Uncategorised

नई साप्ताहिक सुपरफास्ट : हुबली हज़रत निजामुद्दीन हुबली

राजधानी आते आते अब सुपरफास्ट और वह भी साप्ताहिक आ रही है। खैर, नई तो नई ही गाड़ी होती है और आगे आशा भी बन्धी रहेगी की फेरे बढ़ाये जाएंगे।

दूसरा चक्कर मार्ग का था। हुबली, धारवाड़, मिरज, पुणे, मनमाड, भुसावल, भोपाल होते हुए निजामुद्दीन जाने का और पुरजोर मांग थी विजयपुरा, बागलकोट की ओरसे चलाने की। आखिरकार रूट, मार्ग तय हुवा और गाड़ी गदग, बदामी, बागलकोट, विजयपुरा, सोलापुर, दौंड, मनमाड़, भुसावल याने सोलापुर से निजामुद्दीन तक कर्नाटक एक्सप्रेस के मार्ग को अपनाएगी।

चलिए, देख लेते है समयसारणी।

20657/58 की नियमित समयसारणी

20657 हुबली हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 14 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को निजामुद्दीन की ओर बढ़ेगी और वापसीमे 20658 हज़रत निजामुद्दीन हुबली साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 16 से प्रत्येक रविवार को निजामुद्दीन से हुबली की ओर प्रस्थान करेगी।

गाड़ी की संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल 2 टियर, 03 वातानुकूल 3 टियर, 10 स्लीपर क्लास, 02 द्वितीय श्रेणी साधारण, 02 जनरेटर कार/एसएलआर, 01 पेंट्रीकार, 01 पार्सल कुल 22 कोच

नए गाड़ी की अधिकृत सुचना

वैसे 11 अक्टूबर को माननीय रेल मंत्री जी 07385 हुबली हज़रत निजामुद्दीन विशेष को हुबली से दोपहर 15:00 को हरी झंडी दिखाएंगे।

Uncategorised

हम, हमारे ही उत्पाद पर गर्व नही कर सकते?

वन्देभारत एक्सप्रेस चलते हुए पटरी पर आए मवेशियों से टकरा गई और उसके सामने के कवर का नुकसान हो गया। खैर हमारे भारतीय रेल के तकनीशयन ने इसे चन्द घंटोंमे राइट कर रवाना किया। यूँ तो इस वाकये पर कई तस्वीरें और तरह तरह के ट्वीट्स आ चुके है अतः उसमे हम नही जायेंगे बस एक विचार आपके सामने रख रहे है।

सुरक्षा मानकों पर वन्देभारत का पूरी तरह से परीक्षण किया गया है। इसे उच्च गति और तीव्र पिकअप के लिए डिज़ाइन किया गया है। गाड़ी का बुनियादी ढांचा कहीं भी क्षतिग्रस्त नहीं है, यह मजबूत है। यह केवल कवर है जो क्षतिग्रस्त है और रेलवे तकनीशियनों को इसे बदलने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया है, कोई चिंता नहीं है।

इतनी रफ्तार से ट्रेनें चलाने के लिए इसी तरह की सामग्री की जरूरत होती है लेकिन इन चीजों में यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाता है. इतना ही नहीं रेल प्रशासन ने पहले ही ट्रेन निर्माण के दौरान रेल लाइन पर बाड़ लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसे शुरू करने की जल्दी में बाड़ पर ध्यान नहीं दिया गया है.

खैर, हमें पता होना चाहिए कि यह हमारा होम प्रोडक्शन है। पता नहीं, हममें से कुछ लोग यह क्यों साबित करने पर उतारू होते है कि यह एक खटारा, नकारा चीज है?

कवर वगैरा का नुकसान होने के बावजूद जब रेलवे ने ट्रेन कैंसिल या लेट नहीं की तो रेल कर्मचारियों की तारीफ होना चाहिए या नहीं? जबकी हम में से कई लोग यह साबित करने पे तुले है, की फाइबर की फुस्सी गाड़ी बनाई गई है। क्या हमें ही हम पर भरोसा नही, जबकी 2 वन्देभारत रोजाना 160 की गति से दौड़ रही है। तीसरी भी पटरी पर चलना शुरू हो गयी है।

वन्देभारत गाड़ी हमारे भारतीय रेलवे की शान, हमारा गर्व होना चाहिए, है भी।

Uncategorised

सावधान! रेल्वे ब्लॉक लेती है, अचानक कई गाड़ियाँ रद्द करती है, फिर निर्णय बदल कर रिस्टोर भी कर देती है।

हाल ही में दपुमरे SECR में रेल तिहरीकरण के चलते गाड़ियाँ रद्द की गई थी और दिनांक 04 अक्टूबर से मध्य रेल CR के सोलापुर मण्डल के दौंड – अहमदनगर के बीच रेल दोहरीकरण हेतु 32 गाड़ियाँ रद्द की गई।

ऐसे ही देशभर में त्यौहारोंका मौसम चल रहा है और ऐसी हालत में रेल प्रशासन की ओरसे अत्यल्प समयावधि में घोषणा कर गाड़ियोंके रद्दीकरण/डायवर्शन की सूची जारी कर दी जाती है। जिन यात्रिओंकी टिकटें महीनों पहले आरक्षित की गई है और ऐन यात्रा के दिन उन्हें पता चलता है की उनकी गाड़ी रद्द हो गयी है या उनका स्टेशन छोड़ते हुए किसी अन्य मार्ग से चलेंगी तो उनपर बहुत बुरी बीतती है। यात्रा करना जरूरी हो तो तुरन्त ही अन्य यातायात मार्ग तलाशने पड़ते है या अन्य मार्ग से रेल यात्रा का नियोजन करना पड़ता है। उस वक्त यात्रा खर्च दुगना, तिगुना कर के भी यात्रा सुयोग्य और सुरक्षित हो पाएगी इसकी निश्चितता नही ली जा सकती।

यह तो हाल जिनके रद्दीकरण घोषणा के ही दिन के टिकट हो उनके है मगर असली विडम्बना तो आगे है। रेल ब्लॉक का परिपत्रक जारी होते है यात्री संगठन, नेतागण सक्रिय होते है। रद्द की गई गाड़ियोंमे से यात्रिओंके आग्रह पर कुछ गाड़ियाँ रिस्टोर अर्थात पुनर्बहाल की जाती है और जिन यात्रिओंने रद्दीकरण की सूचनाएं देख कर अपने टिकट रद्द कर दिए थे, अन्य यातायात को औने पौने दाम देकर अपनी यात्रा का नियोजन कर लिया हो, वह अपना माथा पिट लेता है। क्योंकि उसने जिस गाड़ी की टिकटें रद्दीकरण की सूचना देखकर रिफण्ड ले लिया हो, उसे रेल प्रशासन ने रिस्टोर कर दिया है।

हे भगवान!! क्या अब वह फिर से उसी रेल गाड़ी का टिकट ले? क्या अब उसी तरह कन्फ़र्म टिकट मिल पायेगा? और उसने जो अल्टरनेट नियोजन किया है उसका क्या? कुल मिलाकर यह घनघोर अनिश्चितता और असमंजसता का वातावरण निर्माण हो जाता है।

हम यह नही कहते की रेल प्रशासन अपनी पूर्वसूचित गाड़ियोंको पुनर्बहाल नही कर सकता मगर परेशानी यह है, की यात्री रेल प्रशासन की इस ढुलमुल नीति का क्या करें? उसकी गाड़ी सूचना नुसार रद्द रहेंगी, प्रस्थान के तिथि तक सचमुच रद्द ही रहेगी या अचानक किसी (?) के दबाव में आकर अपने सुनियोजित, सुनिश्चित (?) रेल ब्लॉक में बदलाव कर गाड़ी को चला देगी?

