Uncategorised

दक्षिण रेलवे SR की 9 जोड़ी गाड़ियाँ जिनके समय 01 नवम्बर से बदलने वाले है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, दक्षिण रेलवे की 9 जोड़ी गाड़ियाँ जो कोंकण रेलवे होकर चलती है, उनके समयसारणी में 01 नवम्बर से बदलाव किया जा रहा है। दरअसल यह हमेशा की ही कवायद है। प्रत्येक वर्ष कोंकण रेलवे 01 जुलाई से 30 अक्टूबर तक अपने क्षेत्र से गुजरने वाली सभी गाड़ियोंके लिए एक अलग समयसारणी जारी करता है, जिसे मॉनसून टाइमटेबल कहा जाता है और 01 नवम्बर से 30 जून तक नियमित नॉन मॉनसून टाइमटेबल जारी रहता है। इस मॉनसून/नॉन मॉनसून समयसारणी का बदलाव क्षेत्र से जुड़े और कोंकण रेलवे से गुजरनेवाली सभी गाड़ियोंमे किया जाता है। दक्षिण रेलवे ने अपनी 9 जोड़ी कोंकण रेलवे होकर चलनेवाली गाड़ियोंका यह नॉन मॉनसून टाइमटेबल का बदलाव जारी किया है।

1: 06163/64 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोचुवेली लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक गरीब रथ सुपरफास्ट विशेष 06164 कोचुवेली लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक गरीब रथ सुपरफास्ट प्रत्येक गुरुवार, रविवार को कोचुवेली से चलेगी और अगले दिन शुक्रवार और सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुचेगी। वापसी में 06163 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोचुवेली द्विसाप्ताहिक गरीब रथ सुपरफास्ट प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी और अगले दिन मंगलवार और शनिवार को कोचुवेली पहुचेगी।

2: 06001/06002 तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम साप्ताहिक विशेष 06001तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष प्रत्येक बुधवार को चलेगी और वापसीमे 06002 हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम साप्ताहिक प्रत्येक शुक्रवार को निकलेगी।

3: 06097/06098 कोचुवेली योगनगरी ऋषिकेश कोचुवेली साप्ताहिक विशेष 06097 कोचुवेली योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक विशेष प्रत्येक शुक्रवार को कोचुवेली से निकलेगी और रविवार को योगनगरी ऋषिकेश पहुचेंगी। वापसीमे 06098 योगनगरी ऋषिकेश कोचुवेली साप्ताहिक विशेष प्रत्येक सोमवार को योगनगरी ऋषिकेश से निकलेगी और बुधवार को कोचुवेली पहुचेगी।

4: 09332/09331 इन्दौर कोचुवेली इन्दौर साप्ताहिक विशेष 09332 इन्दौर कोचुवेली साप्ताहिक विशेष प्रत्येक मंगलवार को इन्दौर से निकलेगी और गुरुवार को कोचुवेली पहुंचेगी। वापसीमे 09331 कोचुवेली इन्दौर साप्ताहिक विशेष प्रत्येक शुक्रवार को कोचुवेली से निकल रविवार को इन्दौर पहुचेंगी।

5: 09261/09262 कोचुवेली पोरबन्दर कोचुवेली साप्ताहिक विशेष 09261 कोचुवेली पोरबन्दर साप्ताहिक विशेष प्रत्येक रविवार को कोचुवेली से निकलेगी और मंगलवार को पोरबन्दर पहुचेगी। वापसीमे 09262 पोरबन्दर कोचुवेली साप्ताहिक विशेष प्रत्येक गुरुवार को पोरबन्दर से चलेगी और शनिवार को कोचुवेली पहुचेगी।

6: 06346/06345 तिरुवनंतपुरम लोकमान्य तिलक टर्मिनस तिरुवनंतपुरम नेत्रवती विशेष गाड़ी प्रतिदिन चलेगी।

7: 09577/09578 तिरुनेलवेली जामनगर तिरुनेलवेली द्विसाप्ताहिक विशेष 09577 तिरुनेलवेली जामनगर द्विसाप्ताहिक विशेष प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को तिरुनेलवेली से निकल गुरुवार एवं शुक्रवार को जामनगर पहुचेगी। वापसीमे 09578 जामनगर तिरुनेलवेली द्विसाप्ताहिक विशेष प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को जामनगर से निकल रविवार एवं सोमवार को तिरुनेलवेली पहुचेगी।

8: 06312/06311 कोचुवेली श्रीगंगानागर कोचुवेली साप्ताहिक विशेष 06312 कोचुवेली श्रीगंगानागर साप्ताहिक विशेष प्रत्येक शनिवार को कोचुवेली से निकलेगी और मंगलवार को श्रीगंगानागर पहुचेगी। वापसीमे 06311 श्रीगंगानागर कोचुवेली साप्ताहिक विशेष प्रत्येक मंगलवार को श्रीगंगानागर से निकल गुरुवार को कोचुवेली पहुचेगी।

9: 09423/09424 तिरुनेलवेली गांधीधाम तिरुनेलवेली साप्ताहिक विशेष 09423 तिरुनेलवेली गांधीधाम साप्ताहिक विशेष प्रत्येक गुरुवार को तिरुनेलवेली से निकलेगी और शनिवार को गांधीधाम पहुचेगी। वापसीमे 09424 गांधीधाम तिरुनेलवेली साप्ताहिक विशेष प्रत्येक सोमवार को गांधीधाम से निकल मंगलवार को तिरुनेलवेली पहुचेगी।

