Uncategorised

मध्य रेल की दो जोड़ी छुट्टी विशेष गाडियाँ

1: 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस समस्तीपुर द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 10 अप्रेल से 09 जून तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से समस्तीपुर के लिए रवाना होगी वापसीमे 01044 समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 11 अप्रेल से 10 जून तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होगी।

2: 01039 पुणे दानापुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 13 अप्रेल से 08 जून तक प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी और वापसीमे 01040 दानापुर पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 15 अप्रेल से 10 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी।

रेल प्रशासन यात्रीगण से अनुरोध करता है, संक्रमणकालीन सभी निर्बंध का पालन करते हुए यात्रा करे।

Uncategorised

भुसावल जंक्शन पर QR कोडसे होंगी वेण्डरों की पहचान

मध्य रेल CR का भुसावल जंक्शन एक बड़ा जानामाना स्टेशन है। हाल ही में आईआरसीटीसी के सर्वे में, यात्रिओं द्वारा खान-पान की मांग पूरी करनेवाले देशभर के स्टेशनोंकी सूची में भुसावल स्टेशन का क्रमांक पहले 5 स्टेशनोंमें दर्ज हुवा है। तकरीबन 250 से 300 गाड़ियोंका आवागमन भुसावल जंक्शन पर होता है। चाय, कॉफी जैसे गर्म पेय हो या नाश्ता, भोजन की मांग हो, भुसावल स्टेशन पर बखूबी पूरी होती है।

इतनी सब प्रशंसायुक्त बातों में एक बात न सिर्फ यात्रिओं बल्कि रेल अधिकारियों को भी खटकती है, वह है वेण्डरों की अनगिनत संख्या। गाड़ी प्लेटफार्म पर लगते ही वेन्डर्स का जमावड़ा प्लेटफार्म पर दिखाई देता है और गाड़ी रवाना होते ही वेन्डर्स की संख्या यथावत हो जाती है। रेल अधिकारियों ने इस बात पर गौर किया और अकस्मात जाँच भी करवाई। कुछ अवैध वेन्डर्स धराये भी गए मगर इस ‘सरप्राइज चेक’ में एक निरीक्षण नामित किया गया। कुछ वेन्डर्स की पहचान कराने वाले कार्ड, पहचानपत्र भी ड्यूप्लिकेट अर्थात जाली थे या गड़बड़ झाले वाले थे। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए भुसावल मण्डल व्यवस्थापक ने आज ट्विटर पर एक कड़ा संदेश जारी किया,

यह संदेश कहता है, “भुसावल स्टेशनपर अवैध/डुप्लिकेट वेंडिंग परमिट से बचने के लिए, सभी विक्रेताओं के लिए क्यूआर कोड अंकित, आधार पहचान पत्र की प्रणाली शुरू की जा रही है और भुसावल स्टेशन की सभी खानपान इकाइयों के लिए 15 दिनों के समय में इसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा और इससे अवैध विक्रेताओं के प्रवेश को समाप्त करने में मदद करेगा।”

भुसावल DRM के इस निर्णय का हम स्वागत करते है। इससे वाकई में रेल यात्री, सुरक्षा कर्मी और वैध वेन्डर्स को होने वाली कई परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है।

Image courtesy : twitter app

Uncategorised

WCR प म रेल मे, कटनी – बीना रेल खंड में अधोसंरचना के कार्य की प्रगति के लिए गाड़ियाँ प्रभावित

पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के कटनी – बीना रेल खंड पर रेल लाइन तिहरीकरण कार्य के तहत मकरोनिया स्टेशन पर प्री नॉन / नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण इस खंड से गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त और परवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। निरस्त होने वाली गाड़ियां

1- गाड़ी संख्या 22161 भोपाल- दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 03.04.2022 से 10.04.2022 तक एवं गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 04.04.2022 से 11.04.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 11271/11272 इटारसी-भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 03.04.2022 से 10.04.2022 तक दोनो दिशाओं में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

3- गाड़ी संख्या 11601 / 11602 बीना-कटनी-बीना मेमू ट्रेन दिनांक 03.04.2022 से 10.04.2022 तक दोनों दिशाओं में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। मार्ग परिवर्तित गाड़ियाँ –

1 – दिनांक 03.04.2022 से 10.04.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12185/12186 रानी कमलापति – रीवा – रानी कमलापति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी- जबलपुर कटनी होकर गन्तव्य को जाएगी। – – वाया

2- दिनांक 03.04.2022, 05.04.2022 एवं 07.04.2022 अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11703 रीवा- डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर- इटारसी-भोपाल होकर तथा दिनांक 04.04.2022 06.04.2022 एवं 08.04.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11704 डॉ. अम्बेडकर नगर- रीवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-इटारसी-जबलपुर कटनी होकर गन्तव्य को जाएगी। –

3 – दिनांक 03.04.2022 से 10.04.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- वाराणसी- लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस इटारसी- जबलपुर कटनी होकर गन्तव्य को जायेगी।

4- दिनांक 04.04.2022 एवं 08.04.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर – सोमनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर – इटारसी-भोपाल तथा दिनांक 04.04.2022 एवं 09.04.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11465 सोमनाथ – जबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-इटारसी-जबलपुर होकर गन्तव्य को जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस / 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करे।

Uncategorised

ख़बरें द म रेल SCR की, हैदराबाद जयपुर के बीच 26 फेरे करेगी साप्ताहिक विशेष और अकोला – पूर्णा मेमू के क्रमांक हो रहे नियमित

संक्रमणपूर्व काल की 57583/84 अकोला – पूर्णा – अकोला सवारी और संक्रमण काल मे 07573/74 क्रमांक से चलनेवाली विशेष डेमू को 17683/84 यह नियमित क्रमांक दिनांक 01 अप्रेल से मिलने जा रहा है। यह गाड़ी 01 अप्रेल से नियमित मेल/एक्सप्रेस समझी जाएगी।

Uncategorised

गोंदिया – बल्हारशहा के बीच प्रतिदिन, अनारक्षित मेमू

08804 गोंदिया बल्हारशहा मेमू विशेष दिनांक 05 अप्रेल से और 08803 बल्हारशहा गोंदिया मेमू दिनांक 06 अप्रेल से प्रतिदिन चलेगी। रेल प्रशासन ने इस मेमू गाडीसे यात्रा करने के इच्छुक यात्रिओंको, राज्यनिहाय संक्रमण के सभी नियमोंका पालन करने का आग्रह किया है।