राहत इन्दौरी साहब का शेर था, “बुलाती है, मगर जाना नही” उसी तर्ज पर आम यात्री कह सकता है, गाड़ियाँ रद्द हो सकती है, मगर टिकट कैंसिल करने का नई। सूचनाएं, नोटिफिकेशन निकलते है, लेकिन उनको गम्भीरता से लेने का नई! स्टेशनपर जाओ, खुद अपनी आंखोंसे गाड़ी चलेगी के नई चलेगी यह देखो! लिखिलिखाई, छपी छपाई बातों पर यकीन करनाइच नई!!

हाय रे किस्मत!!😢😢

Uncategorised

पुणे – मनमाड मार्गपर लम्बा रेल ब्लॉक ; महाराष्ट्र एक्सप्रेस सहित 32 गाड़ियोंके कई फेरे रद्द होंगे। कुछ गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी।

पुणे – मनमाड के बीच काष्टी से बेलवंडी के बीच का करीबन 25 किलोमीटर मार्ग में रेल दोहरीकरण का कार्य किया जाना है। इसके लिए समय समय पर गाड़ियोंको रद्द/विलम्बित करना या मार्ग बदलकर चलाना पड़ेगा। रेल प्रशासन ने इसके लिए निम्नलिखित सूचना जारी की है।

रद्द गाड़ियाँ : – परिपत्रक में गाड़ियोंके सामने तिथियोंका उल्लेख JCO अर्थात गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि यह है।

22124 अजनी पुणे वातानुकूल एक्सप्रेस दिनांक 04, 11 और 18 अक्टूबर को नही चलेगी।

22123 पुणे अजनी वातानुकूल एक्सप्रेस दिनांक 07, 14 और 21 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

22117 पुणे अमरावती दिनांक 05, 12 एवं 19 अक्टूबर को और वापसीमे 22118 अमरावती पुणे एक्सप्रेस दिनांक 06, 13, एवं 20 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12114 नागपुर पुणे गरीब रथ दिनांक 04, 07, 09, 11, 14, एवं 16 अक्टूबर को रद्द रहेगी और वापसीमे 12113 पुणे नागपुर गरीब रथ दिनांक 05, 08, 10, 12, 15, एवं 17 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

22139 पुणे अजनी वातानुकूल एक्सप्रेस दिनांक 08 एवम 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी और वापसीमे 22140 अजनी पुणे वातानुकूल एक्सप्रेस दिनांक 09 एवम 16 अक्टूबर को नही चलेगी।

22141 पुणे नागपुर वातानुकूल एक्सप्रेस दिनांक 06 एवम 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी और वापसीमे 22142 नागपुर पुणे वातानुकूल एक्सप्रेस दिनांक 07 एवम 14 अक्टूबर को नही चलेगी।

11409 पुणे निजामाबाद डेमू दिनांक 17, 18, एव 19 अक्टूबर को नही चलेगी और वापसीमे 11410 निजामाबाद पुणे डेमू दिनांक 18, 19 एव 20 अक्टूबर को नही चलेगी।

11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस दिनांक 04 से 18 अक्टूबर तक और 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस दिनांक 06 से 20 अक्टूबर तक पूर्णतयः रद्द रहेगी।

11041 दादर शिर्डी एक्सप्रेस दिनांक 04, 05, 06 08, 11, 12, 13, 15 अक्टूबर को और 11042 शिर्डी दादर एक्सप्रेस दिनांक 05, 06, 07, 09, 12, 13, 14 एव 16 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

01136/35 पुणे/दौंड – भुसावल – दौंड/पुणे विशेष मेमू दोनोंही दिशाओंमें दिनांक 06 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

02132 जबलपुर पुणे विशेष 09 एवम 16 अक्टूबर को और 02131 पुणे जबलपुर विशेष 10 एव 17 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

01922 झांसी पुणे विशेष 05 एवम 12 अक्टूबर को और 01921 पुणे झांसी विशेष 06 एव 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

22172 रानी कमलापति पुणे हमसफ़र दिनांक 08 एवम 15 अक्टूबर को और 22171 पुणे रानी कमलापति हमसफर दिनांक 09 एव 16 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12135 पुणे नागपुर एक्सप्रेस दिनांक 04, 06, 09, 11, 13, एवं 16 अक्टूबर को रद्द रहेगी और वापसीमे 12136 नागपुर पुणे एक्सप्रेस दिनांक 05, 08, 10, 12, 15, एवं 17 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12849 बिलासपुर पुणे एक्सप्रेस दिनांक 06 एवम 13 अक्टूबर को और 12850 पुणे बिलासपुर एक्सप्रेस 07 एव 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

