Uncategorised

द पु रेल SER ने अपनी 8 जोड़ी गाड़ियोंके टर्मिनल स्टेशन बदलने की सूचना जारी की।

हावडा की ओर जानेवाले यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, एक जोड़ी गाड़ी नवम्बर के पहले सप्ताह से और 7 जोड़ी गाड़ियाँ अगले वर्ष जनवरी से हावडा की जगह हावडा के उपनगरीय टर्मिनल शालीमार स्टेशन का उपयोग करेगी। यह गाड़ियाँ शालीमार से ही चलेगी और लौटते वक्त वही समाप्त की जाएगी। यह टर्मिनल का बदलाव रेल प्रशासन स्थायी रूपसे अर्थात इस विशेष गाड़ियोंके दौर के साथ साथ नए समयसारणी में भी कायम रहेंगे। इन टर्मिनस के बदलावोंके अलावा आगे समयसारणी में किसी भी तरह का बदलाव नही है। परीपत्रक में गाड़ियोंके विशेष क्रमांक के साथ उनके पुराने क्रमांक भी दिए गए है। साथ ही सांतरागाछी स्टेशन के स्टापेजेस के बारे में भी ध्यान दीजिएगा।

1: सप्ताह में चार दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस और हावडा के बीच चलनेवाली 02101/02 ज्ञानेश्वरी विशेष दिनांक 02 नवम्बर से 02101 लोकमान्य तिलक से शालीमार के लिए रवाना होगी और दिनांक 04 नवम्बर से शालीमार में समाप्त की जाएगी। उसी तरह दिनांक 04 नवम्बर से 02102 हावडा के बजाए शालीमार से ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए प्रस्थान करा करेंगी।

2: 09205/06 पोरबंदर हावडा के बीच चलनेवाली द्विसाप्ताहिक गाड़ी जनवरी 2022 से अपना गन्तव्य/स्टार्टिंग स्टेशन हावडा की जगह शालीमार रखेगी। 09205 पोरबंदर से दिनांक 13 जनवरी 2022 एवं 09206 शालीमार से दिनांक 15 जनवरी 2022 से टर्मिनल बदलाव ले लिए कार्यान्वित हो जाएगी।

3: 02905/06 ओखा हावडा के बीच चलनेवाली साप्ताहिक गाड़ी जनवरी 2022 से अपना गन्तव्य/स्टार्टिंग स्टेशन हावडा की जगह शालीमार रखेगी। 02905 ओखा से दिनांक 16 जनवरी 2022 एवं 02906 शालीमार से दिनांक 18 जनवरी 2022 से टर्मिनल बदलाव ले लिए कार्यान्वित हो जाएगी।

4: सप्ताह में चार दिन हावडा से वास्को के बीच चलनेवाली 08047/48 अमरावती विशेष दिनांक 01 जनवरी 2022 से, गाड़ी क्रमांक 08047 शालीमार से वास्को के लिए रवाना होगी और दिनांक 03 जनवरी 2022 से वास्को में समाप्त की जाएगी। उसी तरह दिनांक 04 जनवरी 2022 से 08048 वास्को से चलकर हावडा के बजाए शालीमार तक ही चला करेंगी।

5: 08645/46 ईस्ट कॉस्ट प्रतिदिन विशेष दिनांक 02 जनवरी 2022 से, गाड़ी क्रमांक 08645 हावडा की जगह शालीमार से हैदराबाद के लिए रवाना होगी। उसी तरह दिनांक 04 जनवरी 2022 से 08646 हैदराबाद से चलकर हावडा के बजाए शालीमार तक ही चला करेंगी।

6: 02543/44 कोरोमण्डल प्रतिदिन विशेष दिनांक 14 जनवरी 2022 से, गाड़ी क्रमांक 02543 हावडा की जगह शालीमार से एम जी आर चेन्नई सेंट्रल के लिए रवाना होगी। उसी तरह दिनांक 15 जनवरी 2022 से 02544 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल से चलकर हावडा के बजाए शालीमार तक ही चला करेंगी।

7: 02087/88 हावडा पूरी हावडा धौली प्रतिदिन विशेष दिनांक 14 जनवरी 2022 से, गाड़ी क्रमांक 02087 हावडा की जगह शालीमार से पुरी के लिए रवाना होगी। उसी तरह दिनांक 15 जनवरी 2022 से 02088 पुरी से चलकर हावडा के बजाए शालीमार तक ही चला करेंगी।

8: 08410/09 पुरी हावडा पुरी श्री जगन्नाथ प्रतिदिन विशेष दिनांक 14 जनवरी 2022 से, गाड़ी क्रमांक 08410 पुरी से चलकर हावडा के बजाए शालीमार तक ही चला करेंगी और गाड़ी क्रमांक 08409 दिनांक 15 जनवरी 2022 से हावडा की जगह शालीमार से पुरी के लिए रवाना होगी।

द पु रेल की ओरसे जारी परीपत्रक आगे जोड़े जा रहे है।

Uncategorised

विशेष गाड़ियाँ यात्रिओंका पीछा अगले वर्ष जून तक नही छोड़ेंगी

उत्तर पश्चिम रेलवे NWR ने गाड़ियोंके विस्तार सम्बन्धी, कल एक सूची जारी की। इस सूची में उ प रेल क्षेत्र से गुजरने वाली 17 जोड़ी गाड़ियोंकी परिचालन अवधी 30 जून तक बढाए जाने की सूचना है। उक्त परीपत्रक हम साथ दे रहे है।

आज तक हम यह देखते आ रहे थे, फलाँ क्षेत्रीय रेलवे ने अपनी गाड़ियाँ 1 या 2 महीने के लिए बढाई या किसी क्षेत्रीय रेलवे ने इस वर्ष के अंत तक बढाई मगर उ प रेल ने एक साथ ही 30 जून 2022 तक गाड़ियोंको खींच दिया। चलिए अच्छा ही है कि बार बार अवधी के विस्तार घोषणाएं करने की परेशानी नही।

लेकिन इस बात यह बात पक्की हो गयी की यह विशेष और त्यौहार विशेष गाड़ियोंका सरदर्द आम यात्रिओंको और 10 महीने झेलना पड़ सकता है। यह सरदर्द क्या है, हमारे ब्लॉग में कई बार उजागर कर चुके है। त्यौहार विशेष गाड़ियोंके 1.3 % ज्यादा किराए, कम अंतर की यात्रा के लिए भी 500 किलोमीटर की टिकट का किराया देय, सम्पूर्ण आरक्षित आसन व्यवस्था यानी अनारक्षित यात्रिओंको इन गाड़ियोंमे यात्रा की अनुमति नही। कुल मिलाकर यात्रिओंको रेल गाड़ी में यात्रा निर्बन्धोंके साथ ही करनी पड़ेगी और वह भी विशेष किराया श्रेणी के साथ।

अब यह उ प रेल्वेने तो घोषित कर दिया है, बाकी क्षेत्रीय रेल्वे भी महीने, दो – दो महीने कर बढ़ाते बढाते विशेष गाड़ियोंको 30 जून 2022 तक लिए जाने की सम्भावनाए दिख रही है।

Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेलवे ने 17 जोड़ी गाड़ियोंमे मासिक पास धारकोंको यात्रा करने की अनुमति प्रदान की।

उ प रेल NWR ने अपने आज जारी किए परीपत्रक में 17 जोड़ी गाड़ियोंकी सूची निर्देशित की है। उपरोक्त सूची में MST/QST पास तुरन्त प्रभाव से जारी किए जाएंगे। साथ ही सख्त आदेश भी दिया गया है, केवल निर्देशित गाड़ियोंके, निर्देशित खण्ड पर ही पास पर यात्रा की जा सकेगी। अन्य खण्ड या गाड़ी में यात्री पास के जरिए यात्रा करते पाया गया तो विना टिकट मान कर दण्डित किया जाएगा।

मासिक पास से यात्रा करने की अनुमति प्राप्त गाड़ियाँ और उनके खण्ड

1: 04833/34 जयपुर हिसार जयपुर मेल/एक्सप्रेस विशेष

2: 09617/18 मदार जंक्शन उदयपुर सिटी मदार जंक्शन मेल/एक्सप्रेस विशेष

3: 04821/22 जोधपुर साबरमती जोधपुर मेल/एक्सप्रेस विशेष में केवल जोधपुर करजोड़ा के बीच ही अनुमति है

4: 04843/44 जोधपुर बाड़मेर जोधपुर सवारी विशेष

5: 04840/41 बाड़मेर जोधपुर बाड़मेर डेमू विशेष

6: 04893/94 जोधपुर पालनपुर जोधपुर डेमू विशेष में केवल जोधपुर भीलड़ी के बीच ही अनुमति है

7: 04851/52 मेड़ता रोड रतनगढ़ मेड़ता रोड डेमू

8: 04823/24 जोधपुर रेवाडी जोधपुर सवारी विशेष में केवल मेड़ता रोड रतनगढ़ के बीच ही यात्रा की अनुमति रहेगी।

9: 04721/22 जोधपुर बठिंडा जोधपुर मेल/एक्सप्रेस विशेष में केवल जोधपुर पथराला के बीच ही अनुमति है।

10: 04897/98 बीकानेर हिसार बीकानेर डेमू विशेष में केवल बीकानेर चुरू के बीच ही अनुमति है।

11: 04892/91 हिसार जोधपुर हिसार डेमू विशेष में केवल रतनगढ़ हिसार के बीच ही अनुमति है।

12: 04737/38 भिवानी तिलक ब्रिज भिवानी मेल/एक्सप्रेस विशेष में केवल भिवानी लाहली के बीच ही अनुमति है।

13: 04088/87 सिरसा तिलक ब्रिज सिरसा मेल/एक्सप्रेस विशेष में केवल सिरसा रेवाड़ी के बीच ही अनुमति है।

14: 04090/89 हिसार नई दिल्ली हिसार सवारी विशेष में केवल हिसार और कालानुर कलां के बीच ही अनुमति है।

15: 04435/36 रेवाड़ी मेरठ कैंट रेवाड़ी सवारी विशेष में कुंभावास मुन्डालिया और मेरठ कैंट के बीच ही पास से यात्रा करने की अनुमति है

16: 04469/70 रेवाड़ी दिल्ली जंक्शन रेवाड़ी डेमू में कुंभावास मुन्डालिया और दिल्ली जंक्शन के बीच ही पास से यात्रा करने की अनुमति है।

17: 04573/74 लुधियाना सिरसा लुधियाना सवारी विशेष में केवल सिरसा हिसार भिवानी के बीच ही पास के जरिए यात्रा करने की अनुमति रहेगी।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की 3 जोड़ी दैनिक गाड़ियाँ फिरसे यात्री सेवा में उपलब्ध हो रही है।

पश्चिम रेलवे के ट्वीट के जरिए यह समाचार जारी किया गया है, मुम्बई अहमदाबाद के बीच चलनेवाली गुजरात एक्सप्रेस, वलसाड अहमदाबाद के बीच चलनेवाली गुजरात क्वीन और वलसाड दाहोद के बीच चलनेवाली इन्टरसिटी गाड़ी क्रमांक और गंतव्य में बदलाव के साथ शुरू की जा रही है। यह तीनों गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित आसन व्यवस्थाओके साथ प्रतिदिन चलाई जाएगी। जहाँतक समयसारणी का प्रश्न है, लगता यह है, की कोई बदलाव नही रहेगा क्योंकि सूचना में समय परिवर्तन का कोई उल्लेख नही है।

संक्रमण से पहले 22953/54 क्रमांक से चलनेवाली गुजरात एक्सप्रेस का नया क्रमांक 09011/12 यह है। 09012 अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल गुजरात सुपरफास्ट विशेष दिनांक 20 सितम्बर से और 09011 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद गुजरात दिनांक सुपरफास्ट विशेष 21 सितम्बर से शुरू होगी।

पूर्व में 19033/34 क्रमांक से चलनेवाली गुजरात क्वीन एक्सप्रेस का नया क्रमांक 09135/36 यह है। 09136 अहमदाबाद वलसाड़ गुजरात क्वीन विशेष दिनांक 21 सितम्बर से और 09035 वलसाड़ अहमदाबाद गुजरात क्वीन एक्सप्रेस दिनांक 22 सितम्बर से शुरू होगी।

पूर्व में 12929/30 क्रमांक से चलनेवाली वलसाड़ दाहोद वलसाड एक्सप्रेस का नया क्रमांक 09129/30 यह है। इस गाड़ी में गन्तव्य बदला जा रहा है। यह गाड़ी अब वलसाड़ वडोदरा के बीच ही चलाई जाएगी वडोदरा – दाहोद के बीच नही चलेगी। 09129 वलसाड़ वडोदरा इन्टरसिटी सुपरफास्ट विशेष दिनांक 20 सितम्बर से और 09130 वड़ोदरा वलसाड़ इन्टरसिटी सुपरफास्ट विशेष दिनांक 21 सितम्बर से शुरू होगी।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे के 6 मण्डलमे, 58 मार्ग पर MST पास से यात्रा करने के लिए 15 सितम्बर से अनुमति

पश्चिम रेलवे ने मासिक पास धारकोंके लिए लगाए गए निर्बंध आखिरकार शिथिल कर दिए है। दिनांक 15 सितंबर से अहमदाबाद, मुम्बई, वडोदरा, भावनगर, राजकोट एवं रतलाम ऐसे सभी छह मण्डलोंके गैर उपनगरीय 58 पॉइंट्स पर MST पास जारी किए जाने की सूचना प्रसारित की गई है। दो मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंके अलावा सारी ही PSPC अनारक्षित गाड़ियाँ है। गौर करने की बात और भी है, पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आनेवाले महाराष्ट्र के सभी क्षेत्र और गुजरात, मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्र में अभी भी MST व्यवस्था लागू नही की गई है।

साथ ही MST धारकोंको लेकर एक नियमावली भी जारी हुई है। जिसमे मण्डल प्रशासन को सख्त हिदायत दी गयी है, केवल निर्देशित गाड़ियोंमें, निर्देशोंनुसार ही MST धारक यात्रा कर पाएंगे इस पर ध्यान रखा जाए। किसी अन्य गाड़ी, अन्य क्षेत्र में MST धारक यात्रा करते पाया गया तो उसे बिना टिकट मानकर नियमानुसार दण्डित किया जाएगा। MST धारक के लिए उपरोक्त गाड़ियोंमे किसी भी तरह की विशिष्ट अलग से कोच की व्यवस्था नही की जाएगी। जिन MST धारकोंकी पुरानी पास की अवधी 23 मार्च 2020 के बाद भी बाकी रह गयी थी, उन्हें 15 सितंबर से आगे उतने दिन पास को विस्तार कर के दी जाएगी। नए पास केवल मासिक अवधी के लिए ही बनाए जाएंगे।

गैर उपनगरीय मासिक पास धारकोंके लिए अलग अलग मण्डलोंमें निर्धारित की गई अनारक्षित गाड़ियाँ और क्षेत्र।