06237 मैसूरु साईं नगर शिर्डी साप्ताहिक विशेष दिनांक 26 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को चल पड़ेगी वापसीमे 06238 साईं नगर शिर्डी मैसूरु साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को निकलेगी। यह गाड़ी सम्पूर्ण आरक्षित रहेगी, आगे इसकी समयसारणी दे रहे है।
मुम्बई नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन चलनेवाली पश्चिम रेलवे की 02951/52 राजधानी अब भारतीय रेल के सबसे आधुनिक “तेजस” रैक से चलाई जाने वाली है। यूँ तो पूर्वोत्तर रेलवे में अगरतला राजधानी इन तेजस कोचेस के साथ चलाई जा रही है, मगर मुम्बई राजधानी के लिए यह पहली बार उपयोग में लाए जा रहे है। अब आप सोच रहे होंगे, इसमें क्या विशेषता है, की बड़ा नाम लिया जा रहा है? चलिए बताते है।
स्वचालित दरवाजे: तेजस राजधानी में खतरनाक तरीके से नहीं चढ़ना उतरना बिल्कुल मना है क्योंकी नए रेक में स्वचालित दरवाजे होंगे जो ट्रेन के चलने से स्वचालित तरीकेसे बंद किए जायेंगे।
बेहतर इंटीरियर: आग प्रतिरोधी सिलिकॉन फोम वाली सीटें और बर्थ यात्रियों को बेहतर आराम और सुरक्षा प्रदान करते हैं।
खिड़की पर रोलर ब्लाइंड: पर्दों के बजाय आसान सैनिटाइजेशन के लिए रोलर ब्लाइंड्स दिए गए हैं।
मोबाइल चार्जिंग पॉइंट: प्रत्येक यात्री के लिए प्रदान किया गया।
बर्थ रीडिंग लाइट: प्रत्येक यात्री के लिए प्रदान किया गया।
ऊपरी बर्थ पर चढ़ने की व्यवस्था: नई सीढ़ी की डिज़ाइन ऊंची बर्थ तक चढ़ने को अधिक सुविधाजनक बनाती है।
यात्री घोषणा और यात्री सूचना प्रणाली: तेजस के प्रत्येक कोच में दो एलसीडी डिस्प्ले होते हैं जो अगले स्टेशन, शेष दूरी, आगमन के अपेक्षित समय, देरी और सुरक्षा संबंधी संदेशों के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं।
डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड: प्रत्येक कोच पर एलईडी डेस्टिनेशन बोर्ड लगाए गए हैं। डेटा दो पंक्तियों में प्रदर्शित किया जाएगा। पहली पंक्ति ट्रेन संख्या और कोच प्रकार प्रदर्शित करेगी जबकि दूसरी पंक्ति गंतव्य और मध्यवर्ती स्टेशन को कई भाषाओं में प्रदर्शित करेगी।
ऑक्यूपेंसी सेंसर के साथ बेहतर शौचालय : नए बायो-वैक्यूम शौचालय में एंटी-ग्रैफिटी कोटिंग्स, जेल कोटेड शेल्फ और एक नया डिज़ाइन का डस्टबिन, डोर लैच जो कि आधुनिक तकनीक के एक्टिवेटेड लाइट और एंगेजमेंट डिस्प्ले के साथ हैं। आपात स्थिति के मामले में शौचालयों में अब पैनिक बटन भी लगाया है। शौचालय व्यस्तता की स्थिति का सेंसर प्रत्येक कोच में लगाया गया हैं।
सुरक्षा और निगरानी निगरानी: प्रत्येक कोच में कम रोशनी की स्थिति में भी नाइट विजन क्षमता और चेहरे की पहचान के साथ छह कैमरे लगाए गए हैं।
स्टेनलेस स्टील अंडर-फ्रेम: कोच अंडर-फ्रेम जंग को कम करने और कोच के जीवन को बढ़ाने के लिए ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील (एसएस 201 एलएन) से बना है।
एयर सस्पेंशन बोगियां: सभी कोचों में यात्री आराम और इन कोचों की सवारी की गुणवत्ता के लिए एयर सस्पेंशन है।
