Uncategorised

मध्य रेल के आसनगाव – कसारा खण्ड पर रेल तिहरीकरण हेतु सत्रह दिनों का रेल ब्लॉक; बहुत सी यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

28 सितंबर 2026, सोमवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, मध्य रेल में मुम्बई मण्डल के कल्याण – इगतपुरी खण्ड में रेल की तीसरी मार्गिका बिछाने का कार्य जारी है। दिनांक 07 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक इस कार्य हेतु आसनगाव से कसारा के बीच रेल ब्लॉक लिए जाने की सूचना है। दिनांक 07 से 15 एवं 20 से 23 अक्टूबर तक बहुत सी यात्री गाड़ियोंको नियंत्रित कर चलाया जाएगा, मगर दिनांक 16 से 19 के बीच यात्री गाड़ियाँ ज्यादातर बाधित रहेंगी। इनमें रद्दीकरण, आंशिक रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन इत्यादि रहेंगा। आइए, समझते है बाधित गाड़ियोंकी सूची।

दिनांक 07 अक्टूबर 2026 :

06 गाड़ियाँ लगभग 45 से 95 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 08 अक्टूबर 2026 :

06 गाड़ियाँ लगभग 10 से 95 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 09 अक्टूबर 2026 :

05 गाड़ियाँ लगभग 15 से 60 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

05 यात्री गाड़ियाँ जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 240 से 270 मिनट कर देरी से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेंगी, अपने निर्धारित प्रस्थान समय से रिशेड्यूल की जाएगी।

दिनांक 10 अक्टूबर 2026 :

08 गाड़ियाँ लगभग 45 से 95 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 11 अक्टूबर 2026 :

12 गाड़ियाँ लगभग 20 से 25 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 12 अक्टूबर 2026 :

05 गाड़ियाँ लगभग 15 से 20 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 13 अक्टूबर 2026 :

04 गाड़ियाँ लगभग 15 से 20 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

दिनांक 14 अक्टूबर 2026 :

08 गाड़ियाँ लगभग 25 से 120 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

मार्ग परिवर्तन : 3 गाड़ियाँ, 12598 मुम्बई गोरखपुर सुपरफास्ट, 11043 दादर बरौनी एक्सप्रेस एवं 12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम कल्याण से मनमाड़ के बीच नियमित मार्ग इगतपुरी, नासिक की जगह कर्जत, पुणे, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर होकर चलेगी।

रिशेड्यूल : 07 यात्री गाड़ियाँ जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से, अपने नियमित प्रस्थान समय से, 75 से 195 मिनट तक देरी से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेंगी, अपने निर्धारित प्रस्थान समय से रिशेड्यूल की जाएगी।

दिनांक 15 अक्टूबर 2026 :

04 गाड़ियाँ लगभग 20 से 60 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

मार्ग परिवर्तन : 3 गाड़ियाँ, 12598 मुम्बई गोरखपुर सुपरफास्ट, 11047 दादर गोरखपुर एक्सप्रेस एवं 12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम कल्याण से मनमाड़ के बीच नियमित मार्ग इगतपुरी, नासिक की जगह कर्जत, पुणे, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर होकर चलेगी।

रिशेड्यूल : 07 यात्री गाड़ियाँ जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से, अपने नियमित प्रस्थान समय से, 75 से 425 मिनट तक देरी से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेंगी, अपने निर्धारित प्रस्थान समय से रिशेड्यूल की जाएगी।

दिनांक 16 अक्टूबर 2026 :

05 गाड़ियाँ लगभग 20 से 50 मिनट तक इगतपुरी से भुसावल के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

D डे अर्थात दिनांक 17/18 अक्टूबर

रद्द की गई गाड़ियाँ : 12 गाड़ियाँ रद्द रहेंगी

12112 अमरावती मुम्बई, 12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम,  11002 बल्हारशाह मुम्बई नंदीग्राम JCO 18/10 को सम्पूर्णतः रद्द रहेंगी

12111 मुम्बई अमरावती, 12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम, 11001 मुम्बई बल्हारशाह नंदीग्राम JCO 17/10 को सम्पूर्णतः रद्द रहेंगी

22223/24 मुम्बई साईं नगर शिर्डी मुम्बई वन्देभारत JCO 17/10

11011/12 मुम्बई धुळे मुम्बई इंटरसिटी JCO 17/10

12109/10 मनमाड़ मुम्बई मनमाड़ पंचवटी JCO 17/10

मार्ग परिवर्तन कर, मुम्बई की ओर चलने वाली अप गाड़ियाँ :-

JCO 15/10 : 15660 अगरतला मुम्बई मनमाड़ से कल्याण के बीच डाइवर्ट रहेगी।

परावर्तित मार्ग; जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड, ठाणे

JCO 16/10 : 12860 हावड़ा मुम्बई गीतांजलि, 12533 लखनऊ मुम्बई पुष्पक, 15018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस काशी, 12172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 22537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 20436 प्रयागराज लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 02198 जबलपुर कोयम्बटूर विशेष