17630 नान्देड़ पुणे एक्सप्रेस दिनांक 16 एवम 17 अक्टूबर को और 17629 पुणे नान्देड़ एक्सप्रेस 17 एव 18 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

22151 पुणे काजिपेट एक्सप्रेस दिनांक 07 एव 14 अक्टूबर को नही चलेगी और वापसीमे 22152 काजिपेट पुणे एक्सप्रेस दिनांक 09 एव 16 अक्टूबर को नही चलेगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ रिशेड्यूल की जाएगी। यात्रिओंसे निवेदन है, रेलवे हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

निम्नलिखित 9 गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन कर चलाया जाएगा।

Uncategorised

यात्री सेवा, सुविधाओं मे जबरदस्त कटौती को अधोरेखित करती हुई, मध्य रेल की नई समयसारणी 2022 की झलक

मित्रों, मध्य रेल के नूतन समयसारणी की झलकियां देर से आई मगर यात्रीओं को बड़ी निराश कर गई। मध्य रेल प्रशासन ने शून्याधारित समयसारणी के अंतर्गत जो बहुत सारी कांटछाँट की जाने वाली थी उन्हे इस हाइलाइट मे उजागर कर दिया है। सवारी गाड़ियोंको एक्सप्रेस बनाकर ग्रामीणों की हक की यातायात व्यवस्था छिन गई है। एक तो गाड़ियोंकी कटौती हो गई, पड़ाव घटा दिए गए और किराया दुगना ऐसे मे इन सवारी गाड़ियोंके यात्री अपने आप को ठगा सा महसूस करते है। इस विषय पर हमारे ब्लॉग मे विस्तृत लेख आ चुका है फिलहाल समयसारणी के बदलाव समझते है।

नई गाड़ीया :-

01433/34 लोनन्द फलटण लोनन्द विशेष

01432/31 फलटण पुणे फलटण विशेष

11427/28 पुणे जसीडीह पुणे साप्ताहिक

17321/22 वास्को जसीडीह वास्को साप्ताहिक

01401/02 अहमदनगर आश्टी अहमदनगर विशेष डेमू

1) गाड़ियोंका मार्ग विस्तार :-

12730/29 हड़पसर नांदेड हड़पसर गाड़ी को हड़पसर से आगे पुणे तक विस्तारित किया गया

22119/20 मुम्बई करमाली मुम्बई तेजस एक्सप्रेस को करमाली से आगे मडगांव तक विस्तारित किया गया।

22155/56 सोलापूर मीरज सोलापुर एक्सप्रेस को सोलापूर से कलबुरगी और मिरज से कोल्हापूर तक विस्तारित किया गया।

12107/08 लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को लखनऊ से आगे सीतापुर तक विस्तारित किया गया।

2) गाड़ियों के फेरे बढ़ाए गए :-

12730/29 नांदेड पुणे नांदेड एक्सप्रेस द्विसाप्ताहिक की जगह प्रतिदिन

11099/11100 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मडगांव लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस साप्ताहिक से सप्ताह मे चार दिन

यहाँसे शुरू होते है गाड़ियों की सेवाओं मे प्रारम्भिक स्टेशन से गाड़ी के चलने की तिथि मे बदलाव

22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामख्या वातानुकूलित कर्मभूमि साप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार की जगह मंगलवार को चलेगी।

15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस छपरा अंत्योदय एक्सप्रेस शुक्रवार की जगह गुरुवार को चलेगी।

18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस राँची एक्सप्रेस शनिवार की जगह शुक्रवार को चलेगी।

15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस मंगलवार की जगह सोमवार को चलेगी।

12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस सोमवार की जगह शनिवार को चलेगी।

16331 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस थिरुअनंतापुरम एक्सप्रेस सोमवार की जगह रविवार को चलेगी।

