02944 इन्दौर दौंड विशेष, जो दिनांक 26 सितम्बर याने कल इन्दौर से चली थी, आज दिनांक 27 को दौंड पहुंचनेवाली थी, उसके दो यात्री कोच लोनावला स्टेशन के पास बेपटरी हो गए। किसी यात्री के कुछ बड़े नुकसान की खबर नही है। विस्तृत विवरण का अभी इन्तजार है।
भाई सूरत, खुश तो बहुत हुए होंगे आप? मगर थोड़ा इन्तजार और कर लीजिए। माननीय मन्त्रीजी ने घोषणा कर दी, परिपत्रक भी निकाल दिया मगर रेल विभाग ने तो न कोई घोषणा करी, न ही परिपत्रक निकाला और न ही कोई कार्रवाई करी।
अचम्भे में मत रहिए, सारा वाकया समझाते है। दरअसल 02284/83 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक दुरान्तो का सुरत में ठहराव को लेकर यह वाकया हुवा है। रेल राज्य मन्त्री दर्शना जरदोष ने इस गाड़ी के सुरत में ठहराव की घोषणा की और अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक परिपत्रक भी जारी कर दिया। हालाँकि परिपत्रक में लागू होने की तारीख पर जगह खाली छूटी हुई थी और ट्वीट के टेक्स्ट में दिनांक 26 सितम्बर से 02284 और दिनांक 30 सितम्बर से 02283 दुरान्तो विशेष सुरत स्टेशन पर ठहराव लेगी यह लिखा हुवा था, ठहराव के क्या समय रहेंगे यह भी दर्शाया गया था।
स्टापेजेस के बारे में किया गया 22 सितम्बर का ट्वीट
मगर हाय! 02284 दिनांक 25/9 को हजरत निजामुद्दीन से चली, सुरत में रुकी ही नही, न ही किसी यात्री को इस मे यात्रा करने का मौका मिला। क्योंकि रेल विभाग ने इसके वाणिज्यिक ठहराव की घोषणा की ही नही थी। यही स्थिति 02283 एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन दुरान्तो, जो दिनांक 27/9 को एर्नाकुलम से निकलने वाली है और दिनांक 30 सितम्बर को सुरत पोहोंचने वाली है। भारतीय रेल की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइटआईआरसीटीसीपर अभी भी इस सुरत के स्टापेजेस के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नही है। यह तस्वीर आज दिनांक 27 के सुबह 8 बजे की है।
26 सितम्बर को सुरत पहुंचने वाली 02284 गाड़ीअब 30 सितम्बर को सुरत पहुंचने वाली 02283 एर्नाकुलम निजामुद्दीन दुरान्तो की स्थिति
दैनिक भास्कर के सुरत संस्करण दिनांक 27/9 में इस विषय पर विस्तृत खबर छपी है, उसकी तस्वीर भी हम यहाँपर दे रहे है।
दैनिक भास्कर सुरत दि 27/9 से साभार
अब आम यात्रीभरोसा करें भी तो किस पर और कैसे? आखिर यही बात हो गयी की भाई, टिकट आपके हाथ मे होवे तो ही मान कर चलिए की सही है। “वादा और दावा”यकीन करना मुश्किल है।😊
चक्रवात गुलाब दिनांक 26 सितम्बर को दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आन्ध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में भिड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते पूर्व तटीय रेलवे ने अपनी 28 गाड़ियोंको 26/27 सितम्बर को नही चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही कुछ गाड़ियोंको मार्ग परिवर्तन कर चलाना, कुछ को बीच मे “शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट” करना या परिचालन समय को नियंत्रित कर चलाने के प्रयत्न किए जाने वाले है। इस सिलसिले में आगे हालातों को देखते हुए, और भी परिपत्रक रेल प्रशासन जारी कर सकती है।
यात्रीगण कृपया निम्नलिखित परिपत्रक को ध्यान में रखते हुए अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।
01427 पुणे जसीडीह साप्ताहिक विशेष दिनांक 01 अक्तूबर से प्रत्येक शुक्रवार को और 01428 जसीडीह पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 03 अक्तूबर से प्रत्येक रविवार को चलना शुरू करेगी।
इस गाड़ी के चलने से पुणे से गया, जसीडीह तक सीधी कनेक्टिविटी फिर से स्थापित हो रही है। वैसे कोल्हापुर धनबाद दीक्षाभूमि गाड़ी के चलते पुणे गया पुणे जुड़ा हुवा था, जो अब शून्याधारित समयसारणी में कुछ अलग ही होनेवाली है और जसीडीह तो पहली बार पुणे से जुड़ेगा।
कुल मिलाकर यह काफी उपयुक्त गाड़ी रहनेवाली है। आशा करते है, इसके साप्ताहिक फेरे आगे बढ़ सकते है।