Uncategorised

वाराणसी गांधीनगर कैपिटल के बीच नई साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी।

22467 वाराणसी जंक्शन गांधीनगर कैपिटल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 21 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को चलेगी और वापसीमे 22468 गांधीनगर कैपिटल वाराणसी जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 22 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

मार्ग : वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, झांसी, बीना, सन्त हिरदाराम नगर, उज्जैन, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आणंद, अहमदाबाद, गांधीनगर कैपिटल

डिब्बों की संरचना : 1 वातानुकूलित प्रथम, 2 वातानुकूलित 2 टियर, 3 वातानुकूलित थ्री टियर, 4 स्लिपर, 4 द्वितीय सिटिंग, 2 एसएलआर

Uncategorised

पश्चिम रेलवे WR की आठ जोड़ी गाड़ियाँ समय एवं परिचालन दिन के बदलाव के साथ शुरू होने जा रही है।

शुरू किए जानेवाली गाड़ियोंमे इन्दौर गांधीनगर कैपिटल इन्दौर प्रतिदिन, सोमनाथ अहमदाबाद सोमनाथ प्रतिदिन, छह दिवसीय मुम्बई अहमदाबाद मुम्बई डबल डेकर, बान्द्रा जामनगर बान्द्रा हमसफ़र त्रिसाप्ताहिक, और सूरत एवं बान्द्रा से महुवा के बीच चलनेवाली दो जोड़ी साप्ताहिक, बान्द्रा भावनगर बान्द्रा साप्ताहिकऔर इन्दौर से वेरावळ के बीच साप्ताहिक महामना ऐसी विशेष गाड़ियाँ है।

निम्नलिखित जानकारी सोशल मीडिया साइटों से उधृत है और पेजेस पर railtracker.in ऐसा अंकित भी है।

1: 02931/32 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल डबल डेकर दिनांक 21 जुलाई से प्रत्येक रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन दोनोंही दिशाओंसे चलाई जाएगी।

2: 09071/72 सूरत महुवा सूरत साप्ताहिक विशेष दिनांक 21 जुलाई से प्रत्येक बुधवार से दोनोंही दिशाओंसे चलाई जाएगी।

09289 बान्द्रा महुवा विशेष दिनांक 23 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार एवं 09290 महुवा बान्द्रा विशेष दिनांक 24 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।

09109 गांधीनगर कैपिटल इन्दौर शान्ति विशेष दिनांक 22 जुलाई से एवं 09110 इन्दौर गांधीनगर कैपिटल शान्ति विशेष दिनांक 23 जुलाई से प्रतिदिन शुरू हो रही है।

5: 09123 बान्द्रा जामनगर हमसफर त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 24 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। 09124 जामनगर बान्द्रा हमसफर त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 25 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी।

6: 09236 भावनगर बान्द्रा साप्ताहिक विशेष दिनांक 25 जुलाई से प्रत्येक रविवार को एवं 09235 बान्द्रा भावनगर साप्ताहिक विशेष 26 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

7: 09419 अहमदाबाद सोमनाथ विशेष दिनांक 21 जुलाई से एवं 09420 सोमनाथ अहमदाबाद विशेष दिनांक 22 जुलाई से प्रतिदिन चलना प्रारम्भ हो जाएगी।

8: 09304 इन्दौर वेरावळ साप्ताहिक महामना विशेष दिनांक 20 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को एवं 09303 वेरावळ इन्दौर साप्ताहिक महामना विशेष दिनांक 21 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

उपरोक्त सभी गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित विशेष गाड़ियाँ है। अधिकृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट http://www.indianrail.gov.in, ऍप ntes और टिकट बुकिंग्ज के लिए http://www.irctc.co.in पर चेक करें।

Uncategorised

जलगाँव – भुसावल 3री रेल लाइन का तकनीकी कार्य 16-17 जुलाई को, 30 गाड़ियाँ रहेंगी रद्द।