16339 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस नागरकोइल एक्सप्रेस बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, और रविवार की जगह मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

16351 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस नागरकोइल एक्सप्रेस मंगलवार और शनिवार की जगह सोमवार और शुक्रवार को चलेगी।

15548 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस गुरु वार की जगह बुधवार को चलेगी।

11048 कोल्हापूर धनबाद एक्सप्रेस गुरुवार की जगह शुक्रवार को चलेगी।

12103 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस शुक्रवार की जगह मंगलवार को चलेगी।

12104 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस रविवार की जगह बुधवार को चलेगी।

17013 हड़पसर हैदराबाद एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार और शनिवार की जगह मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

17014 हैदराबाद हड़पसर एक्सप्रेस मंगलवार, शुक्रवार और रविवार की जगह सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

22101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मदुराई एक्सप्रेस शुक्रवार की जगह बुधवार को चलेगी।

22102 मदुराई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस शनिवार की जगह शुक्रवार को चलेगी।

22193 दौंड ग्वालियर एक्सप्रेस सोमवार की जगह रविवार को चलेगी।

3) गाड़ियों के क्रमांक बदले और मेल/एक्सप्रेस से सुपरफास्ट बनाई गई :-

11027/28 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस चेन्नई एग्मोर मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस का नया क्रमांक 22157/58 और श्रेणी सुपरफास्ट की गई।

11041/42 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस एम जी आर चेन्नई सेंट्रल मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस का नया क्रमांक 22159 /60 और श्रेणी सुपरफास्ट की गई।

11043/44 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मदुराई लोकमान्य तिलक टर्मिनस का नया क्रमांक 22101/02 और श्रेणी सुपरफास्ट की गई।

11065/66 मैसूरु रेनिगुंटा मैसूरु एक्सप्रेस का नया क्रमांक 22135/36 और श्रेणी सुपरफास्ट की गई।

11067/68 लोकमान्य तिलक टर्मिनस अयोध्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस का नया क्रमांक 22183/84 और श्रेणी सुपरफास्ट की गई।

11073/74 लोकमान्य तिलक टर्मिनस डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल लोकमान्य तिलक टर्मिनस का नया क्रमांक 22179/80 और श्रेणी सुपरफास्ट की गई।

11093/94 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस वाराणसी मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस महानगरी एक्सप्रेस का नया क्रमांक 22177/78 और श्रेणी सुपरफास्ट की गई।

11095/96 अहमदाबाद पुणे अहमदाबाद अहिंसा एक्सप्रेस का नया क्रमांक 22185 /86 और श्रेणी सुपरफास्ट की गई।

11203/04 नागपूर जयपुर नागपूर एक्सप्रेस का नया क्रमांक 22175/76 और श्रेणी सुपरफास्ट की गई।

11417/18 पुणे नागपूर पुणे एक्सप्रेस का नया क्रमांक 22141/42 और श्रेणी सुपरफास्ट की गई।

12541/42 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस का नया क्रमांक 20103/20104 यह किया गया है।

22102/01 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस नांदेड मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस का नया क्रमांक 17612/11 और श्रेणी सुपरफास्ट से निकाल कर मेल/एक्सप्रेस की गई।

4) 21 जोड़ी नियमित गाड़ियों को हमेशा के लिए रद्द किया गया :-

22109/10 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हजरत निजामुद्दीन लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूल एक्सप्रेस

22145/46 मिरज पंढ़रपुर मिरज एक्सप्रेस

11415/16 कोल्हापूर बीदर कोल्हापूर एक्सप्रेस

22133/34 सोलापूर कोल्हापूर सोलापूर एक्सप्रेस

11011/12 लोकमान्य तिलक टर्मिनस नांदेड लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

11001/02 साई नगर शिर्डी पंढ़रपुर साई नगर शिर्डी एक्सप्रेस

22127/28 लोकमान्य तिलक टर्मिनस काजीपेट लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

11083/84 लोकमान्य तिलक टर्मिनस काजीपेट लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

