25 सितंबर 2026, शुक्रवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2083
यात्रीगण के लिए हरिद्वार से रेल सम्पर्कता बढ़ने की खुशखबर है। बान्द्रा से चार दिन, वेरावळ से दो और ओखा से एक दिन कुल सातों दिन हरिद्वार से दिल्ली होते हुए जयपुर, अजमेर, मारवाड़ पालनपुर तक सम्पर्कता मिलने जा रही है। आइए खबर विस्तार से देखते है,
12215/16 बान्द्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला बान्द्रा गरीबरथ एक्सप्रेस का निजामुद्दीन से आगे हरिद्वार तक विस्तार
12215 गरीबरथ एक्सप्रेस हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को प्रातः 4:00 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन सुबह 8:45/8:55 और आगे नियमित समयसारणी अनुसार चलकर अगले दिन, सुबह 7:35 पर बान्द्रा पहुँचेंगी। वापसी में 12216 गरीबरथ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बान्द्रा से अपने नियमित समय 12:00 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन अगले दिन 11:25/11:35 पर पहुँचेंगी और आगे शाम 18:00 बजे हरिद्वार पहुँचेंगी।
विस्तारित मार्ग के स्टोपेजेस : दिल्ली सराय रोहिल्ला की जगह दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार

हरिद्वार से वेरावल एवं ओखा के लिए दो नई गाड़ियाँ घोषित
14326/25 हरिद्वार वेरावळ हरिद्वार द्विसाप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस
14326 एक्सप्रेस हरिद्वार से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को प्रातः 4:00 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन सुबह 8:45/8:55 और आगे, अगले दिन, सुबह 8:00 पर वेरावळ पहुँचेंगी। वापसी में 14325 एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को वेरावळ से सुबह 11:05 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन अगले दिन 11:25/11:35 पर पहुँचेंगी और आगे शाम 18:00 बजे हरिद्वार पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, अबु रोड, पालनपुर, मेहसाणा, गांधीग्राम, ढोलका, धांढूका, बोटाद, ढोला, ढांसा, जेतलसर, जूनागढ़, वेरावळ
कोच संरचना : 20 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 02 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

14328/27 हरिद्वार ओखा हरिद्वार साप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस
14328 एक्सप्रेस हरिद्वार से प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 4:00 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन सुबह 8:45/8:55 और आगे, अगले दिन, सुबह 8:15 पर ओखा पहुँचेंगी। वापसी में 14327 एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को ओखा से सुबह 10:20 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन अगले दिन 11:25/11:35 पर पहुँचेंगी और आगे शाम 18:00 बजे हरिद्वार पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, अबु रोड, पालनपुर, मेहसाणा, वीरमगाम, सुरेन्द्रनगर, वांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, खम्भालीया, द्वारका, ओखा
कोच संरचना : 20 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 02 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच
