Uncategorised

अभी तो भईया, आदेस निकला है। लागू होवे को कछु समय तो लगेगा की नाही?

हैं! जी, बिल्कुल भी गलती मत करना। अपने चद्दर, बिस्तर साथ लेकर ही वातानुकूलित रेल यात्रा करना।

दरअसल रेल प्रशासन ने “तत्काल” स्वरूप से लागू ऐसा आदेश जारी कर कह दिया, की वातानुकूलित कोचेस में लिनन, कम्बल, नैपकिन और परदे संक्रमनपूर्व स्थिति के भांति यात्री सेवा में उपलब्ध होंगे।

अब दिक्कत यह है, दो वर्षोंसे यह सारी व्यवस्था बन्द पड़ी थी। सामग्री बची कहाँ है, यात्रिओंको देने के लिए? और जै बची भी है तो देनेलायक या यूं कहिये उपयोग के लायक नही रह गयी है। कम्बल, तकिये, लिनन, परदे सब ढंग में लाना, उनके धुलाई हेतु यांत्रिक धुलाई व्यवस्था फिर से दुरुस्त करना, सामग्री सप्लाई, पैकिंग, रखरखाव आदि के कॉन्ट्रेक्ट का नुतनी करण होना है और इसके लिए एखाद, दो महीना लगना उचित है।

यात्रीगण से हम आग्रह करते है, यदि आपकी रेल यात्रा वातानुकूलित कक्ष में निर्धारित है तो कृपया अपने बेडरोल की व्यवस्था निश्चित कर ले चाहे वह आपकी व्यक्तिगत ही क्यों न हो, अन्यथा आपको रेल यात्रा के दौरान बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के बेडरोल सम्पूर्ण तयः शुरू होने में 15 अप्रेल तक का समय लग सकता है, ऐसी चर्चा है।

Uncategorised

SECR द पु म रे मे दो अनारक्षित विशेष गाड़ियाँ दि. 21 मार्च से चलने लगेगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे , नागपुर मण्डल द्वारा दिनांक 21 मार्च ‘2022 से इतवारी – छिंदवाड़ा – इतवारी के मध्य स्पेशल ट्रेन क्र. 08265 – 08266 और तुमसर रोड़ – तिरोड़ी- तुमसर रोड़ के मध्य डेमू क्र. 07813- 07814 की सुविधा।

07813/14 तुमसर तिरोड़ी तुमसर डेमू विशेष

08265/66 इतवारी छिंदवाड़ा इतवारी विशेष

Uncategorised

द प रेल SWR के, गदग बाईपास कार्य में गाड़ियाँ रदद्, आंशिक रदद् और मार्ग परिवर्तन का विस्तृत और बदला हुवा विवरण

रदद् गाड़ियाँ :-

आंशिक रदद्, मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ और नियन्त्रित गाड़ियाँ :-

Uncategorised

यह आ गयी अगली सूची, सवारी गाड़ियाँ शुरू करने की!

12 क्षेत्रीय रेलवे की कुल 111 यात्री, सवारी गाड़ियाँ पटरी पर फिर से लाने की अनुमति मिली है। ज्ञात हो, वर्ष 2020 की मार्च से यह गाड़ियाँ संक्रमण काल निर्बन्धों के चलते बन्द कर दी गयी थी। इस सूची के जारी होने के बाद और भी कुछ गाड़ियोंका यात्रिओंको शायद इंतजार करना होगा।

भुसावल मण्डल की 51181/82 भुसावल – देवलाली, 51423/24 इगतपुरी मनमाड़, 51285/86 भुसावल नागपुर, 51197/98 भुसावल वर्धा इनकी कोई घोषणा अब तक नही की गई है। 51153/54 इस मुम्बई – भुसावल सवारी की मुम्बई कनेक्टिविटी घटा कर इगतपुरी – भुसावल कर दी गयी है। मुम्बई, पुणे की जनता कनेक्टिविटी वाली भुसावल – पुणे – भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस के लिए जनता अब भी आक्रोशित है।

चूंकि यह साफ है, निम्नलिखित सूची में क्षेत्रीय रेलवे के माँग अनुसार ही रेल बोर्ड ने गाड़ियोंकी अनुमति दी है, तब सवाल क्षेत्रीय रेलवे की मांग पर उठता है, क्या सचमुच क्षेत्रीय रेलवे, क्षेत्र के यात्रिओंकी मांग रेलवे बोर्ड के पास भेज रहा है?

Uncategorised

बड़ी खबर : पूर्वोत्तर राज्योंमे सम्पर्कता और गहराई तक जाएगी।

जरा सोचिए, मुम्बई से सीधे गाड़ी सुदूर पूर्वोत्तर में अगरतला और सिल्चर तक जाने के लिए उपलब्ध हो रही हो या सिल्चर से जम्मूतवी तक सीधी रेल मिल जाये! जी यह सम्पर्कता मिल सकती है।

उपरोक्त पत्र देखिए, दरअसल यह पत्र गौहाटी, कामाख्या रेलवे स्टेशनोंपर गाड़ियोंके बहुतायत होने की वजह से रखरखाव और पार्किंग की परेशानियों के चलते कुछ गाड़ियोंको अपने गन्तव्योंसे थोड़ा और आगे ले जा कर टर्मिनेट करने की सम्भावनाएं तलाशने के लिए लिखा गया कार्यालयीन पत्र है।

इस पत्र में 12514/13 गौहाटी सिकन्दराबाद गौहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस को अगरतला, 15651/52 गौहाटी जम्मूतवी गौहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस को सिल्चर, 15645/46 गौहाटी लोकमान्य तिलक टर्मिनस गौहाटी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को न्यू तिनसुकिया या डिब्रूगढ़ और 12520/19 कामाख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस को अगरतला तक ले जा कर टर्मिनेट करने की संभावनाएं देखने के लिए, सम्बन्धित मण्डल कहा गया है। इन गाड़ियोंका विस्तार इनके गौहाटी/कामाख्या स्टेशनोंपर तकरीबन 50 से 60 घंटे तक के लंबे ‘लाय ओवर पीरियड’ के कारण सम्भव हो सकता है।

लुमडिंग मण्डल का अगरतला, सिल्चर या तिनसुकिया मण्डल के डिब्रूगढ़, न्यू तिनसुकिया तक यह मुम्बई, सिकन्दराबाद, जम्मू की गाड़ियां सीधी पहुंचने लग जाए तो पूर्वोत्तर राज्योंमें, न सिर्फ पर्यटन बल्कि व्यापार उद्योगों को भी बड़ी चालना मिलेगी। वैसे इन स्टेशनोंके लिए अभी भी गाड़ियाँ चल रही है, मगर सीधी गाड़ी की बात ही कुछ और है। हम आशा करते है, जल्द ही उपरोक्त मण्डलोंका समयसारणी एवं रखरखाव का नियोजन हो जाये और रेल बोर्ड इन गाड़ियोंका विस्तार कर दे।