इन सुविधाओंके अलावा सुरक्षा में सुधार के लिए बेयरिंग, पहियों के लिए ऑन बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम, एचवीएसी – एयर कंडीशनिंग सिस्टम के लिए वायु गुणवत्ता माप, वास्तविक समय के आधार पर पानी की उपलब्धता की जानकारी के लिए जल स्तर सेंसर, कोचों की बाहरी बनावट पीवीसी फिल्म के साथ प्रदान की जाती है।
पहला: यात्री सूचना और कोच कंप्यूटिंग यूनिट
दो नए रेकों में से एक कोच के लिए यात्री सूचना और कोच कंप्यूटिंग यूनिट (पीआईसीसीयू) को सपोर्ट करता है। यह इकाई प्रत्येक कोच के लिए विभिन्न मापदंडों की निगरानी करेगी। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर का कहना है कि विभिन्न सुविधाओं के प्रदर्शन की बारीकी से निगरानी के लिए डेटा एक मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से एक केंद्रीय सर्वर को भेजा जाएगा।
PICCU यूनिट बिजली की खपत के अलावा सीसीटीवी वीडियो, टॉयलेट गंध सेंसर, पैनिक स्विच, वायु गुणवत्ता, आग का पता लगाने और अलार्म सिस्टम का रिकॉर्डिंग करेगा।
यह लेख, तस्वीरें railpost.in से साभार, साथ ही तसवीरोंके लिए, रेल पोस्ट टेलीग्राम से श्री उदित मेहता और स्वरूप मुखर्जी इनके भी आभार।
इन सभी मेमू/डेमू/सवारी गाड़ियोंमे मेल/एक्सप्रेस अनारक्षित द्वितीय श्रेणी यात्री किराया लागू रहेगा। यात्रीगण कृपया परिचालन के दिन ध्यान से देखे।
1: 07769 विजयवाड़ा मच्चिलिपट्टनम मेमू दिनांक 19 जुलाई से एवं 07770 मच्चिलिपट्टनम विजयवाड़ा मेमू दिनांक 20 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।
2: 07771/72 निदादावोलु नरसापुर निदादावोलु डेमू प्रतिदिन दिनांक 19 जुलाई से चलेंगी।
3: 07773/74 पूर्णा अकोला पूर्णा डेमू दिनांक 19 जुलाई से सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक रविवार को छोड़कर चलाई जाएगी।
4: 07777/78 हुजुरसाहेब नान्देड रोटेगाव हुजुरसाहेब नान्देड डेमू दिनांक 19 जुलाई से प्रतिदिन चला करेगी।
5: 07789/90 काचेगुड़ा महबूबनगर काचेगुड़ा डेमू दिनांक 19 जुलाई से सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक रविवार को छोड़कर चलाई जाएगी।
6: 07791/92 काचेगुड़ा नाडीकूडे काचेगुड़ा डेमू दिनांक 19 जुलाई से सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक रविवार को छोड़कर चलाई जाएगी।
7: 07793 काचेगुड़ा करीमनगर डेमू दिनांक 19 जुलाई से एवं 07794 करीमनगर काचेगुड़ा डेमू दिनांक 20 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।
8: 07797/98 काचेगुड़ा रायचूर काचेगुड़ा डेमू दिनांक 21 जुलाई से सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक शनिवार को छोड़कर चलाई जाएगी।
9: 07799 गुंटकल रायचूर डेमू दिनांक 19 जुलाई से एवं 07800 रायचूर गुंटकल डेमू दिनांक 20 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।
10: 07262 विजयवाड़ा गुडूर डेमू दिनांक 19 जुलाई से एवं 07261 गुडूर विजयवाड़ा डेमू दिनांक 21 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।
11: 07264 काकीनाडा पोर्ट विजयवाड़ा डेमू दिनांक 19 जुलाई से एवं 07273 विजयवाड़ा काकीनाडा पोर्ट डेमू दिनांक 21 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।