जलगाँव – भुसावल के बीच तीसरी रेल लाइनका काम आखरी स्तर में आ गया है। जलगाँव यार्ड का रिमॉडलिंग का काम दिनांक 16-17 जुलाई को किया जाना है। वैसे तो यह कार्य पूरे 47 दिनोंका है, मगर 16 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 17 जुलाई की रात 20:00 बजे तक कुल 34 घंटे का प्रतिबंधित क्षेत्र बनाकर यह काम सम्पन्न किया जाएगा। इस 34 घंटे के दौरान जलगाँव स्टेशनपर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते सभी गाड़ियाँ 30 kmph गति निर्बंध से निकलेगी। भुसावल – मनमाड़ के बीच मेल/एक्सप्रेस के रेल ट्रैक में कोई बदलाव नही। भुसावल -सूरत की टैफिक तीसरी लाइनसे चलाई जाएगी, वही सूरत – भुसावल ट्रैफिक नियमित मार्ग से ही चलेगी।

इस दौरान 30 लम्बी दूरी की मेल/एक्सप्रेस गाड़ीयाँ, 6 कम दूरी की गाड़ियाँ और 10 पार्सल गाड़ियाँ रद्द की जा रही है। आइए सूची देखते है। सभी गाड़ियोंके परिचालन दिन उनके स्टार्टिंग स्टेशन से है।

मेल/एक्सप्रेस रद्द

01221 मुम्बई हज़रत निजामुद्दीन राजधानी दिनांक 16 जुलाई की मुम्बई से नही चलेगी।

01222 हज़रत निजामुद्दीन मुम्बई राजधानी दिनांक 17 जुलाई को निजामुद्दीन से नही निकलेगी।

02170 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम दिनांक 16 जुलाई की नागपुर से नही चलेगी।

02169 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम दिनांक 17 जुलाई की मुम्बई से नही चलेगी।

02224 अजनी पुणे विशेष दिनांक 14 जुलाई की अजनी से नही चलेगी।

02223 पुणे अजनी विशेष दिनांक 16 जुलाई की पुणे से नही चलेगी।

02117 पुणे अमरावती विशेष दिनांक 15 जुलाई की पुणे से नही चलेगी।

02118 अमरावती पुणे विशेष दिनांक 15 जुलाई की अमरावती से नही चलेगी।

02293 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज विशेष दिनांक 16 जुलाई की लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नही चलेगी।

02294 प्रयागराज लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष दिनांक 17 जुलाई की प्रयागराज से नही चलेगी।

02161 लोकमान्य तिलक टर्मिनस आग्रा कैंट लश्कर विशेष दिनांक 16 जुलाई की लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नही चलेगी।

02162 आग्रा कैंट लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष दिनांक 17 जुलाई की आग्रा कैंट से नही चलेगी।

02190 नागपुर मुम्बई दुरान्तो दिनांक 16 जुलाई की नागपुर से नही चलेगी।

02189 मुम्बई नागपुर दुरान्तो दिनांक 17 जुलाई की मुम्बई से नही चलेगी।

02112 अमरावती मुम्बई विशेष दिनांक 16 जुलाई की अमरावती से नही चलेगी।

02111 मुम्बई अमरावती विशेष दिनांक 17 जुलाई की मुम्बई से नही चलेगी।

01057 मुम्बई अमृतसर विशेष दिनांक 16 जुलाई की मुम्बई से नही चलेगी।

01058 अमृतसर मुम्बई विशेष दिनांक 19 जुलाई की अमृतसर से नही चलेगी।

01039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र विशेष दिनांक 15 जुलाई की कोल्हापुर से नही चलेगी।

01040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र विशेष दिनांक 17 जुलाई की गोंदिया से नही चलेगी।

02041 नागपुर पुणे विशेष दिनांक 15 जुलाई की नागपुर से नही चलेगी।

02042 पुणे नागपुर विशेष दिनांक 16 जुलाई की पुणे से नही चलेगी।

02114 नागपुर पुणे गरीबरथ विशेष दिनांक 16 जुलाई की नागपुर से नही चलेगी।

02113 पुणे नागपुर गरीबरथ विशेष दिनांक 17 जुलाई की पुणे से नही चलेगी।

02137 मुम्बई फ़िरोजपुर पंजाब मेल विशेष दिनांक 16 जुलाई की मुम्बई से नही चलेगी।

02138 फिरोजपुर मुम्बई पंजाब मेल विशेष दिनांक 18 जुलाई की अमृतसर से नही चलेगी।

02171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार विशेष दिनांक 15 जुलाई की लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नही चलेगी।

