Uncategorised

कसबे सुकेणे, खेरवाड़ी में 30 अक्टूबर को एकदिवसीय रेल ब्लॉक ; 6 गाड़ियाँ रद्द, 2 शार्ट टर्मिनेट, 5 डाइवर्ट और 7 नियंत्रित

28 सितंबर 2026, सोमवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083

मध्य रेल के मुम्बई मनमाड़ भुसावल रेल मार्ग पर, खेरवाड़ी, कसबे सुकेणे स्टेशनपर दिनांक 30 सितम्बर को एकदिवसीय रेल ब्लॉक लिया जाना है। 20 गाड़ियाँ ब्लॉक के दौरान बाधित हो रही है।

रद्द गाड़ियाँ JCO 30 सितम्बर : 11113/14 देवलाली भुसावल देवलाली एक्सप्रेस मेमू, 11119/20 इगतपुरी भुसावल इगतपुरी एक्सप्रेस मेमू, 61130/29 बड़नेरा नासिक बड़नेरा सवारी मेमू पूर्णतः रद्द रहेगी

शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट JCO 30 सितम्बर : 12071/72 मुम्बई हिंगोली मुम्बई जनशताब्दी एक्सप्रेस केवल हिंगोली से मनमाड़ के बीच चलेगी। मनमाड़ – मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी 4 मुम्बई की ओर जानेवाली अप ट्रेन्स और 1 मुम्बई से रवाना होनेवाली डाउन ट्रेन

JCO 28/9 13379 धनबाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, JCO 29/9 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस, 11056 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस और 22866 पुरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गाड़ियाँ मनमाड़ से कल्याण के बीच मार्ग परिवर्तन कर अहिल्यानगर, दौण्ड कॉर्ड, पुणे, कर्जत होकर कल्याण जाएगी। JCO 30 12534 मुम्बई लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस कल्याण से मार्ग परिवर्तन कर पुणे, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर होकर मनमाड़ आएगी और मनमाड़ से नियमित मार्ग पर चलकर लखनऊ पहुँचेंगी।

नियंत्रित कर चलनेवाली गाड़ियाँ : निम्नलिखित चार अप गाड़ियाँ और तीन डाउन गाड़ियाँ 60 से 180 मिनिट तक ब्लॉक की मांग के अनुसार, भुसावल मण्डल के स्टेशनोंपर नियंत्रित की जाएगी।

Leave a comment