Uncategorised

वे प म रेल WCR की चार जोड़ी गाड़ियाँ, कोटा – यमुना ब्रिज, रतलाम – यमुना ब्रिज, उदयपुर हल्दीघाटी विशेष और मन्दसौर कोटा गाड़ियाँ जल्द शुरू हो रही है।

1: पुरानी 59813/14 कोटा यमुना ब्रिज/आग्रा फोर्ट कोटा सवारी गाड़ी विशेष क्रमांक 05913/14 PSPC कर 01 अक्तूबर से कोटा से और 04 अक्तूबर से आग्रा फोर्ट से प्रतिदिन शुरू की जा रही है। उक्त गाड़ी में मेल/एक्सप्रेस के किराए लगाए जाएंगे।

2: पुराना गाड़ी क्रमांक 59812/11 यमुना ब्रिज रतलाम यमुना ब्रिज सवारी गाड़ी विशेष क्रमांक 05912/11 PSPC कर 01 अक्तूबर से यमुना ब्रिज से और 03 अक्तूबर से रतलाम से प्रतिदिन शुरू की जा रही है। उक्त गाड़ी में मेल/एक्सप्रेस के किराए लगाए जाएंगे।

3: 19327/28 हल्दीघाटी पसेंजर के नाम से प्रसिद्ध रतलाम उदयपुर सिटी रतलाम के बीच चलनेवाली यह सवारी गाड़ी विशेष क्रमांक 09327/28 MSPC कर 02 अक्तूबर से रतलाम से और 03 अक्तूबर से उदयपुर सिटी से प्रतिदिन शुरू की जा रही है। उक्त गाड़ी में मेल/एक्सप्रेस के किराए लगाए जाएंगे।

4: बान्द्रा देहरादून बान्द्रा के मन्दसौर मेरठ लिंक वाले तमाम वादविवाद को इतिश्री देने वाली कोटा मन्दसौर कोटा एक्सप्रेस दिनांक 01 अक्तूबर से दोनोंही दिशाओंसे याने कोटा और मन्दसौर से शुरू की जा रही है। इनका गाड़ी क्रमांक 09816/15 ऐसा रहेगा और डिब्बा संरचना 2 एसएलआर, 4 द्वितीय श्रेणी, 4 स्लिपर, 1 वातानुकूल थ्री टियर और 1 वातानुकूल टू टियर ऐसे रहेगी।

उक्त गाड़ियोंमे आरक्षित कोच में केवल आरक्षित टिकट धारी यात्री ही यात्रा कर सकते है।

Uncategorised

अरे कोई हमरा भी सांसद को मंतरी – वन्तरी बनाय देव….

यह गुहार जिन स्टेशनोंके स्टापेजेस संक्रमण के बाद फिर से बहाल नही हुए है, या वर्षोंसे स्टापेजेस की मांग किए जा रहे लेकिन कार्रवाई क्या रेल के अधिकारी जवाब तक नही देते, ऐसे यात्रिओंके द्वारा की जा रही है। और क्यों न करे ऐसी मांग? उपभोक्ता समिति के सदस्योतक की कोई सुनवाई नही तो क्या करें? आखिर ऐसी बेतूकी माँग का क्या कारण हो सकता है, हम समझाते है। पहले निम्नलिखित परीपत्रक देख लीजिए।

02283/84 एर्नाकुलम निजामुद्दीन एर्नाकुलम साप्ताहिक दुरान्तो को सूरत स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। ज्ञात रहे, सुरत की सांसद श्रीमती दर्शना जरदोष, ने हाल ही में रेल राज्य मन्त्री का पदभार सम्भाला है।

02781/82 तिरुपति निजामुद्दीन तिरुपति त्रिसाप्ताहिक आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति विशेष को 24 सितम्बर से ग्वालियर स्टेशनपर ठहराव दिया जा रहा है।

यह तो खैर आपकी जानकारी के लिए है, की उपरोक्त जगहोंपर नए स्टापेजेस की घोषणा हुई है, मगर आम यात्री यह भलीभाँति जानता है की यह नए स्टापेजेस कैसे शुरू हो गए। ग्वालियर से तिरुपति की रेल सम्पर्कता बहुतायत में है। उसी प्रकार सुरत की भी एर्नाकुलम से कनेक्टिविटी में कोई कमी नही है। रही बात दिल्ली से कनेक्ट होने की तो सुरत और ग्वालियर से दिल्ली के लिए रेल गाड़ियोंकी भरमार है।

किसी स्टेशन को स्टापेजेस मिले तो उसका फायदा वहांके यात्रिओंको मिलेगा यह बात निश्चित है प्रश्न इसका है ही नही, अपितु वर्षोंसे मध्यप्रदेश का जिला मुख्यालय बुरहानपुर कई गाड़ियोंके स्टापेजेस मांगता आ रहा है, खण्डवा में कई गाड़ियाँ नही रुकती जबकी मध्यप्रदेश के निमाड़ प्रान्त के कई छोटे गाँवोंका यह स्टेशन मुख्य रेल सम्पर्क है। वहीं अवस्था रतलाम स्टेशन की भी है। इस तरह कई रेलवे स्टेशन है, जो अपने स्टेशन से गुजरने वाली और न रुकने वाली गाड़ियोंके यात्री ठहराव की माँग करते चले आ रहे और जिस पर सम्बंधित रेल अधिकारी जवाब तक नही देते या यह कह कर टाल देते है की आपके स्टेशन की आय उतनी नही है जितनी रेल प्रशासन ने स्टापेजेस देने के लिए निर्धारित की है।

आप सहज ही बता सकते है, यदि स्टेशनपर गाड़ी रुकेगी ही नही तो उस शहर के लोग क्या सैरसपाटे करने टिकट लेकर स्टेशन पर आएंगे? किस तरह से आय दिखेंगी? यदि कोई यात्री संगठन या उपभोक्ता समिति का गणमान्य सदस्य अपने स्टेशनपर स्टापेजेस की माँग करता है, तो आप प्रयोगात्मक तौर पर 3 माह या छह माह के लिए स्टापेजेस दे कर तो देखिए, तब ही तो आप को पता चलेगा कि स्टेशन की आय बढ़ती है या नही। नही तो बेचारे यात्रिओंका भी क्या दोष, उनकी सोच बराबर ही है की कोई उनके भी सांसद को मन्त्री बना दीजिए, ताकी गाड़ियाँ उनके स्टेशनोंपर भी रुकने लगे।

Uncategorised

द पु म रे SECR की दुर्ग निजामुद्दीन दुर्ग द्विसाप्ताहिक हमसफ़र बदलावोंके साथ शुरू हो रही है।

संक्रमण पूर्व काल मे 22867/68 गाड़ी क्रमांक से चलाई जानेवाली द्विसाप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस नए विशेष क्रमांक 08223/24 से शुरू की जा रही है।

08223 दुर्ग हज़रत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक हमसफ़र विशेष दिनांक 28 सितम्बर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दुर्ग से चलेगी और वापसीमे 08224 हज़रत निजामुद्दीन दुर्ग द्विसाप्ताहिक हमसफ़र दिनांक 29 सितम्बर से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को हज़रत निजामुद्दीन से रवाना की जाएगी। आइए समयसारणी का बदलाव भी समझ लेते है।

Uncategorised

दुनिया का सबसे छोटा रेलवे नेटवर्क

दुनिया मे जहाँ सबसे बड़े रेल नेटवर्क की बात होती है तो यूनाइटेड स्टेस्टस ऑफ अमेरिका, जिनका 2,50,000 किलोमीटर लम्बा नेटवर्क है। दूसरा चीन, जिसके पास 1,00,000 किलोमीटर, रशिया 85,500 और चौथे क्रमांक पर हम, भारत 65,000 किलोमीटर रेल नेटवर्क है। आज हम सबसे छोटे रेल नेटवर्क की बात कर रहे है। वह है वैटिकन सिटी रेल नेटवर्क।

वेटिकन रेलवे को 1934 में वैटिकन सिटी और इसके एकमात्र रेलवे स्टेशन, सीट डे वैतिकानो Citt del Vaticano की सेवा के लिए खोला गया था।  मुख्य रेल पटरियां स्टैण्डर्ड गेज याने 1435mm, 4 फिट 8.5 इंच का है और 300 मीटर जी हाँ केवल 300 मीटर लंबी रेल लाइन हैं। जिसमें दो फ्रेट साइडिंग हैं, जो इसे दुनिया की सबसे छोटी राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली बनाती है। 

इतने छोटे से रेल नेटवर्क पर कभी कोई यात्री गाड़ी नही चलती थी केवल कुछ माल गाड़ियोंका वह भी कभी कभार परिचालन किया जाता रहा मगर वर्ष 2015 से प्रत्येक शनिवार की सुबह एक यात्री सेवा Castel Gandolfo के लिए यात्रियों के साथ चलती है। अधिकांश अन्य रेल यातायात में आने वाली माल ढुलाई होती है। हालांकि आमतौर पर प्रतीकात्मक या किसी औपचारिक विशेष कारणों के चलते कभी कभी अन्य यात्रियों को ले जाया है।

रेल गाड़ी इटालियन स्टेट रेल्वेज की है, बस कुछ माल डिब्बे वैटिकन रेल्वेज के है, मगर हैरत की बात यह है की वैटिकन रेलवे के पास खुद का कोई भी कर्मचारी पास नही है।

आइए इस छोटे से 300 मीटर के रेलवे नेटवर्क की तस्वीरें देखते है।

वैटिकन सिटी रेल नेटवर्क मैप
वैटिकन सिटी रेलवे की शुरूआत। इसमें दरवाजे लगे है।
वैटिकन रेलवे के एकमात्र स्टेशन होली सी में दाखिल होती रेलगाड़ी
चूँकि इनके पास कोई लोको नही है, स्टेशन एंड पर ट्रैक्टर रखा है जो शंटिंग लिए उपयोग में लाया जाता है।
रेलवे प्लेटफॉर्म
माल डिब्बे

सभी जानकारी एवं तस्वीरें wikipedia.org से साभार।

Uncategorised

उत्तर मध्य रेल NCR में झाँसी कानपुर खण्ड पर रेल दोहरीकरण के कार्य के चलते रेल यातायात बाधित रहेगी

झाँसी मण्डल के झाँसी से कानपुर के बीच रेल दोहरीकरण का काम चल रहा है। यह दोहरीकरण चौराह – पोखरायन – मलासा ऐसे कुल 19 किलोमीटर का काम है। इस काम के दौरान 9 गाड़ियाँ रद्द और 15 गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।

पुर्णतयः रद्द गाड़ियाँ

09465 अहमदाबाद दरभंगा साप्ताहिक विशेष वाया रतलाम, झांसी दिनांक 24 सितम्बर, शुक्रवार को अहमदाबाद से दरभंगा के लिए नही चलेगी। ठीक उसी तरह वापसीमे 09466 दरभंगा अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 सितम्बर, सोमवार को दरभंगा से अहमदाबाद के लिए नही चलेगी।

01803/04 झाँसी लखनऊ झाँसी प्रतिदिन विशेष दिनांक 28 सितम्बर मंगलवार को अपने दोनोंही ओरसे याने झाँसी और लखनऊ के बीच नही चलाई जाएगी।

02575 हैदराबाद गोरखपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 24 सितम्बर, शुक्रवार को हैदराबाद से गोरखपुर के लिए नही चलेगी। ठीक उसी तरह वापसीमे 02576 गोरखपुर हैदराबाद साप्ताहिक विशेष दिनांक 26 सितम्बर, रविवार को गोरखपुर से हैदराबाद के लिए नही चलेगी।

05101 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 21 सितम्बर, मंगलवार को छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए नही चलेगी।05102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस छपरा साप्ताहिक विशेष दिनांक 23 सितम्बर, गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छपरा के लिए नही चलेगी।

02598 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोरखपुर साप्ताहिक विशेष के दो फेरे रद्द किए जा रहे है। दिनांक 22 और 29 सितम्बर, बुधवार को यह गाड़ी मुम्बई से गोरखपुर की ओर रवाना नही की जाएगी।

मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ

1: 02107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ त्रिसाप्ताहिक विशेष जो प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलती है और मंगलवार, गुरुवार और रविवार को झाँसी, कानपुर लखनऊ को पहुंचती है, दिनांक 18, 20, 22, 25 और 27 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलनेवाली गाड़ी अपने नियमित मार्ग भुसावल, भोपाल से झाँसी पहुंचने के बाद झाँसी से लखनऊ के बीच नियमित मार्ग औराई होकर न चलते हुए आग्रा कैंट, टूण्डला होकर कानपुर लखनऊ जाएगी। इस दौरान औराई स्टेशन छूट रहा है।

2: 05024 यशवंतपुर गोरखपुर साप्ताहिक विशेष जो प्रत्येक गुरुवार को यशवंतपुर से चलती है और शनिवार को झाँसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर को पहुंचती है, दिनांक 16 एवं 23 सितम्बर को अपने नियमित मार्ग से झाँसी पहुंचने के बाद आगे झाँसी, ग्वालियर, भिण्ड, इटावा होकर कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर जाएगी। इस दौरान औराई स्टेशन छूट रहा है।

3: 05023 गोरखपुर यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष जो गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार को निकलती है, दिनांक 28 सितम्बर को गोरखपुर से निकलने के बाद कानपुर से आगे औराई होकर न जाते हुए कानपुर, इटावा, भिण्ड, ग्वालियर होकर झाँसी पहुचेंगी और आगे अपने नियमित मार्ग से चलकर यशवंतपुर को जाएगी।

4: 05066 पनवेल गोरखपुर सप्ताह में 5 दिन चलनेवाली विशेष गाड़ी, जो पनवेल से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को निकलती है, दिनांक 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25 एवं 27 सितम्बर को पनवेल से निकल कर नियमित मार्ग भुसावल, भोपाल से झाँसी पहुंचने के बाद झाँसी से लखनऊ के बीच नियमित मार्ग औराई, होकर न चलते हुए आग्रा कैंट, टूण्डला होकर कानपुर लखनऊ जाएगी। इस दौरान औराई स्टेशन छूट रहा है।

5: 05065 गोरखपुर पनवेल सप्ताह में 5 दिन चलनेवाली विशेष गाड़ी दिनांक 28 सितम्बर मंगलवार को गोरखपुर से चलने के बाद कानपुर तक आकर अपने नियमित मार्ग औराई होकर न चलते हुए, कानपुर से टूण्डला, ग्वालियर होकर झाँसी पहुंचेगी और आगे अपने नियमित मार्ग से चलकर पनवेल को जाएगी।

6: 01408 लखनऊ पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी दिनांक 23 सितम्बर गुरुवार को लखनऊ से चलने के बाद कानपुर आकर अपने नियमित मार्ग औराई होकर न चलते हुए, कानपुर से टूण्डला, ग्वालियर होकर झाँसी पहुंचेगी और आगे अपने नियमित मार्ग से चलकर पुणे को जाएगी।

7: 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी जो प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर शुक्रवार को झाँसी, कानपुर, लखनऊ और शनिवार को गोरखपुर पहुंचाती है, दिनांक 23 सितम्बर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नियमित मार्ग भुसावल, भोपाल से झाँसी पहुंचने के बाद झाँसी से लखनऊ के बीच नियमित मार्ग औराई होकर न चलते हुए आग्रा कैंट, टूण्डला होकर कानपुर लखनऊ होकर आगे नियमित मार्ग से गोरखपुर जाएगी। इस दौरान औराई स्टेशन छूट रहा है।

8: 02099 पुणे लखनऊ साप्ताहिक विशेष जो प्रत्येक मंगलवार को पुणे से चलती है और बुधवार को झांसी, कानपुर लखनऊ को पहुंचती है दिनांक 21 सितम्बर को पुणे से निकल कर झाँसी के आगे झाँसी, ग्वालियर, भिण्ड, इटावा होकर कानपुर, लखनऊ जाएगी। इस दौरान औराई स्टेशन छूट रहा है।

9: 02100 लखनऊ पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी दिनांक 22 सितम्बर को कानपुर से आगे औराई होकर न जाते हुए कानपुर, इटावा, भिण्ड, ग्वालियर होकर झाँसी पहुचेंगी और आगे अपने नियमित मार्ग से चलकर पुणे पहुंचेगी।

10: 02521 बरौनी एर्नाकुलम साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 सितम्बर सोमवार को बरौनी से निकल कर मंगलवार को अपने नियमित मार्ग की जगह कानपुर से आगे कानपुर, टूण्डला, आग्रा कैंट, होकर झांसी पहुँचेंगी और आगे नियमित मार्ग से चलकर एर्नाकुलम पहुचेंगी।

11: 05030 पुणे गोरखपुर साप्ताहिक विशेष जो प्रत्येक शनिवार को पुणे से चलती है और रविवार को झांसी, कानपुर लखनऊ, गोरखपुर को पहुंचती है दिनांक 18 एवं 25 सितम्बर को पुणे से निकल कर झाँसी के आगे झाँसी, आग्रा कैंट, टूण्डला होकर कानपुर, लखनऊ जाएगी। इस दौरान औराई स्टेशन छूट रहा है।

12: 04185 ग्वालियर बरौनी विशेष प्रतिदिन मेल दिनांक 18 से 28 सितंबर तक ग्वालियर से मार्ग परिवर्तन कर इटावा होकर कानपुर से आगे बरौनी जाएगी ठीक उसी तरह वापसीमे 04185 बरौनी ग्वालियर प्रतिदिन विशेष मेल गाड़ी दिनांक 19 से 27 सितम्बर तक कानपुर से आगे अपना मार्ग परिवर्तन कर इटावा होकर ग्वालियर पहुंचेगी। इस दौरान दोनोंही दिशामे डबरा, दातिया, झाँसी, औराई, कालपी, पोखरायन स्टेशन पर नही जाएगी।

14: 05016 यशवंतपुर गोरखपुर साप्ताहिक विशेष जो प्रत्येक बुधवार को यशवंतपुर से चलती है और शुक्रवार को झाँसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर को पहुंचती है, दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर को अपने नियमित मार्ग से झाँसी पहुंचने के बाद आगे झाँसी, आग्रा कैंट, टूण्डला होकर कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर जाएगी। इस दौरान औराई स्टेशन छूट रहा है।

15: 02576 गोरखपुर हैदराबाद साप्ताहिक विशेष दिनांक 19 सितम्बर रविवार को गोरखपुर से चलने के बाद कानपुर तक आकर अपने नियमित मार्ग औराई होकर न चलते हुए, कानपुर से टूण्डला, ग्वालियर होकर झाँसी पहुंचेगी और आगे अपने नियमित मार्ग से चलकर हैदराबाद को जाएगी।