Uncategorised

पश्चिम रेलवे WR पर रेल ब्लॉक, कुछ यात्री गाड़ियाँ रद्द तो कुछ मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी।

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल में मेहसाणा – अहमदाबाद मार्गपर जगूदान – अम्बलियासन – डांगरवां स्टेशनोंका रेल दोहरीकरण कार्य जारी है। निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द की जा रही है। कृपया तिथियोंपर ध्यान दें। जो तिथियां JCO लिखी है, उसका अर्थ गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि है।

मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :- मुम्बई/सूरत की ओर से आनेवाली डाउन गाड़ियाँ

मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :- मुम्बई/सूरत की ओर जानेवाली अप गाड़ियाँ

निम्नलिखित गाड़ियाँ वीरमगाम होकर चलाई जाएगी।

Uncategorised

उपरे NWR मे बढाई गयी यात्री सुविधा; 21 जोड़ी गाड़ियोंमें कोचोंकी स्थायी बढ़ोतरी।

उत्तर पश्चिम रेलवे की इस सौगात से तकरीबन 1100 वातानुकूलित शायिकाएँ और 1000 द्वितीय श्रेणी आसन की अतिरिक्त उपलब्धि कराई जा रही है।

Uncategorised

दपुमरे SECR मे रद्द यात्री गाड़ियोंका परिचालन और बढ़ा

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार कुछ गाड़ियो को रद्द किया गया था उसका परिचालन आगामी दिनों में भी प्रभावित रहेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कुछ गाड़ियों का परिचालन 24 मई के बाद भी प्रभावित रहेगा

23 मई, 2022 रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार कुछ गाड़ियो को रद्द किया जा रहा है । इस के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली मेल एक्सप्रेस गाडियां

1) दिनांक 25 मई से 24 जून 2022 तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

2) दिनांक 24 मई से 23 जून 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर –रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

03) दिनांक 25 मई से 24 जून , 2022 तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

04) दिनांक 24 मई से 23 जून 2022 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

05) दिनांक 25 मई से 24 जून 2022 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

06) दिनांक 30 मई व 06,13, 20 जून 2022 को नांदेड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12767 नांदेड- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

07) दिनांक 01,08,15, 22 जून 2022 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12768 सांतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

08) दिनांक 25 मई व 01,08,15, 22 जून 2022 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति – सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

09) दिनांक 26 मई से 02,09,16,23 जून, 2022 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

(10) गाड़ी संख्या 12880 भुनेश्वर एलटीटी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भुवनेश्वर से दिनांक 26, 30 मई एवं 02,06,09 13, 16, 20,23 जून 2022 को रद्द रहेगी।

(11) गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी भुवनेश्वर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से दिनांक 25,28 मई एवं 1 ,4, 08, 11, 15,18, 22 जून को रद्द रहेगी।

(12) गाड़ी संख्या 22866 पुरी एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस पुरी से दिनांक 24,31 मई एवं 7, 14, 21 जून को रद्द रहेगी।

(13) गाड़ी संख्या 22865 एलटीटी पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से 26 मई एवं 02,09,16,23 जून को रद्द रहेगी।

(14) गाड़ी संख्या 12812 हटिया एलटीटी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 27,28, मई एवं 02,03,10,11,17,18 जून को रद्द रहेगी।

(15) गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी हटिया द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से 29,30 मई एवं 05,06,12,13,19,20 जून को रद्द रहेगी।

(16) गाड़ी संख्या 22847 विशाखापट्टनम एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से 29 मई एवं 05, 12,19 जून को रद्द रहेगी।

(17) गाड़ी संख्या 22848 एलटीटी विशाखापटनम साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से दिनांक 31 मई एवं 07,14,21 जून को रद्द रहेगी।

(18) गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर -भगत की कोठी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर से दिनांक 24,30,31 मई एवं 06,07, 13,14,20,21 जून को रद्द रहेगी।

(19) गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस भगत की कोठी से दिनांक 28 मई एवं 02,04, 09,11,16,18,23 25 जून 2022 को रद्द रहेगी।

(20) गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर बीकानेर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर से 26,28 मई एवं 02, 04, 09, 11, 16,18,23 जून 2022 को रद्द रहेगी।

(21) गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बीकानेर से दिनांक 29,31 मई एवं 05, 07,12,14,19,21,26 जून,2022 को रद्द रहेगी।

