Uncategorised

पुणे, मुम्बई के लिए 8 जोड़ी, याने 16 विशेष गाड़ियोंका अवधि अक्तूबर अंत तक बढ़ाया गया।

1: 01033/34 पुणे दरभंगा पुणे साप्ताहिक विशेष वाया मनमाड़, भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, बलिया, छपरा, समस्तीपुर

2: 01407/08 पुणे लखनऊ पुणे साप्ताहिक विशेष वाया मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झांसी, कानपुर

3: 02107/08 लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्रिसाप्ताहिक विशेष वाया भुसावल, भोपाल, झांसी, कानपुर

4: 02165/66 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक वाया मनमाड़, भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज जंक्शन, जंघई, भदोही, मऊ, देवरिया सदर, वाराणसी

5: 01079/80 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक वाया मनमाड़, भुसावल, हबीबगंज, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोण्डा, बरहनी, आनंदनगर

6: 02101/02 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हावडा लोकमान्य तिलक टर्मिनस सप्ताह में 4 दिन वाया भुसावल, नागपुर, बिलासपुर, राउरकेला, खड़गपुर

7: 01115/16 पुणे गोरखपुर पुणे साप्ताहिक विशेष वाया मनमाड़, भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, मऊ, देवरिया सदर

01033/34 पुणे मंडुआडीह पुणे ज्ञानगंगा साप्ताहिक विशेष वाया मनमाड़, भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड

विस्तारित अवधिके लिए निम्नलिखित चार्ट देखे।

Uncategorised

दक्षिण पूर्व मध्य रेल SECR की दो जोड़ी महत्वपूर्ण गाड़ियाँ विशेष श्रेणी में शुरू की जा रही है।

1: 15231/32 बरौनी गोंदिया के बीच चलनेवाली प्रतिदिन एक्सप्रेस को नए सुधारित समयसारणी के साथ विशेष श्रेणी में शुरू किया जा रहा है। 05231 बरौनी से दिनांक 27 जून से प्रतिदिन गोंदिया के लिए रवाना होगी और वापसीमे 05232 गोंदिया से दिनांक 28 जून से प्रतिदिन बरौनी के लिए निकलेंगी। कृपया बदली हुई समयसारणी पर ध्यान दे।

2: 18213/14 दुर्ग अजमेर के बीच चलनेवाली साप्ताहिक एक्सप्रेस 08213/14 क्रमांक से विशेष श्रेणी में चलाई जाएगी। 08213 दुर्ग से दिनांक 04 जुलाई से प्रत्येक रविवार को अजमेर के लिए रवाना होगी वापसीमे 08214 दिनांक 05 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को अजमेर से चलेगी।

यह गाड़ी दुर्ग से गुना क्षेत्र को जोड़ने वाली दो साप्ताहिक गाड़ियोंमे से एक गाड़ी है। महाराष्ट्र के नागपुर, भंडारा, तुमसर, गोंदिया क्षेत्र से भी गुना जाने के लिए कई यात्री दुर्ग से इन गाड़ियोंमे सवार होते है। यात्रिओंकी SECR के अधिकारियों से हमेशा की मांग है, इन गाड़ियोंको नागपुर या गोंदिया तक विस्तारित कर फेरे बढ़ा दिए जाते है तो यात्रिओंकी काफी सुविधा होगी।

उपरोक्त गाड़ियाँ संक्रमणकालीन निर्बंधोके साथ चलाई जा रही है। यात्रीगण ज्ञात रहै, इन गाड़ियोंमे अपनी यात्रा केवल अग्रिम आरक्षण के टिकट ले कर ही की जा सकती है।

Uncategorised

पूर्व मध्य रेलवे की त्यौहार विशेष गाड़ियाँ

पु म रेल ECR ने अपने क्षेत्र से 27 जोड़ी त्यौहार विशेष गाड़ियोंकी सीमित अवधि के लिए चलाने की घोषणा की है। यह गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित एवं विशेष किराया श्रेणी, निर्बन्धित दूरी के साथ चलाई जाएगी। यात्रीगण इन गाड़ियोंके समयसारणी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट/ ऍप http://www.enquiry.indianrail.gov.in और आरक्षण के लिए http://www.irctc.co.in पर देख सकते है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की फेस्टिवल स्पेशल गाड़ियोंका विस्तार ; अब चलेगी अगस्त अंत तक

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, 12 जोड़ी याने 24 गाड़ियाँ त्यौहार विशेष श्रेणी में अगस्त माह के अंत तक चलाई जानी है। इन गाड़ियोंकी किराया दर नियमित विशेष गाड़ियोंके किराया दर से 1.3 गुना ज्यादा होंगे। इसके साथ ही दूरी का प्रतिबंध भी रहेगा। मतलब कम अंतर की यात्रा के लिए भी किराया ज्यादा ही देना होगा।

निम्नलिखित सूची में गाड़ियोंके परिचालन के दिनोंकी सूचना दी गयी है।

09424/23 गाँधीधाम तिरुनेलवेली गाँधीधाम फेस्टिवल विशेष वाया कोंकण रेलवे का मॉनसून टाइमटेबल। यह टाइमटेबल 31/10/2021 तक लागू रहेगा।

09017/18 बान्द्रा हरिद्वार बान्द्रा फेस्टिवल स्पेशल की डिब्बा संरचना में बदलाव किया जा रहा है। 07/08 जुलाई से इस गाड़ी में 10 की जगह 9 स्लिपर क्लास के डिब्बे रहेंगे।

Uncategorised

अहमदाबाद जम्मूतवी और जोधपुर जम्मूतवी सुधारित समयसारणी से शुरू होने जा रही है।

अहमदाबाद जम्मूतवी के बीच प्रतिदिन चलनेवाली 19223/24 एक्सप्रेस गाड़ी 09221/22 मेल एक्सप्रेस विशेष के रूप में शुरू की जा रही है। 09221 अहमदाबाद से दिनांक 06 जुलाई से प्रतिदिन जम्मूतवी के लिए रवाना होगी और 09222 जम्मूतवी से दिनांक 10 जुलाई से प्रतिदिन अहमदाबाद के लिए चलना शुरू हो जाएगी। ध्यान रहे, यह निम्नलिखित तीनों जोड़ी गाड़ियाँ संक्रमण कालीन निर्बंधोके आधीन सम्पूर्ण आरक्षित आसन व्यवस्थान्तर्गत चलेगी। समयसारणी में बदलाव किया गया है, कृपया जाँच लीजिएगा।

जम्मूतवी से जोधपुर के बीच चलनेवाली 19226/25 प्रतिदिन एक्सप्रेस को 09226/25 क्रमांक के साथ मेल एक्सप्रेस विशेष श्रेणी में प्रतिदिन शुरू किया जा रहा है। 09226 जम्मूतवी से दिनांक 07 जुलाई से प्रतिदिन चल पड़ेगी और 09225 जोधपुर से दिनांक 09 जुलाई से प्रतिदिन चलना आरम्भ होगी।

22957/58 अहमदाबाद वेरावळ के बीच प्रतिदिन चलनेवाली सोमनाथ एक्सप्रेस 09257/58 क्रमांक से, विशेष श्रेणी में प्रतिदिन चलना शुरू हो रही है। 09258 वेरावळ से दिनांक 05 जुलाई से अहमदाबाद के लिए चल पड़ेगी और 09257 अहमदाबाद से दिनांक 11 जुलाई से प्रतिदिन वेरावळ के लिए शुरू की जा रही है।