Uncategorised

इस ख्रिसमस पर कोंकण और गोवा चलिए!

भारतीय रेलवे हमेशा भारतीय लोगोंके त्यौहार, छुट्टियोंको ध्यान में रखते हुए विशेष गाड़ियोंकी व्यवस्था करते रहता है। इस बार भी मध्य रेल की ओरसे निम्नलिखित विशेष गाड़ियोंका आयोजन किया गया है। यात्रीगण यह ध्यान दे, सभी विशेष गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित रहेंगी और 1.3 गुना विशेष किराया दर पर चलाई जाएगी।

1: 01287 दादर थिविम द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 18 दिसम्बर से 01 जनवरी 22 तक प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को चलेगी, वापसीमे 01288 थिविम दादर द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 20 दिसम्बर से 03 जनवरी 22 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को चलेगी।

2: 01289 पनवेल थिविम त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 19 दिसम्बर से 03 जनवरी 22 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार एवं गुरुवार को चलेगी, वापसीमे 01290 थिविम पनवेल त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 18 दिसम्बर से 02 जनवरी 22 तक प्रत्येक शनिवार, रविवार एवं बुधवार को चलेगी।

3: 01291 पुणे करमाळी साप्ताहिक विशेष दिनांक 17 दिसम्बर से 07 जनवरी 22 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी, वापसीमे 01292 करमाळी पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 19 दिसम्बर से 09 जनवरी 22 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

4: 01293/94 पनवेल करमाळी साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष एवं करमाळी पनवेल साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 दिसम्बर से 08 जनवरी 22 तक प्रत्येक शनिवार को पनवेल और करमाळी दोनोंही दिशाओं से चलेगी।

उपरोक्त सभी विशेष गाड़ियाँ संक्रमण के निर्बन्धों का पालन करते हुए चलाई गई है। यात्रीगण को भी आग्रह किया जाता है, संक्रमण के सभी नियमोंका यथास्थित पालन कर रेल यात्रा करे।

Uncategorised

“द बर्निंग ट्रेन” आग का गोला बनी उधमपुर दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस

नई दिल्ली – चेन्नई ग्रैंड ट्रंक रेल मार्ग पर, आग्रा कैंट – झाँसी के बीच मुरैना स्टेशन से 14 किलोमीटर पहले हेतामपुर रेलवे स्टेशनपर आज यह भयानक घटना घटित हुई। घटना में किसी भी जान के नुकसान की कोई खबर नही है, सभी यात्री सुरक्षित है।

20848 उधमपुर दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट गाड़ी जो कल दिनांक 25 नवम्बर को उधमपुर से रात 23:55 को चली थी, दोपहर तीन बजे करीब हेतामपुर स्टेशन पर पहुंची। दरअसल हेतामपुर – सिकरोडा क्वारी स्टेशन के बीच 13:50 से 15:15 तक तकनीकी रेल ब्लॉक जारी था। तभी गाड़ी के वातानुकूल 2 टियर के कोच SECR 19507 (A-2) में आग लगने की सूचना दी गयी। आग्रा में मेडिकल वैन और धौलपुर, मुरैना में अग्निशमन विभाग को आग की इस घटना की सूचना जारी की गई। 15 से 20 मिनट में अग्निशमन दल दाखिल हो गए थे।

घटनास्थल की कुछ दिल दहलाने वाली तस्वीरें, वीडियो हमे RailPost.in के ArjiunSingh से मिली है, जो यहाँपर प्रस्तुत कर रहे है।

Uncategorised

‘भारत गौरव यात्रा’ भारतीय रेल का एक नया उपक्रम

पुराने निजी ट्रेन चलवाने के कार्यक्रम को ठंडे बस्ते में डाल या यूँ कह सकते है अलग जामा पहनाकर, अलग नाम से प्रस्तुत किया गया है। यह भी निजी ऑपरेटर द्वारा ही चलाई जानेवाली गाड़ियाँ रहेंगी। नियमावली के लिए पूरे 28 पृष्ठों का विवरण यहाँपर जोड़ रहे है।

मित्रों, भारतीय रेल अपने व्यवसायिक दृष्टिकोण को निरंतर बढ़ा रही है। घाटे से उबरने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। निजी ट्रेन्स भी इसका ही हिस्सा था, हालाँकि वह प्रोजेक्ट अभी भी जीवित है बस थोड़ा अवधि, रेल लाइनोंका दोहरीकरण, गति बढाने का कार्य, रेल संचालन में आधुनिकता आदि सुधार होने के बाद फिर से लाया जा सकता है। मध्यावधि में भारत गौरव गाड़ियोंको चलाने का प्रयोग लाया गया है। भारतीय रेल को हमारी ओर से शुभकामनाएं।

Uncategorised

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, तेजस, वन्देभारत और गतिमान गाड़ियोंमे फिर से तैयार भोजन परोसा जाएगा।

अब भारतीय रेलवे तेजी से अपने नियमित ढ़र्रे पर आती दिखाई दे रही है। आज ही रेल प्रशासन ने अपनी कैटरिंग सहित यात्रा सेवा वाली गाड़ियोंमे फिर से गर्मागर्म चाय, नाश्ता और भोजन व्यवस्था कायम करने के बारे में आदेश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे अपनी गाड़ियोंमे जल्द से जल्द सुसज्जित करेंगी यह विषय उनपर छोड़ा गया हैतो चलिए, फिर से लज़ीज़ व्यंजनों का आनन्द लेते हुए रेल यात्रा की तैयारी कर लीजिए।

Uncategorised

खुशखबर : कल दिनांक 24 नवम्बर से मध्य रेल पर UTS सिस्टम कार्यान्वित हो जाएगी।

UTS यूनिवर्सल टिकिटिंग सिस्टम याने मोबाईल ऍप के जरिये सामान्य श्रेणी के अनारक्षित टिकट लेने की डिजिटल व्यवस्था। अभी तक यह व्यवस्था बन्द रखी गई थी। आज मध्य रेलवे के महाप्रबंधक जी ने यह घोषणा की है, दिनांक 24 नवम्बर से UTS सिस्टम कार्यान्वित की जा रही है।

महाराष्ट्र राज्य की ‘यूनिवर्सल पास’ और UTS को आपस मे जोड़ा गया है। जब यात्री UTS के जरिए टिकट खरीदेगा तो टीकाकरण के साथ पंजीकृत मोबाइल नम्बर से व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जाएगी और उसे टिकट मिल पाएगा।

मध्य रेलवे और महाराष्ट्र राज्य सरकार ने यूटीएस मोबाइल ऐप और यूनिवर्सल पास को जोड़ा है।
GM CRly ने कहा कि यूटीएस मोबाइल ऐप और यूनिवर्सल पास को जोड़ने से यात्री बिना किसी परेशानी के अपने टिकट आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। निम्नलिखित लिंक पर महाव्यवस्थापक मध्य रेलवे, का साक्षात्कार देखिए,

https://t.co/hN75Lb2ZaD