रद्द होने वाली पैसेंजर स्पेशल गाडियां

(01&02) दिनांक 25 मई से 24 जून 2022 तक बिलासपुर एवं रायगढ़ रवाना होने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर –रायगढ़ – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

(03&04) दिनांक 25 मई से 24 जून, 2022 तक बिलासपुर एवं शहडोल रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

(05) गाड़ी संख्या 08709 रायपुर डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से 24 मई से 23 जून 2022 तक रद्द रहेगी

(06) गाड़ी संख्या 08710 डोंगरगढ़ रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल डोंगरगढ़ से दिनांक 25 मई से 24 जून 2022 तक रद्द रहेगी।

(07) दिनांक 25 मई से 24 जून,2022 तक इतवारी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08754 इतवारी – रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

(08) दिनांक 25 मई से 24 जून 2022 तक रामटेक से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08755 रामटेक- नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

(09) दिनांक 25 मई से 24 जून 2022 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08705 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

(10) दिनांक 25 मई से 24 जून 2022 तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08706 डोंगरगढ़- रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

(11 ) गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल गोंदिया से दिनांक 24 मई से 23 जून 2022 तक रद्द रहेगी।
(12) गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल झारसुगुड़ा से दिनांक 25 मई से 24 जून 2022 तक रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द रहने वाली गाड़ी

(1) गाड़ी संख्या 18239 गेवरारोड-इतवारी एक्सप्रेस 25 मई से 24 जून,2022 तक कोरबा-गेवरा रोड़ के मध्य रद्द रहेगी।

http://www.railpost.in के सहयोग से

Uncategorised

दादर काजीपेट दादर विशेष गाड़ियोंके 11 फेरे, मगर मध्य रेल CR के नही, द म रेल SCR के। मध्य रेल की बल्हारशहा विशेष बीरबल की खिचड़ी साबित हुई।

मध्य रेल ने तकरीबन 3, 4 महीने पहले सेवाग्राम लिंक की ऐवज में दादर बल्हारशहा दादर वाया मनमाड़, भुसावल, वर्धा द्विसाप्ताहिक विशेष प्रस्तावित की थी, मगर पता नही इस बीरबल की खिचड़ी को आँच ही नही की वह पक सकें और यह गाड़ी कभी धरातल पर नही आ पाई।

बल्हारशहा, चंद्रपुर के मुम्बई की ओर जानेवाले यात्री इन दिनों बेहद परेशान हो रहे थे। मध्य रेल की ताडोबा और आनन्दवन साप्ताहिक गाड़ियाँ भी प्रशासन पुनर्स्थापित नही कर पा रही थी। आखिरकार द म रेल SCR ने बाजी मार ली औऱ 5, 6 गाड़ियाँ भिन्न भिन्न मार्ग से चलाकर क्षेत्र के यात्रिओंको उपकृत किया। गौरतलब यह है, की अब तो मध्य रेल जागे और अपने मुख्य, दोहरे, विद्युतिकृत मार्ग से मनमाड़, भुसावल, वर्धा होकर गाड़ी चलवा दे।

खैर, मध्य रेल को ईश्वर सद्बुद्धि दे, आप फिलहाल द म रेल की इन गाड़ियोंको समझे और रेल यात्रा का उपभोग ले।

Uncategorised

मध्य रेल CR के इगतपुरी यार्ड मे रेल तकनीकी कार्य के चलते यात्री गाड़ियाँ रदद् और नियंत्रित होकर चलेंगी।

यह रेल ब्लॉक कुल 12 दिन तक चलेगा और कुल 152 गाड़ियाँ बाधित होने जा रही है।

पूर्णतः रदद् गाड़ियाँ : –

1: 02102/01 मनमाड़ मुम्बई मनमाड़ गोदावरी विशेष गाड़ी दिनांक 28 मई से 02 जून तक दोनोंही दिशाओंसे नही चलेगी, पूर्णतः रदद् रहेगी।

2: 12071 मुम्बई जालना जनशताब्दी दिनांक 30 और 31 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतः रदद् रहेगी उसी प्रकार वापसी की 12072 जालना मुम्बई जनशताब्दी दिनांक 31 मई और 01 जून को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतः रद्द रहेगी।

