Uncategorised

मध्य रेलवे के भुसावल मण्डल में बड़नेरा स्टेशन पर 34 घंटे का रेल ब्लॉक, दिनांक 28,29 को कई गाड़ियाँ रद्द/परावर्तित रहेंगी

मध्य रेलवे के भुसावल मण्डलमे, मुम्बई – नागपुर मार्ग के बड़नेरा स्टेशन पर रेलवे का तकनीकी कार्य दिनांक 28 और 29 अक्टूबर को चलने वाला है। इसके चलते 28 अक्टूबर की सुबह 8:00 से दिनांक 29 अक्टूबर की शाम 18:00 बजे तक मार्ग की कई गाड़ियाँ रद्द/परावर्तित की जाएगी। आइए सूची देख लेते है।

रद्द गाड़ियाँ –

1: 02111 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अमरावती सुपरफास्ट विशेष दिनांक 29 एवं 30 अक्टूबर को मुम्बई से नही चलेगी।

2: 02112अमरावती मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर को अमरावती से नही चलेगी।

3: 02117 पुणे अमरावती वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 अक्टूबर को पुणे से नही चलेगी।

4: 02118 अमरावती पुणे वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष दिनांक 28 अक्टूबर को अमरावती से नही चलेगी।

5: 02169 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर सेवाग्राम सुपरफास्ट विशेष दिनांक 29 एवं 30 अक्टूबर को मुम्बई से नही चलेगी।

6: 02170 नागपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सेवाग्राम सुपरफास्ट विशेष दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर को अमरावती से नही चलेगी।

7: 02189 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर दुरंतो सुपरफास्ट विशेष दिनांक 29 एवं 30 अक्टूबर को मुम्बई से नही चलेगी।

8: 02190 नागपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दुरंतो सुपरफास्ट विशेष दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर को अमरावती से नही चलेगी।

9: 02113 पुणे नागपुर गरीब रथ वातानुकूलित त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 30 अक्टूबर को पुणे से नही चलेगी।

10: 02114 नागपुर पुणे गरीब रथ वातानुकूलित त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 29 अक्टूबर को नागपुर से नही चलेगी।

11: 02041 पुणे नागपुर त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 28 अक्टूबर को पुणे से नही चलेगी।

12: 02042 नागपुर पुणे त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 29 अक्टूबर को नागपुर से नही चलेगी।

परावर्तित और शार्ट टर्मिनेट गाड़ियाँ

1: 01137 अहमदाबाद नागपुर प्रेरणा साप्ताहिक विशेष जो दिनांक 27 अक्टूबर को अहमदाबाद से चलकर भुसावल आने के बाद अपने नियमित मार्ग अकोला,बडनेरा होकर नागपुर जाने के बजाए इटारसी होकर नागपुर जाएगी।

2: 01138 नागपुर अहमदाबाद प्रेरणा साप्ताहिक विशेष जो दिनांक 28 अक्टूबर को नागपुर से चलकर भुसावल तक अपने नियमित मार्ग बडनेरा, अकोला होकर भुसावल आने के बजाए इटारसी होकर भुसावल आएगी और भुसावल से आगे अहमदाबाद अपने नियमित मार्ग से आगे बढ़ेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट की जानेवाली गाड़ियाँ

1: 07641 काचेगुड़ा नरखेड विशेष गाड़ी दिनांक 28 और 29 अक्टूबर को अकोला में समाप्त कर दी जाएगी, अकोला से आगे नरखेड नही जाएगी।

2: 07642 नरखेड काचेगुड़ा विशेष गाड़ी दिनांक 29 और 30 अक्टूबर को अकोला से ही शुरू होकर आगे काचेगुड़ा जाएगी। नरखेड – अकोला के बीच रद्द रहेगी।

3: 02765 तिरुपति अमरावती सुपरफास्ट विशेष जो दिनांक 26 अक्टूबर को तिरुपति से चलेगी, अकोला तक ही चलाई जाएगी, आगे अमरावती नही जाएगी।

4: 02766 अमरावती तिरुपति सुपरफास्ट विशेष दिनांक 28 अक्टूबर को अकोला से ही चलेगी। अमरावती – अकोला खण्ड पर रद्द रहेगी।

5: 09125 सूरत अमरावती विशेष गाड़ी दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर को सूरत से चलकर भुसावल पहुंचने के बाद भुसावल में ही समाप्त कर दी जाएगी, आगे अमरावती नही जाएगी।

6: 09126 अमरावती सूरत विशेष गाड़ी दिनांक 29 एवं 30 को अमरावती की जगह भुसावल से ही सूरत के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी अमरावती – भुसावल के बीच रद्द रहेगी।

Uncategorised

दक्षिण रेलवे ने अपने क्षेत्र में शुरू की अनारक्षित यात्रा

भारतीय रेल के कई क्षेत्रीय रेलवे ने अपने अपने क्षेत्रोंकी गाड़ियोंमे अनारक्षित टिकट एवं यात्रा शुरू कर दी है। इसमें दक्षिण रेलवे का भी नाम जुड़ने जा रहा है। दक्षिण रेलवे में अनारक्षित यात्रा दिनांक 01 नवम्बर से शुरू हो जाएगी। हालाँकि 2 जोड़ी गाड़ियाँ, 06321/22 नागरकोईल कोयम्बटूर नागरकोईल विशेष और 06324/23 मंगालुरु सिटी कोयम्बटूर मंगालुरु सिटी विशेष गाड़ियोंमे यह व्यवस्था दिनांक 10 नवम्बर से लागू होगी। आइए 14 जोड़ी गाड़ियोंका विस्तृत परिपत्रक है, देखते है।

Uncategorised

भुसावल – जलगाँव 3 री /4 थी रेल लाइन आकार ले रही है।

भुसावल से जलगाँव के बीच तीसरी और चौथी लाइन का प्रोजेक्ट पहले ही घोषित है और उसमे से तीसरी लाइन पूरी हो कर उसे सुरक्षा आयुक्त से परिचालन की अनुमति भी मिल चुकी है।मालगाडीयाँ चल भी रही है मगर फिलहाल कोई यात्री गाड़ी तीसरी लाइनपर नही चली है।

तीसरी लाइनपर यात्री गाड़ी न चलने की क्या वजह है यह तो मण्डल प्रशासन ही बता सकता है, मगर शायद भुसावल प्लेटफार्म की कोई दिक्कत हो सकती है। जहाँतक चौथी लाइन का सवाल है जलगाँव से भादली में रेल ओवर रेल ब्रिज का ही काम शेष बचा है और भादली से भुसावल के बीच दो रोड ओवर रेल ब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। उसके पूर्णत्व के बाद ही रेल बिछाने का कार्य शुरू हो सकता है।

इसी बीच जलगाँव स्टेशन पर छठवाँ प्लेटफार्म साकार होने जा रहा है। यह इस तीसरी/चौथी लाइन के प्रोजेक्ट का बड़ा ही महत्वपूर्ण काम है। पश्चिम रेलवे सूरत की ओरसे भुसावल आनेवाली सभी गाड़ियाँ मुम्बई – भुसावल लाइन को बिना क्रॉस किए सीधे भुसावल आ सकती है। भुसावल – सूरत लाइन की भुसावल – मुम्बई लाइन से जो क्रॉसिंग जलगाँव में होती थी उसे टालने के लिए ही यह प्रोजेक्ट का प्रमुख हेतु है। यह क्रॉसिंग अब रेल ओवर रेल ब्रिज के जरिए भादली – जलगाँव के बीच में ही हो जाएगी। यूँ समझिए की इससे जलगाँव स्टेशन जंक्शन रहते हुए भी जंक्शन नही रहेगा, क्योंकि तीसरी/चौथी लाइन के चलते पश्चिम रेलवे भुसावल जंक्शन से सिधा ही जुड़ जाएगा।

आपके लिए कुछ तस्वीरें जलगाँव स्टेशन की लेकर आए है। इन तसवीरोंमें आपको छठवें प्लेटफार्म बनने की तैयारी दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों के लिए हम सय्यद मुश्ताक अली @mushtaq_ayyub के आभारी है।

Uncategorised

द प रेल SWR की वास्को जसीडीह वास्को वाया मडगाँव, हुब्बाली, बल्लारी, सिकन्दराबाद, बल्हारशाह, गोंदिया, राउरकेला, राँची, धनबाद

वास्को जसीडीह के बीच साप्ताहिक विशेष गाड़ी घोषित की गई है। हालांकि यह गाड़ी नियमित रूप से चलाने की बात तय है, मगर फिलहाल इसे केवल 13 फेरोंके लिए चलाया जाएगा।

06397 वास्को जसीडीह साप्ताहिक विशेष दिनांक 05 नवम्बर से प्रत्येक शुक्रवार को वास्को से सुबह 5:15 को निकलेगी और रविवार को सुबह 7:00 बजे जसीडीह को पहुंचा देगी। वापसीमे 06398 जसीडीह वास्को साप्ताहिक विशेष दिनांक 08 नवम्बर से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 13:10 को अपनी यात्रा शुरू करेगी और बुधवार को दोपहर 14:40 को वास्को पहुंच जाएगी।

गाड़ीमे 1 वातानुकूलित 2 टियर, 2 वातानुकूलित 3 टियर, 11 स्लिपर, 5 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच रहेंगे। गाड़ी MSPC मेल/एक्सप्रेस पूर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्था से चलाई जाएगी। समयसारणी निम्नलिखित है।

Uncategorised

द प रेल SWR की दो प्रतिदिन विशेष गाड़ियाँ पहले नवम्बर से चल पड़ेगी

विजयपुरा से मंगालुरु जंक्शन और विजयपुरा से हुब्बाली के बीच यह दो प्रतिदिन चलने वाली गाड़ियाँ 01 नवम्बर से शुरू करने का परिपत्र आया है।

1: 01789 विजयपुरा मंगालुरु जंक्शन विशेष दिनांक 01 नवम्बर से प्रतिदिन चलना शुरू करेगी। वापसीमे 01790 मंगालुरु जंक्शन विजयपुरा विशेष दिनांक 02 नवम्बर से प्रतिदिन चला करेंगी। उक्त गाड़ीमे 5 द्वितीय श्रेणी, 6 स्लिपर, 1 वातानुकूलित थ्री टियर और 2 एसएलआर कोच रहेंगे। समयसारणी निम्नलिखित रहेगी।

2: 01791 हुब्बाली विजयपुरा अनारक्षित प्रतिदिन विशेष दिनांक 01 नवम्बर से और 01792 विजयपुरा हुब्बाली अनारक्षित प्रतिदिन विशेष दिनांक 03 नवम्बर से चलना शुरू करेगी। यह गाड़ी भी विजयपुरा मंगालुरु विशेष के रैक से ही चलने वाली है, सिर्फ अनारक्षित होने की वजह से इसका वातानुकूलित थ्री टियर कोच यात्रा के दौरान बन्द किया हुवा रहेगा। दोनोंही विशेष गाड़ियोंमे मेल/एक्सप्रेस की किराया तालिका लागू रहेगी।