Uncategorised

मध्य रेल, मुम्बई मण्डल में टिटवाला प्लेटफार्म विस्तार हेतु रेल ब्लॉक ; उपनगरीय एवं मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ बाधित होंगी।

05 सितंबर 2026, शनिवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निम्नलिखित रेल ब्लॉक की सूचना जारी की है।

15 कोच वाली ट्रेनों के संचालन हेतु प्लेटफॉर्म विस्तार के लिए टिटवाला में 15 दिनों तक विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 को उपनगरीय तथा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव

मध्य रेल द्वारा 15 कोच वाली ट्रेनों के संचालन हेतु टिटवाला स्टेशन के प्लेटफॉर्म के विस्तार के लिए 28/29.08.2026 की मध्यरात्रि से 11/12.09.2026 की मध्यरात्रि तक 15 दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक प्रत्येक रात लगभग 5 से 6 घंटे की अवधि के लिए होगा।

04/05.09.2026 (शुक्रवार/शनिवार) से 06/07.09.2026 (रविवार/ सोमवार) की मध्यरात्रि तक ब्लॉक का विवरण एवं ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव

ब्लॉक की अवधि:
04/05.09.2026 की मध्यरात्रि से 06/07.09.2026 की मध्यरात्रि तक

ब्लॉक का समय:
00.00 बजे से 05.00 बजे तक (प्रत्येक रात)

ब्लॉक सेक्शन:
अप एवं डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन (कसारा)

उपनगरीय सेवाओं पर प्रभाव

11/12.09.2026 (शुक्रवार/शनिवार की रात) की मध्यरात्रि तक टिटवाला जाने वाली सभी उपनगरीय सेवाओं को आसनगांव तक बढ़ाया जाएगा तथा टिटवाला से शुरू होने वाली सभी सेवाएं आसनगांव से प्रारंभ होंगी।

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 की ब्लॉक अवधि के दौरान उपनगरीय ट्रेनों का संचालन
उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी

ब्लॉक अवधि के दौरान टिटवाला और कसारा के बीच उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

डाउन सेवाएं:

  • सीएसएमटी–टिटवाला लोकल, सीएसएमटी से 22.00 बजे एवं 22.50 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • सीएसएमटी–कुर्ला लोकल, सीएसएमटी से 08.41 बजे एवं 20.41 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • सीएसएमटी–कसारा लोकल, सीएसएमटी से 22.47 बजे एवं 00.08 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • सीएसएमटी–ठाणे लोकल, सीएसएमटी से 08.08 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • ठाणे–टिटवाला लोकल, ठाणे से 05.35 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • कुर्ला–कल्याण लोकल, कुर्ला से 17.59 बजे प्रस्थान करने वाली।

अप सेवाएं:

  • टिटवाला–सीएसएमटी लोकल, टिटवाला से 06.13 बजे, 21.00 बजे एवं 22.06 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • ठाणे–सीएसएमटी लोकल, ठाणे से 09.08 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • कल्याण–सीएसएमटी लोकल, कल्याण से 19.02 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • कसारा–सीएसएमटी लोकल, कसारा से 03.51 बजे प्रस्थान करने वाली।
  • टिटवाला–परेल लोकल, टिटवाला से 08.09 बजे प्रस्थान करने वाली।

उपनगरीय सेवाओं का आंशिक समापन/प्रारंभ

  • सीएसएमटी–टिटवाला लोकल, सीएसएमटी से 23.16 बजे एवं 23.42 बजे प्रस्थान करने वाली सेवाएं ठाणे में आंशिक रूप से समाप्त होंगी।
  • टिटवाला–सीएसएमटी लोकल, टिटवाला से 03.56 बजे एवं 04.32 बजे निर्धारित सेवाएं क्रमशः ठाणे से 04.44 बजे एवं 05.19 बजे प्रारंभ होंगी।

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 की अंतिम एवं पहली लोकल

  • डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक से पहले कसारा के लिए अंतिम लोकल सीएसएमटी से 21.32 बजे रवाना होगी।
  • डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक से पहले टिटवाला के लिए अंतिम लोकल सीएसएमटी से 21.20 बजे रवाना होगी।
  • अप नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक से पहले सीएसएमटी के लिए अंतिम लोकल कसारा से 22.00 बजे तथा ठाणे के लिए अंतिम लोकल आसनगांव से 23.08 बजे रवाना होगी।
  • डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक के बाद कसारा के लिए पहली लोकल सीएसएमटी से 04.19 बजे रवाना होगी।
  • अप नॉर्थ ईस्ट लाइन पर ब्लॉक के बाद सीएसएमटी के लिए पहली लोकल कसारा से 04.59 बजे तथा टिटवाला से 05.11 बजे रवाना होगी।

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 को उपनगरीय सेवाओं का आंशिक समापन/प्रारंभ

निम्न डाउन उपनगरीय सेवाएं ठाणे तक चलेंगी:

  • सीएसएमटी–टिटवाला एसी लोकल, सीएसएमटी से 06.30 बजे तथा दादर–टिटवाला एसी सेवा, दादर से 15.33 बजे।
  • सीएसएमटी–टिटवाला सेवाएं, सीएसएमटी से 11.24 बजे, 13.42 बजे, 23.16 बजे एवं 23.42 बजे।

निम्न डाउन उपनगरीय सेवाएं कल्याण तक चलेंगी:

  • सीएसएमटी–टिटवाला सेवाएं, सीएसएमटी से 09.27 बजे एवं 19.46 बजे।

निम्न अप उपनगरीय सेवाएं ठाणे से प्रारंभ होंगी:

  • टिटवाला–सीएसएमटी एसी लोकल, ठाणे से 09.22 बजे एवं 17.24 बजे।
  • टिटवाला–सीएसएमटी लोकल, ठाणे से 07.33 बजे, 13.08 बजे एवं 16.23 बजे।

निम्न अप उपनगरीय सेवाएं कल्याण से प्रारंभ होंगी:

  • टिटवाला–सीएसएमटी लोकल, कल्याण से 10.36 बजे एवं 20.55 बजे।

मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों पर प्रभाव

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 की रात निम्न ट्रेनों के समय में पुनर्निर्धारण किया जाएगा:

  • 12141 एलटीटी–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 04.09.2026, 05.09.2026 एवं 06.09.2026 को एलटीटी से 04.15 बजे रवाना होगी।
  • 11057 सीएसएमटी–अमृतसर एक्सप्रेस, 04.09.2026, 05.09.2026 एवं 06.09.2026 को सीएसएमटी से 04.00 बजे रवाना होगी।
  • 22177 सीएसएमटी–बनारस महानगरी एक्सप्रेस, 05.09.2026, 06.09.2026 एवं 07.09.2026 को सीएसएमटी से 04.15 बजे रवाना होगी।
  • 22538 एलटीटी–गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, 05.09.2026, 06.09.2026 एवं 07.09.2026 को एलटीटी से 04.45 बजे रवाना होगी।
  • 12879 एलटीटी–भुवनेश्वर एक्सप्रेस, 05.09.2026 को एलटीटी से 04.30 बजे रवाना होगी।
  • 12811 एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस, 06.09.2026 एवं 07.09.2026 को एलटीटी से 04.30 बजे रवाना होगी।

मुंबई मंडल में निम्न ट्रेनों को विनियमित किया जाएगा

वासिंद में 02.00 बजे से 05.00 बजे तक:

  • 11048 गोरखपुर–दादर एक्सप्रेस — 05.09.2026 एवं 07.09.2026
  • 11044 बलिया–दादर एक्सप्रेस — 06.09.2026

आटगांव में 02.30 बजे से 04.55 बजे तक:

  • 12102 शालीमार–एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस — 05.09.2026
    15181 मऊ–एलटीटी एक्सप्रेस — 07.09.2026

खर्डी में 02.35 बजे से 04.55 बजे तक:

  • 18030 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस — 05.09.2026, 06.09.2026 एवं 07.09.2026

कसारा में 02.20 बजे से 05.00 बजे तक:

  • 12810 हावड़ा–सीएसएमटी मेल — 05.09.2026, 06.09.2026 एवं 07.09.2026

इगतपुरी में 02.00 बजे से 04.55 बजे तक:

  • 20104 गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस — 05.09.2026, 06.09.2026 एवं 07.09.2026
  • 11203 नागपुर–मडगांव एक्सप्रेस — 06.09.2026
  • 11032 अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस — 05.09.2026
    12132 साईनगर शिरडी- दादर एक्सप्रेस — 07.09.2026

निम्न ट्रेनें गंतव्य पर 30 से 40 मिनट की देरी से पहुंचेंगी

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 को:

  • 17058 लिंगमपल्ली–सीएसएमटी देवगिरी एक्सप्रेस
  • 12618 हजरत निजामुद्दीन–एर्नाकुलम मंगलाद्वीप एक्सप्रेस
  • 12138 फिरोजपुर–सीएसएमटी पंजाब मेल
  • 12290 नागपुर–सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस
  • 12262 हावड़ा–सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस
  • 12154 रानी कमलापति–एलटीटी एक्सप्रेस

भुसावल मंडल में निम्न ट्रेनों को आवश्यकतानुसार विनियमित किया जाएगा

04/05.09.2026 से 06/07.09.2026 को:

  • 11002 बल्लारशाह–सीएसएमटी नंदीग्राम एक्सप्रेस
  • 12112 अमरावती–सीएसएमटी एक्सप्रेस
  • 12106 गोंदिया–सीएसएमटी विदर्भ एक्सप्रेस
  • 12545 रक्सौल–एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस
  • 12152 शालीमार–एलटीटी समरस्ता एक्सप्रेस

बाद में घोषित होने वाली विलंबित ट्रेनें/विशेष ट्रेनें भी परिचालन सुविधा के अनुसार विनियमित अथवा पुनर्निर्धारित की जाएंगी।

ये ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव एवं यात्री सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।

Leave a comment