19 अगस्त 2026, बुधवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2083
यूँ कहे तो बीते 8-10 दिनों में उत्तरप्रदेश से जुड़ी, यह छठी, सांतवीं साप्ताहिक अमृतभारत गाड़ियाँ होंगी जो विशेष से मेल/एक्सप्रेस के रूपांतरण वाले अध्याय में दर्ज होंगी। कुछ लोग इन लगातार नई गाड़ियोंकी घोषणाओं को उत्तरप्रदेश के आगामी चुनावों से जोड़ रहे है। इसे मतदाताओं पर “अमृत का चुनावी छिड़काव” कहे जा रहे है। खैर, आम यात्रिओंके लिए तो फायदा ही फायदा है। एक तो विशेष गाड़ियोंके अतिरिक्त किरायोंसे आजादी और अमृतभारत एक्सप्रेस की आरामदायक, सुरक्षित यात्रा का अनुभव।
19423/24 अहमदाबाद भागलपुर अहमदाबाद साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस वाया रतलाम, कोटा, टूण्डला, पटना
19423 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 26 अगस्त से, प्रत्येक बुधवार को शाम 18:30 पर अहमदाबाद से चलकर शुक्रवार की सुबह 6:40 पर भागलपुर पहुँचेंगी। वापसी में 19424 अमृतभारत एक्सप्रेस, दिनांक 28 अगस्त से, प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 16:45 को भागलपुर से चलकर रविवार सुबह 5:25 को अहमदाबाद पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 11 स्लिपर, 08 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत LHB कोच
15095/96 गोरखपुर दिल्ली गोरखपुर साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
15095 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को रात 22:45 ओर गोरखपुर से चलकर शुक्रवार को दोपहर 12:50 पर दिल्ली जंक्शन पहुँचेगी। वापसी में 15096 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 14:00 को दिल्ली जंक्शन से चलकर शनिवार को सुबह 6:30 पर गोरखपुर पहुँचेंगी।
15 अगस्त 2026, शनिवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2083
मध्य रेल ने आजादी के उस महापर्व पर यात्रिओंके लिए अनुपम उपहार लाया है। अपनी छह जोड़ी लोकप्रिय विशेष गाड़ियोंको नियमित मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में बदलने की घोषणा की है। इससे यात्रिओंको, उक्त गाड़ियोंमें यात्रा करने के दौरान लगने वाले विशेष गाड़ियोंके अतिरिक्त किरायोंसे निजात मिलेगी।
11429/30 हड़पसर हरंगुल हड़पसर प्रतिदिन एक्सप्रेस (01487/88 विशेष)
यह गाड़ी दोनों दिशाओं से, दिनांक 15 अगस्त से नियमित मेल/एक्सप्रेस के श्रेणी में परिचालित की जाएगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 05 वातानुकूलित थ्री टियर, 05 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 17 LHB कोच
11043/44 दादर बलिया दादर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस (01025/26 विशेष)
11043 एक्सप्रेस दिनांक 17 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार दादर से बलिया के लिए रवाना होगी और वापसी में 11044 एक्सप्रेस दिनांक 19 अगस्त से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बलिया से दादर के लिए रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 17 ICF उत्कृष्ट कोच
11047/48 दादर गोरखपुर दादर सप्ताह में चार दिवसीय एक्सप्रेस (01027/28 विशेष)
11047 एक्सप्रेस दिनांक 18 अगस्त से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को दादर से गोरखपुर के लिए रवाना होगी और वापसी में 11048 एक्सप्रेस दिनांक 20 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, एवं शनिवार को गोरखपुर से दादर के लिए रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 17 ICF उत्कृष्ट कोच
11304/03 सोलापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (01435/36)
11304 एक्सप्रेस दिनांक 18 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को सोलापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होंगी। वापसी में 11303 एक्सप्रेस दिनांक 19 से प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सोलापुर के लिए रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 18 LHB कोच
11313/14 सोलापुर अनकापल्ले सोलापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (01477/78 विशेष)
दिनांक 21 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को 11313 एक्सप्रेस सोलापुर से अनकापल्ले के लिए चलेगी। वापसी में दिनांक 22 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को 11314 एक्सप्रेस अनकापल्ले से सोलापुर के लिए चलेगी।
14 अगस्त 2026, शुक्रवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2083