02172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष दिनांक 17 जुलाई की हरिद्वार से नही चलेगी।

09105 केवडिया रीवा विशेष दिनांक 16 जुलाई की केवडिया से नही चलेगी।

09106 रीवा केवडिया विशेष दिनांक 17 जुलाई की रीवा से नही चलेगी।

कम दूरी वाली गाड़ियाँ

09125 सूरत अमरावती विशेष दिनांक 16 जुलाई की सूरत से नही चलेगी।

09126 अमरावती सूरत विशेष दिनांक 17 जुलाई की अमरावती से नही चलेगी।

09077/78 नन्दूरबार भुसावल नन्दूरबार दिनांक 16 और 17 जुलाई को दोनोंही दिशाओंमें रद्द रहेगी।

09007 सूरत भुसावल विशेष दिनांक 15 और 16 जुलाई की सूरत से नही चलेगी।

09008 भुसावल सूरत विशेष दिनांक 16 और 17 जुलाई की भुसावल से नही चलेगी।

पार्सल गाड़ियाँ

00107 देवलाली मुज्जफरपुर, 00109 सांगोळा मनमाड़, 00111 पुणे दौंड किसान पार्सल गाड़ियाँ दिनांक 17 जुलाई को नही चलेगी, वापसीमे दिनांक 18 जुलाई को 00108 मुजफ्फरपुर से किसान पार्सल रद्द रहेगी और उसी की लिंक 00110 और 00112 मनमाड़ सांगोळा, दौंड पुणे दिनांक 20 जुलाई को नही चलेगी।

यात्रीगण से निवेदन है, कृपया उपरोक्त सूचनानुसार अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

भविष्य, अकोला – खण्डवा, अचलपुर -मुर्तिजापुर- यवतमाल और पुलगांव – आर्वी रेल गेज कन्वर्शन का

देशभर में रेलवे के विविध मार्ग अलग अलग साइज़ के थे, कहीं मीटर गेज, कहीं नैरो गेज और ज्यादातर जगहोंपर ब्रॉड गेज। माल परिवहन में इससे बहुत बाधाएं आ रही थी और इस समस्या का निदान था पूरे देश मे ब्रॉड गेज यह एकही गेज की रेलवे चलें इसलिए 1 अप्रैल 1990 से “यूनिगेज नीति” लायी गयी और सारी छोटी लाइनोंको बड़ी लाइनोंमें बदलने का काम शुरू किया गया।

उपरोक्त खण्डों का भविष्य समझना है, तो हमे पहले इस यूनिगेज नीति से होकर गुजरना होगा। तत्कालीन रेल मंत्री सी के जाफ़र शरीफ ने इस यूनिगेज का महत्व समझा और जितने भी तराई क्षेत्र के रेल मार्ग थे उस पर तेजी से काम शुरू किया गया। दक्षिण भारत के आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम भारत के गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर भारत के राजस्थान में राजा महाराजा के जमाने की अपने अपने क्षेत्रोंमें बनाए गए रेल मार्ग हेतुतः अलग गेज के बनाए गए थे ताकि पड़ोस के राजा की रेल उनके क्षेत्र में न आ सके। मगर यही नीति अब यूनिगेज के कार्य मे भारी पड़ रही थी, थोड़ी मीटर गेज, थोड़ी नैरो गेज। अंग्रेजोने उनके काम की लगभग सभी मेन लाइनें ब्रॉड गेज में बनाई थी और बाकी बची उन इलाकोंके राजाओंने अपने ख़ज़ानोंसे धन देकर बनवाई थी। राजस्थान के राजपुताना क्षेत्र, गुजरात की बड़ौदा रियासत, इन्दौर के होळकर तो ग्वालियर के सिंधिया सब की अलग गेज की गाड़ियाँ। छोटी गेज की व्यवस्था, कुछ पहाड़ी इलाके की भी समस्या थी।

