Uncategorised

मास्क लगाए रखिए, संक्रमण का खतरा थमा नही है।

भारतीय रेलवे ने 17/4/2021 को एक परिपत्रक निकाल कर रेल परिसर में प्रत्येक व्यक्ति के लिए, फेस कवर या मास्क, चेहरेपर रखना अनिवार्य किया था। यदि इस आज्ञा का पालन नही किया गया तो उस व्यक्ति को ₹500/- का दण्ड किया जाएगा। आज उक्त नियम को 6 माह के लिए याने दिनांक 17/4/2022 तक बढ़ा दिया गया है।

सभी रेल यात्रिओंसे आग्रह है, रेल यात्रा के दौरान, रेलवे परिसर में भी अपने चेहरे को मास्क या कपड़े से अच्छी तरह से ढँके रखिए। दण्डित होने के डर से नही, संक्रमण से अपने आप को और अपनोंको बचाए रखने के लिए मास्क पहनने की आदत डाल लीजिए। आपकी जानकारी हेतु उक्त परिपत्रक यहाँपर हम दे रहे है।

Uncategorised

“चलो बुलावा आया है…”

भारतीय रेल पर पूजा विशेष गाड़ियोंकी घोषणा, श्री माता वैष्णो देवी कटरा समेत कई गाड़ियोंके विशेष फेरे

नवरात्री, दुर्गापूजा, दीपावली ऐसे त्यौहारोंको देखते हुए भारतीय रेल में कई पुजा विशेष गाड़ियोंका आयोजन किया है। आइए समयसारणी सहित सूची देखते है।

01633/34 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक विशेष

01636/35 बठिंडा वाराणसी बठिंडा द्विसाप्ताहिक विशेष

01654/53 श्री माता वैष्णो देवी कटरा वाराणसी श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष

01674/73 दिल्ली जंक्शन वाराणसी दिल्ली जंक्शन त्रिसाप्ताहिक विशेष

01672/71 आनंदविहार श्री माता वैष्णो देवी कटरा आनंदविहार द्वीसाप्ताहिक विशेष

01676/75 आनंदविहार मुजफ्फरपुर आनंदविहार द्विसाप्ताहिक विशेष

01670/69 नई दिल्ली दरभंगा नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक विशेष

01656/55 चंड़ीगढ़ गोरखपुर चंड़ीगढ़ साप्ताहिक विशेष

01660/59 नई दिल्ली बरौनी जंक्शन नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक विशेष

01662/61 आनंदविहार सहरसा आनंदविहार द्विसाप्ताहिक विशेष

01668/67 आनंदविहार जयनगर आनंदविहार द्विसाप्ताहिक विशेष

Uncategorised

खुशखबर : मुम्बई फैजाबाद मुम्बई मार्ग पर शुरू होगी वातानुकूल इकोनॉमी कोच की सुविधा

मध्य रेल CR ने अपनी 01067/68 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से फैजाबाद के बीच चलनेवाली द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी में आने वाले वर्ष की फरवरी से वातानुकूलित इकोनॉमी कोच की सुविधा यात्रिओंके लिए दिए जाने की घोषणा की है। गाड़ी की डिब्बा संरचना तब कुछ इस प्रकार की रहेंगी।

1 वातानुकूलित टू टियर, 1 वातानुकूलित 3 टियर इकोनॉमी, 5 वातानुकूलित 3 टियर, 10 शयनयान स्लिपर, 3 द्वितीय श्रेणी, 2 एसएलआर

गौरतलब यह है, 2 शयनयान स्लिपर कोच की जगह 1 वातानुकूलित 3 टियर और 1 वातानुकूलित 3 टियर इकोनॉमी कोच बदले जा रहे है।

साथ ही, 01071/72 मुम्बई वाराणसी के बीच भोपाल, बिना, सागर होकर चलनेवाली कामायनी प्रतिदिन विशेष की भी डिब्बा संरचना बदलने वाली है। इस गाड़ी में भी वातानुकूलित इकोनॉमी कोच लगाया जाएगा। हालाँकि इसे कब लागू होना है, इसका उल्लेख इस परिपत्रक में नही है।

Uncategorised

क्या रेल प्रशासन अपने स्टेशनोंमें यात्रिओंके किराए में “यूजर फि” जोड़ने जा रही है?

