वन्देभारत गाड़ियाँ यह भारतीय रेल का गौरवशाली भविष्य है और मूर्त स्वरूप धारण कर चुका है। 2 वन्देभारत गाड़ियाँ चल चुकी है और तीसरी का परीक्षण शुरू हो चुका है। यह तीसरी वन्देभारत एक्सप्रेस कौनसे मार्ग पर चलेगी इसकी अधिकृत घोषणा अभी नही की गई है।
आनेवाले वर्षोंमें पूरे देशभर वन्देभारत गाड़ियाँ चलने लग जायगी। सोशल मीडिया में एक सूची वायरल हुई है। इस सूची में वन्देभारत गाड़ियोंके डिपो कहाँ सुनिश्चित किये गए है, यह बताया गया है। चूंकि हम लोग अनुमान लगा सकते है, डिपो के आसपास के स्टेशन ही वन्देभारत एक्सप्रेस के प्रारम्भिक या गन्तव्य स्टेशन रहेंगे। निम्नलिखित सूची क्षेत्रीय रेलवे के अनुसार है और ब्रेकेट में दी गयी संख्या उस डिपो को आबंटित रैक संख्या दर्शाती है।
दक्षिण रेलवे SR : चेन्नई (6), कोयंबटूर (3), तिरुचिरापल्ली (2), तिरुवनंतपुरम (2)
दक्षिण पश्चिम रेलवे SWR : केएसआर बेंगलुरु (4)
दक्षिण मध्य रेलवे SCR : हैदराबाद (1), विजयवाड़ा (2), तिरुपति (1)
पूर्वतटीय रेलवे ECOR : भुवनेश्वर (2), पुरी (1), विशाखापत्तनम (2)
पूर्व मध्य रेलवे ECR : राजेंद्रनगर (2), पटना (1), जयनगर (1)
पूर्व रेलवे ER : हावड़ा (2), मालदा टाउन (2), आसनसोल (1)
दक्षिण पूर्व रेलवे SER : हावड़ा (3), रांची (1), टाटानगर (1)
पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे NFR : गुवाहाटी (1), न्यू जलपाईगुड़ी (3), कटिहार (1)
उत्तर मध्य रेलवे NCR : प्रयागराज (1), वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झाँसी (1), ग्वालियर (1), आगरा फ़ोर्ट (1), कानपुर (1) पूर्वोत्तर रेलवे NER : लालकुआं (1), वाराणसी (1), गोरखपुर (1), टनकपुर (1)
उत्तर रेलवे NR : अमृतसर (1), चंडीगढ़ (1), देहरादून (2), दिल्ली (1), नई दिल्ली (12), निजामुद्दीन (1), बरेली (1), फिरोजपुर (2), नंगल बांध (1)
मध्य रेलवे CR : मुंबई सीएसटी (2), पुणे (2), मनमाड (1)
पश्चिम रेलवे WR : मुंबई सेंट्रल (1), अहमदाबाद (2), सूरत (1), डॉ अम्बेडकर नगर महू (1)
उत्तर पश्चिम रेलवे NWR : अजमेर (1), जयपुर (2), उदयपुर (1), श्रीगंगानगर (1)
पश्चिम मध्य रेलवे WCR : रीवा (2), कोटा (1), रानी कमलापति भोपाल (2)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR : बिलासपुर (1), गोंदिया (1)
गौरतलब यह है, वन्देभारत एक्सप्रेस यह वातानुकूलित प्रीमियम श्रेणी की रेलगाड़ी है। बड़े शहर जहाँ वाणिज्यिक गतिविधियाँ चलती है या लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र, तीर्थक्षेत्र जहाँ वर्षभर यात्रिओंकी मांग रहती है उन जगहोंपर जानेआने के लिए वन्देभारत गाड़ियोंको बहुत अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। उपरोक्त घोषित डिपो में कई स्टेशन्स ऐसे भी है, जिन्हें वन्देभारत प्रीमियम गाड़ियोंके साथ ही स्थानिक और निकटतम बड़े शहरोंसे जुड़ने हेतु इन्टरसिटी, मेमू गाड़ियोंकी ज्यादा आवश्यकता है।
मुम्बई उच्च न्यायालय के नागपुर बेंच में एक यात्री ने रेल विभाग पर तत्काल टिकट योजना को लेकर दावा करने की खबर आयी है। उक्त दावे में न्यायालय ने रेलवे मुख्यालय को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है।
गौरतलब यह है, रेल विभाग की तत्काल योजना 1997 में तत्कालीन रेल मंत्री मा. नीतिश कुमार के कार्यकाल में लायी गयी। तत्काल किराया श्रेणी मे, सामान्य टिकिटोंके मूल किरायोंसे, द्वितीय श्रेणी मे 10% और बाकी सभी श्रेणियों मे 30% अतिरिक्त किराया जोड़ा जाता है। इसके अलावा दूरी की सीमा भी तय की गई है। तत्काल किराये किस तरह तय होते है इसके लिये निम्नलिखित चार्ट देखिए,
भारतीय रेल्वे मे अग्रिम आरक्षण अवधि 120 दिन की है, पर्यटन करनेवाले यात्रीओंके लिए तो यह ठीक है मगर तुरतफुरत काम निमित्त, कम अवधि की सूचना मे यात्रा के लिए निकल पड़ने वाले यात्रीओं के लिए इस तत्काल सेवा का आविष्कार किया गया। तत्काल टिकटों की बुकिंग गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि से 1 दिन पहले शुरू होती है। वातानुकूलित वर्गों के लिए सुबह 10:00 बजे और गैरवातानुकूलित वर्गों के लिए सुबह 11:00 बजे बुकिंग खुलती है। तत्काल टिकटें PRS काउंटर्स के साथ साथ आईआरसीटीसी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी एक साथ शुरू होती है। गाड़ी की कुल आसन व्यवस्था के करीबन 30% आबंटन तत्काल सेवा के अतर्गत किया जाता है। अर्थात 100 आसन मे से 30 तत्काल कोटे के लिए आरक्षित रहती है। तत्काल स्कीम के उत्साही परिणाम दिखाई देने के बाद 2014 मे प्रीमियम तत्काल योजना लाई गई। इसमे तत्काल कोटे मे आरक्षित रखी गये आसनों से 50% आसन प्रीमियम तत्काल कोटे के लिए बाँट दिए गए। यह प्रीमियम तत्काल कोटा हवाई यात्रा की टिकट बुकिंग अनुसार किराया बढ़ाता है। जितनी मांग बढ़ेगी उतना ही किरायों मे प्रीमियम की बढ़ोतरी होगी।
तत्काल और प्रीमियम तत्काल मे मूलभूत फरक किरायों का तो है ही मगर प्रीमियम तत्काल टिकट मे प्रतीक्षा सूची नहीं होती सारे टिकट केवल कन्फर्म ही दिए जाते है। वहीं कन्फर्म तत्काल टिकटों के तरह ही यह टिकट भी रद्द नहीं किए जा सकते या रद्दीकरण पर कोई रिफ़ंड नहीं दिया जाता। तत्काल टिकट मे प्रतीक्षा सूची का टिकट आबंटित होता है और चार्ट तैयार किए जाने तक भी यदि टिकट प्रतीक्षासूची मे ही रह गया हो तो नियमानुसार धनवापसी भी की जाती है। यह तो तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों की सामान्य जानकारी हुई, अब हम फिर हमारी उस खबर की ओर बढ़ते है।
उक्त यात्री ने न्यायालय मे अपने नागपूर से वर्धा के यात्री टिकट का उदाहरण दिया है। नागपूर – वर्धा यह अंतर 78 किलोमीटर है। नियमानुसार स्लीपर क्लास मे 200 किलोमीटर मिनिमम अंतर की टिकट लेना पड़ता है तो उसके मूल किराये 124 और 20 रुपये आरक्षण के ऐसे कुल 145 की टिकट बनेगी। तत्काल टिकट मे मिनिमम अंतर 500 किलोमीटर होता है, अतः 275 रुपये मूल किराया और 100 रुपये तत्काल चार्ज ऐसे 375 रुपये लगेंगे और वहीं प्रीमियम तत्काल श्रेणी मे टिकट लेंगे तो किराया प्रीमियम के साथ बढ़ते बढ़ते 975 तक भी जा सकता है जैसा की खबर मे दावा किया गया है।
मित्रों, मामला न्यायलायाधीन है इसीलिए हम इसपर कोई भी टिप्पणी करना योग्य नहीं। जहाँ तक आम यात्री की बात की जाए तो वह बेचारा टिकटों के विविध दर और प्रकार को समझ कर इतनी कम दूरी के लिए तत्काल या प्रीमियम तत्काल के कतार मे खड़ा नहीं होगा वह या तो अन्य रेल गाड़ी के बुकिंग की उपलब्धी खंगालेगा या सड़क मार्ग का रुख करेगा। किसी मंजिल पर पहुँचने के लिए राहें बहुत सी है। रही बात विशिष्ट गाड़ी मे और विशिष्ट आरक्षित वर्ग मे ही यात्रा करने की सबल इच्छा हो तो रेल विभाग भी आखिर क्या करें? हमे तो लगता है, रेल विभाग अपने टिकटों को बेचने के लिए यात्रीओं को प्रोत्साहित कम और हतोत्साहित ही ज्यादा करता है, यकीन न हो तो आईआरसीटीसी की बुकिंग मे कैपचा से थोड़ी टक्कर ले कर देख लीजिए।
SECR दपुमरे के बिलासपुर मण्डल में चौथी रेल लाईन कनेक्टिविटी को लेकर तांत्रिक कार्य हेतु नागपुर – हावड़ा मार्ग की 62 गाड़ियाँ तकरीबन एक सप्ताह तक रद्द की जा रही है। निम्नलिखित सूची में, सभी गाड़ियोंकी JCO अर्थात अपने प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथिनुसार रद्दीकरण किया गया है। यात्रीगण को निवेदन है, निम्नलिखित तिथियोंमे नागपुर – बिलासपुर मार्ग पर रेल यात्रा का नियोजन रेलवे की हेल्पलाइन 139 या ऐप, वेबसाइट की मद्त लेकर करें।
12129/30 पुणे हावड़ा पुणे आजाद हिन्द प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 21 अगस्त से 28 अगस्त तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतया रद्द होकर नहीं चलाई जाएगी।
18109/10 टाटानगर इतवारी टाटानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 21 अगस्त से 28 अगस्त तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतया रद्द होकर नहीं चलाई जाएगी।
12809/10 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा मुम्बई प्रतिदिन मेल दिनांक 21 अगस्त से 28 अगस्त तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतया रद्द होकर नहीं चलाई जाएगी।