खण्डवा – अकोला मीटर गेज खण्ड यह रतलांम – अकोला प्रोजेक्ट का हिस्सा है। जयपुर, अजमेर से काचेगुड़ा, हैदराबाद तक मीनाक्षी एक्सप्रेस नामक लम्बी दूरी की मीटर गेज गाड़ी चलती थी। जिसमे से जयपुर – अजमेर – रतलाम – महू इतना मार्ग बड़ी लाइन में बदल चुका है। उसी प्रकार, सनावद से खण्डवा, अकोला से आकोट यह मार्ग भी बड़ी लाइनोंमें बदले गए है। महू से आगे सनावद तक पहाड़ी क्षेत्र का पेच फँसा है तो खण्डवा से आकोट मार्ग में 77 किलोमीटर का रेल मार्ग वन्य जीव संरक्षण की समस्या से रोका गया है। रेल प्रशासन वनविभाग के इस अड़ंगे से अपना काम रोके अटकी पड़ी है।

अचलपुर – मूर्तिजापुर – यवतमाल का 77 और 113 ऐसे कुल 190 किलोमीटर और पुलगांव – आर्वी का 35 किलोमीटर का यह शकुंतला रेल मार्ग तो आज भी भारतीय रेल के स्वामित्व में नही है। ब्रिटिश कम्पनी सी पी रेलवे इसकी मालिक है। हालाँकि यह 225 किलोमीटर के रेल मार्ग को वर्ष 2017-18 में राज्य प्रशासन के साथ मिलकर गेज परिवर्तन करने का प्रस्ताव बनाया गया था मगर तकलीफ़ स्वामित्व की ही थी और अब भी सी पी रेलवे से इस पर कोई भी जवाब रेल प्रशासन के हाथ मे नही पड़ा है।

ऐसे में आप समझ सकते है की मामले खटाई में पड़ चुके है और कुछ भी कहा नही जा सकता कि आगे क्या और कब होगा। महू – सनावद ही जुड़ जाए तो राजस्थान, मध्यप्रदेश से गाड़ियाँ सीधे पश्चिम में मुम्बई, पुणे, नासिक और दक्षिण के हैदराबाद, बेंगलुरु से जोड़ी जा सकती है। वैसे भी एक बार गाड़ियाँ खण्डवा पहुंचती है तो मुख्य मार्ग पर आ जाती है। वहाँसे भुसावल होकर मुम्बई, पुणे और भुसावल, अकोला, पूर्णा होकर दक्षिण में जा सकती है।

महू से सनावद सिर्फ 64 किलोमीटर का मार्ग बन्द होने से आज रेल प्रशासन का कीमती ईंधन, समय जाया हो रहा है। भारत को उत्तर से दक्षिण तक जोड़ने वाला ग्रैंड ट्रंक मार्ग के अलावा यह सर्वोत्तम वैकल्पिक रेल मार्ग है। राजस्थान से आंध्र, कर्नाटक जाने के लिए नागपुर होकर जाना पड़ता है। उस रेल मार्ग की स्थिति इतनी संतृप्त है की 150 से 200 प्रतिशत रेल ट्रैफिक उस मार्ग पर चल रहा है। दोहरी लाइन को तिहरी, चार लाइनोंमें बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में इकहरी लाइन के इस मार्ग पर रेल प्रशासन थोड़ा भी ख्याल नही दे रही है यह बड़े आश्चर्य की बात है।

जिस आकोट – आमलाखुर्द वाले 77 किलोमीटर वन क्षेत्र की बात की जा रही है, उस मार्ग पर एलिवेटेड याने उन्नत रेल मार्ग, वन्य जीवों के लिए रेल अंडर पास गलियारे पर रेल विभाग सहमत हो चुका है, या और व्यवस्था बढाने के लिए भी तैयारी कर सकता है, इतना इस प्रकल्प का महत्व है। बस समस्या यही है, की राज्य शासन और उनकी नीतियोंमे ठप पड़े इन बुनियादी सुविधाओंका, वहाँ की आस लगाए बैठी जनता का मानसिक, आर्थिक उत्पीड़न जरूर हो जाता है।

Uncategorised

दक्षिण पश्चिम रेल SWR की समय-सारणी समिती IRTTC बैठक के कुछ अंश और चर्चा

यूँ तो यह बैठक के अंश या चर्चा आम यात्रिओंके लिए कोई खास महत्व या फलदायी नही होती मगर रेल फैन, यात्री संगठन इसके बड़े लालायित रहते है, क्योंकी इस समिति की चर्चा के अंशों से ही वह समझ पाते है की उनके मांगों की दिशा क्या रहनी चाहिए। खैर, SWR क्षेत्र ने IRTTC की बैठक में क्या मांगे की और उसका क्या हश्र हुवा यह जानते है। हाँ, यह सारे कागज़ात सोशल मिडियापर उपलब्ध है और http://www.railtracker से उधृत किए गए है ऐसा वॉटर मार्क उसपर डला है।

