Uncategorised

“द बर्निंग ट्रेन” आग का गोला बनी उधमपुर दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस

नई दिल्ली – चेन्नई ग्रैंड ट्रंक रेल मार्ग पर, आग्रा कैंट – झाँसी के बीच मुरैना स्टेशन से 14 किलोमीटर पहले हेतामपुर रेलवे स्टेशनपर आज यह भयानक घटना घटित हुई। घटना में किसी भी जान के नुकसान की कोई खबर नही है, सभी यात्री सुरक्षित है।

20848 उधमपुर दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट गाड़ी जो कल दिनांक 25 नवम्बर को उधमपुर से रात 23:55 को चली थी, दोपहर तीन बजे करीब हेतामपुर स्टेशन पर पहुंची। दरअसल हेतामपुर – सिकरोडा क्वारी स्टेशन के बीच 13:50 से 15:15 तक तकनीकी रेल ब्लॉक जारी था। तभी गाड़ी के वातानुकूल 2 टियर के कोच SECR 19507 (A-2) में आग लगने की सूचना दी गयी। आग्रा में मेडिकल वैन और धौलपुर, मुरैना में अग्निशमन विभाग को आग की इस घटना की सूचना जारी की गई। 15 से 20 मिनट में अग्निशमन दल दाखिल हो गए थे।

घटनास्थल की कुछ दिल दहलाने वाली तस्वीरें, वीडियो हमे RailPost.in के ArjiunSingh से मिली है, जो यहाँपर प्रस्तुत कर रहे है।

Uncategorised

‘भारत गौरव यात्रा’ भारतीय रेल का एक नया उपक्रम

पुराने निजी ट्रेन चलवाने के कार्यक्रम को ठंडे बस्ते में डाल या यूँ कह सकते है अलग जामा पहनाकर, अलग नाम से प्रस्तुत किया गया है। यह भी निजी ऑपरेटर द्वारा ही चलाई जानेवाली गाड़ियाँ रहेंगी। नियमावली के लिए पूरे 28 पृष्ठों का विवरण यहाँपर जोड़ रहे है।

मित्रों, भारतीय रेल अपने व्यवसायिक दृष्टिकोण को निरंतर बढ़ा रही है। घाटे से उबरने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। निजी ट्रेन्स भी इसका ही हिस्सा था, हालाँकि वह प्रोजेक्ट अभी भी जीवित है बस थोड़ा अवधि, रेल लाइनोंका दोहरीकरण, गति बढाने का कार्य, रेल संचालन में आधुनिकता आदि सुधार होने के बाद फिर से लाया जा सकता है। मध्यावधि में भारत गौरव गाड़ियोंको चलाने का प्रयोग लाया गया है। भारतीय रेल को हमारी ओर से शुभकामनाएं।

Uncategorised

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, तेजस, वन्देभारत और गतिमान गाड़ियोंमे फिर से तैयार भोजन परोसा जाएगा।

अब भारतीय रेलवे तेजी से अपने नियमित ढ़र्रे पर आती दिखाई दे रही है। आज ही रेल प्रशासन ने अपनी कैटरिंग सहित यात्रा सेवा वाली गाड़ियोंमे फिर से गर्मागर्म चाय, नाश्ता और भोजन व्यवस्था कायम करने के बारे में आदेश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे अपनी गाड़ियोंमे जल्द से जल्द सुसज्जित करेंगी यह विषय उनपर छोड़ा गया हैतो चलिए, फिर से लज़ीज़ व्यंजनों का आनन्द लेते हुए रेल यात्रा की तैयारी कर लीजिए।

Uncategorised

खुशखबर : कल दिनांक 24 नवम्बर से मध्य रेल पर UTS सिस्टम कार्यान्वित हो जाएगी।

UTS यूनिवर्सल टिकिटिंग सिस्टम याने मोबाईल ऍप के जरिये सामान्य श्रेणी के अनारक्षित टिकट लेने की डिजिटल व्यवस्था। अभी तक यह व्यवस्था बन्द रखी गई थी। आज मध्य रेलवे के महाप्रबंधक जी ने यह घोषणा की है, दिनांक 24 नवम्बर से UTS सिस्टम कार्यान्वित की जा रही है।

महाराष्ट्र राज्य की ‘यूनिवर्सल पास’ और UTS को आपस मे जोड़ा गया है। जब यात्री UTS के जरिए टिकट खरीदेगा तो टीकाकरण के साथ पंजीकृत मोबाइल नम्बर से व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जाएगी और उसे टिकट मिल पाएगा।

मध्य रेलवे और महाराष्ट्र राज्य सरकार ने यूटीएस मोबाइल ऐप और यूनिवर्सल पास को जोड़ा है।
GM CRly ने कहा कि यूटीएस मोबाइल ऐप और यूनिवर्सल पास को जोड़ने से यात्री बिना किसी परेशानी के अपने टिकट आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। निम्नलिखित लिंक पर महाव्यवस्थापक मध्य रेलवे, का साक्षात्कार देखिए,

https://t.co/hN75Lb2ZaD

Uncategorised

बड़ी खबर : मध्य रेलवे की मुम्बई चेन्नई मेल, मुम्बई पुणे इंटरसिटी और द रे की चेन्नई सालेम गाड़ियाँ दिसम्बर के पहले सप्ताह से बहाल होने जा रही है।

1: 11027/28 दादर चेन्नई एग्मोर के बीच प्रतिदिन चलनेवाली चेन्नई मेल सुपरफास्ट स्वरुप और त्रिसाप्ताहिक स्वरुप में बहाल होने जा रही है। इस बदले रूप में इसका गाड़ी क्रमांक 22157/58 और टर्मिनल बदलाव होकर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चेन्नई एग्मोर के बीच चलाई जाएगी। 22157 दिनांक 01 दिसम्बर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई से चलेगी और वापसीमे 22158 दिनांक 04 दिसम्बर से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार एवं सोमवार को चलाई जाएगी। यात्रीगण कृपया बदले हुए टर्मिनल, परिचालन दिन एवं समयसारणी पर ध्यान दीजिएगा

2: 11063/64 चेन्नई एग्मोर सालेम के बीच प्रतिदिन चलनेवाली एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट स्वरुप और त्रिसाप्ताहिक स्वरुप में बहाल होने जा रही है। इसका गाड़ी क्रमांक 22153/54 रहेगा। 22153 दिनांक 02 दिसम्बर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चेन्नई एग्मोर से रवाना होगी। वापसीमे 22154 दिनांक 03 दिसम्बर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को सालेम से चलाई जाएगी। यात्रीगण कृपया बदले हुए परिचालन दिन एवं समयसारणी पर ध्यान दीजिएगा।

3: मुम्बई पुणे के बीच यात्रिओंकी चहेती 12127/28 इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 दिसम्बर से दोनोंही दिशाओं से यात्री सेवा में दाखिल हो रही है।