12833/34 अहमदाबाद हावड़ा अहमदाबाद प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 21 अगस्त से 28 अगस्त तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतया रद्द होकर नहीं चलाई जाएगी।
18029/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 21 अगस्त से 28 अगस्त तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतया रद्द होकर नहीं चलाई जाएगी।
08861/62 गोंदिया झारसुगुड़ा गोंदिया प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस दिनांक 21 अगस्त से 28 अगस्त तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतया रद्द होकर नहीं चलाई जाएगी।
12262 हावड़ा मुम्बई दुरांतों एक्सप्रेस दिनांक 22, 23, 24, एवं 26 अगस्त को हावड़ा से नहीं चलेगी, सम्पूर्ण रद्द की जाएगी। वापसीमे 12261 मुम्बई हावड़ा दुरांतों एक्सप्रेस दिनांक 23,24,25 एवं 28 अगस्त को मुम्बई से नहीं चलाई जाएगी।
12222 हावड़ा पुणे दुरांतों एक्सप्रेस दिनांक 20, 25 एवं 27 अगस्त को और 12221 पुणे हावड़ा दुरांतों एक्सप्रेस दिनांक 22, 27 एवं 29 अगस्त को पुणे से नहीं चलेगी।
22846 हटिया पुणे द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22, 26 एवं 29 अगस्त को हटिया से नहीं चलेगी, वापसी मे 22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24, 28 एवं 31 अगस्त को पुणे स्टेशन से रवाना नहीं होंगी।
12880 भूबनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22, 25 एवं 29 अगस्त को भूबनेश्वर से नहीं चलेगी वापसीमे 12879 लोकमान्य तिलक टर्मिनस भूबनेश्वर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24, 27 एवं 31 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना नहीं होगी।
17007 सिकंदराबाद दरभंगा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 23 एवं 27 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन सिकंदराबाद से रद्द की जाती है और वापसीमे 17008 दरभंगा सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 26 एवं 30 अगस्त को दरभंगा से रद्द रहेगी।
17321 वास्को जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19 और 26 अगस्त को रद्द रहेगी साथ ही वापसी मे 17322 जसीडीह वास्को साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22 एवं 29 अगस्त को जसीडीह से रद्द हो जाएगी।
20822 संत्रागाछी पुणे साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 20 एवं 27 अगस्त को और 20821 पुणे संत्रागाछी साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 22 एवं 29 को नहीं चलेगी।
12905 पोरबन्दर शालीमार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24, 25 अगस्त को और 12906 शालीमार पोरबन्दर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 26 और 27 को शालीमार से नहीं चलेगी।
22905 ओखा शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21 और 28 अगस्त को और 22906 शालीमार ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 23 और 30 को शालीमार से नहीं चलेगी।
13425 मालदा टाउन सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 20 और 27 अगस्त को और 13426 सूरत मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22 और 29 को शालीमार से नहीं चलेगी।
12151 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार द्विसाप्ताहिक समरसता एक्सप्रेस दिनांक 24, एवं 25 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना नहीं होगी, वापसीमे 12152 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक समरसता एक्सप्रेस दिनांक 22, 25 एवं 29 अगस्त को शालीमार से नहीं चलेगी।
20471 बीकानेर पूरी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21 और 28 अगस्त को और 20472 पूरी बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24 और 31 को पूरी से नहीं चलेगी।