प्रस्तावित नई गाड़ियाँ और विस्तार

सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु से हावडा के बीच सप्ताह में 5 दिन

यह गाड़ी चलाने के लिए सहमति मिल चुकी है, केवल इनरूट क्षेत्रोंके स्टापेजेस तय किए जाने बाकी है।

22685/85 यशवंतपुर चंडीगढ़ यशवंतपुर द्विसाप्ताहिक गाड़ी को श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक विस्तार देना।

प्रस्ताव उत्तर रेलवे में विचाराधीन

सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु से देहरादून के बीच नई साप्ताहिक गाड़ी

गाड़ी का प्रस्ताव ख़ारिज हो चुका है। दरअसल swr इसे मिरज, खण्डवा मार्ग से चलवाना चाहता है और मध्य रेलवे उसे मना करते हुए मिरज, कुरडुवाडी, लातूर, परली, अकोला का मार्ग बता रहा है, जिसमे swr ने असमर्थता जताई। जिसके प्रमुख कारण है, यह एकहरा मार्ग है, दो बार लोको रिवर्सल रहेगा और काफी लम्बा अन्तर पड़ेगा। प्रस्ताव रद्द का मुख्य कारण रूट की असहमति है।

17309/10 वास्को यशवंतपुर वास्को द्विसाप्ताहिक को प्रतिदिन चलाना।

प्रस्ताव मान्य, चूँकि संक्रमण काल के बाद यह गाड़ी 07339/40 यशवंतपुर वास्को के बीच प्रतिदिन चल रही है

मैसूरु मंडुवाडीह मैसूरु वाया हुब्बाल्ली, विजयपुरा, होटगी के बीच नई प्रतिदिन एक्सप्रेस गाड़ी

तत्वतः मंजूरी मिली है, बशर्ते 16229/30 मैसूरु वाराणसी मैसूरु और 1723/24 हुब्बाल्ली वाराणसी हुब्बाल्ली दोनों गाड़ियोंका एकीकरण और दावणगेरे, हुब्बाल्ली, गदग, होटगी यह मार्ग हो। swr का प्रस्तावित मार्ग चिकजाजुर, बल्लारी, गुंटकल, वाड़ी ऐसा था। देखते है, क्या सहमति होती है।

56224/23 अरसीकेरे बेंगलुरु अरसीकेरे सवारी गाड़ी का चेन्नपटना तक विस्तार

17303/04 हुब्बाल्ली गंगावती हुब्बाल्ली एक्सप्रेस को गंगावती से आगे करातगी तक विस्तार, 56927/28 हुब्बाल्ली गंगावती हुब्बाल्ली सवारी को गंगावती से आगे करातगी तक विस्तार, 56909/10 यशवंतपुर होसपेटे यशवंतपुर सवारी को होसपेटे से आगे करातगी तक विस्तार और उसे एक्सप्रेस में रूपांतरित करना। यह सारे प्रस्ताव सहमत।

71303/04 सोलापुर गदग सोलापुर डेमू को होसपेटे तक विस्तारित करना, जिसे मंजूरी मिल गयी है।

16579/80 यशवंतपुर शिवमोग्गा टाउन यशवंतपुर त्रिसाप्ताहिक गाड़ी को प्रतिदिन करना

16575/76 जो फ़िलहाल 06539/40 यशवंतपुर मंगालुरु जंक्शन यशवंतपुर त्रिसाप्ताहिक को सप्ताह में 4 दिन विस्टाडोम कोच के साथ चलाना।

16532/31 बेंगलुरु अजमेर बेंगलुरु साप्ताहिक, 16534/33 बेंगलुरु जोधपुर बेंगलुरु साप्ताहिक इन गाड़ियोंको बेंगलुरु की जगह यशवंतपुर से अजमेर और जोधपुर के बीच चलवाना।

कुछ अन्य प्रस्ताव भी है, जो रेल बोर्ड में मान्य नही किए गए, जिन्हें यहाँपर नही लिया गया है।