Uncategorised

दक्षिण रेल SR की चेन्नई से नागरकोइल, तिरुवनंतपुरम, शिर्डी, तिरुवनंतपुरम – मुम्बई के बीच चलनेवाली नियमित गाड़ियाँ जल्द शुरु होने जा रही है।

1: 12689/90 एम जी आर चेन्नई नागरकोईल के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

12689 चेन्नई सेंट्रल से 15 अप्रेल से प्रत्येक शुक्रवार को नागरकोईल के लिए निकलेगी और वापसीमे 12690 नागरकोईल से 17 अप्रेल से प्रत्येक रविवार को चलेगी।

2: 22207/08 एम जी आर चेन्नई तिरुवनंतपुरम के बीच द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

22207 चेन्नई सेंट्रल से 15 अप्रेल से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम के लिए निकलेगी और वापसीमे 22208 तिरुवनंतपुरम से 17 अप्रेल से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को चलेगी।

3: 22601/02 एम जी आर चेन्नई साइनगर शिर्डी के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

22601 चेन्नई सेंट्रल से 13 अप्रेल से प्रत्येक बुधवार को साइनगर शिर्डी के लिए निकलेगी और वापसीमे 22602 साइनगर शिर्डी से 15 अप्रेल से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

4: 16332/31 तिरुवनंतपुरम मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस

16332 तिरुवनंतपुरम से 16 अप्रेल से प्रत्येक शनिवार को मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए निकलेगी और वापसीमे 16331 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 18 अप्रेल से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

Uncategorised

एप्रिल फूल बनाया….

“रेलवे 15 एप्रिल से डीजल लोको द्वारा चलाये जानेवाली गाड़ियोंके यात्रिओंसे अतिरिक्त किराया वसूलेगी।”

दोस्तों, क्या लगा आपको यह खवर पढ़कर? अर्ररर यह हम नही बल्कि एक रेल सम्बन्धी लोकप्रिय वेबसाइट का अपने पाठकोंके साथ किया गया ‘प्रैंक’ याने पहली अप्रैल करते है वह ‘एप्रिल फूल’ वाला छोटासा हेल्दी मजाक था। जिससे किसी का कोई नुकसान नही होनेवाला था।

बन्दे ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ में जाल बुना, रेलवे बोर्ड, HCS नामक टैक्स और हाइड्रोकार्बन सरचार्ज ☺️😊

फिर क्या, बड़े बड़े ? ज्ञानी इस जाल में उलझते चले गए। कोई रेलवे पर चिढ़ रहा था तो कोई यात्री की तरफ से बोले जा रहा था की भई, गाड़ी डीजल लोको खींच रहा है, उसमे यात्री का भला क्या दोष? वह क्यों चुकाए ऐसा सरचार्ज? एक से बढ़कर एक कॉमेंट और बढ़ चढ़ कर बहस!

एक हिन्दी जाने माने दैनिक ने भी इसकी हेडलाइन बनाकर छाप दी। जी हाँ, और आगे यह भी जोड़ दिया, ‘उच्च अधिकारी ने बताया.. ‘ 😢

हद हो गयी साहब, तथाकथित पत्रकारोंकी! आजकल यह रेलवे पत्रकारिता बहुत लोकप्रिय होते जा रही है। दरअसल हम भारतीयों को रेलवे से लगाव ही इतना ज्यादा है, रेलवे शब्द देखते ही पूरी खबर चाट जाते है। पत्रकार इसी का लाभ उठाने का प्रयत्न करते है। जरूर करें, कोई हर्ज भी नही, लेकिन थोड़ा … बस थोड़ा सा अपना दिमाग भी लगा लिया करें। बस फिड देखी नही की उठाकर सीधे ‘कॉपी और पेस्ट’?

मित्रों, यह सचमे छोटा सा मज़ाक है। रेलवे इस तरह का डीजल लोको चलित गाड़ियोंपर कोई अतिरिक्त अधिभार नही लगाने जा रहा है। हाँ, मगर आप जरूर परख लीजिये, की खबरें किसकी और कौनसी पढ़नी है, किसे गम्भीरता से लेना है और किसे यूँ ही छोड़ देना है।

Uncategorised

उ प रेल NWR में साबरमती- अजमेर एक्सप्रेस का जयपुर – दौलतपुर चौक एक्सप्रेस को जोड़ कर एक विस्तारित साबरमती – जयपुर – दौलतपुर चौक गाड़ी बनाई गई।

20911/12 साबरमती अजमेर प्रतिदिन एक्सप्रेस और 19717/18 जयपुर दौलतपुर चौक प्रतिदिन एक्सप्रेस गाड़ी को जोड़कर, 19718/17 को दिनांक 05 अप्रेल से दौलतपुर से साबरमती के बीच विस्तारित रूप में प्रतिदिन चलाया जाएगा।

19717/18 साबरमती दौलतपुर चौक साबरमती एक्सप्रेस का समयसारणी बदलाव भी हुवा है, वह निम्नलिखित है।

गौरतलब यह है, 19717/18 दौलतपुर जयपुर गाड़ी के लिए रेल एक्टिविस्ट श्री मनजीतसिंह बनवैत इन्दौर विस्तारित कराने हेतु कई दिनोंसे प्रयत्नरत थे, मगर रेल प्रशासन के नवीनतम बदलाव में दौलतपुर चौक से जयपुर के बीच यात्रिओंकी अबु रोड स्थित ब्रम्हाकुमारी संस्थान के लिए सीधी सम्पर्कता को अनुमोदन मिला। इस मार्ग में साबरमती – अजमेर गाड़ी का रैक जोड़ने से रेल प्रशासन को किसी अतिरिक्त रैक उपयोग करने की जरूरत नही रहेगी। खैर, यात्रिओंके लिए सीधी गाड़ी का लाभ ही है।