जी, जी वहीं, जो आपने पीछे कुछ चर्चाओंमें सुना था। प्रत्येक जंक्शन स्टेशनोंमें, यात्रिओंको जो सुख-सुविधाएं रेल प्रशासन उपलब्ध कराती चली गयी, अब उनका “उपयोगकर्ता शुल्क” चुकाना पड़ सकता है। रेल सबन्धित जानकारी प्रकाशित करनेवाली वेबसाइट एवं ग्रुप्स पर ऐसी चर्चा जोरशोर से चल रही है।

यह “यूजर फि” नामक बोतल का भूत यात्रिओंके सर पर पिछले वर्ष से ही मंडरा रहा है। बीते वर्ष रेल प्रशासन ने यह प्रस्ताव बनाया था। भारतीय रेलवे में तकरीबन 7,000 रेलवे स्टेशन है, जिनमे से 10 से 15 % स्टेशनोंपर यह शुल्क लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। जहाँसे यात्री गाड़ी में सवार होंगा उस स्टेशन पर, द्वितीय श्रेणी अनारक्षित यात्री ₹10/-, ग़ैरवातानुकूलित वर्ग ₹25/- और वातानुकूलित वर्ग ₹50/- यह शुल्क लगेगा और उतरने वाले स्टेशनोंके के लिए उपरोक्त शुल्क से आधा शुल्क देय रहेगा। यह शुल्क सिस्टम में स्टेशनोंके अनुसार फीड किया रहेगा। जैसे टिकट बनेगा, शुल्क जोड़ लिया जाएगा और उक्तानुसार किराया लिया जाएगा।

अब आप सोच रहे होंगे, जहां उपनगरीय गाड़ियाँ चलती है, लाखों यात्री रोजाना जाना आना करते है, मसलन मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता जैसे महानगर, वहाँ उपनगरीय गाड़ियोंसे यात्रा करने मासिक पासधारकोंके लिए किस तरह शुल्क लिया जायेगा? जी, उन्हें भी बख़्शा नही है, उन्हें प्रत्येक फेरे के लिए ₹3/- शुल्क जोड़ने का प्रस्ताव है। अर्थात द्वितीय श्रेणी मासिक पास में ₹90/- का इज़ाफ़ा हुआ तय है। एक बात और जो प्लेटफार्म टिकट ₹10/- है, वह आगंतुक शुल्क है, जो जारी रहेगा। उपरोक्त उपयोगकर्ता शुल्क में प्रत्येक 5 वर्षोंसे समिक्षा किए जाने का भी प्रस्ताव है। पिछले वर्ष तो यह प्रस्ताव रेल मंत्रालय से मान्य नही हो पाया, मगर फिर से मान्यता प्राप्ति के लिए विचाराधीन है।

मित्रों, रेल प्रशासन का कहना है, वे यात्रिओंको हवाई अड्डे के जैसी यात्री सुविधाएं प्रदान करते है, यह उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने के पीछे की उनकी दलील हो सकती है। साफ-सुथरे, मार्बल, कोटा, ग्रेनाइट स्टोन से सजे प्लेटफार्म, एस्कलेटर और लिफ्ट, बैटरी चलित वाहन, पीने के लिए शीतल जल, पंखे, शानदार सर्क्युलेटिंग एरिया, सुरक्षित वातावरण इत्यादि बदलाव को तो यात्रिओंने निश्चित ही सराहा है, मगर सभी रेलवे स्टेशन तो ऐसे नही है न? आज भी रेलवे स्टेशनोंपर आवारा और गैरकानूनी लोग मिल ही जायेंगे। अनाधिकृत विक्रेता, बिनाटिकट यात्री, मांगनेवाले, तृतीयपंथी स्टेशनोंपर, गाड़ियोंमे यथावत यात्रिओंको परेशान करते दिखाई देते है।

एक बात तो तय है, यदि रेल प्रशासन ऐसा कोई शुल्क यात्रिओंपर लादने की तैयारी कर रही है तो यात्रिओंकी ओर से भी शिकायतोंमें कोई कोताही नही बरती जाएंगी। आज यात्री मात्र ट्विटर पर शिकायत करता है, उपयोगकर्ता शुल्क चुकाने के बाद शिकायतोंका स्वरूप दावोमे बदल सकता है, क्या रेल प्रशासन इसके लिए तैयार है?