Uncategorised

चलो नागपुर ! जय जय जय, जय भीम!! मध्य रेल द्वारा धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस-2026 के अवसर पर विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन

10 अक्टूबर 2026, शनिवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल द्वारा धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस-2026 के अवसर पर विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन

मध्य रेल द्वारा धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस-2026 के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुणे–नागपुर, नासिक रोड–नागपुर, मुंबई–नागपुर, नागपुर–अकोला, भुसावल–नागपुर तथा सोलापुर–नागपुर के बीच विशेष अनारक्षित गाड़ियाँ चलाई जाएंगी। इन विशेष गाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है:-

1) पुणे–नागपुर विशेष अनारक्षित गाड़ी (4 फेरे)

01215 विशेष गाड़ी दिनांक 19.10.2026 एवं 21.10.2026 को पुणे से 14.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

01216 विशेष गाड़ी दिनांक 20.10.2026 एवं 22.10.2026 को नागपुर से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.20 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव: दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, चालीसगांव, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा एवं अजनी।

संरचना: 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच एवं 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन।

2) नासिक रोड–नागपुर विशेष अनारक्षित मेमू (4 फेरे)

01217 विशेष गाड़ी दिनांक 18.10.2026 एवं 20.10.2026 को नासिक रोड से 18.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.00 बजे नागपुर पहुंचेगी।

01218 विशेष गाड़ी दिनांक 19.10.2026 एवं 21.10.2026 को नागपुर से 22.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.20 बजे नासिक रोड पहुंचेगी।

ठहराव: मनमाड, चालीसगांव, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, नांदुरा (केवल 01217), शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा एवं अजनी।

संरचना: 12 कोच मेमू।

3) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई–नागपुर विशेष अनारक्षित गाड़ी (4 फेरे)

01019 विशेष गाड़ी दिनांक 19.10.2026 एवं 21.10.2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.10 बजे नागपुर पहुंचेगी।

01020 विशेष गाड़ी दिनांक 20.10.2026 एवं 22.10.2026 को नागपुर से 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।

ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा एवं अजनी।

संरचना: 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच एवं 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन।

4) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई–नागपुर विशेष अनारक्षित गाड़ी (2 फेरे)

01219 विशेष गाड़ी दिनांक 18.10.2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.10 बजे नागपुर पहुंचेगी।

01220 विशेष गाड़ी दिनांक 19.10.2026 को नागपुर से 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।

ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा एवं अजनी।

संरचना: 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच एवं 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन।

5) नागपुर–अकोला विशेष गाड़ी (4 फेरे)

01131 विशेष गाड़ी दिनांक 20.10.2026 एवं 21.10.2026 को नागपुर से 18.40 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.30 बजे अकोला पहुंचेगी।

01132 विशेष गाड़ी दिनांक 21.10.2026 एवं 22.10.2026 को अकोला से 00.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 04.50 बजे नागपुर पहुंचेगी।

ठहराव: अजनी, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, बडनेरा एवं मुर्तिजापुर।

संरचना: 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं 2 द्वितीय श्रेणी आसन सहित गार्ड ब्रेक वैन।

6) भुसावल–नागपुर विशेष अनारक्षित गाड़ी (4 फेरे)

01213 विशेष गाड़ी दिनांक 21.10.2026 एवं 22.10.2026 को भुसावल से 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12.20 बजे नागपुर पहुंचेगी।

01214 विशेष गाड़ी दिनांक 20.10.2026 एवं 21.10.2026 को नागपुर से 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.00 बजे भुसावल पहुंचेगी।

ठहराव: मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा एवं अजनी।

संरचना: 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच एवं 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन।

7) सोलापुर–नागपुर विशेष अनारक्षित गाड़ी (2 फेरे)

01029 विशेष गाड़ी दिनांक 19.10.2026 को सोलापुर से 09.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.10 बजे नागपुर पहुंचेगी।

01030 विशेष गाड़ी दिनांक 20.10.2026 को नागपुर से 23.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.45 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

ठहराव: कुर्डुवाड़ी, दौंड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, चालीसगांव, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा एवं अजनी।

संरचना: 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच एवं 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन।

विशेष गाड़ियों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा NTES ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से इन विशेष रेल सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply