Uncategorised

आखिरकार एर्नाकुलम दुरान्तो का ‘सुरत – दर्शन’ हुवा निश्चित

हाँ, हाँ फिर ना, ना और फिर पक्का, छपा वाला शासकीय ‘हाँ’। 02284/83 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक दुरान्तो विशेष के सूरत ठहराव की यह राजकीय और प्रशासकीय कहानी।

रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोष ने सुरतवासियोंको 22 सितम्बर को परिपत्रक के जरिए कह तो दिया था स्टापेज होगा, मगर रेल प्रशासन अपनी स्टापेज के लिए जरूरी तकनीकी सेटिंग में मन्त्री जी की दी हुई तारीख मिस कर गया। जब यह बात सुर्खियों में आयी तब अफरातफरी में कल घोषणा भी हुई और वेबसाइटों पर ‘सुरत’ ‘दर्शन’ भी हो गए।

रेल प्रशासन और राजकीय नेता इनका तालमेल नही ऐसी बात नही। ऐसा रेल मन्त्री पीयूष गोयल के साथ भी हो चुका है। याद कीजिए मध्य रेल की पुशपुल राजधानी। घोषणा प्रतिदिन चलने की हो गयी और उधर उ रे ने अपनी असमर्थता जाहिर कर कह दिया, छह दिन ही चल पाएगी। अन्दर अन्दर क्या हुवा, यह तो उच्च स्तर वाले ही जाने, मगर रेल प्रशासन ने आखिरकार म रे राजधानी प्रतिदिन चलवा दी।

यात्री गाड़ियोंकी घोषणा प्रशासन द्वारा सभी तकनीकी व्यवस्था किए जाने के बाद होती है वहीं राजकीय घोषणा जनमानस से सीधे जुड़े होने से तुरन्त ही आ जाती है। याद कीजिए मार्च 2021 में जसीडीह से पुणे और वास्को गाड़ियोंकी घोषणा बाहर आ गयी थी और उद्धाटन हाल ही में हुवा। खैर उसमे तो परिचालन की तिथि भी नही दी थी, मगर यात्री अपनी सुविधाओंको लेकर बड़े अधीर हो जाते है।

Uncategorised

द म रेल SCR की सिरपुर कागज़ नगर मेमू चन्द्रपुर तक विस्तारित

दक्षिण मध्य रेल SCR की 07260 भद्राचलम सिरपुर कागज़ नगर और 07271 सिरपुर कागज़ नगर काजीपेट अनारक्षित प्रतिदिन मेमू गाड़ियोंको सिरपुर कागज़ नगर से आगे चन्द्रपुर तक विस्तार दिया गया है। उक्त दोनों गाड़ियोंका परिचालन दिनांक 27 सितम्बर से चन्द्रपुर से शुरू हो गया है। किराया श्रेणी मेल/एक्सप्रेस के द्वितीय सामान्य की रहेगी।

Uncategorised

नई समयसारणी : दक्षिण रेल SR सूची क्रमांक 3

दक्षिण रेल SR ने अपनी समयसारणी के 01 अक्तूबर से बदलाव के संदर्भ मे दिनांक 27/8/2021 को तीसरी सूची प्रकाशित की है।

Uncategorised

02944 इन्दौर दौंड विशेष के दो डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

02944 इन्दौर दौंड विशेष, जो दिनांक 26 सितम्बर याने कल इन्दौर से चली थी, आज दिनांक 27 को दौंड पहुंचनेवाली थी, उसके दो यात्री कोच लोनावला स्टेशन के पास बेपटरी हो गए। किसी यात्री के कुछ बड़े नुकसान की खबर नही है। विस्तृत विवरण का अभी इन्तजार है।

Photo courtesy : The Malwa Rail Fan Club

Uncategorised

बताइए, रेल मन्त्री घोषणा करें फिर भी कार्रवाई न हो?

भाई सूरत, खुश तो बहुत हुए होंगे आप? मगर थोड़ा इन्तजार और कर लीजिए। माननीय मन्त्रीजी ने घोषणा कर दी, परिपत्रक भी निकाल दिया मगर रेल विभाग ने तो न कोई घोषणा करी, न ही परिपत्रक निकाला और न ही कोई कार्रवाई करी।

अचम्भे में मत रहिए, सारा वाकया समझाते है। दरअसल 02284/83 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक दुरान्तो का सुरत में ठहराव को लेकर यह वाकया हुवा है। रेल राज्य मन्त्री दर्शना जरदोष ने इस गाड़ी के सुरत में ठहराव की घोषणा की और अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक परिपत्रक भी जारी कर दिया। हालाँकि परिपत्रक में लागू होने की तारीख पर जगह खाली छूटी हुई थी और ट्वीट के टेक्स्ट में दिनांक 26 सितम्बर से 02284 और दिनांक 30 सितम्बर से 02283 दुरान्तो विशेष सुरत स्टेशन पर ठहराव लेगी यह लिखा हुवा था, ठहराव के क्या समय रहेंगे यह भी दर्शाया गया था।

स्टापेजेस के बारे में किया गया 22 सितम्बर का ट्वीट

मगर हाय! 02284 दिनांक 25/9 को हजरत निजामुद्दीन से चली, सुरत में रुकी ही नही, न ही किसी यात्री को इस मे यात्रा करने का मौका मिला। क्योंकि रेल विभाग ने इसके वाणिज्यिक ठहराव की घोषणा की ही नही थी। यही स्थिति 02283 एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन दुरान्तो, जो दिनांक 27/9 को एर्नाकुलम से निकलने वाली है और दिनांक 30 सितम्बर को सुरत पोहोंचने वाली है। भारतीय रेल की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी पर अभी भी इस सुरत के स्टापेजेस के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नही है। यह तस्वीर आज दिनांक 27 के सुबह 8 बजे की है।

26 सितम्बर को सुरत पहुंचने वाली 02284 गाड़ी
अब 30 सितम्बर को सुरत पहुंचने वाली 02283 एर्नाकुलम निजामुद्दीन दुरान्तो की स्थिति

दैनिक भास्कर के सुरत संस्करण दिनांक 27/9 में इस विषय पर विस्तृत खबर छपी है, उसकी तस्वीर भी हम यहाँपर दे रहे है।

दैनिक भास्कर सुरत दि 27/9 से साभार

अब आम यात्री भरोसा करें भी तो किस पर और कैसे? आखिर यही बात हो गयी की भाई, टिकट आपके हाथ मे होवे तो ही मान कर चलिए की सही है। “वादा और दावा” यकीन करना मुश्किल है।😊