Uncategorised

मनभावन सावन मेले की तैयारी, रेल प्रशासन ने की ‘बाबा बैद्यनाथ’ के दर्शन की व्यवस्था सारी!

13 जुलाई से सावन मास की शूरवात हो रही है, और भोले के भक्तों का उत्साह उमड़ रहा है। बाबा बैद्यनाथधाम मे सावन का मेला लगता है, बाबा के दर्शन हेतु अपार भीड़ उमड़ती है। रेल प्रशासन ने अतिरिक्त विशेष गाड़ियोंकी घोषणा कर दी है। आइए देखते है,

  1. 03507/08 आसनसोल पटना आसनसोल साप्ताहिक विशेष :- 03507/08 दोनों ओरसे दिनांक 15 जुलाई से अगस्त की 12 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी की संरचना 7 द्वितीय श्रेणी, 7 शयनयान और 2 एसएलआर कुल 16 कोच रहेंगे।

2) 03509/10 आसनसोल पटना आसनसोल साप्ताहिक विशेष :- 03509/10 दोनों ओरसे दिनांक 12 जुलाई से अगस्त की 09 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गाड़ी की संरचना 7 द्वितीय श्रेणी, 7 शयनयान और 2 एसएलआर कुल 16 कोच रहेंगे।

3) 03511/12 आसनसोल पटना आसनसोल द्विसाप्ताहिक विशेष :- 03511/12 दोनों ओरसे दिनांक 13 जुलाई से अगस्त की 10 तक प्रत्येक बुधवार एवं सोमवार को चलेगी। गाड़ी की संरचना 8 द्वितीय श्रेणी, 4 शयनयान और 2 एसएलआर कुल 14 कोच रहेंगे।

4) 03654/53 गया जसीडीह गया सप्ताह मे पाँच दिन विशेष :- 03554 विशेष गाड़ी दिनांक 15 जुलाई से अगस्त की 12 तक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, मंगलवार एवं बुधवार को गया से जसीडीह की ओर चलेगी, वापसीमे 03553 विशेष गाड़ी दिनांक 16 जुलाई से अगस्त की 13 तक प्रत्येक शनिवार, रविवार, सोमवार, बुधवार एवं गुरुवार को जसीडीह से गया की ओर चलेगी गाड़ी की संरचना 10 द्वितीय श्रेणी, 6 शयनयान और 2 एसएलआर कुल 18 कोच रहेंगे।

5) 03252/51 पटना जसीडीह पटना प्रतिदिन विशेष :- 03252 विशेष गाड़ी दिनांक 14 जुलाई से अगस्त की 12 तक प्रतिदिन पटना से जसीडीह की ओर चलेगी, वापसीमे 03251 विशेष गाड़ी दिनांक 15 जुलाई से अगस्त की 13 तक प्रतिदिन जसीडीह से पटना की ओर चलेगी गाड़ी की संरचना 02 द्वितीय श्रेणी, 14 शयनयान और 2 एसएलआर कुल 18 कोच रहेंगे।

6) 05551/52 रक्सौल भागलपुर रक्सौल सप्ताह मे पाँच दिन विशेष :- 055551/52 विशेष गाड़ी दोनों ओरसे दिनांक 14 जुलाई से अगस्त की 11 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। गाड़ी की संरचना 04 द्वितीय श्रेणी, 12 शयनयान और 2 एसएलआर कुल 18 कोच रहेंगे।

इन अतिरिक्त गाड़ियोंके अलावा जिन गाड़ियोंको जसीडीह मे ठहराव है और वह 05 मिनटों से कम है, उसे इस मेला अवधि मे यात्री सुविधा हेतु 05 मिनट तक बढ़ाया जा रहा है।

4 जोड़ी साप्ताहिक गाड़ियों को, 12253/54 यशवंतपुर भागलपुर यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस, 13423/24 भागलपुर अजमेर भागलपुर एक्सप्रेस, 13429/30 मालदा टाउन आनन्द विहार मालदा टाउन एक्सप्रेस, 15619/20 गया कामाख्या गया एक्सप्रेस को सुलतानगंज स्टेशन पर मेला अवधि मे 02 मिनट का ठहराव होगा।

03480 कियूल जमालपुर डेमू गाड़ी को मेला अवधि मे जमालपुर से आगे सुलतानगंज तक ले जाया जाएगा।

Uncategorised

बड़ी राहत!!