11423/24 सोलापूर हुबली सोलापूर एक्सप्रेस

11307/08 कलबुरगी हैदराबाद कलबुरगी एक्सप्रेस

11023/24 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस कोल्हापूर मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस सह्याद्री एक्सप्रेस

22111/12 भुसावल नागपूर भुसावल वाया इटारसी दादाधाम एक्सप्रेस

12117/18 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मनमाड लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदावरी एक्सप्रेस

11075/76 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बीदर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

11202/01 लोकमान्य तिलक टर्मिनस अजनी लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

11205/06 लोकमान्य तिलक टर्मिनस करीमनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

22135/36 नागपूर रीवा नागपूर एक्सप्रेस

11405/06 पुणे अमरावती पुणे एक्सप्रेस

11047/48 मिरज हुबली मिरज एक्स्प्रेस

11053/54 लोकमान्य तिलक टर्मिनस आजमगढ़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

22885/86 लोकमान्य तिलक टर्मिनस टाटानगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस

5) 18 सवारी गाडियाँ ऐसे ही भारतीय रेल से नदारद हो गई है, मगर यह उनकी सूची है जो पूर्णतया रद्द की जा चुकी है।

51029/30 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस विजयपुरा मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस

51423/24 मनमाड ईगतपुरी मनमाड

51318/17 पुणे पनवेल पुणे

51285/86 भुसावल नागपूर भुसावल

51412/11 हुबली बेल्लारी हुबली

51458 धारवाड़ हुबली

51401/02 पुणे मनमाड पुणे

51137/38, 51139/40, 51141/42, 51145/46, 51147/48 अमरावती बड़नेरा अमरावती पाँच जोड़ी

71302 गुंतकल कलबुरगी

71305 कलबुरगी वाडी

99816/18/11/13 पुणे लोनावला पुणे दो जोड़ी ई एम यू

6) 4 जोड़ी, गाड़ितोंके मार्ग परिवर्तन कीये गए :-

19419/20, अहमदाबाद चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद एक्सप्रेस, 22919/20 अहमदाबाद चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद हमसफ़र एक्सप्रेस, 82635/36 यशवंतपुर जयपुर यशवंतपुर सुविधा एक्सप्रेस यह गाडियाँ पनवेल की जगह कल्याण होकर चलेगी।

11045/46 कोल्हापूर धनबाद कोल्हापूर मिरज – कुरडु वाडी – लातूर के अलावा अब मिरज – दौंड – मनमाड होकर चलाई जाएगी

7) निम्नलिखित 17 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंके टर्मिनल स्टेशन बदले :-

12101/02 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हावड़ा लोकमान्य तिलक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस अब हावड़ा की जगह शालीमार मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

12151/52 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हावड़ा लोकमान्य तिलक टर्मिनस समरसता एक्सप्रेस अब हावड़ा की जगह शालीमार मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

12107/08 लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अब लखनऊ की जगह सीतापुर विस्तारित कर दी गई है।

12163/64 दादर चेन्नई एग्मोर दादर एक्सप्रेस अब चेन्नई एग्मोर की जगह डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

12051/52 दादर मडगांव दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस अब दादर की जगह मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

12071/72 दादर जालना दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस अब दादर की जगह मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

15063/64 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अब लोकमान्य तिलक टर्मिनस की जगह पनवेल मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

15101/02 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस छपरा मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस अब लोकमान्य तिलक टर्मिनस मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

17013/14 हैदराबाद पुणे हैदराबाद एक्सप्रेस अब पुणे की जगह हड़पसर मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

50103/04 दादर रत्नागिरी दादर अब दादर की जगह दीवा मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

11401/02 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपूर मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस नंदिग्रं एक्सप्रेस अब नागपूर की बजाय अदिलाबाद मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

16589/90 बेंगालुरु कोल्हापूर बेंगालुरु रानी चेन्नम्मा एक्सप्रेस अब कोल्हापूर की जगह मिरज मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

12159/60 जबलपुर अमरावती जबलपुर एक्सप्रेस अब अमरावती की जगह नागपूर मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

