Uncategorised

पुणे, मुम्बई से उत्तर भारत के बीच अमृतभारत विशेष गाड़ियाँ

18 अक्टूबर 2026, रविवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2083

दीपावली एवं छठ पूजा हेतु पुणे, मुम्बई से उत्तरी भारत की गाड़ियोंके लिए यात्रिओंकी माँग के चलते मध्य रेल ने पुणे – मुजफ्फरपुर और मुम्बई – अयोध्या के बीच अमृतभारत विशेष गाड़ियोंका नियोजन किया है।

1: 01481/82 हड़पसर मुजफ्फरपुर हड़पसर साप्ताहिक अमृतभारत विशेष (20 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक 6-6 फेरे)

01481 अमृतभारत विशेष दिनांक 20 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक, प्रत्येक मंगलवार 19:55 पर हड़पसर से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी। वापसी में 01482 अमृतभारत विशेष दिनांक 22 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक, प्रत्येक गुरुवार 13:15 पर मुजफ्फरपुर से हड़पसर के लिए रवाना होगी।

स्टोपेजेस : हड़पसर, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर, कोपरगाँव, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंगपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा, बक्सर, दानापुर, पाटलिपुत्र, समस्तीपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 07 द्वितीय साधारण सिटिंग, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 18 अमृतभारत के LHB कोच

2: 01453/54 हड़पसर मुजफ्फरपुर हड़पसर साप्ताहिक अमृतभारत विशेष (19 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक 6-6 फेरे)

01453 अमृतभारत विशेष दिनांक 19 अक्टूबर से 23 नवम्बर तक, प्रत्येक सोमवार 19:55 पर हड़पसर से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी। वापसी में 01454 अमृतभारत विशेष दिनांक 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक, प्रत्येक बुधवार 13:15 पर मुजफ्फरपुर से हड़पसर के लिए रवाना होगी।

स्टोपेजेस : हड़पसर, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर, कोपरगाँव, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंगपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा, बक्सर, दानापुर, पाटलिपुत्र, समस्तीपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 07 द्वितीय साधारण सिटिंग, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 18 अमृतभारत के LHB कोच

3 : 01045/46 लोकमान्य तिलक टर्मिनस अयोध्या कैंट लोकमान्य तिलक टर्मिनस  द्विसाप्ताहिक अमृतभारत विशेष (19 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक 12-12 फेरे)

01045 अमृतभारत विशेष दिनांक 19 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक, प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को 07:35 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट के लिए रवाना होगी। वापसी में 01046 अमृतभारत विशेष दिनांक 20 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक, प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को 13:50 पर अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होगी।

स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या कैंट

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 11 द्वितीय साधारण सिटिंग, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत के LHB कोच

Leave a Reply