Uncategorised

मध्य रेल की अतिरिक्त दुर्गा पुजा, दीपावली विशेष गाड़ियाँ

01 अक्टूबर 2026, शुक्रवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल द्वारा परिचालित दीपावली विशेष गाड़ियोंकी सूची इससे पहले ब्लॉग में आ चुकी है। अब दुर्गा-पुजा निमित्त अतिरिक्त विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही है। आइए, देखते है

01043/44 लोकमान्य तिलक टर्मिनस समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष के 6-6 फेरे

01043 विशेष दिनांक 13/10 से 17/11 के बीच प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:15 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना हो कर बुधवार की रात 23:45 पर समस्तीपुर पहुँचेंगी। वापसी में 01044 विशेष दिनांक 15/10 से 19/11 के बीच प्रत्येक गुरुवार को प्रातः 03:00 पर समस्तीपुर से रवाना हो कर शुक्रवार दोपहर को 15:45 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, जलगांव भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंगपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 18 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर / एसएलआर कुल 22 LHB कोच

01143/44 लोकमान्य तिलक टर्मिनस दानापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन विशेष के 44-44 फेरे

01143 विशेष दिनांक 09/10 से 21/11 के बीच प्रतिदिन सुबह 10:30 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना हो कर अगले दिन, रात 21:50 पर दानापुर पहुँचेंगी। वापसी में 01144 विशेष दिनांक 10/10 से 22/11 के बीच प्रतिदिन, 00:10 पर दानापुर से रवाना हो कर अगले दिन, प्रातः 06:50 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर

कोच संरचना : 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 11 स्लिपर, 05 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 ICF कोच

01107/08 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सांतरागाछी लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष के 4-4 फेरे

01107 विशेष दिनांक 06/10 से 27/10 के बीच प्रत्येक मंगलवार को रात 20:20 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना हो कर गुरुवार प्रातः 05:00 पर सांतरागाछी पहुँचेंगी। वापसी में 01108 विशेष दिनांक 08/10 से 29/10 के बीच प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11:00 पर सांतरागाछी से रवाना हो कर शुक्रवार रात को 21:30 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, सांतरागाछी

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम, 03 वातानुकूलित टू टियर, 15 वातानुकूलित थ्री टियर, 01 पेंट्रीकार, 02 जनरेटर / एसएलआर कुल 22 LHB कोच

01483/84 खड़की हज़रत निजामुद्दीन खड़की द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट वातानुकूलित विशेष

01483 विशेष खड़की (पुणे) से दिनांक 06/10 से 20/11 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार को शाम 17:30 को रवाना होकर अगले दिन, शाम 18:10 को निजामुद्दीन पहुँचेंगी। वापसी में 01483 विशेष, निजामुद्दीन से दिनांक 07/10 से 21/11 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को, रात 22:10 पर रवाना हो कर अगले दिन, देर रात 22:15 पर खड़की पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : खड़की, लोनावला, कल्याण, भिवण्डी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड़, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मन्डी, कोटा, सवाई माधोपुर, मथुरा, हज़रत निजामुद्दीन

कोच संरचना : 06 वातानुकूलित टू टियर, 10 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर / एसएलआर कुल 18 LHB कोच

01411/12 खड़की सांगानेर खड़की साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

01411 विशेष खड़की (पुणे) से दिनांक 15/10 से 19/11 तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 09:45 को रवाना होकर अगले दिन, सुबह 06:45 को सांगानेर पहुँचेंगी। वापसी में 01412 विशेष, सांगानेर से दिनांक 16/10 से 20/11 तक प्रत्येक शुक्रवार को, सुबह 11:35 पर रवाना हो कर अगले दिन, सुबह 09:30 पर खड़की पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : खड़की, लोनावला, कल्याण, भिवण्डी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड़, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, भवानी मन्डी, कोटा, सवाई माधोपुर, सांगानेर

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 जनरेटर / एसएलआर कुल 16 LHB कोच

Leave a comment