12: 07265/66 काकीनाडा पोर्ट विशाखापट्टनन काकीनाडा पोर्ट डेमू दिनांक 19 जुलाई से प्रतिदिन चला करेगी।
13: 07268/67 नरसापुर गुण्टूर नरसापुर डेमू दिनांक 19 जुलाई से सप्ताह में 6 दिन, रविवार छोड़कर चला करेगी।
14: 07269 गुण्टूर काचेगुड़ा डेमू दिनांक 21 जुलाई से और 07270 काचेगुड़ा गुण्टूर डेमू दिनांक 22 जुलाई से प्रतिदिन चलना शुरू हो जाएगी।
15: 07272 काजिपेट सिरपुर कागज़ नगर डेमू एक्सप्रेस विशेष दिनांक 19 जुलाई से और 07271 सिरपुर कागज़ नगर काजिपेट डेमू एक्सप्रेस विशेष दिनांक 20 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।
16: 07260 भद्राचलम रोड सिरपुर कागज़ नगर डेमू एक्सप्रेस विशेष दिनांक 20 जुलाई से और 07259 सिरपुर कागज़ नगर भद्राचलम रोड डेमू एक्सप्रेस विशेष दिनांक 19 जुलाई से प्रतिदिन चला करेंगी।
17: एवं 18: 07659/60 काटपाडी तिरुपति काटपाडी एवं 07661 तिरुपति काटपाडी मेमू गाड़ियाँ दिनांक 20 जुलाई से एवं 07662 काटपाडी तिरुपति मेमू दिनांक 21 जुलाई से चलना शुरू करेगी।
19: 07666 गुडूर रायचुर मेमू दिनांक 19 जुलाई से एवं 07667 रायचूर गुडूर मेमू दिनांक 21 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।
20: 07752/51 फलकनुमा वाड़ी फलकनुमा सवारी गाड़ी दिनांक 19 जुलाई से चलना शुरू कर देगी।
21: 07753 काजिपेट डोरणाकल मेमू दिनांक 21 जुलाई से एवं 07754 डोरणाकल काजिपेट मेमू दिनांक 19 जुलाई से चला करेंगी।
22: 07755 डोरणाकल विजयवाड़ा मेमू दिनांक 21 जुलाई से एवं 07756 विजयवाड़ा डोरणाकल मेमू दिनांक 19 जुलाई से चला करेंगी।
23: 07757 काजिपेट सिकंदराबाद मेमू एवं वापसीमे 07758 हैदराबाद काजिपेट मेमू दिनांक 20 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।
24: एवं 25: 07761/07762 एवं 07763/07764 बीदर कलबुर्गी बीदर दो जोड़ी डेमू गाड़ियाँ दिनांक 19 जुलाई से सप्ताह में 6 दिन, रविवार को छोड़कर चलना शुरू करेगी।
26: 07767 राजामुंद्री विजयवाड़ा मेमू दिनांक 19 जुलाई से एवं 07768 विजयवाड़ा राजामुंद्री मेमू दिनांक 22 जुलाई से प्रतिदिन चलेंगी।
1: 04569 अम्बाला कैंट कालका प्रतिदिन सवारी दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
2: 04570 कालका अम्बाला कैंट प्रतिदिन सवारी दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
3: 04571 भिवानी धुरी प्रतिदिन सवारी दिनांक 20 जुलाई से चलेगी।
4: 04572 धुरी सिरसा प्रतिदिन सवारी दिनांक 21 जुलाई से चलेगी।
5: 04573 सिरसा लुधियाना प्रतिदिन सवारी दिनांक 21 जुलाई से चलेगी।
6: 04574 लुधियाना भिवानी प्रतिदिन सवारी दिनांक 20 जुलाई से चलेगी।
7: 04575 हिसार लुधियाना प्रतिदिन सवारी दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
8: 04576 लुधियाना हिसार प्रतिदिन सवारी दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
मेल/एक्सप्रेस विशेष गाड़ियाँ, यह सभी गाड़ियाँ आरक्षित रहेंगी।
1: 04224 वाराणसी राजगीर बुद्ध पूर्णिमा प्रतिदिन विशेष दिनांक 22 जुलाई से और 04223 राजगीर वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा प्रतिदिन विशेष दिनांक 23 जुलाई से चलने लगेगी।
2: 04219/20 वाराणसी लखनऊ वाराणसी दिनांक 22 जुलाई से सप्ताह में 6 दिन रविवार छोड़कर चलने लगेगी।
3: 04259 पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन लखनऊ एकात्मता साप्ताहिक विशेष दिनांक 25 जुलाई से प्रत्येक रविवार को और 04260 लखनऊ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन एकात्मता साप्ताहिक विशेष दिनांक 24 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को चल पड़ेगी।
1: 04488 फिरोजपुर चंडीगढ़ सतलज प्रतिदिन विशेष दिनांक 22 जुलाई से और 04487 चंडीगढ़ फिरोजपुर सतलज प्रतिदिन विशेष दिनांक 23 जुलाई से चलेगी।
2: 04669/70 फिरोजपुर हनुमानगढ़ फिरोजपुर प्रतिदिन विशेष दिनांक 22 जुलाई से चलने लगेगी।
3: 04489/90 अमृतसर पठानकोट अमृतसर रावी प्रतिदिन विशेष दिनांक 22 जुलाई से चलने लगेगी।
4: 04538/37 नांगल डैम अमृतसर नांगल डैम प्रतिदिन विशेष दिनांक 22 जुलाई से चलेगी।
5: 04540 चंडीगढ़ बान्द्रा द्विसाप्ताहिक दिनांक 25 जुलाई से प्रत्येक बुधवार, रविवार को और 04539 बान्द्रा चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक दिनांक 26 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार को चलेगी।
6: 04541 चंडीगढ़ अमृतसर विशेष दिनांक 22 जुलाई से एवं 04542 अमृतसर चंडीगढ़ विशेष दिनांक 23 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।
अनारक्षित मेमू/डेमू/सवारी गाड़ियाँ। यह सभी गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस के किराया दर पर चलाई जाएगी।
1: 04464 फिरोजपुर लुधियाना प्रतिदिन सवारी दिनांक 19 जुलाई से शुरू होजाएगी
2: 04463 लुधियाना फिरोजपुर प्रतिदिन सवारी दिनांक 19 जुलाई से चल पड़ेगी।
04480 पठानकोट जालन्धर सिटी प्रतिदिन सवारी दिनांक 19 जुलाई से चल पड़ेगी।
4: 04479 जालंधर सिटी पठानकोट प्रतिदिन सवारी दिनांक 19 जुलाई से चल पड़ेगी।
5: 04468 जालंधर सिटी होशियारपुर प्रतिदिन डेमू दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
6: 04481 होशियारपुर जालंधर सिटी प्रतिदिन डेमू दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
9: 04484 बारामूला बनिहाल प्रतिदिन डेमू दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
10: 04483 बनिहाल बारामूला प्रतिदिन डेमू दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
11: 04474 बडगाम बनिहाल प्रतिदिन डेमू दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
12: 04473 बनिहाल बडगाम प्रतिदिन डेमू दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
13: 04475 बडगाम बारामूला प्रतिदिन डेमू दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
14: बारामूला बडगाम प्रतिदिन डेमू दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
15: 04477 बडगाम बारामूला प्रतिदिन डेमू दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
16: 04478 बारामूला बड़गाम प्रतिदिन डेमू दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
17: 04491 फिरोजपुर फाजिल्का प्रतिदिन डेमू दिनांक 19 जुलाई से चलेगी।
18: 04492 फाजिल्का फिरोजपुर प्रतिदिन डेमू दिनांक 20 जुलाई से चलेगी।