Shivaji M Sutar @ShivajiIRTS · 43s As per information recvd from control room 3 coaches of train 11005 derailed near Dadar station. No injury reported. Time 9.45pm. Relief trains have been moved to site for early restoration.
Vdo courtesy : telegram
अपडेट :
इस लेख के अनुसार, मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – गदग एक्सप्रेस, दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस से टकरा गई, क्योंकि किसी एक गाड़ी को दादर से मुख्य लाइन को पार किया जा रहा था। कुछ सिग्नलिंग समस्या, या लोको पायलटों में से कीसी एक ने त्रुटि की। विवरण अभी आने को है।
इस विशेष गाड़ी के चलने से पहली बार राजस्थान से शिर्डी के सीधी रेल लिंक स्थापित होने जा रही है। आशा करते है, इस गाड़ी को रेल प्रशासन नियमित कर देवे। गाड़ी की समयसारणी हेतु निम्नलिखित परिपत्रक देखे।
नवनिर्मित वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच में यात्रिओंके लिए चद्दर, कम्बल नही।
निम्नलिखित परिपत्रक यह कहता है, रेलवे के महत्वकांक्षी नवनिर्मित वातानुकूल थ्री टियर कोच में यात्रिओंको लिनन यानी चद्दरें और कम्बल उपलब्ध नही कराए जाएंगे।
जी, अब तो समझ लीजिए साहब, यह किसकी ‘इकोनॉमी’ है? नियमित वातानुकूल थ्री टियर और नए वातानुकूल इकोनॉमी कोच के यात्री किराये में बहुत ही मामूली अन्तर है और इतनी कम इकोनॉमी (रियायत) में यात्री को लुभाकर उसकी चद्दरें, कम्बल यदि छीन ली जाए, हाथ पैर पसारने की जगह भी कस दी जाए तो क्या वह सचमुच ‘इकोनॉमी’ कोच की तरफ आकर्षित होगा? हमे तो नही लगता, आगे ‘इकोनॉमी’ का लाभ लेने वाले यात्री ही जाने।
दिल्ली – चेन्नई रेल मार्ग को ग्रैण्ड ट्रंक रेल मार्ग कहा जाता है। इस मार्ग में उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेल, पश्चिम मध्य रेल, मध्य रेल, दक्षिण मध्य रेल और दक्षिण रेल ऐसे क्षेत्रीय रेलवे विभाग पड़ते है। इन सारे क्षेत्रीय रेल्वेज में मध्य रेल को छोड़ कर बाकी सभी के रेल मार्ग स्पीड अप याने 130 kmph क्षमता जे हो चुके है।
मध्य रेलवे का नागपुर मण्डल का इटारसी – नागपुर – बल्हारशहा यह रेल मार्ग पर जिसमें 7 जोड़ी अर्थात 14 गाड़ियोंको 130 kmph की गति से चलने के लिए चुना गया है। ज्ञात रहे यह सारी गाड़ियाँ आधुनिक LHB कोच से सुसज्जित की गई है और निम्नलिखित परिपत्रक के अनुसार आज/कल से चलना शुरू दी गई है।
यह 7 जोड़ी गाड़ियाँ है,
12213/14 यशवंतपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला यशवंतपुर साप्ताहिक दुरंतो
12433/34 एम जी आर चेन्नई सेन्ट्रल हज़रत निजामुद्दीन एम जी आर चेन्नई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक राजधानी
12437/38 सिकन्दराबाद हज़रत निजामुद्दीन सिकन्दराबाद साप्ताहिक राजधानी
12441/42 बिलासपुर नई दिल्ली बिलासपुर द्विसाप्ताहिक राजधानी
12269/70 एम जी आर चेन्नई सेन्ट्रल हज़रत निजामुद्दीन एम जी आर चेन्नई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक दूरन्तो
22691/92 के एस आर बेंगलुरु हज़रत निजामुद्दीन के एस आर बेंगलुरु प्रतिदिन राजधानी
मित्रों, हम मध्य रेल को, यात्रिओंद्वारा बहुप्रतीक्षित उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते है और आशा करते है जल्द ही इस मार्ग चलनेवाली सारी गाड़ियाँ अपनी उच्चतम गती से दौड़ना शुरू कर दे और ना सिर्फ नागपुर मण्डल का ग्रैंड ट्रंक ही नही इतर मण्डल के इतर मार्ग भी उच्च गति के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त कर ले।