Uncategorised

बड़ी खबर : दादर – बल्हारशहा के बीच चलेगी त्रिसाप्ताहिक विशेष गाड़ी; यात्रिओंकी पसंद पर की जाएगी नियमित

मुम्बई नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस में मुम्बई से वर्धा होकर 4 कोच बल्हारशहा के लिए चलते थे। मगर रेल प्रशासन की नई नीति के तहत सारे स्लिप कोच और लिंक गाड़ियाँ बन्द कर दी गयी और उसी में यह बल्हारशहा कोच भी बन्द हो गए। यूँ तो साप्ताहिक आनन्दवन एक्सप्रेस और ताडोबा एक्सप्रेस इन दो स्टेशनोंको जोड़ती है मगर रोजाना चलनेवाली सेवाग्राम की बात उन साप्ताहिक गाड़ियोंमे कहाँ? समयसारणी भी मेल नही खाती थी।

अब रेल प्रशासन ने चन्द्रपुर वासियोंकी गुहार पर गौर किया है। 10 अप्रेल से तीन महीनोंके लिए दादर से बल्हारशहा के बीच लगभग सेवाग्राम जैसे ही आकर्षक समयसारणी के साथ यह विशेष गाड़ी सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। बल्हारशहा से दादर के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निकल अगले दिन दादर को पहुंचेगी। और वापसीमे दादर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निकल अगले दिन बल्हारशहा को पहुंचेगी। निम्नलिखित पत्र कार्यालयीन पूछताछ के है, चूंकि गाड़ी 10 अप्रेल से चलने वाली है तो उचित जानकारी के साथ फिर आपसे मिलेंगे।

कुछ इस तरह समयसारणी होगी नए ट्रेन की
यह है वह स्लिप कोच का लेखाजोखा
Uncategorised

नई यात्री गाड़ी : बाड़मेर जयपुर के बीच 29/30 मार्च से सप्ताह में पांच दिन चलेगी 20489/90 एक्सप्रेस

ताजा जानकारी यही है, उपरोक्त गाड़ी का नमहर 20489/90 यह है।

एक और परिपत्रक सोशल मीडिया में प्राप्त हुवा है,

गाड़ी नम्बर क्या है, यह गाड़ी मालक NWR ही जाने। अब कहा जा रहा है 20489/90 यही सही नम्बर है। कभी कभी रेल प्रशासन से गलती से मिस्टेक हो जाती है। जय हो!!

Uncategorised

यह है सूची, सवारी गाड़ियों को एक्सप्रेस में बदले जाने की।

यूँ तो यह सूची लगभग डेढ़-दो वर्ष पुरानी है, मगर न सिर्फ रेलवे बोर्ड से बल्कि सम्बन्धित सभी क्षेत्रीय रेल से भी सम्मति प्राप्त है। वैसे कई बार देखने मे भी यह सूची आ गयी है और जितनी बार देख लिए उतनी बार मे जो झटका पहले देखने मे लगा था, उसकी तीव्रता लगातार कम कम होते गयी है। यह ठीक वैसा है, जैसे हम से हमारे परिजनों के बिछड़ने का गम धीरे धीरे कम होते चलता है।

दोबारा इसे यहांपर लाने की वजह यह है, मार्च 31 से संक्रमण के सारे निर्बन्धों को साधारण करने की चर्चा सुनने में है और ऐसी स्थिति में बन्द पड़ी या विशेष श्रेणी में चलाई जा रही सभी गाड़ियोंके नियमितीकरण के आदेश निकलने की सम्भावना दिखाई दे रही है। बहुत सी मेमू गाड़ियोंमे मेल/एक्सप्रेस के किराए वसूले जा रहे है। आम यात्री इस पेशोपेश में है, यह गाड़ी सवारी है या शुद्ध मेल/एक्सप्रेस? आशा तो यही है, की रेल प्रशासन भी अब यात्रिओंसे ‘नॉर्मल’ तरीकेसे पेश आएंगी ☺️ और यात्रिओंको इस उलझन से निकाल देगी, की उसे अब सवारी जैसी 35 kmph की गति वाली और हरेक छोटे से छोटे स्टेशनपर भी रुकने वाली गाड़ियोंको भी मेल/एक्सप्रेस मान लेना होगा।

Uncategorised

मध्य रेल द्वारा मुंबई और बलिया/गोरखपुर के बीच 182 समर स्पेशल ट्रेनें

मध्य रेल ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई और बलिया / गोरखपुर के बीच 182 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यूँ समझिये की लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ के बीच हर रोज चलेगी यह विशेष गाड़ी। विवरण इस प्रकार हैं:

  1. मुंबई-बलिया त्रिसाप्ताहिक स्पेशल (78 सेवाएं)

01025 स्पेशल गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दिनांक 01.04.2022 से 29.06.2022 तक 14.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 01.45 बजे बलिया पहुंचेगी।

01026 स्पेशल गाड़ी दिनांक 03.04.2022 से 01.07.2022 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 15.15 बजे बलिया से प्रस्थान कर तीसरे दिन 03.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

हॉल्ट: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराज छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम करवी, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरिहार , मऊ और रसरा

2: मुंबई-गोरखपुर सप्ताह में 4 दिन स्पेशल (104 सेवाएं)

01027 स्पेशल (सप्ताह में 4 दिन) लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दिनांक 02.04.2022 से 30.06.2022 तक 14.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

01028 स्पेशल (सप्ताह में 4 दिन) दिनांक 04.04.2022 से 02.07.2022 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को 14.25 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 03.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

हॉल्ट: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराज छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम करवी, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरिहार ,मऊ,भटनी व देवरिया सदर

01025/01026 और 01027/01028 की संरचना: 1 एसी 2-टियर, 4 एसी 3-टियर, 11 स्लीपर क्लास और 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें गार्ड ब्रेक वैन शामिल है।

आरक्षण: स्पेशल ट्रेन संख्या 01025 और 01027 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 27.03.2022 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर शुरू होगी।

समय और हाल्ट की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें