Uncategorised

यात्रीगण ध्यान दीजिए; पुणे की ओर यात्रा करने वाली कुछ रेलगाड़ियां आनेवाले दिनोंमें रद्द रहेंगी

सोलापुर मन्डल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के चलते काष्टी और बेलवंडी स्टेशन के बीच दोहरीकरण के कार्य के वजह कुछ गाडीयों का निरस्तीकरण किया जा रहा है!

1) 22117 पुणे – अमरावती वातानुकूल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दि. 21 और 28 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी!

2) 22151 पुणे – काजीपेठ साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दि.23 और 30 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी!

3) 22139 पुणे – अजनी हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दि.17 और 24 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी!

4) 22123 पुणे – अजनी वातानुकूल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दि. 23 और 30 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी!

5) 11041 दादर – साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस.(सप्ताह में 4 दिन) दि.17 सितंबर 2022 से 08 अक्तुबर 2022 को रद्द रहेगी!

6) 11042 साईनगर शिर्डी – दादर एक्सप्रेस (सप्ताह में 4 दिन) दि.18 सितंबर 2022 से 09 अक्तुबर 2022 तक रद्द रहेगी!

यह सारी सूचनाएं पुणे मण्डल प्रबन्धक की ट्वीट से संकलित की गई है। ग़ौरतलब यह है, संबंधित मार्ग पर आरक्षण करनेवाले यात्रिओंने रेलवे के टिकट बुकिंग साइट पर कई गाड़ियाँ रद्द दिखाई देने की पूछताछ की तब जाकर यह पता चल रहा है। रेलवे ने अभीतक इसकी अधिकृत सूचना जारी नही की है। हाल ही में हमने “भरोसा खोती भारतीय रेल” शीर्षक वाले ब्लॉग में रेल प्रशासन द्वारा यात्रिओंके प्रति इस तरह की बेदरकारी बरतने की व्यथा रखी थी।

महीनों पहले आरक्षण करनेवाले यात्रिओंपर, जब रेल विभाग इस तरह बिना किसी अग्रिम सूचना के गाड़ियाँ रद्द कर देता है तब कितनी बुरी बीतती है? ऐन वक्त पर उस यात्री को अपनी यात्रा निश्चित ही रद्द करनी पड़ती है या अन्य यातायात का सहारा लेना पड़ता है। कोई अनहोनी घटना के चलते रेल मार्ग बाधित हो और यात्री गाड़ियाँ बन्द करनी पड़े तब तो ठीक है मगर रेल अनुरक्षण, रेल विकास कार्य के लिए रद्दीकरण का निर्णय इस तरह आननफानन में किस तरह लिया जा सकता है यह समझ के परे है।

एक परिवार के साथ लगभग 3 माह पूर्व आरक्षण किये हुए यात्री ने उसकी गाड़ी रद्द की सूचना देख अपना माथा पिट लिया और अब वह इस कदर चिंतित है, की अबकी बार दुर्गा पूजा के लिए उसका परिवार शायद ही अपने गाँव जा पायेगा।

Uncategorised

भरोसा खोती भारतीय रेल!

मित्रों, मैं भारतीय रेल का “डाय हार्ट” रेल फैन हुँ और कोई मेरे रेल को कुछ उल्टा-सीधा कहे उस बात से नफरत करता हूँ। मगर बीते 3-4 माह से हावड़ा – नागपुर – मुम्बई मार्ग की गाड़ियोंकी चल स्थिति देखी जाय तो बात बहुत चिंताजनक है।

SECR दपुमरे में गाड़ियोंका परिचालन भयावह तरीकेसे बिगड़ा है। हावड़ा मुम्बई वाया नागपुर मार्ग की लगभग सभी यात्री गाड़ियाँ कमसेकम 4 से 15 घंटे देरीसे चलाई जा रही है। इसका कारण कोल ट्रैफिक से शुरू हुवा था। एक समय था की यह मार्ग पर मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंको दरकिनार कर कोयले की मालगाड़ी भगाई जा रही थी। वक्त की नजाकत, माँग थी, यात्री सहते चले गए और गाड़ियाँ देरी से चलते रही।

अब दपुमरे में पूरे झारसुगुड़ा से लेकर नागपुर तक जगह जगह रेल अनुरक्षण, तीसरी लाइन की जोड़तोड़ का काम बड़े ज़ोरोंपर किया जा रहा है। आये दिन एक खण्ड निपटा की अगले खण्ड का परिपत्रक हाजिर ही रहता है। फलाने दिन से फलाने दिन तक इतनी इतनी गाड़ियाँ रद्द। भई, यह चल क्या रहा है? बिलासपुर से राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर के लिए पहले ही नाममात्र सम्पर्कता है और देखा जाय तो पूरे वर्ष के 365 दिनोंमें शायद ही यह गाड़ियाँ अपने 50% भी फेरे कर पाई हो!

हावड़ा मुम्बई के बीच मेल, एक्सप्रेस, गीतांजली, ज्ञानेश्वरी, आजादहिन्द जैसी गाड़ियाँ लगातार अंटसन्ट समयोंपर चल रही है। इस क्षेत्र के रेल यात्रिओंका रेल प्रशासन के समयपालन प्रति भरोसा लगातार टूटता जाना बिल्कुल वाज़िब लगता है। जहाँ मुम्बई, पुणे के जाने के लिए यात्री इन गाड़ियोंका नियोजन करते थे अब मजबूरी में एक दिन पहले की गाड़ी में आरक्षण करा रहे है। रात पहुंचने वाली गाड़ियाँ दिन में और दिन में पहुँचने वाली गाड़ियाँ अब रात में अपने गन्तव्यों पर पहुंच रही है।

यह बात सच है, की रेल विकास और अनुरक्षण हेतु यह गाड़ियाँ पिट रही है मगर यह भी बात उतनी ही सच है, यात्री सुविधाओं को बिल्कुल ही नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है, की रेल प्रशासन ने यात्रिओंके समय की कद्र करना ही छोड़ दिया है। रेल रद्दीकरण की सूचनाएं आननफानन में लगाई जाती है। यात्रिओंको समय ही नही मिलता की वह अपनी रेल यात्रा का पुनर्नियोजन सुचारू रूपसे कर सके। रेल प्रशासन मार्ग की कुछ गाड़ियाँ रद्द कर कुछ गाड़ियाँ शुरू रखता है, मगर जो गाड़ियाँ रद्द नही और चल रही है उनका परिचालन इस तरह किया जाता है की यात्री यह सोचने मजबूर हो जाता है, आखिर वह इस गाड़ी में यात्रा क्यों कर रहा है?

हमारी उन तमाम रेल यात्रिओंकी ओर से, रेल प्रशासन से हाथ जोड़कर विनंतीपूर्वक गुजारिश है, आप आधी गाड़ियाँ रद्द कर चुके है और जो चला रहे उनमें से चाहे तो और कुछ बन्द कर दीजिए मगर जो चला रहे उन्हें ढंग से चलाए। ब्लॉक की घोषणा समुचित अवधि रख कर करा कीजिये ताकि बेचारा (? ) यात्री समय रहते अपनी यात्रा में बदलाव कर अपने कार्यस्थल, साक्षात्कार, परीक्षाओं पर पहुंच सके।

Uncategorised

कलबुर्गी कोल्हापुर कलबुर्गी प्रतिदिन एक्सप्रेस शुरू होने की घोषणा

बहुप्रतीक्षित 22155/56 कलबुर्गी कोल्हापुर कलबुर्गी प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 17 सितम्बर से दोनोंही दिशाओंसे शुरू की जा रही है।

Uncategorised

उत्तर रेलवे की 19 जोड़ी छुट्टी विशेष गाड़ियाँ

यात्रीगण ज्ञात रहे, निम्नलिखित सूची यह प्रस्तावित गाड़ियोंकी सूची है। इसके बाद वाली पारित सूची है, जिसमे कुछ समयांतर किया जा सकता है। हम उसे भी प्रकाशित करने का प्रयत्न कर रहे है। आगे यात्रिओंसे निवेदन है, रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेल्वेकी अधिकृत वेबसाइट से विशेष गाड़ियोंकी जानकारी ले कर ही अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

आनंदविहार टर्मिनस श्री माता वैष्णो देवी कटरा आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष

1: श्री माता वैष्णो देवी कटरा वाराणसी श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष

2: दिल्ली जंक्शन वाराणसी दिल्ली जंक्शन त्रिसाप्ताहिक विशेष

3: चंड़ीगढ़ गोरखपुर चंड़ीगढ़ साप्ताहिक विशेष

4: नई दिल्ली गया नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक विशेष

5: आनंदविहार टर्मिनस छपरा आनंदविहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

6: आनंदविहार टर्मिनस गोरखपुर आनंदविहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

7: हज़रत निजामुद्दीन लखनऊ हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष

8: आनंदविहार टर्मिनस लखनऊ आनंदविहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

9: जम्मूतवी बरौनी जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष

10: नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक विशेष

11: आनंदविहार टर्मिनस मुजफ्फरपुर आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष

12: नई दिल्ली बरौनी नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक विशेष

13: आनंदविहार टर्मिनस सहरसा आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष

14: नई दिल्ली दरभंगा नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक विशेष

15: आनंदविहार टर्मिनस जयनगर आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष

16: दिल्ली जंक्शन पटना दिल्ली जंक्शन वातानुकूल आरक्षित गतिशक्ति सुपरफ़ास्ट विशेष

17: आनंदविहार टर्मिनस भागलपुर आनंदविहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

18: अमृतसर पटना अमृतसर वातानुकूल आरक्षित सुपरफास्ट विशेष

19: आनंदविहार टर्मिनस जोगबनी आनंदविहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

Uncategorised

WCR पमरे के नई कटनी जंक्शन पर 21 दिन का रेल ब्लॉक; बिलासपुर भोपाल, नर्मदा समेत 46 यात्री गाड़ियाँ रद्द/ 12 मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी।

न्यू कटनी जंक्शन में 16 सितंबर से प्रारंभ हो रहे, प्री इंटरलाकिंग एवम  नान इंटरलाकिंग वर्क के कारण अनेक ट्रेनें प्रभावित है। संलग्न सूची के अनुसार 46 नियमित यात्री गाड़ियाँ तकरीबन 4 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी एवं 12 यात्री गाड़ियाँ परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।