23 मई 2026, शनिवार, अधिक जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2083
मध्य रेलवे, पुणे मंडल द्वारा दौंड-मनमाड खंड के विसापुर – रांजणगांव – सारोळा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के संबंध में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) तथा नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य हेतु विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इन कार्यों के कारण कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं। रेल सेवाओं पर प्रभाव निम्नानुसार रहेगा:
गाड़ियों का निरस्तीकरण –
11026 अमरावती – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 एवं 29.05.2026 को अमरावती से रद्द रहेगी।
11025 पुणे – अमरावती एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 30.05.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।
01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – हडपसर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से रद्द रहेगी।
01921 हडपसर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 को हडपसर से रद्द रहेगी।
01458 नागपुर – पुणे विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 को नागपुर से रद्द रहेगी।
01457 पुणे – नागपुर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 को पुणे से रद्द रहेगी।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन –
- गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 26.05.2026 एवं 28.05.2026 को हावड़ा से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड से, नाशिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोणावला मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 11026 अमरावती – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 एवं 28.05.2026 को अमरावती से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय अकोला से, पूर्णा, परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाड़ी, दौंड मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 11025 पुणे – अमरावती एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 29.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय दौंड जंक्शन, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, पूर्णा, अकोला मार्ग से अमरावती पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 22590 हडपसर – बनारस अमृतभारत एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 30.05.2026 को हडपसर से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे, लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नाशिक रोड, मनमाड मार्ग से बनारस पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 12627 क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु सेंट्रल – नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 एवं 29.05.2026 को केएसआर बेंगलुरु से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय सोलापुर से, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड मार्ग से नई दिल्ली पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 22685 यशवंतपुर – चंडीगढ़ सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026 को यशवंतपुर से से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे से, लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नाशिक रोड, मनमाड मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी – पुणे झेलम एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 26.05.2026 एवं 28.05.2026 को जम्मूतवी से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड से, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोणावला मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 11410 निजामाबाद – पुणे एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27.05.2026, 28.05.2026 एवं 29.05.2026 को निजामाबाद से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाड़ी, दौंड मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 11409 दौंड – निजामाबाद एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026, 29.05.2026 एवं 30.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय दौंड, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी मार्ग से निजामाबाद पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 17629 हडपसर – हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 29.05.2026 को हडपसर से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय दौंड, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी मार्ग से हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 22141 पुणे – नागपुर हमसफ़र एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पुणे, लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नाशिक रोड, मनमाड मार्ग से नागपुर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 17630 हजूर साहिब नांदेड़ – हडपसर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 29.05.2026 को हजूर साहिब नांदेड़ से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परभणी, लातूर रोड, कुर्डुवाड़ी, दौंड मार्ग से हडपसर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 20657 हुबली – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 29.05.2026 को हुबली से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय सोलापुर, कुर्डुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, मनमाड मार्ग से हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 15030 पुणे – गोरखपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 30.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय लोणावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड मार्ग से गोरखपुर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन – वास्को द गामा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 29.05.2026 को हजरत निजामुद्दीन से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड से, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोणावला, पुणे मार्ग से वास्को द गामा पहुंचेगी।
गाड़ियों का पुनर्निर्धारण –
- गाड़ी संख्या 20151 हडपसर – रीवा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 को हड़पसर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 01415 पुणे – गोरखपुर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.05.2026 एवं 30.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित समय से 08 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 12221 पुणे – हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 30.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 01449 पुणे – दानापुर विशेष, यात्रा प्रारंभ दिनांक 30.05.2026 को पुणे से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त परिवर्तनों की जानकारी ध्यान में रखें। ये ब्लॉक आधारभूत संरचना के रखरखाव एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन सहयोग की अपेक्षा करता है।