नियंत्रित कर चलनेवाली गाड़ियाँ :- यात्रीगण ध्यान दें, परिपत्रक में सभी तिथियाँ JCO अर्थात गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि है और यात्रीगण अपने बोर्डिंग स्टेशन की तिथि उस प्रकार से समझे।

दिनांक 26 मई JCO

12520 कामख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस कर्मभूमि वातानुकूलित एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस को 2 घण्टे देरी से पहुचेंगी।

JCO दिनांक 27 मई ;-

12142 पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस को इगतपुरी स्टेशन तक नियन्त्रित कर चलाया जायेगा और ढाई घण्टे देरी से पनवेल पहुँचाया जाएगा।

15018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस काशी एक्सप्रेस 40 मिनट देरीसे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंच सकती है।

12335 भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 40 मिनट देरीसे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंच सकती है।

JCO दिनांक 28 मई ;-

11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस इगतपुरी को 35 मिनट देरी से पहुंच सकती है।

11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस जयनगर पवन एक्सप्रेस इगतपुरी को 25 मिनट देरी से पहुंच सकती है।

12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अपनेलोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने के नियोजित समय 23:35 की जगह दिनांक 29/5/2022 को अलसुबह 4:30 को रवाना की जाएगी।

15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस, पनवेल से अपने नियोजित समय 15:50 की जगह 18:30 को रवाना की जाएगी।

12072 जालना मुम्बई जनशताब्दी को इगतपुरी तक नियन्त्रित कर चलाया जाएगा।

JCO दिनांक 29 मई :-

15646 गौहाटी लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को नियंत्रित कर चलाया जायेगा ताकी इगतपुरी में 17:00 को और लोकमान्य तिलक टर्मिनस को 20:00 तक पहुंचे।

JCO दिनांक 30 मई :-

12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अपनेलोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने के नियोजित समय 23:35 की जगह दिनांक 31/5/2022 को अलसुबह 4:30 को रवाना की जाएगी।

12617 एर्नाकुलम हजरत निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस को इगतपुरी में 16:55 तक लाया जाएगा।

12142 पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को 4:30 घण्टे नियन्त्रित कर शाम 16:25 तक इगतपुरी और शाम 19:00 बजे तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुंचाया जाएगा।

15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस लगभग 4 घण्टे नियन्त्रित कर शाम 16:30 तक इगतपुरी और शाम 19:00 बजे तक पनवेल लाया जाएगा।

11060 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस को 3:30 घण्टे नियन्त्रित कर शाम 16:45 तक इगतपुरी और शाम 19:30 बजे तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुंचाया जाएगा।

15018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस काशी एक्सप्रेस को 2:00 घण्टे नियन्त्रित कर शाम 16:55 तक इगतपुरी और शाम 19:45 बजे तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुंचाया जाएगा।

JCO दिनांक 31 मई :-

11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नियोजित समय 10:55 के बजाय 12:15 को चलाई जायगी और इगतपुरी को 16:20 तक लायी जायगी।

82365 मुम्बई पटना सुविधा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन मुम्बई से निर्धारित समय 11:05 के बजाय 13:00 बजे चलेगी और इगतपुरी को 16:40 तक लायी जायगी।

11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस जयनगर पवन एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नियोजित समय 11:30 के बजाय 12:30 को चलाई जायगी और इगतपुरी को 16:25 तक लायी जायगी।

22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामाख्या वातानुकूलित कर्मभूमि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 13:15 को ही चलेगी और नियन्त्रित कर इगतपुरी को 16:45 तक लायी जायगी।

शार्ट टर्मिनेटिंग/ओटीजीनेटिंग : –

1) 11120 भुसावल – इगतपुरी मेमू JCO 28.05.2022 से 01.06.2022 को नासिक में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
2) 11119 इगतपुरी – भुसावल मेमू JCO 28.05.2022 से 01.06.2022 पूर्व नासिक से शुरू किया जाएगा।

यात्रीगण से निवेदन है, देरी से चलने वाली गाड़ियाँ परिचालन में सुधार करते हुए अपने निर्धारित समय पर आ सकती है। उपरोक्त तिथियोंको, इस मार्ग पर रेल यात्रा कर रहे है तो रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सम्पर्क कर या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, ऐप से गाड़ियोंके परिचालन की जानकारी अवश्य ले और उसी प्रकार से नियोजन करें।