12812 हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 26 एवं 27 अगस्त को हटिया से नहीं चलेगी वापसीमे 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हटिया द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 28 एवं 29 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना नहीं होगी।
12767 नांदेड साँतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22 एवं 29 अगस्त को और 12768 संत्रागाछी नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24 एवं 31 अगस्त को नहीं चलेगी।
22512 कामाख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक वातानुकूल एक्सप्रेस दिनांक 20 एवं 27 अगस्त को कामाख्या से नहीं चलेगी वापसीमे 22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामाख्या साप्ताहिक वातानुकूल एक्सप्रेस दिनांक 23 एवं 30 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना नहीं होगी।
20917 इंदौर पूरी साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 23 अगस्त को और 20918 पूरी इंदौर साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 25 अगस्त को पूरी से नहीं चलेगी।
22909 वलसाड पूरी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 25 अगस्त को और 22910 पूरी वलसाड साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 28 अगस्त को पूरी से नहीं चलेगी।
22843 बिलासपुर पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 26 अगस्त को और 22844 पटना बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 28 अगस्त को रद्द रहेगी
22894 हावड़ा साईनगर शिर्डी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 25 अगस्त को एवं 22893 साईनगर शिर्डी हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 27 अगस्त को रद्द की गई है।
12870 हावड़ा मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस हावड़ा से दिनांक 27 अगस्त को और 12869 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन मुम्बई से दिनांक 28 अगस्त को पूर्णतया रद्द होकर नहीं चलाई जाएगी।
20813 पूरी जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24 अगस्त को एवं 20814 जोधपुर पूरी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 27 अगस्त को रद्द की गई है।
12949 पोरबन्दर संत्रागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 26 अगस्त को और 12950 संत्रागाछी पोरबन्दर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 28 अगस्त को नहीं चलेगी।
मित्रों, क्या हो गया है हम पत्रकारोंको और उनकी तेज आकलन क्षमता को? कहीं कोई खबर सोशल मीडिया आयी नही की झट खबर बनाकर प्रिन्ट मीडिया में दाग देते है। प्रिन्ट मीडिया के पास भरपूर वक्त रहता है की वह खबर को जांचे, समझे और फिर उसे प्रकाशित करे। लेकिन नहीं, “ब्रेकिंग” वाले जमाने मे यह भी ब्रेकिंग मतलब तोडू खबरे डाल ही देते है। सैम्पल देख लीजिए,
एक बड़े लोकप्रिय दैनिक में यह खबर आई है, और यात्री बेचारे परेशान हो गए। वरिष्ठ नागरिकोंकी रियायत का मसला अभी अधर में ही है और इस खबर से तहलका मच गया की बच्चोंकी रियायत भी छीन गयी?
ऐसा नही है, पूरा परिपत्रक देख लीजिए जो CC 12 OF 2020 यह है,
इसमे स्पष्ट किया है, यात्री यदि अपने किसी भी उम्र के बच्चे के लिए बर्थ का आबंटन चाहता है तो उसे पूरी बर्थ का शुल्क अदा करना होगा। वहीं बिना शयिका आरक्षण किया जाता है तो 0 से 5 वर्ष से कम तक आयु को मुफ्त, 5 वर्ष पूर्ण से 12 वर्ष से कम तक आधा किराया देय होगा।
सिटिंग के आरक्षण में बच्चोंके लिए बिना अलग सीट्स का कोई पर्याय नही है। 2S, CC, EC इत्यादि सिटिंग वाले आरक्षण में पूरी सीट का पूर्ण वयस्क का किराया देय होगा।
विनाआरक्षण के द्वितीय श्रेणी में तो कोई विवाद है ही नही। वहां 5 वर्ष से कम का यात्री मुफ्त और 5 से 12 वर्ष से कम आयु का यात्री आधा किराया अर्थात 50% वयस्क किराये में रियायत यथावत देय है।