Uncategorised

01 अक्तूबर से समयसारणी मे बदलाव की सूचियां जारी है।

यह लीजिए पूर्वोत्तर NER ने भी अपने 01 अक्तूबर से गाड़ियों के परिचालन समय के बदलावों की सूची जारी की है।

04374/73 देहरादून चंडीगढ़ देहरादून PSPC अनारक्षित विशेष मे दिनांक 27 सितम्बर से दोनोंही दिशाओं से समयसारणी मे बदलाव किया जा रहा है।

एक छोटासा बदलाव और, 04217 प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ चलनेवाली ऊंचाहार प्रतिदिन विशेष गाड़ी का इटावा स्टेशन का समय दिनांक 01 अक्तूबर से 15 मिनट जल्द हो जाएगा।

Uncategorised

नई समयसारणी : दक्षिण रेल SR ने जारी की परिपत्रक सूची क्रमांक 2

दक्षिण रेल्वे ने अपनी नई समयसारणी के बारे मे दिनांक 23 सितम्बर को एक परिपत्रक जारी किया था, आज उसमे एक और परिपत्रक जोड़ा गया है। हमारे पाठकों को सुविधाजनक हो इसीलिए यहाँपर हम दोनों ही परिपत्रक एक साथ दे रहे है।

Uncategorised

यह परिपत्रक वाली समयसारणीयाँ किसी के पल्ले पड़ती भी है?

आज हमने प म रे WCR की समयसारणी अपने https://wp.me/pajx4R-2v9 इस पोस्ट द्वारा अपलोड की। समझने की बात यह है, की किसी को यह समयसारणी कुछ समझ आयी? साहब हमारे पल्ले तो बहुत कुछ नही आयी।

दरअसल जो नयी गाड़ियोंकी सूची दी है उससे यह लगता है की इस समयसारणी का तालमेल बीते छपे समयसारणी से किया गया है। इसमें दर्शायी गयी कई नयी गाड़ियाँ पिछले कई महीनोंसे विशेष गाड़ियोंके रूप में मौजूद है। बस आपको उनके गन्तव्य स्टेशनोंसे या गाड़ी क्रमांक में शुरवाती ‘1’ अंक हटाकर ‘0’ लगाकर पहचान करनी होगी।

आगे सवारी गाड़ियोंसे मेल/एक्सप्रेस में या अनारक्षित मेमू गाड़ियों बदली गयी गाड़ियोंकी सूची है। उसके आगे 26 गाड़ियाँ अपने शुरुआती स्टेशन से बदलाव कर चलेंगी तो 41 गाड़ियाँ अपने गन्तव्य स्टेशन पर बदलाव कर पहुचेंगी। कई गाड़ियोंके बीच के स्टेशनोंके समयसारणी में भारी बदलाव हुवा होगा जो शायद ऐप के जरिए पता करना होगा। क्योंकी परिपत्रक में उसका कोई जिक्र नही है।

सबसे गहन विषय 430 गाड़ियोंके परिचालन समय मे कटौती करने के संदर्भ में है। WCR का दूसरा सिरा WR और CR से जुड़ा है और यह दोनोंही क्षेत्रीय रेलवे ने अपनी समयसारणी के बदलाव के बारे में अभी तक कुछ भी कहा नही है। सुत्रोंसे यह भी पता चला है, की उक्त दोनों क्षेत्र अपनी समयसारणी गणेशोत्सव, दुर्गोत्सव का कारण और संक्रमण में कर्मियोंकी कमी बता कर, 15 नवम्बर तक टाल चुके है। ऐसी स्थिति में WCR जो हैडिंग ओवर/टेकिंग ओवर करेगा, जिसके कई मिनिटोंका बदलाव दर्शाया गया है, वह किस तरह सम्भव होगा?