परावर्तित मार्ग; मनमाड़, अहिल्यानगर, दौण्ड कॉर्ड, पुणे, कर्जत, कल्याण

JCO 16/10 : 12166 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 11058 अमृतसर मुम्बई पठानकोट, 22335 भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस

मार्ग परिवर्तन कर, मुम्बई से रवाना होने वाली डाउन गाड़ियाँ :-

परावर्तित मार्ग : ठाणे, वसई रोड, नंदुरबार, जलगांव

JCO 16/10 : 12617 एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन मंगला,

JCO 17/10 : 15066 पनवेल गोरखपुर, 13202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस राजगीर जनता, 22221 मुम्बई हज़रत निजामुद्दीन राजधानी, 12137 मुम्बई फिरोजपुर पंजाब मेल, 20435 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज

परावर्तित मार्ग : कल्याण, कर्जत, पुणे, दौण्ड कॉर्ड, अहिल्यानगर, मनमाड़

JCO 17/10 : 17057 मुम्बई लिंगमपल्ली देवगिरी, 17612 मुम्बई नान्देड़ राज्यरानी, 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ, 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बलिया कामायनी, 11047 दादर गोरखपुर, 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सीतापुर, 12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रक्सौल, 12105 मुम्बई गोंदिया विदर्भ

आँशिक रद्द/प्रारम्भ/नियंत्रित गाड़ियाँ

मुम्बई की ओर जानेवाली अप गाड़ियाँ, JCO 17/10 : 12072 हिंगोली मुम्बई जनशताब्दी एवं 17618 नान्देड़ मुम्बई राज्यरानी मनमाड़ स्टेशनपर समाप्त कर दी जाएगी, आगे मुम्बई तक नही जाएगी। 20705 नान्देड़ मुम्बई वन्देभारत नासिक स्टेशन पर रद्द की जाएगी, आगे मुम्बई तक नही जाएगी।

मुम्बई से रवाना होनेवाली डाउन गाड़ियाँ : JCO 17/10 12071 मुम्बई हिंगोली जनशताब्दी और JCO 18/10 की 17617 मुम्बई नान्देड़ तपोवन मुम्बई की जगह मनमाड़ से यात्रा प्रारंभ करेगी। 20706 मुम्बई नान्देड़ वन्देभारत JCO 17/10, अपनी यात्रा नासिक से शुरू करेगी।

नियंत्रित कर चलने वाली गाड़ियाँ :

JCO 16/10 की चार एवं JCO 17/10 की एक ऐसे कुल 5 गाड़ियाँ ब्लॉक की परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित की जाएगी।

रिशेड्यूल गाड़ियाँ : अपने प्रारम्भिक स्टेशन के निर्धारित रवाना होने के समय से, देरी से रवाना की जानेवाली गाड़ियाँ :

JCO 16/10 : 11062 जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस जयनगर से 4 घण्टे देरी से चलेगी, 11082 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, गोरखपुर से 5 घण्टे देरी से रवाना की जाएगी, 12870 हावड़ा मुम्बई एक्सप्रेस, हावड़ा से 7 घण्टे देरी से रवाना की जाएगी, 11072 बलिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस, बलिया से 4:30 घण्टे देरी से रवाना की जाएगी।

JCO 17/10 : 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 3 घण्टे 45 मिनट देरी से, 12289 दुरन्तो एक्सप्रेस मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 5 घण्टे 25 मिनट देरीसे, 12809 हावड़ा मेल मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 4 घण्टे 20 मिनट देरीसे, 00111 कार्गो स्पेशल भिवण्डी से साढ़े चार घण्टे देरीसे, 18029 शालीमार एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से साढ़े तीन घण्टे देरीसे, 12322 मुम्बई कोलकाता मेल पौने चार घण्टे मुम्बई से देरीसे, 12167 बनारस एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सवा तीन घण्टे देरीसे, 12141 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 2 घण्टे 40 मिनट देरीसे, 11057 पठानकोट एक्सप्रेस मुम्बई से 3 घण्टे की देरीसे, 12131 दादर शिर्डी एक्सप्रेस दादर से 4 घण्टे की देरी से रवाना की जाएगी।

JCO 18/10 : 12811 हटिया एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सवा दो घण्टे देरी से, 22177 महानगरी एक्सप्रेस मुम्बई से 2 घण्टे 35 मिनट देरीसे, 22538 गोरखपुर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 2घण्टे 10 मिनट की देरी से रवाना की जाएगी।

दिनांक 21/10 से  23/10 तक

निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से अर्थात रिशेड्यूल कर के रवाना की जाएगी

Leave a comment