परिपत्रक में उल्लेख की गई तिथियां गाडीके प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि है अर्थात JCO जर्नी कमिन्स ऑन
रद्द गाड़ियाँ :-
1: 12120 अजनी अमरावती इंटरसिटी दिनांक 25 एवं 26 सितम्बर को नही चलेगी।
2: 12119 अमरावती अजनी इंटरसिटी दिनांक 26 एवं 27 सितम्बर को नही चलेगी।
3: 11121 भुसावल वर्धा एक्सप्रेस दिनांक 24 से 26 सितम्बर तक नही चलेगी।
4: 11122 वर्धा भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 25 से 27 सितम्बर तक नही चलेगी।
5: 01373 वर्धा नागपुर विशेष मेमू 23 से 26 सितम्बर तक नही चलेगी।
6: 01374 नागपुर वर्धा विशेष मेमू 24 से 27 सितम्बर तक नही चलेगी।
अंशतः रद्द गाड़ियाँ :-
11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस जो दिनांक 24 एव 25 को कोल्हापुर से चलेगी और दिनांक 25 एवं 26 को वर्धा स्टेशन पर समाप्त कर दी जाएगी।
11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस जो दिनांक 26 एव 27 को गोंदिया से चलने वाली थी बजाय उसके यह गाड़ी दिनांक 26 एवं 27 को ही वर्धा स्टेशन से कोल्हापुर की ओर रवाना होगी।
मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :- मार्ग पर चलनेवाली उपरोक्त पार्सल गाड़ियाँ दिनांक 25 सितम्बर को बडनेरा नरखेड़ होकर नागपुर मार्ग से परिचालित की जाएगी।
लगातार दपुमरे में गाड़ियाँ रद्द की जा रही है। यात्रिओंके हाल बेहाल हो रहे है और परेशानी ऐसी की रेल ब्लॉक के लिए कोई अग्रिम खबर नही दी जा रही है। सूरतेहाल यह है, की कई यात्री अपने अग्रिम रेल यात्रा आरक्षण को लेकर बेहद चिंतित हुए जा रहे है। रेल प्रशासन का अब बिल्कुल ही भरोसा नही रहा की जाने कब रेल गाड़ियाँ रद्द कर दें? सामने त्यौहार है, शादियोंका मौसम भी आ रहा है और कई लोग जो अपनी बारातोंका नियोजन रेल आरक्षण से करने वाले थे अब सड़क मार्ग की सोच रहे है। हम पहले भी हमारे ब्लॉग ” भरोसा खोती भारतीय रेल” यह बात जता चुके है। किसी सार्वजनिक यातायात व्यवस्था के लिए यह बेहद नकारा बात है की आये दिन वह अपनी सेवाएं रद्द कर देता है।
दपुमरे SECR रेल क्षेत्र मुम्बई – हावड़ा मार्ग का बेहद अहम हिस्सा है। यह बात है, की तीसरी, चौथी लाइन के विकास हेतु यह ब्लॉक लिए जा रहे है, मगर यात्रिओंकी परेशानी के बारे में थोड़ा तो विचार कीजिये! महीनों पहले आरक्षण कर चुका वह यात्री ऐन समय गाड़ी रद्द होती है तो कहाँ जाए, कैसे और किससे पूछे? सामने पश्चिम बंगाल राज्य में दुर्गापूजा का महापर्व है। देशभर से लोग अपने गाँव की ओर जाने के लिए महीनों पहले आरक्षण करते है, छुट्टियां लेते है अब वह क्या करें? लम्बी दूरी की यात्रा के लिए सर्वसाधारण यात्री रेल यातायात को ही प्राधान्य देता है। अब रद्द गाड़ियोंकी सूची देखेंगे तो यात्री अपना सर ही ना पिट लेंगे?
सम्पूर्ण रद्द गाड़ीया :- तिथियों का उल्लेख गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान की तिथि अर्थात JCO के अनुसार किया गया है। सटीक एवं अद्यतन जानकारी हेतु रेल्वे की हेल्पलाइन 139 या रेल्वे की अधिकृत वेबसाइट, ऐप का उपयोग करें।
1: 12129/30 पुणे हावड़ा पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस दिनांक 21/9 से 28/9 तक
2: 18109/10 टाटानगर इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस दिनांक 22/9 से 01/10 तक
3: 12809/10 मुम्बई हावड़ा मुम्बई मेल दिनांक 21/9 से 28/9 तक
4: 18113/14 टाटानगर बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस दिनांक 21/9 से 29/9 तक
5: 12859/60 मुम्बई हावड़ा मुम्बई गीतांजलि एक्सप्रेस दिनांक 21/9 से 29/9 तक
6: 18029/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 21/9 से 28/9 तक
7: 18477/78 पुरी योगनगरी ऋषिकेश पुरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस दिनांक 21/9 से 28/9 तक
8: 13287/88 दुर्ग राजेन्द्र नगर दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 21/9 से 29/9 तक
9: 08861/62 गोंदिया झारसुगुड़ा गोंदिया विशेष मेमू एक्सप्रेस दिनांक 21/9 से 29/9 तक
10: 12261/62 मुम्बई हावड़ा मुम्बई दुरांतों एक्सप्रेस दिनांक 23/9 से 29/9 तक
11: 12221/22 पुणे हावड़ा पुणे दुरांतों एक्सप्रेस दिनांक 22/9 से 01/10 तक
12: 22845/46 पुणे हटिया पुणे एक्सप्रेस दिनांक 23/9 से 28/9 तक
13: 12879/80 लोकमान्य तिलक टर्मिनस भुभनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 22/9 से 01/10 तक
14: 17007/08 सिकंदराबाद दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 24/9 से 30/9 तक
15: 20827/28 जबलपुर सांतरागाछी जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 21/9 से 29/9 तक
16: 20822 संत्रागाछी पुणे एक्सप्रेस दिनांक 24/9 को और 20821 पुणे सांतरागाछी एक्सप्रेस दिनांक 26/9 को रद्द रहेगी
17: 12905/06 पोरबन्दर शालीमार पोरबन्दर एक्सप्रेस दिनांक 21/9 से 01/10 तक
18: 22905 ओखा शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 25/9 को और 22906 शालीमार ओखा एक्सप्रेस दिनांक 27/9 को रद्द रहेगी
19: 13425 मालदा सूरत एक्सप्रेस दिनांक 24/9 को और 13426 सूरत मालदा एक्सप्रेस दिनांक 26/9 को रद्द रहेगी
20: 12151/52 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 21/9 से 30/9 तक
21: 22830 शालीमार भुज एक्सप्रेस दिनांक 24/9 को और 22829 भुज शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 27/9 को रद्द रहेगी
22: 12767 नांदेड संत्रागाछी एक्सप्रेस दिनांक 26/9 को और 12768 संत्रागाछी नांदेड एक्सप्रेस दिनांक 28/9 को रद्द रहेगी
23: 22512 कामाख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूल एक्सप्रेस दिनांक 24/9 को और 22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामाख्या वातानुकूल एक्सप्रेस दिनांक 27/9 को रद्द रहेगी
24: 22843 बिलासपुर पटना एक्सप्रेस दिनांक 23/9 को और 22844 पटना बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 25/9 को रद्द रहेगी
25: 22894 हावड़ा साईं नगर शिर्डी एक्सप्रेस दिनांक 22/9 एवं 29/9 को और 22893 साईं नगर शिर्डी एक्सप्रेस दिनांक 24/9 एवं 01/10 को रद्द रहेगी
26: 08185/86 हटिया दुर्ग हटिया विशेश मेमू एक्सप्रेस दिनांक 22/9 से 30/9 तक
27: 20971 उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 24/9 को और 20972 शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस दिनांक 25/9 को रद्द रहेगी
28: 17005 हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस दिनांक 22/9 को और 17006 रक्सौल हैदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 25/9 को रद्द रहेगी
29: 22169 रानी कमलापति सांतरागाछी एक्सप्रेस दिनांक 21/9 एवं 28/9 को और 22170 सांतरागाछी रानी कमलापति एक्सप्रेस दिनांक 22/9 एवं 29/9 को रद्द रहेगी
30: 12949 पोरबन्दर सांतरागाछी एक्सप्रेस दिनांक 23/9 को और 12950 सांतरागाछी पोरबन्दर एक्सप्रेस दिनांक 25/9 को रद्द रहेगी
31: 12101/02 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दिनांक 23/9 से 30/9 तक
32: 22866 पुरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 27/9 को और 22865 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पुरी एक्सप्रेस दिनांक 29/9 को रद्द रहेगी
33: 20807 विशाखापट्टनम अमृतसर हीराकुड एक्सप्रेस दिनांक 23/9, 25/9 एवं 27/9 को और 20808 अमृतसर विशाखापट्टनम हीराकुड एक्सप्रेस दिनांक 24/9, 25/9 एवं 28/9 को रद्द रहेगी
इसके अलावा 17321 वास्को जसीडीह दिनांक 23/9 और 17322 जसीडीह वास्को दिनांक 26/9 को अपने नियमित मार्ग सिकंदराबाद, काजीपेट, बलहारशाह, गोंदिया, बिलासपुर, जारसुगुड़ा के स्थान पर सिकंदराबाद, गुन्टूर, विजयवाड़ा, दुववाड़ा, भूबनेश्वर, झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
यूँ तो हमारे पास प्रस्तावित रेल ब्लॉक की सूचना है, की 21 से 28 सितम्बर तक गाड़ियाँ रद्द है। चूंकि अब गाड़ियाँ रद्द कर दी गयी है, तो हम यह मान कर चल सकते है, गाड़ियोंके रद्दीकरण का प्रस्ताव मान्य हो गया है।
अब यह प्रस्ताव के अनुसार SECR दपुमरे के बिलासपुर मण्डल में ईब स्टेशनपर चौथी रेल लाइन के कार्य हेतु रेल ब्लॉक का प्रस्ताव था, मगर कहानी में अभी और एक ट्वीस्ट है। दपुरे SER के टाटानगर आद्रा खण्ड में कुछ जनआंदोलन के चलते उन्होंने भी बहुत सी गाड़ियाँ रद्द की है। उनका परिपत्रक यह है,
कुल मिलाकर स्थिति यह बन रही है, की मुम्बई, पुणे और गुजरात से भुसावल, नागपुर होकर हावड़ा की ओर जाने आने वाली तमाम गाड़ियोंका रद्दीकरण हो चुका है। इसके साथ साथ वह कहते है न, “आइसिंग ऑन द केक” पुणे मण्डल ने पुणे – नागपुर के बीच चलनेवाली पुणे अजनी पुणे, पुणे अमरावती पुणे, पुणे काजिपेट पुणे इत्यादि गाड़ियोंके 3 – 4 फेरे रद्द कर रखे है। सामने त्योहार है, और गाड़ियाँ बिना किसी सूचनाओं के रद्द!
