12119 अमरावती अजनी इन्टरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 20 जुलाई से सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक रविवार को छोड़कर चलना शुरू कर देगी। वापसीमे 12120 अजनी अमरावती इन्टरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 20 जुलाई से सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक शनिवार को छोड़कर चलना शुरू कर देगी। निम्नलिखित समयसारणी में PTT अंतर्गत समय आम यात्रिओंके लिए है।
मध्य रेल CR लगातार अपनी रुकी हुई गाड़ियोंको पुनर्स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में अब प्रगति एक्सप्रेस दिनांक 25 जुलै से प्रतिदिन सेवा में बहाल की जा रही है।
चलिए यात्रिओंकी एक और मांग पूरी हो रही है। 10 अगस्त से 12025/26 पुणे सिकंदराबाद पुणे शताब्दी एक्सप्रेस यात्री सेवा में रुजुवात कर देगी। गाड़ी सप्ताह में 6 दिन, (मंगलवार छोड़कर) चलाई जाएगी।
अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ राज्य का खनिज समृद्ध और ऐतिहासिक शहर है। बिलासपुर – कटनी मुख्य रेल मार्ग पर अनूपपुर जंक्शन से अम्बिकापुर ब्रांच लाइन जाती है। अम्बिकापुर याने एक छोटासा, 1 प्लेटफार्म और 3 गाड़ियोंका प्रस्थान/गन्तव्य वाला स्टेशन। यहाँसे दिल्ली के लिए एक साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। यह गाड़ी ‘ट्रेन ऑन डिमाण्ड’ योजनांतर्गत शुरू की जाएगी अतः इस गाड़ी में यात्री किराया नियमित किराया दरों से 1.3 ज्यादा तय किया जा सकता है।
Courtesy : wikipedia
गुरुवार दिनांक 14 जुलाई को मा. रेल मन्त्री, उद्धाटन विशेष गाड़ी 00864 अम्बिकापुर हज़रत निजामुद्दीन विशेष को विडियो लिंक द्वारा रवाना करेंगे।
हज़रत निजामुद्दीन – अम्बिकापुर – हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन निम्नलिखित रहेगा।
04044 हज़रत निजामुद्दीन – अम्बिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी और वापसीमे 04043 अम्बिकापुर – हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को चलना शुरू करेगी।