खैर! यह जो भी समयसारणी के नाम पर अपलोड हुवा है वह पुर्णतयः कार्यालयीन लगता है, और बजाय किसी तर्क के हमने यात्रिओंके लिए हरेक गाड़ी की सूचना प्रसारित किए जाने का इंतजार करना उचित होगा। यदि आम यात्रिओंको भी इस परिपत्रक से समयसारणी के बारे में कुछ समझ नही आया हो तो हम उसके लिए क्षमाप्रार्थी है और प्रयत्न करेंगे की साफ साफ समझ आये ऐसे परिपत्रक आएंगे तब उसे लेकर दोबारा उपस्थित होंगे।

हाँ, एक बात और, जो बान्द्रा फिरोजपुर बान्द्रा जनता एक्सप्रेस का भी उल्लेख इस परिपत्रक में है, जबलपुर अमरावती जबलपुर गाड़ी भी दिख रही है। जब की एक गाड़ी रद्द तो दूसरी नागपुर में टर्मिनेट की जाती रही है। बहुत सी अलग अलग बातें निकल कर आ रही है। देखते है, इंतजार करते है।

Uncategorised

नई समयसारणी : प म रेल WCR ने जारी किया परिपत्रक

चलीए, एक और समयसारणी परिपत्रक के जरिए आप तक पहुंचा रहे है। आज प म रेल WCR ने अपने क्षेत्र की समयसारणी जो 01 अक्तूबर 2021 से लागू हो जाएगी जारी कर दी है। संक्षेप मे कहे तो 6 जोड़ी नई गाडियाँ, 5 WCR होकर गुजरने वाली नई गाडियाँ, 1 नई हमसफ़र, 6 जोड़ी गाड़ियोंके गंतव्य मे विस्तार, 3 जोड़ी सवारी गाडियाँ मेल/एक्स्प्रेस मे बदल गई और 12 जोड़ी सवारी गाडियाँ मेमू रैक द्वारा संचलित होगी। इसके अलावा गाड़ियोंका परिचालन समय 430 जगहों पर बदल गया है।

देखते जाइए परिपत्रक के जारी ही समयसारणी मिल पाएगी इस बार, ऐसा लग रहा है.

Uncategorised

नई गाड़ियाँ : जसीडीह पुणे, जसीडीह वास्को का उद्धाटन और अहमदाबाद बरौनी का सप्ताह में दिन आसनसोल तक विस्तार

पुणे जसीडीह पुणे साप्ताहिक गाड़ी जिसकी घोषणा मार्च 2021 में हो चुकी है, हकीकत की पटरियों पर दौड़ना 27 सितम्बर से शुरू कर देगी। रेल मन्त्री अश्विनी वैष्णव, इसे गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे इनकी जसीडीह स्टेशन पर उपस्थिति में, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्धाटन करेंगे। नियमित गाड़ी की समयसारणी भी जल्द ही उपलब्ध होंगी।

जसीडीह – पुणे गाड़ी का शुभारंभ दिनांक 27 सितम्बर से
पूर्व प्रकाशित संक्षिप्त समयसारणी

जसीडीह वास्को जसीडीह साप्ताहिक गाड़ी जिसकी घोषणा भी मार्च 2021 में हो चुकी है। यह गाड़ी दिनांक 28 सितम्बर से चलना शुरू करने वाली है। नियमित गाड़ी की समयसारणी भी जल्द ही उपलब्ध होंगी। फिलहाल 28 तारीख की उद्धाटन विशेष की समयसारणी लीजिए।

यह उद्धाटन विशेष गाड़ी की समयसारणी है।
यह परिपत्रक मार्च 2021 में जारी किया गया था।

09483/84 अहमदाबाद बरौनी अहमदाबाद प्रतिदिन विशेष गाड़ी का सप्ताह में एक दिन आसनसोल के लिए विस्तार करने के लिए रेल प्रशासन की सहमती मिल गयी है। हालांकि विस्तार के बाद इस साप्ताहिक गाड़ी के क्रमांक में बदलाव होना निश्चित है साथ ही किस दिन से होगी इसका भी परिपत्रक का इंतजार है।