मुम्बई पुणे के बीच छोटे स्टेशनोंके यात्रिओंके बीच बेहद लोकप्रिय ‘डेक्कन एक्सप्रेस’ विशेष श्रेणी में दिनांक 26 जून से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पुणे दोनोंही दिशाओंसे शुरू की जा रही है।
यात्रीगण से निवेदन है, गाड़ी की गति में सुधार किए जाने से समयोंमे मामूली सा परिवर्तन हुवा है, हालाँकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पुणे स्टेशन से गाड़ी के छूटने के समय मे कोई परिवर्तन नही है, अपितु गन्तव्योंपर पहुंचने के समय अब कम हो गए है और गाड़ी जल्द पहुंचने लगेगी। कृपया निमलिखित समयसारणी पर ध्यान दीजिएगा।
आज पश्चिम रेलवे ने एक परीपत्रक जारी कर अपनी रद्द की हुई गाड़ियोंको फिरसे यात्री सेवामे दाखिल करने की घोषणा की है। निम्नलिखित गाड़ियाँ निर्देशों के अनुसार तारीखोंसे चल पड़ेगी।
प्रत्येक वर्ष रेलवे की टाइमटेबल कमिटी IRTTC की वार्षिक बैठक होती है, जिसमे हर एक क्षेत्रीय रेलवे अपने क्षेत्र से नई गाड़ियाँ, एक्सटेंशन, फ्रीक्वेंसी याने फेरे बढ़ाना इस तरह अलग अलग प्रस्ताव कमिटी मेंबर्स के सामने रखती है। इसके बाद सभी क्षेत्रीय रेलवे के अधिकारियों के आपसी समन्वय से, उनके क्षेत्र की क्षमता देखते हुए गाड़ियोंके बदलाव तय किए जाते है। निश्चित किए गए सभी मान्य प्रस्तावोंको रेलवे बोर्ड को सौंपा जाता है और गाड़ियोंके शुरू करने पर अंतिम मुहर लगती है।
आज आपके सामने SCR दमरे के IRTTC 2021 के प्रस्तावोंकी झलकियाँ प्रस्तुत है।
नई प्रस्तावित गाड़ियाँ
1: सिकंदराबाद अगरतला सिकंदराबाद साप्ताहिक वाया दुव्वाडा, भटनगर, गौहाटी
14: काचेगुड़ा रामेश्वरम काचेगुड़ा साप्ताहिक वाया रेनिगुंटा, काटपाडी
15: हैदराबाद कन्याकुमारी हैदराबाद साप्ताहिक वाया गुंटूर, गुडूर, रेनिगुंटा, काटपाडी, जोलार्पट्टी, एर्नाकुलम, कोचुवेली
गाड़ियोंका मार्ग विस्तार
1: 12721/22 हैदराबाद निजामुद्दीन हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस प्रतिदिन का विस्तार जम्मूतवी तक
2: 17615/16 काचेगुड़ा मदुरै काचेगुड़ा साप्ताहिक का विस्तार मदुरै से आगे रामेश्वरम तक
3: 12762/61 करीमनगर तिरुपति करीमनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का विस्तार करीमनगर से आगे निजामाबाद तक
4: 77695/96 नंदयाल करनूल सिटी नंदयाल डेमू सप्ताह में 6 दिन, इसका विस्तार नंदयाल से आगे गड़वाल तक
5: 22701/02 विशाखापट्टनन विजयवाड़ा विशाखापट्टनन डबलडेकर सप्ताह में 5 दिन इसका विस्तार गुंटूर तक
6: 17644/43 काकीनाड़ा पोर्ट चेंगलपट्टू काकीनाड़ा पोर्ट सिरकार एक्सप्रेस प्रतिदिन का विस्तार पुड्डुचेरी तक
7: 17225/26 विजयवाड़ा हुब्बाल्ली विजयवाड़ा प्रतिदिन अमरावती एक्सप्रेस का विस्तार वास्को तक
8: 12760/50 हैदराबाद ताम्बाराम हैदराबाद चारमीनार प्रतिदिन एक्सप्रेस का विस्तार कन्याकुमारी तक
9: 16594/93 बेंगालुरु नान्देड बेंगालुरु प्रतिदिन एक्सप्रेस का विस्तार नान्देड से आगे आदिलाबाद तक
10: 12071/72 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई जालना छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई जनशताब्दी प्रतिदिन एक्सप्रेस का विस्तार जालना से आगे हिंगोली तक
11: 57328/27 गुंटूर ढोण गुंटूर सवारी का विस्तार गुंटकल तक
गाड़ियोंके फेरोंमें वृद्धि
17037/38 सिकंदराबाद हिसार सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक से बढ़ाकर त्रिसाप्ताहिक करना
17005/06 सिकंदराबाद रक्सौल सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक से बढ़ाकर त्रिसाप्ताहिक करना
12720/19 हैदराबाद जयपुर हैदराबाद द्विसाप्ताहिक से बढ़ाकर त्रिसाप्ताहिक करना
17211/12 मच्चिलिपट्टनम यशवंतपुर मच्चिलिपट्टनम त्रिसाप्ताहिक कोण्डाविडु को प्रतिदिन करना
17002/01 सिकंदराबाद साईं नगर शिर्डी सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक से बढ़ाकर त्रिसाप्ताहिक करना
