Uncategorised

बुजुर्गों की रेल किराया रियायत फिर चालू हो रही है?

एक बार फिर न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि मेन स्ट्रीम मीडिया मे भी वरिष्ठ नागरिक रेल किराया रियायत चर्चा मे है। उम्र के 58 वर्ष और उससे आगे की महिलाओं को 50% एवं उम्र मे 60 वर्ष और उससे आगे के पुरुषों को 40% की रेल किराया रियायत रेलवे के सभी वर्गों और सभी प्रकार की गाड़ियोंमे दी जा रही थी। इसमे केवल सवारी गाड़ियों मे किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाती क्योंकी उन गाड़ियोंके मूल किराये अपने आप मे रियायती है।

अब तमाम चर्चाओं यहाँतक की संसद के सदन मे तक इस विषय पर बहस की जा चुकी है और मा. रेल मंत्री जी की ओरसे यह मांग खारिज भी की जा चुकी है तब यह मुद्दा फिर से अलग हवा पकड़ रहा है। सूत्रों (?) के आधार पर यह चर्चा है की रेल प्रशासन फिर से यह किराया रियायत अर्थात रद्द की जा चुकी अन्य भी रियायतें जिसमे खिलाड़ी और पदक प्राप्त व्यक्ति सम्मिलित है, शुरू करने पर विचार कर रही है।

गौरतलब यह है की, रेल प्रशासन के विचार मे, वरिष्ठ नागरिकों की उम्र 58/60 की जगह 70 वर्ष और उससे ऊपर के व्यक्ति पात्र समझे जाए और सभी रियायतें केवल गैरवातानुकूलित श्रेणियों अर्थात स्लीपर और द्वितीय श्रेणी तक सीमित कर दी जाए।

हमारा यह मानना है, की रेल प्रशासन की सोच यदि सचमुच इस दिशामे जा रही है तो यह एक प्रकार से वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराया रियायत स्वीकार करने के लिए हतोत्साहित करना ही है। भारतीय रेल्वे के द्वितीय श्रेणी और स्लीपर वर्ग की हालत किसीसे भी अछूती नहीं है, और शायद ही कोई मध्यम वर्ग का यात्री अपने बुजुर्गों को द्वितीय श्रेणी रियायत मिल रही है इसलिए यात्रा करने के लिए बाध्य करेगा। शयनयान स्लीपर वर्ग तो फिर भी ठीक है मगर वह भी केवल कम दूरी की यात्राओं के लिए। आगे प्रश्न यह भी है, लंबी दूरी की गाड़ियों मे रैक के मानकीकरण के चलते गैरवातानुकूलित डिब्बे दिन ब दिन कम किए जा रहे है और 12-13 कोच से घटते घटते इन की संख्या मात्र 5 या 6 रह गई है।

खैर यह सारी मीडिया मे चर्चित बातें है और रेल प्रशासन ने अभी तक किसी बात की पुष्टि नहीं की है।

Uncategorised

उत्तर रेलवे NR अगस्त के पहले सप्ताह में निम्नलिखित गाड़ियाँ पुनर्स्थापित करने जा रहा है।

हाल ही में रेल प्रशासन ने जो संक्रमनकाल मे रद्द की हुई गाड़ियोंको पुनर्बहाली करने का जो निर्णय लिया था उसी आधार पर उत्तर रेलवे निम्नलिखित गाड़ियोंको शरू करने जा रहा है।

Uncategorised

मध्य रेल, सोलापुर मण्डल का भिगवन – वाशिम्बे खण्ड दोहरीकरण हेतु रेल ब्लॉक ; आने वाले सप्ताहमें यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

निम्नलिखित 36 गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक स्टेशन से नही चलाई जाएंगी, सम्पूर्ण रद्द रहेगी।

निम्नलिखित 8 गाड़ियाँ अपने नियोजित मार्ग के जगह परावर्तित मार्ग से चलाई जाएगी

18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO ( अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने की तिथि ) दिनांक 25 जुलै से 09 अगस्त तक पुणे – दौंड – कुरडुवाडी – वाड़ी की जगह पुणे – मिरज – कुरडुवाडी – वाड़ी होकर चलेगी। ज्ञात रहे, दिनांक 28 एवं 29 को चलनेवाली 18520 एक्सप्रेस अपने नियोजित मार्ग से ही जाएगी।

16331 मुम्बई तिरुवनंतपुरम /16339 मुम्बई नागरकोइल /16351 मुम्बई नागरकोइल एक्सप्रेस JCO ( अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने की तिथि ) दिनांक 05 अगस्त से 09 अगस्त तक पुणे – दौंड – कुरडुवाडी – वाड़ी की जगह पुणे – मिरज – कुरडुवाडी – वाड़ी होकर चलेगी।