द प म रे SECR द्वारा दी गयी लम्बी छुट्टी के बाद निम्नलिखित गाड़ियाँ यात्री सेवा में पुनर्बहाल की जा रही है। वैसे पूर्वघोषित कार्यक्रमानुसार पूरा जुलै महीना इन्हें विश्राम दिया गया था।

Uncategorised

यात्रिओंकी चहेती, 18030/29 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 12/15 से यात्री सेवा में दाखिल हो रही है।

यूँ तो तमाम विदर्भवासियोंके लिए मुम्बई यात्रा हेतु मात्र दो ही गाड़ियाँ थी, एक हावड़ा मेल और दूसरी हावड़ा एक्सप्रेस. समय बदलता गया, गाड़ियाँ बढ़ती गयी मगर यात्रिओंके दिलोंमें बसी इन दोनों मेल और एक्सप्रेस का स्थान अबाधित रहा। संक्रमण काल मे कई गाड़ियाँ लंबे समय तक बन्द रही और 18029/30 तो अब तक भी बन्द ही थी। आखिरकार दिनांक 12 से शालीमार से 18030 गाड़ी चलाना शुरू हो रही है और वापसी यात्रा में 18029 दिनांक 15 जुलै से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दौड़ भरेगी।

शालीमार एक्सप्रेस के इस पुनर्स्थापित दौड़ में न सिर्फ समयसारणी का बदलाव है बल्कि कई छोटे स्टेशनोंके ठहराव भी रद्द किए गए है।

गाड़ी की संरचना इस प्रकार रहेगी, 8 शयनयान, 6 वातानुकूलित थ्री टियर, 2 वातानुकूलित टू टियर, 2 द्वितीय श्रेणी जनरल, 2 एसएलआर, 2 पार्सल वैन कुल कोच संख्या 22 रहेगी।

Uncategorised

SCR द म रेल प्रशासन ने आखिरकार यात्री सुविधाओंको प्राथमिकता दी, पनवेल एक्सप्रेस में 5 कोच की वृद्धि

परसों दिनांक 04 जुलाई को हमने रेल दुनिया ब्लॉग के जरिये नान्देड़ मण्डल के यात्री सुविधाओंकी बड़ी अनदेखी पर आधारित लेख दिया था। उक्त विषयपर सोलापुर रेलवे, मिरज पैसेंजर असोसिएशन आदि यात्री संघटनों ने भी बड़ी आपत्ति उठाई थी। 17613/14 नान्देड़ पनवेल नान्देड़ प्रतिदिन गाड़ी के 22 कोच से 15 कोच की करना यह यात्रिओंके साथ बहुत अन्यायपूर्ण त्रासदी हो जाती।

रेल दुनिया ब्लोग पर उक्त लेख के अंश साथ मे लेख की लिंक https://wp.me/pajx4R-3ob

नान्देड़ मण्डल ने यथाशीघ्र कारवाई कर 5 कोच बढाकर, गाड़ी को 15 कोच से 20 की करने का आदेश जारी किया है। चूंकि यह कारवाई 5 दिनोंतक करने का आदेश इस परिपत्रक में दिखाई दे रहा है, जो की समस्या का स्थायी समाधान नही दिखाई दे रहा है। हम फिर से नान्देड़ मण्डल प्रशासन को नम्रतापूर्वक बिनती करते है, 17613/14 नान्देड़ पनवेल नान्देड़ एक्सप्रेस के कोच संख्या में कमी न करे और रैक लिकिंग का स्थायी समाधान करें।

नान्देड़ मण्डल का कोच संख्या बढ़ाने सम्बन्ध में पत्र
Uncategorised

नई गाड़ियाँ, नये विस्तार : IRTTC 2022 के दक्षिण रेलवे SR और द पु रेल SER के प्रस्ताव

मित्रों, IRTTC का अर्थ है इंडियन रेलवे टाइमटेबल कमिटी। सभी क्षेत्रीय रेलवे के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक प्रति वर्ष अपने क्षेत्र के समयसारणी में समुचित बदलावोंके सन्दर्भ में होने वाली बैठक। विविध क्षेत्रीय रेलवे के प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र के लिए नई गाड़ियाँ, चल रही गाड़ियोंका विस्तार, उनके फेरे बढाना इत्यादि मांग लेकर विचारविमर्श करते है। एखाद क्षेत्रीय रेलवे की नई गाड़ी चलाने की पुरजोर इच्छा रही तो भी सम्बंधित अन्य क्षेत्रीय रेल ने भी उसकी मान्यता देना आवश्यक रहता है। गाड़ी के पार्किंग, रखरखाव, परिचालन और खाली समय का स्लॉट को लेकर बड़ी समस्याएं रहती है। खास कर मुम्बई, दिल्ली इत्यादि बड़े शहरोंको जोड़नेवाली गाड़ियोंकी मांग बहुतांश रेल विभाग करते है।

इनमें अंतरक्षेत्रीय गाड़ियोंको मान्यता मिलने की बड़ी समस्या रहती है, वहीं क्षेत्रान्तर्गत गाड़ियोंको चलाने और उसके रखरखाव की पूर्णतः तैयारी सम्बन्धित क्षेत्रीय रेलवे करने वाला होता है अतः उन्हें मान्यता मिलने में ज्यादातर समस्याएं नही रहती।

चूंकि यह सारे प्रस्ताव ही होने के कारण आम जन को किन प्रस्तावों को मान्यता मिली है यह जानने के लिए नए समयसारणी की प्रतीक्षा करनी होती है। क्योंकि रेल बोर्ड से सभी सम्बन्धित क्षेत्रीय रेल विभागोंकी बाधाओं को पार करने के बाद ही कुछ प्रस्ताव मंज़िल तक पहुंच पाते है और मूर्त स्वरूप के सकते है।

IRTTC में, दक्षिण रेलवे के 11 और दक्षिण पूर्व रेलवे के 17 प्रस्ताव सोशल मीडिया में वायरल हुये है, उन्ही को आपके सामने रख रहे है।

दक्षिण रेल SR के प्रस्ताव : –

  1. तांबाराम – सेंगोट्टई के बीच त्रिसाप्ताहिक नई सेवा
  2. एर्णाकुलम – वेलांकिनी के बीच द्विसाप्ताहिक नई सेवा
  3. मंगालुरु – भावनगर टर्मिनस के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट नई सेवा
  4. मंगालुरु – रामेश्वरम के बीच साप्ताहिक नई सेवा
  5. माईलादुत्तुराई – कराईकुड्डी के बीच प्रतिदिन नई एक्सप्रेस
  6. 20601/02 चेन्नई सेंट्रल – मदुरै के बीच चलनेवाली त्रि साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मदुरै से आगे बोदीनायकण्णुर तक विस्तार करना
  7. 16343/44 थिरुवनंतपुर – मदुराई के बीच चलनेवाली प्रतिदिन अमृता एक्सप्रेस का विस्तार मदुराई से आगे रामेश्वरम तक करना
  8. 16791/92 तिरुनेलवेली – पालाक्कड़ के बीच प्रतिदिन चलनेवाली पुलारवी एक्सप्रेस को तिरुनेलवेली से आगे तूतीकोरिन तक विस्तारित करना
  9. 16511/12 बेंगालुरु – कण्णुर प्रतिदिन एक्स्प्रेस को कण्णुर से आगे कोझिकोड़े तक विस्तारित करना
  10. 16328/27 गुरुवायुर – पुनालूर के बीच प्रतिदिन चलनेवाली एक्सप्रेस मे 56733/34 मदुराई – सेंगोट्टई – मदुराई सवारी और 56337/38 सेंगोट्टई – कॉलम – सेंगोट्टई सवारी गाड़ियोंको विलीन कर 16328/27 एक्स्प्रेस को गुरुवायुर से मदुराई के बीच सीधी सेवा मे विस्तारित करना।
  11. 16346 थिरुवननंतपुरम से लोकमान्य तिलक टर्मिनस नेत्रावती प्रतिदिन एक्सप्रेस की समयसारणी मे बदलाव कर के, उस के रैक का 12620/19 मंगालुरु – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – मंगालुरु मस्यगंधा प्रतिदिन एक्स्प्रेस रैक शेयरिंग बनाना।

दक्षिण पूर्व रेल SER के प्रस्ताव : –

  1. शालीमार – ढहर के बालाजी (जयपुर) के बीच राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, कटनी मुरवाड़ा होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  2. हटिया – ढहर के बालाजी (जयपुर) के बीच राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, कटनी मुरवाड़ा होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  3. हटिया – हड़पसर (पुणे) के बीच राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, नागपूर होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  4. राऊरकेला – जाजपुर क्योंझर रोड के बीच टाटानगर, भद्रख होते हुए नई सेवा
  5. शालीमार – न्यू जलपाईगुरी के बीच भटनगर, मालदा टाउन होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  6. शालीमार – योगनगरी ऋषिकेश के बीच टाटानगर, राँची, टोरी, वाराणसी, लखनऊ होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  7. शालीमार – तिरुनेलवेली / कोचुवेली के बीच भदरख, दुववाड़ा, काटपाड़ी, जोलारपेट्टै होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  8. टाटानगर – यशवंतपुर के बीच झारसुगुड़ा, भदरख, दुववाड़ा, काटपाड़ी, जोलारपेट्टै होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  9. टाटानगर – भागलपुर के बीच मूरी, डॉलटोनगंज, जसीडीह होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  10. हटिया – इतवारी के बीच राऊरकेला, झारसुगुड़ा होते हुए नई त्रिसाप्ताहिक सेवा
  11. हटिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच टोरी, भोपाल, उज्जैन, जलगांव होते हुए नई साप्ताहिक सेवा
  12. हटिया – यशवंतपुर के बीच झारसुगुड़ा, भदरख, दुववाड़ा, काटपाड़ी, जोलारपेट्टै होते हुए नई साप्ताहिक सेवा

नियमित परिचालित यात्री सेवाओंका विस्तार :-

  1. 18183/84 टाटानगर दानापुर टाटानगर एक्सप्रेस को बक्सर तक
  2. 18611/12 राँची बनारस राँची एक्सप्रेस को सप्ताह मे चार दिन लखनऊ तक विस्तारित करना
  3. 12222/21 हावडा – पुणे – हावडा द्विसाप्ताहिक दुरांतों एक्सप्रेस का मडगांव तक विस्तार
  4. 18640/39 राँची – आरा – राँची एक्सप्रेस का छपरा तक विस्तार
  5. 18611/12 राँची बनारस राँची एक्सप्रेस को देहरादून तक विस्तारित करना