04 सितंबर 2026, शुक्रवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083
बीते कल याने 03 सितंबर को, मध्य रेल के मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सावंतवाड़ी के लिए प्रतिदिन एक्सप्रेस गाड़ी का शुभारंभ फेरा गाड़ी क्रमांक 01001 से रवाना किया गया। नियमित फेरे की शुरुवात जल्द ही होगी।
15087/88 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई- सावंतवाड़ी – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन एक्सप्रेस
गाड़ी क्रमांक देखकर चौंकिएगा नही, गाड़ी मध्य रेल से कोंकण रेल के बीच चल रही है और क्रमांक पूर्वोत्तर रेलवे वाला है। जी, क्योंकि गाड़ी का रैक पूर्वोत्तर क्षेत्र की 12533/34 गोमतीनगर मुम्बई पुष्पक एक्सप्रेस का उपयोग किया जाना है। मतलब गोमतीनगर से मुम्बई आकर पुष्पक का रैक सावंतवाड़ी रवाना होगा और शाम में सावंतवाड़ी से रवाना होकर अगले दिन सुबह मुम्बई पहुँचेंगा और दो घण्टे फिर पुष्पक बनकर गोमतीनगर रवाना होगा। यह सब LHB रैको के लम्बी दूरी तक चलने की क्षमता के चलते संभव है।
15087 एक्सप्रेस मुम्बई से प्रतिदिन, रात 23:55 को रवाना होकर अगले दिन 14:15 पर सावंतवाड़ी पहुँचेंगी। वापसी में 15088 एक्सप्रेस सावंतवाड़ी से प्रतिदिन, शाम 17:20 पर सावंतवाड़ी से चलकर अगले दिन सुबह 6:40 पर मुम्बई पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपळूण, सावर्डे, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, वलवाड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाळ, सावंतवाड़ी रोड
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम,02 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 04 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 01 पेंट्रीकार, 01 जनरेटर कार, 01 पार्सल वैन, 01 एसएलआर कुल 23 LHB कोच
संक्षिप्त समयसारणी :

