Uncategorised

नई वन्देभारत एक्सप्रेस : सूरत – उदयपुर के बीच चलेगी

30 सितंबर 2026, बुधवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2083

रेल मुख्यालय ने 26903/04 सूरत उदयपुर सूरत इस नई वन्देभारत को शुरू करने की तिथियाँ जारी कर दी है।

26903 वन्देभारत एक्सप्रेस दिनांक 03 अक्टूबर से, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार के अलावा सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना हो कर शाम 13:40 पर उदयपुर पहुँचेंगी।

26304 वन्देभारत एक्सप्रेस दिनांक 04 अक्टूबर से, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार के अलावा उदयपुर से दोपहर 15:35 बजे रवाना हो कर रात 23:00 पर सूरत पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : सूरत, भरुच, वडोदरा, आणंद, असरवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, झंवर, उदयपुर

कोच संरचना : वन्देभारत के 07 वातानुकूलित चेयर कार एवं 01 एग्जीक्यूटिव चेयर कार कुल 08 कोच

उद्धाटन विशेष :

दिनांक 02 अक्टूबर को 09103 सूरत उदयपुर वन्देभारत एक्सप्रेस का उद्धाटन फेरा, सुबह 10:00 बजे सूरत से रवाना होकर भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असरवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, डूंगरपुर, झंवर स्टोपेजेस लेते हुए शाम 17:40 पर उदयपुर पहुँचेंगा। इसकी विस्तृत समयसारणी निम्नप्रकार से है।

अब तक आप इस वन्देभारत एक्सप्रेस को रेल विभाग के परिपत्र अनुसार नई समझ रहे है तो आप सही है। 😊 मगर आपका जो अंदाज़ा, 26963/64 उदयपुर असरवा उदयपुर वन्देभारत लेकर है, वह भी बिल्कुल ठीक है। इस असरवा वन्देभारत का दोनों दिशाओं में, अन्तिम फेरा दिनांक 01 अक्टूबर को रहेगा और उसके बाद यह गाड़ी सदा के लिए बन्द हो जाएगी। अर्थात नए नम्बर, नए रास्ते और समयसारणी के साथ 03 अक्टूबर से फिर यात्री सेवा में दाखिल हो जाएगी। मेरे ख्याल से असरवा उदयपुर के बीच चलनेवाली वन्देभारत, पहली वन्देभारत होगी जिसे अधिकृत घोषणा कर बन्द किया गया है।

Leave a comment