सबसे बड़ी व्यथा यह है, रेल अनुरक्षण, विकास जो भी हो नागपुर – हावड़ा के बीच है मगर महाराष्ट्र के पुणे से नागपुर या मुम्बई से नागपुर के बीच के रेल यात्री बेतहाशा पीस रहे है। मध्य रेल प्रशासन को चाहिए, की वह इस खण्ड के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ियोंका नियोजन करे।
दिनांक 20 जनवरी 2023 से कोंकणकन्या सामान्य एक्सप्रेस नही रह जायेगी, इसे सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनाया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नही जो यात्रा समय लगभग 13 घंटे का था वह घटकर तकरीबन 10 घण्टे और 40 मिनट का रह जायेगा। 10111 मुम्बई मडगांव एक्सप्रेस का गाड़ी क्रमांक बदलकर 20111 और 10112 का 20112 होने जा रहा है। समयसारणी के बदलाव के लिए निम्नलिखित परिपत्रक देखें।
सोलापुर मन्डल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के चलते काष्टी और बेलवंडी स्टेशन के बीच दोहरीकरण के कार्य के वजह कुछ गाडीयों का निरस्तीकरण किया जा रहा है!
1) 22117 पुणे – अमरावती वातानुकूल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दि. 21 और 28 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी!
2) 22151 पुणे – काजीपेठ साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दि.23 और 30 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी!
3) 22139 पुणे – अजनी हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दि.17 और 24 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी!
4) 22123 पुणे – अजनी वातानुकूल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दि. 23 और 30 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी!
5) 11041 दादर – साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस.(सप्ताह में 4 दिन) दि.17 सितंबर 2022 से 08 अक्तुबर 2022 को रद्द रहेगी!
6) 11042 साईनगर शिर्डी – दादर एक्सप्रेस (सप्ताह में 4 दिन) दि.18 सितंबर 2022 से 09 अक्तुबर 2022 तक रद्द रहेगी!
यह सारी सूचनाएं पुणे मण्डल प्रबन्धक की ट्वीट से संकलित की गई है। ग़ौरतलब यह है, संबंधित मार्ग पर आरक्षण करनेवाले यात्रिओंने रेलवे के टिकट बुकिंग साइट पर कई गाड़ियाँ रद्द दिखाई देने की पूछताछ की तब जाकर यह पता चल रहा है। रेलवे ने अभीतक इसकी अधिकृत सूचना जारी नही की है। हाल ही में हमने “भरोसा खोती भारतीय रेल” शीर्षक वाले ब्लॉग में रेल प्रशासन द्वारा यात्रिओंके प्रति इस तरह की बेदरकारी बरतने की व्यथा रखी थी।
महीनों पहले आरक्षण करनेवाले यात्रिओंपर, जब रेल विभाग इस तरह बिना किसी अग्रिम सूचना के गाड़ियाँ रद्द कर देता है तब कितनी बुरी बीतती है? ऐन वक्त पर उस यात्री को अपनी यात्रा निश्चित ही रद्द करनी पड़ती है या अन्य यातायात का सहारा लेना पड़ता है। कोई अनहोनी घटना के चलते रेल मार्ग बाधित हो और यात्री गाड़ियाँ बन्द करनी पड़े तब तो ठीक है मगर रेल अनुरक्षण, रेल विकास कार्य के लिए रद्दीकरण का निर्णय इस तरह आननफानन में किस तरह लिया जा सकता है यह समझ के परे है।
एक परिवार के साथ लगभग 3 माह पूर्व आरक्षण किये हुए यात्री ने उसकी गाड़ी रद्द की सूचना देख अपना माथा पिट लिया और अब वह इस कदर चिंतित है, की अबकी बार दुर्गा पूजा के लिए उसका परिवार शायद ही अपने गाँव जा पायेगा।