17610/9 पूर्णा पटना पूर्णा को साप्ताहिक से द्विसाप्ताहिक करना
16733/34 रामेश्वरम ओखा रामेश्वरम साप्ताहिक को द्विसाप्ताहिक करना
12765/66 तिरुपति अमरावती तिरुपति एक्सप्रेस को द्विसाप्ताहिक से बढ़ाकर त्रिसाप्ताहिक करना
77205 गुंटूर विजयवाड़ा डेमू को प्रतिदिन करना
67224 विजयवाड़ा गुंटूर मेमू को प्रतिदिन करना
मार्ग परिवर्तन
11416/15 कोल्हापुर बीदर कोल्हापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को विद्यमान लातूर, पंढरपुर, मिरज मार्ग के बजाय हुमनाबाद, कलबुर्गी, सोलापुर मार्ग से चलवाना
यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, यह समयसारणी कमिटी की मांगें, प्रस्ताव मन्जुरी के लिए रखे गए थे आगे इनका क्या हुवा, प्रस्ताव को सहमति मिली या नही, जिनको सहमति मिली क्या उनको रेल बोर्ड के पास भेजा गया है या नही यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। अभी पिछले भी प्रस्तावोपरकार्यवाही पूर्ण नही हुई है ऐसा इतिहास है। हम केवल आशा कर सकते है कि उपरोक्त प्रस्तावोंको मन्जुरी मिले और यात्रिओंको सुविधाओंके लाभ मिले।
पुरी के जगन्नाथजी की रथयात्रा में सिर्फ हमारे देश से ही नही, विदेशोंसे भी भक्तगण बड़े उल्हास के साथ शामिल होते है।
इस वर्ष यह उत्सव 12 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। नौ दिन चलने वाले रथयात्रा उत्सव में भगवान जगन्नाथ जी, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र जी और बहन देवी सुभद्रा इनके रथ रहते है। मुख्य देवालय से करीबन तीन किलोमीटर दूर गुंदीचा मन्दिर तक यह रथयात्रा जाती है। आठ दिन भगवान गुंदीचा मन्दिर में विश्राम कर नौंवे दिन बहुद यात्रा में अपने देवालय में लौटते है। भगवान जगन्नाथ जी के रथ को नन्दी घोष कहा जाता है, जगन्नाथ जी के रथ को गरुड़ध्वज या कपिलध्वज भी कहते है। भगवान बलभद्र जी के रथ को तालध्वज और देवी सुभद्रा के रथ को दर्पदलन या पद्म ध्वज भी कहते है।
बीते वर्ष में भी संक्रमण के निर्बंधोके चलते रथयात्रा प्रतीकात्मक रूप से सम्पन्न की गई थी और इस बार भी निर्बंध कायम है। यात्रिओंको जगन्नाथपुरी की रथयात्रा में सहभागी नही होते आएगा और इसी वजह से राज्य प्रशासन ने रेलवे को अपनी रेलगाड़ियोंको पुरी स्टेशन के बजाय खुर्दा रोड जंक्शन पर ही टर्मिनेट करने का आदेश दिया है।
यात्रीगण से निवेदन है, निम्नलिखित परीपत्रक में 26 जोड़ी गाड़ियाँ निर्देशित अवधिके लिए पुरी तक न जाते हुए, खुर्दा रोड जंक्शन पर ही खत्म की जाएगी और वहींसे अपनी वापसी यात्रा शुरू करेगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 22 जोड़ी गाड़ियाँ मेल एक्सप्रेस विशेष श्रेणी में शुरू करने हेतु नामित की है। यह विशेष गाड़ियाँ संक्रमण कालीन निर्बंधोके तहत अधीन रहकर चलाई जाएगी। नामित गाड़ियोंके क्रमांक नियमित गाड़ियोंके ही दिए गए है जो विशेष श्रेणी में चलाए जाने में ‘0’ क्रमांक से शुरू होंगे और अलग भी हो सकते है, साथ ही गाड़ियोंका शेड्यूल, फेरे, स्टापेजेस में भी बदलाव हो सकता है जो दपू रेल द्वारा अलग से घोषित किया जाएगा।
1: 18103/04 टाटानगर अमृतसर टाटानगर प्रतिदिन
2: 18637/38 हटिया बेंगालुरु कैंट हटिया साप्ताहिक
3: 12841/42 हावड़ा डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल हावडा कोरोमण्डल प्रतिदिन
4: 12870/69 हावड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावडा साप्ताहिक
5: 22894/93 हावड़ा साईं नगर शिर्डी हावड़ा साप्ताहिक
6: 22831/32 हावड़ा श्री सत्य साईं प्रसादम निलायम हावड़ा साप्ताहिक
7: 22855/56 सांतरागाछी तिरुपति सांतरागाछी साप्ताहिक
8: 22849/50 शालीमार सिकंदराबाद शालीमार साप्ताहिक
9: 22837/38 हटिया एर्नाकुलम हटिया धरती आभा साप्ताहिक