भुसावल मण्डल के बड़नेरा से नासिक तक यात्रा करने वाले यात्रिओंके लिए बहुत ही किफायती यात्रा उपलब्ध होने जा रही है।
अब तक 01211/12 क्रमांक से परिचालित बड़नेरा – नासिक – बड़नेरा मेमू विशेष को 15 अगस्त से नियमित सवारी मेमू में तब्दील किया जा रहा है। इसका गाड़ी क्रमांक 61129/30 हो जाएगा। जिससे इस गाड़ी के किरायोंमे मेल/एक्सप्रेस की जगह सवारी गाड़ी के किराए लागू हो जाएंगे। बड़नेरा से नासिक का किराया जो लगभग ₹170/- लग रहा है, घट कर मात्र ₹90/- रह जाएगा।
भुसावल – बड़नेरा खण्ड पर संक्रमण काल से पहले 3 जोड़ी सवारी गाड़ियाँ चल रही थी उनमें से भुसावल – वर्धा एक्सप्रेस में बदल गई और भुसावल – नागपुर बन्द हो गई। केवल भुसावल – बड़नेरा सवारी चल रही है। उसी तरह भुसावल – नासिक खण्ड पर दो जोड़ी सवारी परिचालित थी, दोनों भी एक्सप्रेस में बदल गई। ऐसी सूरत में यह विशेष गाड़ी का सवारी मेमू में लाया जाना, इस क्षेत्र के यात्रिओंके लिए सुखद आश्चर्य है।
12 अगस्त 2026, बुधवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2083
मुम्बई से प्रयागराज साधने में दो साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस गाड़ियोंकी घोषणा हुई है, जो निम्नप्रकार है।
20436/35 प्रयागराज जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज जंक्शन वाया जबलपुर, भुसावल साप्ताहिक अमृतभारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस
20436 अमृतभारत सुपरफास्ट प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन से शाम 18:10 को चलकर शनिवार दोपहर 15:45 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 20435 अमृतभारत सुपरफास्ट प्रत्येक शनिवार को शाम 17:20 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर रविवार दोपहर 12:40 को प्रयागराज जंक्शन पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 08 स्लिपर, 12 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 01 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत के LHB कोच
14121/22 सूबेदारगंज (प्रयागराज) लोकमान्य तिलक टर्मिनस सूबेदारगंज (प्रयागराज) वाया गोविन्दपुरी, बान्दा, जबलपुर, भुसावल साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
14121 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को सूबेदारगंज से दोपहर 12:10 को चलकर शुक्रवार शाम 20:50 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 14122 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को रात 22:50 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर रविवार सुबह 7:30 को सूबेदारगंज पहुँचेंगी।
12 अगस्त 2026, बुधवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2083
बताइए, और कितना जनताभिमुख होना है!☺️ 22927/28 बान्द्रा अहमदाबाद बान्द्रा लोकशक्ति प्रतिदिन सुपरफास्ट अब 13 अगस्त से प्रतिदिन, अहमदाबाद से आगे मेहसाणा होते हुए वड़नगर तक जाएगी और 14 अगस्त से वड़नगर से बान्द्रा तक चलेगी। साथ ही खुशखबर यह है, 12/13 अक्टूबर से इस गाड़ी का सुपरफास्ट चार्जेस हट जाएगा, क्योंकि यह अब यह गाड़ी मेल/एक्सप्रेस की श्रेणी में आ जाएगी और इसका गाड़ी क्रमांक भी 12/13 अक्टूबर से 19017/18 बान्द्रा वड़नगर बान्द्रा लोकशक्ति एक्सप्रेस इस तरह हो जाएगा।
बदली हुई विस्तारित समयसारणी निम्नलिखित है,
एक तकनीकी बात, पहले 22927/28 लोकशक्ति और 19031/32 योग एक्सप्रेस के रैक लिंक थे। चूँकि लोकशक्ति अब वड़नगर जाएगी अतः दोनोंही गाड़ियोंके रैक अब लिंक हटकर, अपने अपने रहेंगे। इससे फायदा यह है, की यह गाड़ियोंकी देरी से चलने की संभावना कम होगी।
कल ही गोरखपुर बान्द्रा अमृतभारत एक्सप्रेस की घोषणा हुई और आज एक और अमृतभारत एक्सप्रेस रतलाम मण्डल होकर चलेंगी।
20437/38 प्रयागराज जंक्शन उधना प्रयागराज जंक्शन साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
20437 अमृतभारत एक्सप्रेस, प्रयागराज जंक्शन से प्रत्येक सोमवार को प्रातः 5:20 को चलकर मंगलवार प्रातः 4:05 पर उधना पहुँचेंगी। वापसी में 20438 अमृतभारत एक्सप्रेस, उधना से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 6:45 को चलकर बुधवार सुबह 7:30 पर प्रयागराज जंक्शन पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 08 स्लिपर, 12 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 01 एसएलआर कुल 22 अमृतभारत LHB कोच
यह गाड़ी पहले 04125/26 क्रमांक से विशेष गाड़ी के स्वरूप में चलाई जा रही थी। इसका नियमितीकरण में अमृतभारत एक्सप्रेस में बदलना यह आम यात्रिओंके लिए सुखद अहसास है।