22 मई 2026, शुक्रवार, अधिक जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, षष्ठी, विक्रम संवत 2083
वर्षोंतक विशेष गाड़ियोंके तमगे के साथ दौड़ती जबलपुर पुणे जबलपुर एवं जबलपुर बान्द्रा जबलपुर गाड़ियोंको अब जाकर नियमित मेल/एक्सप्रेस में लिया जा रहा है। इन दोनों गाड़ियोंको इसी सप्ताह से नियमित सुपरफास्ट सेवाओं के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
नियमित होने के बाद इन गाड़ियोंमें यात्रिओंको कोई अतिरिक्त विशेष किराया नही देना होगा और तत्काल समेत सभी तरह के आरक्षण के कोटे लागू होंगे। इसके साथ ही यह गाड़ियाँ अपनी समयसारणी के अनुसार, बिना किसी देरी से चलेंगी।
जबलपुर – पुणे साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस नियमित होगी।
पश्चिम मध्य रेलवे ने मौजूदा TOD (02132/02131) विशेष को नियमित सुपरफास्ट क्रमांक 20162/20161 जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस – जबलपुर साप्ताहिक के तौर पर नियमित किया जा रहा है।
20162 सुपरफास्ट दिनांक 24 मई से प्रत्येक रविवार को जबलपुर से दोपहर 13:50 पर रवाना हो कर सोमवार सुबह 06:25 पर पुणे पहुँचेंगी। वापसी में 20161सुपरफास्ट दिनांक 25 मई से प्रत्येक सोमवार को पुणे से सुबह 11:20 पर रवाना हो कर मंगलवार सुबह 06:00 पर जबलपुर पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : जबलपुर, मदनमहल, नरसिंगपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, बुरहानपुर, भुसावल, मनमाड़, कोपरगाँव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड, पुणे
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 05/03* वातानुकूलित थ्री टियर, 08/06* स्लिपर, 0/04* द्वितीय साधारण एवं 02 एसएलआर कुल 17 ICF कोच (* यह कोच संरचना दिनांक 05 जुलाई से स्थायी की जाएगी।)


जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस भी नियमित होगी।
पश्चिम मध्य रेलवे ने मौजूदा TOD (02134/02133) विशेष को नियमित सुपरफास्ट क्रमांक 20164/20163 जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस – जबलपुर साप्ताहिक के तौर पर नियमित किया जा रहा है।
- 20164 जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
- प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी
- नियमित सेवा 29.05.2026 से चलेगी
- 20163 बांद्रा टर्मिनस – जबलपुर एक्सप्रेस
- प्रत्येक शनिवार को चलेगी
- नियमित सेवा 30.05.2026 से चलेगी
स्टोपेजेस : जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली, बान्द्रा टर्मिनस
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित प्रथम, 02 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 09 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण एवं 02 एसएलआर कुल 24 ICF कोच