Uncategorised

द प रेल SWR की 4 जोड़ी साप्ताहिक गाड़ियाँ फिर से यात्री सेवा में हाजिर

1: 07355/56 हुब्बाल्ली डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल हुब्बाल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

07355 हुब्बाल्ली डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 21 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को हुब्बाल्ली से चलेगी और वापसीमे 07356 डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल हुब्बाल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 22 अगस्त से प्रत्येक रविवार को चेन्नई से चलेगी। गाड़ी की डिब्बा संरचना 1 वातानुकूलित 2 टियर, 2 वातानुकूलित 3 टियर, 7 स्लिपर, 5 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर

2: : 07359/60 हुब्बाल्ली कोचुवेली हुब्बाल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

07359 हुब्बाल्ली कोचुवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 18 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को हुब्बाल्ली से चलेगी और वापसीमे 07360 कोचुवेली हुब्बाल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 19 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को कोचुवेली से चलेगी। गाड़ी की डिब्बा संरचना 1 वातानुकूलित 2 टियर, 2 वातानुकूलित 3 टियर, 7 स्लिपर, 5 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर

3: 07361/62 मैसूरु डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल मैसूरु साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

07361 मैसूरु डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 25 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को मैसूरु से चलेगी और वापसीमे 07362 डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल मैसूरु साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 26 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को चेन्नई से चलेगी। गाड़ी की डिब्बा संरचना 2 वातानुकूलित 2 टियर, 5 वातानुकूलित 3 टियर, 7 स्लिपर, 2 द्वितीय श्रेणी, 1 पैंट्री कार और 2 एसएलआर

4: 07371/72 वास्को डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल वास्को साप्ताहिक विशेष (सीमित अवधि के लिए)

07371 वास्को डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 26 अगस्त से 09 सितम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को वास्को से चलेगी और वापसीमे 07372 डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल वास्को साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 अगस्त से 10 सितम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को चेन्नई से चलेगी। गाड़ी की डिब्बा संरचना 1 वातानुकूलित 2 टियर, 2 वातानुकूलित 3 टियर, 11 स्लिपर, 5 द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर

उपरोक्त सभी गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित विशेष है, और इन गाड़ियोंकी बुकिंग्ज दिनांक 17 अगस्त से खुल चुकी है।

Uncategorised

09078/77 भुसावल नंदुरबार भुसावल विशेष के समयसारणी में 20 अगस्त से बदलाव

पश्चिम रेलवे ने एक परीपत्रक के जरिए 09077/78 नंदुरबार भुसावल नंदुरबार विशेष गाड़ी को सोनशेलु और भोने स्टेशनोंपर दिनांक 20 अगस्त से ठहराव देने की घोषणा की है। इन दो स्टापेजेस के बढ़ जाने से गाड़ी के परिचालन समय की पुनर्रचना की गई है और इसकी वजह से पूर्ण समयसारणी में मामूली सा बदलाव भी हुवा है।

निम्नलिखित परीपत्रक में पहले दो कॉलम में एग्जिस्टिंग याने जो समय अभी लागू है, वह दिए गए है। उसके बाद के दो कॉलम रिवाइज्ड याने 20 अगस्त से जो बदलाव किए गए है वह दिए है। यात्रीगण कृपया ध्यान रखिए, उन्हें PTT याने पब्लिक टाइमटेबल देखना है, WTT नही। WTT टाइमटेबल याने वर्किंग टाइमटेबल है और रेलवे के परिचालन विभाग के लिए बनाया गया है।

Uncategorised

बड़ी खबर : सिंगरौली से भोपाल एवं हज़रत निजामुद्दीन रेल सेवा शुरू हो रही है।

संक्रमण काल के बाद एक एक करके सभी यात्री गाड़ियोंको यात्री सेवा में पुनर्स्थापित किया जा रहा है।

22165/66 भोपाल सिंगरौली भोपाल द्विसाप्ताहिक गाड़ी को विशेष गाड़ी क्रमांक 02365/66 से चलाया जाएगा। 02365 भोपाल सिंगरौली द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 21 अगस्त से प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को चलेगी और वापसीमे 02366 सिंगरौली भोपाल द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 24 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को चलेगी।

22167/68 सिंगरौली हज़रत निजामुद्दीन सिंगरौली साप्ताहिक एक्सप्रेस को 02373/74 इस विशेष क्रमांक से चलाया जाएगा। 02373 सिंगरौली हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष दिनांक 22 अगस्त से प्रत्येक रविवार को चलेगी और वापसीमे 02374 हज़रत निजामुद्दीन सिंगरौली साप्ताहिक विशेष दिनांक 23 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

गाड़ियोंकी समयसारणी बदली गयी है अतः यात्रीगण भारतीय रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, हेल्पलाइन या ऍप से समयसारणी की जानकारी लेकर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें। साथ ही उक्त गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित रहेंगी अपने टिकट आरक्षित करने हेतु आईआरसीटीसी के वेबसाइट/ऍप या रेलवे के आरक्षण काउंटर से टिकट आरक्षित कर यात्रा की जा सकेगी।