Uncategorised

नान्देड़ – तुकाइठाड़, खण्डवा से नए ट्रेक पर विशेष गाड़ी का एकल फेरा

16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, षष्ठि, विक्रम संवत 2083

दक्षिण मध्य रेल का वह मीनाक्षी रूट, भूले बिसरे मीटर गेज मार्ग की जयपुर से काचेगुड़ा के बीच चलनेवाली, दक्षिण एवं मध्य भारत को राजस्थान से जोड़नेवाली मीनाक्षी एक्सप्रेस का मार्ग। काचेगुड़ा, हैदराबाद से नान्देड़, अकोला, खण्डवा, महू, इन्दौर, रतलाम होते हुए राजस्थान पहुँचता था।

निम्नलिखित मैप देखिए,

अभी अकोला से खण्डवा जुड़ा नही है, कार्य जारी है। मगर अकोला से आकोट तक और खण्डवा से तुकाइठाड़ तक तो जुड़ गया है अतः कल दिनांक 17 अक्टूबर को नान्देड़ से अकोला, भुसावल बाईपास, खण्डवा होते हुए तुकाइठाड़ तक और फिर वापस नान्देड़ ऐसे मात्र पाँच कोच की विशेष गाड़ी चलाई जा रही है।

मैप http://www.indiarailinfo.com से साभार

07689/90 नान्देड़ तुकाइठाड़ नान्देड़ विशेष

07689 विशेष दिनांक 17 अक्टूबर को रात 22:15 को नान्देड से चलकर सुबह 11:00 बजे तुकाइठाड़ को पहुँचेंगी। वापसी में 07690 विशेष दिनांक 18 अक्टूबर को सुबह 11:30 को तुकाइठाड़ से रवाना होकर रात 23:40 पर नान्देड़ पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : हुजूर साहिब नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, भुसावल बाईपास, खण्डवा, मोरदाद, जिरवान हाल्ट, ताकल, गुढी, आमला खुर्द, रत्नापुर, तुकाइठाड़

कोच संरचना : 02 आरक्षित द्वितीय, 02 अनारक्षित द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर कुल 5 ICF कोच

Leave a Reply