Uncategorised

प म रेल WCR का हबीबगंज स्टेशन बना ‘रानी कमलापति स्टेशन’

वक़्त का पहिया देखिए – जब वक्त आया धरोहर लौटी

रानी कमलापति के पुत्र नवल शाह के नाम पर शाहपुर ग्राम था जिसे उनके मित्र दोस्त मोहम्मद ने छल कपट से आक्रमण कर छीना और अपने रहनुमा सेनापति को इनाम में दे दिया जो भोपाल के नवाब बने, बाद में नवाबों की बेगम के शासन में यह ग्राम बेगम के रहनुमा और खासमख़ास हबीब मिंया को इनाम में दे दी, अंग्रेजी हुकूमत ने 1909 में शाहपुर ग्राम में स्टेशन बनाया। 1979 में स्टेशन के विस्तार के लिए हबीब मिंया ने यही जमीन दान की और हबीबगंज बना और आज वापिस यह जमीन रानी कमलापति के नाम हुई।

आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस पुनर्निर्माण किए गए वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का उद्धाटन करेंगे। इस स्टेशन का पुनर्निर्माण PPP मॉडल पर किया गया है। हवाई अड्डे पर उपलब्ध यात्री सुविधाओंकी तरह सारी व्यवस्था इस रेलवे स्टेशनपर दी जाएगी।

पिछले 30 – 32 वर्षोंमें में इस रेलवे स्टेशन कायाकल्प हो गया, जो एक छोटीसी गुमठी ( small shop) जैसा था जहां देर रात्रि की गाड़ियोंमे चढ़ने, उतरने में भी यात्री दो बार विचार करते थे।

तस्वीरें : railpost.in के सौजन्य से

लेख श्री मृत्युंजय सिंघई, भोपाल इनसे साभार

Uncategorised

रेलवे की टिकट सम्बंधित सेवा लगभग 7 रातें, हर रोज 6 घंटे बन्द रहेगी।

भारतीय रेल दिनांक 15 नवम्बर से अपनी विद्यमान यात्री गाड़ियोंका नियमितीकरण कर रही है। इसके लिए रेलवे सॉफ्टवेयर कम्पनी CRIS को हिदायतें दे दी गयी है। चूँकि यह सब काम रेलवे टिकिटिंग से जुड़ा होने से रेलवे की सम्पूर्ण PRS सिस्टम बन्द रखी जाएगी।

यह काम दिनांक 14 नवम्बर याने आज रात 23:30 से शुरू होकर कल याने 15 नवम्बर तक चलेगा और इसी तरह हर रोज 7 दिनोंतक याने दिनांक 20 की रात 23:30 से दिनांक 21 नवम्बर की सुबह 5:30 तक चलता रहेगा। इन 7 दिनोंके निर्देशित 6 घण्टोमे, PRS (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) सम्बंधित सभी कार्य मसलन टिकट आरक्षण, टिकट बुकिंग, टिकटोंका रद्दीकरण या अन्य बदलाव और पूछताछ पूर्णतयः बन्द रहेगी।

यज्ञपी अपडेटेशन के लिए चुना गया समय एकदम खाली अवधि वाला है, यात्री मांग बहुत कम रहती है, फिर भी रेल प्रशासन यात्रिओंसे निवेदन करती है, उपरोक्त बन्द समय का ध्यान रखते हुए यात्री अपने टिकट सम्बन्धी कार्य का नियोजन करें। रेलवे की हेल्पलाइन 139 यथावत शुरू रहेंगी।

Uncategorised

उत्तर रेल्वे NR की विशेष गाड़ियोंका होगा नियमितीकरण

उत्तर रेलवे में दिनांक 15 नवम्बर से 154 MSPC मेल/एक्सप्रेस विशेष और HSP त्यौहार विशेष गाड़ियोंका नियमितीकरण किया जा रहा है। उपरोक्त गाड़ियोंके क्रमांक बदले जाएंगे साथ ही किराया श्रेणी भी नियमित की जाएगी।

Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेल NWR की विशेष गाड़ियोंका नियमितीकरण

उत्तर पश्चिम रेलवे में दिनांक 15 नवम्बर से 142 MSPC मेल/एक्सप्रेस विशेष और 40 HSP त्यौहार विशेष गाड़ियोंका नियमितीकरण किया जा रहा है। उपरोक्त गाड़ियोंके क्रमांक बदले जाएंगे साथ ही किराया श्रेणी भी नियमित की जाएगी।