसावल–दादर एक्सप्रेस दिनांक 08 सितंबर 2026 को भुसावल से 18.40 बजे प्रस्थान करेगी। निर्धारित प्रस्थान समय 17.40 बजे है।

मध्य रेल यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है। भविष्य में यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सक्षम एवं सुचारू रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य अत्यंत आवश्यक है।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें तथा यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करें।

Leave a comment