18519 विशाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 16332 तिरुवनंतपुरम मुम्बई, 16340 नागरकोइल मुम्बई और 16352 नागरकोइल मुम्बई एक्सप्रेस JCO ( अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने की तिथि ) दिनांक 04 अगस्त से 08 अगस्त तक वाड़ी – कुरडुवाडी – दौंड – पुणे की जगह वाड़ी – कुरडुवाडी – मिरज – पुणे होकर चलेगी।

आंशिक रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ :-

11301/02 बेंगलुरु मुम्बई बेंगलुरु प्रतिदिन उद्यान एक्सप्रेस सोलापुर – बेंगलुरु के बीच चलेगी, 17013/14 हड़पसर हैदराबाद हड़पसर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस कुरडुवाडी – हैदराबाद के बीच चलेगी और 17613/14 पनवेल नान्देड़ पनवेल प्रतिदिन एक्सप्रेस कुरडुवाडी – नान्देड़ के बीच चलेगी।

विस्तृत जानकारी हेतु निम्नलिखित परिपत्रक देखिए, रेलवे की हेल्पलाइन 139 का या अधिकृत वेबसाइट, ऐप का उपयोग करें।

Uncategorised

खुशखबर : रोकी गयी सभी सवारी, पैसेंजर गाड़ियाँ शुरू करने का आदेश

रेल प्रशासन ने अपने सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों को अपने अपने क्षेत्र की संक्रमनपूर्व परिचालित सभी मेल/एक्सप्रेस, डेमू, मेमू, emu गाड़ियोंको 1 से 10 अगस्त के बीच पुनर्स्थापित करने की हिदायत दी है।

ज्ञात रहे, अब तक यह सभी सवारी गाड़ियाँ अपने गाड़ी क्रमांक में ‘0’ धारण कर विशेष एक्सप्रेस के रूप में, मेल/एक्सप्रेस यात्री किराये दर से चलाई जा रही थी। एवरेज गति लगभग 30kmph और प्रत्येक छोटे बड़े स्टेशनोंपर ठहरावोंके साथ चलती हुई यह ‘विशेष’ गाड़ियोंके लिए एक्सप्रेस के किराये चुकाना यात्रिओंको बड़ा अजीब लगता था। हालांकि अब भी सूची अब भी इन गाड़ियोंके गाड़ी क्रमांक 0 वाले विशेष क्रमांक ही दर्शा रही है, अब परिचालित होगी तब ही जान पाएंगे क्या इन गाड़ियोंको अपने पुराने गाड़ी क्रमांक और दर्जा मिल पाएंगे या नही।

हमारे पास उत्तर रेलवे NR की सूची है जिसमे रेल प्रशासन ने उन्हें 116 गाड़ियाँ (14 मेल/एक्सप्रेस, 102 सवारी गाड़ियाँ) पुनर्स्थापित करने का आदेश दिया है। अब तक उत्तर रेलवे ने 77 गाड़ियाँ (12 मेल/एक्सप्रेस और 65 सवारी) गाड़ियाँ पुनर्स्थापित कर दी है और निर्देशित 116 गाड़ियाँ परिचालित करने के बाद उनकी संख्या 193 हो जाएगी।

इसी तरह बाकी क्षेत्रीय रेलवे भी अपनी रोकी हुई सभी गाड़ियाँ 10 अगस्त तक परिचालित कर देंगी ऐसी आशा है।

पुनर्स्थापित की जानेवाली 14 मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ :-

गाड़ियोंके संक्षिप्त नाम (कोड नेम)

पुनर्स्थापित की जानेवाली 102 सवारी गाड़ियाँ :-

Uncategorised

मध्य रेल के, इंफ्राप्रोजेक्टस के कुछ मैप्स

भुसावल – जलगाँव तीसरी और चौथी रेल लाइन
टिगॉंव – चिचौन्दा तीसरी लाइन
वर्धा – नागपुर तीसरी और चौथी रेल लाइन 76km
वर्धा – बल्हारशाह तीसरी लाइन
पुणे – मिरज – लौंडा रेल दोहरीकरण
मनमाड़ – जलगाँव रेल तिहरीकरण
भुसावल जलगाँव चौथी लाइन
इटारसी नागपुर तीसरी लाइन
दौंड मनमाड़ दोहरीकरण
पाचोरा – जामनेर – बोदवड नैरोगेज का चौड़ीकरण और मलकापुर तक विस्तार