16381/82 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस कन्याकुमारी मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस केप एक्सप्रेस अब मुम्बई की जगह पुणे मे टर्मिनेट की जाएगी और अपनी वापसी यात्रा वहींसे शुरू करेगी।

51421 पुणे निजामाबाद गाड़ी पुणे की जगह दौंड से चलेगी

51452 बारामती पुणे गाड़ी अब पुणे की जगह दौंड मे समाप्त कर दी जाएगी

71301 सोलापूर गुंतकल गाड़ी सोलापूर की जगह वाडी से रवाना होगी

8) सवारी गाडियाँ जिन्हे मेमू एक्सप्रेस बना दिया गया है साथ ही उनके टर्मिनल/प्रारम्भिक स्टेशन भी बदल गए है।

51153/54 भुसावल मुम्बई भुसावल सवारी गाड़ी अब भुसावल ईगतपुरी भुसावल मेमू एक्सप्रेस है।

57135/36 काजीपेट अजनी सवारी अब काजीपेठ – बल्हारशाह के बीच सीमित कर दी गई है।

57660 फलकनुमा कलबुरगी अब वाडी – फलकनुमा के बीच चलेगी।

57628 कलबुरगी सोलापूर वाडी से ही चलेगी

77657/58 जालना साई नगर शिर्डी जालना मेमू अब नाग्रसोल – जालना के बीच चलेगी

51421 पुणे निजामाबाद अब पुणे की जगह दौंड निजामाबाद हो चुकी है।

51452 बारामती – पुणे अब पुणे तक नहीं जाएगी अपितु दौंड मे ही खत्म हो जाएगी।

71301 सोलापूर गुंतकल गाड़ी अब वाडी – सोलापूर बन गई है।

51829/30 इटारसी नागपूर गाड़ी अमला तक ही चलेगी

9) 15 जोड़ी सवारी गाडियाँ, जो अब एक्सप्रेस बन गई है :-

51027/28 मुम्बई पंढ़रपुर मुम्बई अब दादर पंढ़रपुर दादर 11027/28 एक्सप्रेस

51033/34 मुम्बई शिर्डी मुम्बई अब दादर शिर्डी दादर 11041/42 एक्सप्रेस

51181/82 देवलाली भुसावल देवलाली अब 11113/14 मेमू एक्सप्रेस बन गई

51157/58 भुसावल इटारसी भुसावल 11115/16 मेमू एक्सप्रेस बन गई

51189/90 इटारसी प्रयागराज इटारसी अब 11117/18 इटारसी प्रयागराज छिवकी इटारसी एक्स्प्रेस

51153/54 मुम्बई भुसावल मुम्बई अब 11119/20 ईगतपुरी भुसावल ईगतपुरी तक सीमित कर दी गई

51197/98 भुसावल वर्धा भुसावल अब 11121/22 एक्सप्रेस

51187/88 भुसावल कटनी भुसावल अब 11127/28 एक्सप्रेस

71303/04 अब 11305/06 सोलापूर गदग सोलापूर एक्सप्रेस

51421/22 पुणे निजामाबाद पुणे गाड़ी अब 11409/10 एक्सप्रेस और एक दिशा मे दौंड निजामाबाद

51425/26 परली मिरज परली अब 11411/12 एक्सप्रेस

51433/34 निजामाबाद – पंढ़रपुर, पंढ़रपुर – परली गाड़ी अब 01414/13 एक्सप्रेस

71413/14, 71415/16 सोलापूर पुणे सोलापूर अब 11417/18, 11421/22 एक्स्प्रेस बना दी गई है।

71419/20 पुणे कोल्हापूर पुणे भी 11425/26 एक्सप्रेस बन गई है

यह सवारी परावर्तित एक्सप्रेस गाड़ीया इस कदर की एक्सप्रेस है जिन्हे एक्सप्रेस कहना एक्सप्रेस शब्द की तौहीन है। मार्ग के लगभग सभी स्टेशनोंपर रुकना और औसत गति भी कम। खैर रेल प्रशासन जब अपनी संहिताए बदलते जा रहा है तो कोई क्या कर सकता है भला?