Uncategorised

12729/30 पुणे नान्देड पुणे सुपरफास्ट के समयसारणी और गंतव्य में बदलाव

12729/30 पुणे की बजाय हड़पसर से आया जाया करेंगी और 12730 नान्देड हड़पसर सुपरफास्ट के समयसारणी में भी भारी बदलाव किया गया है। मात्र परिचालन के दिनोंमें कोई बदलाव नही है, वह 12729 हड़पसर नान्देड द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस यथवत सोमवार एवं बुधवार को चला करेंगी और अगले दिन नान्देड पहुचेंगी। उसी प्रकार वापसी में नान्देड से मंगलवार और रविवार को हड़पसर के लिए समय बदलाव के साथ शाम 18:30 को निकल सुबह 6:55 को हड़पसर पहुंचा देगी।

नियमित समयसारणी

उद्धाटन विशेष गाड़ी, 02730 जो जालना से दिनांक 02 जनवरी को सुबह 11:00 बजे हड़पसर के लिए रवाना की जाएगी।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे : शून्याधारित समयसारणी के प्रस्ताव का परिपत्र

यूँ तो यह परिपत्रक आपके नजरोंसे कई बार गया होगा या चर्चाएं भी कानोंमें पड़ी होगी, मगर अब इसे इसलिए देखना है, की जो जो बदलाव हो रहे है वह सब इसी प्रकार से और इस परिपत्र के अनुसार ही हो रहे है। चूँकि जब एकदम शुरुवात में यह परिपत्रक आया था और सारी गाड़ियाँ बन्द थी तो क्या चल रहा है या क्या चलेगा यह समझ ही नही आ रहा था। अभी एक एक कर के गाड़ियाँ नियमित की जा रही है तो हम लोग इससे उन गाड़ियोंको समझ सकते है। पश्चिम रेल प्रशासन ने इसे 10 मदोंमें प्रस्तुत किया है।

1: 67 गाड़ियोंका परिचालन रद्द

2: पूर्व निर्धारित गंतव्य स्टेशन को बदलना (शॉर्ट टर्मिनेशन 22 गाड़ियाँ )

3: 34 गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन, ताकी रिवर्सल बचे

4: 6 जोड़ी गाड़ियोंके प्रारम्भिक परिचालन में विस्तार (एक्सटेंशन ऑफ रूट)

5 : गाड़ियोंकी गती नियन्त्रित करना (स्पीड अप/डाउन) इसमें 584 गाड़ियोंको स्पीड अप, 110 गाडीयोंको स्पीड डाउन और 120 गाड़ियोंमे कोई बदलाव नही किए जाने का प्रस्ताव है।

6: 16 गाड़ियोंकी परिचालन श्रेणी में बदलाव – 12 सवारी गाड़ी, 1 डेमू और 3 मेमू गाड़ियाँ एक्सप्रेस में परावर्तित की जाएगी।

7: कॉरिडोर ब्लॉक – इसमें 100 गाड़ियाँ नामित की गई है, जो नियंत्रित की जाएगी।

8: ठहरावोंका रद्द करना – 1016 स्टेशनोंकी इस सूची में वह ठहराव भी शामिल है जो सवारी गाड़ियोंके एक्सप्रेस में रूपांतरित किए जाने के बाद रद्द हो जाएंगे।

9: मालगाड़ियोंके मार्ग – वह मार्ग जीन पर शून्याधारित समयसारणी लागू होने के बाद गति सीमा बढ़कर 75/100 किलोमीटर प्रति घण्टा की जा सकती है।

10: LHB रैक का मानकीकरण करना

मित्रों, प्रस्तुत दस्तावेज इसी स्वरूपमे मिला है। कई पृष्ठ पढ़ने योग्य नही है, कटे कटे से है, लेकिन इसके लिए हम असमर्थ है। सिवा खेद के और कुछ नही व्यक्त किया जा सकता है।

Uncategorised

मराठवाडा रेल कोच फैक्ट्री, लातूर

लातूर महाराष्ट्र में रेलद्वारा स्थापित नूतन मराठवाड़ा रेल कोच फैक्टरी लगभग पूर्णत्व की ओर है, अप्रैल 2022 में उद्धाटन किए जाने के लिए तैयार है। इस रेल कोच फैक्टरी में मेट्रो, emu, मेमू और lhb कोच का निर्माण किया जा सकेगा। आज हम आपके लिए केवल तस्वीरें ले आए है और जल्द ही इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी भी देंगे।

Photo courtesy : shri Vijay Dhage, RailPost.in

Uncategorised

मध्य रेलवे के मुम्बई मण्डल में ठाणे – दिवा रेल खण्ड पर रेल ब्लॉक के सम्भावित दिन और अवधि

मध्य रेलवे में मुम्बई की ओर या मुम्बई से यात्रा करने वाली यात्री सजग हो जाए, आने वाले दिनोंमें तकरीबन 6 फरवरी 2022 तक आपको रेल ब्लॉक का सामना करना पड़ सकता है। चूँकि यह मुम्बई मण्डल की मांग है और रेल बोर्ड ने अभी तक इस कार्यक्रम को मंजूरी दी नही है अतः तिथियों में बदलाव होने की सम्भावना हो सकती है।

1: 19 से 20 दिसम्बर 18 घण्टे का रेल ब्लॉक जो की सम्पन्न हो चुका है।

2: 2 से 3 जनवरी का 24 घण्टेका रेल ब्लॉक।

3: 8 से 9 जनवरी का 36 घण्टेका रेल ब्लॉक।

4: 23 जनवरी का 14 घण्टेका रेल ब्लॉक।

5: 30 जनवरी का 8 घण्टेका रेल ब्लॉक।

6: 4 से 6 फरवरी का 72 घण्टेका मेगा रेल ब्लॉक। यह रेल ब्लॉक सबसे बड़ी अवधि का रहेगा।

उपरोक्त रेल ब्लॉक्स में कई गाड़ियाँ रद्द/आंशिक रद्द / मार्ग परिवर्तन और नियंत्रित की जा सकती है। यात्रीगण से निवेदन है, कृपया रेल विभाग की हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क बनाकर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे। उपरोक्त तिथियां स्थानीय अखबारोंमें छपी है और विचाराधीन तिथियाँ है।

Uncategorised

खबर पश्चिम रेलवे से…

प रे WR के मुम्बई मण्डल में 5 अनारक्षित गाड़ियाँ 28 दिसम्बर से प्रतिदिन शुरू की जा रही है और राजकोट मण्डल में रेल दोहरीकरण के कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। आगे खबर विस्तार से, यात्रिओंसे निवेदन है, कृपया PTT समयसारणी देखें।

1: 09159 बान्द्रा टर्मिनस वापी प्रतिदिन विशेष दिनांक 27 दिसंबर से चल पड़ेगी, पूर्व की 59045 पैसेंजर

2: 09144 वापी विरार प्रतिदिन अनारक्षित विशेष दिनांक 27 दिसंबर से चल पड़ेगी, पूर्व की 59040 पैसेंजर

3: 19001 विरार सूरत अनारक्षित प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 27 से और 19002 सूरत विरार अनारक्षित प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 28 से चल पड़ेगी। यह गाड़ियाँ पूर्व में 59037/38 सवारी गाड़ी कर चलती थी।

4: 09143 (59039) विरार वलसाड़ प्रतिदिन अनारक्षित विशेष दिनांक 28 दिसंबर से चल पड़ेगी

5: 09160 (59046) वलसाड़ बान्द्रा टर्मिनस प्रतिदिन अनारक्षित विशेष दिनांक 28 दिसंबर से चल पड़ेगी।

राजकोट मण्डल में 27 दिसम्बर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक रेल ब्लॉक, 6 गाड़ियाँ पूर्णतयः रद्द और 12 गाड़ियाँ आंशिक रूप से रद्द की जा रही है।