Courtesy : indianrailways.gov.in
Category: Uncategorised
दक्षिण मध्य रेल SCR की 8 जोड़ी मेमू/डेमू गाड़ियोंके परिचालन की तिथि घोषित, यात्रिओंके लिए 19 जुलाई से पटरी पर

1: काचेगुड़ा – महबूबनगर के बीच सप्ताह में 6 दिन, रविवार छोड़कर, चलाने के लिए 1 मेमू रैक दिनांक 18 जुलाई को महबूबनगर पहुंच जाएगा और 19 जुलाई से चलना शुरू हो जाएगा।
2: काचेगुड़ा – करीमनगर – पेड़ापल्ली के बीच प्रतिदिन, चलाने के लिए 2 मेमू रैक दिनांक 18 और 19 जुलाई को काचेगुड़ा पहुंच जायेंगे और 19 जुलाई से चलना शुरू हो जायेंगे।
3: सिकंदराबाद – मनोहराबाद के बीच सप्ताह में 6 दिन, शुक्रवार छोड़कर, चलाने के लिए 1 मेमू रैक दिनांक 20 जुलाई को सिकंदराबाद पहुंच जाएगा और 21 जुलाई से चलना शुरू हो जाएगा।
4: बीदर – कलबुर्गी सप्ताह में 6 दिन, रविवार छोड़कर, चलाने के लिए 1 मेमू रैक दिनांक 18 जुलाई को बीदर पहुंच जाएगा और 19 जुलाई से चलना शुरू हो जाएगा।
5: काचेगुड़ा – रायचूर सप्ताह में 6 दिन, शनिवार छोड़कर, चलाने के लिए 1 मेमू रैक दिनांक 20 जुलाई को काचेगुड़ा पहुंच जाएगा और 21 जुलाई से चलना शुरू हो जाएगा।
6: पूर्णा – आकोट सप्ताह में 6 दिन, दिनांक 19 से पूर्णा से, आदिलाबाद – परली वैजनाथ सप्ताह में 6 दिन, दिनांक 22 से आदिलाबाद से, नान्देड – नागरसोल सप्ताह में 6 दिन, दिनांक 19 से नान्देड से चलना शुरू हो जायेंगे। यह तीनों मेमू गाड़ियोंके लिए नान्देड मण्डल को कुल 4 रैक मिलेंगे, जिसमे 3 रैक रन में रहेंगे और 1 रैक ट्रांजिट/ओवरलैपिंग में रहेगा।
इन आठ मेमू/डेमू गाड़ियोंको चलाने के लिए 11 रैक लगने वाले है, जो मौला अली डीजल शेड में तैयार खड़े है और निर्देशित तारीखोंपर अपने स्टेशनोंपर पहुचेंगे।

1: गुंटकल – रायचुर – हड्डिनागुन्दू के बीच प्रतिदिन, चलाने के लिए 1 मेमू रैक दिनांक 18 जुलाई को गुंटकल पहुंच जायगा और 19 जुलाई से चलना शुरू हो जाएगा। तिरुपति – गुंटकल के बीच प्रतिदिन, चलाने के लिए 2 मेमू रैक दिनांक 18 और 19 जुलाई को काचेगुड़ा पहुंच जायेंगे और 19 जुलाई से चलना शुरू हो जायेंगे। वाड़ी – रायचूर सप्ताह में 5 दिन चलने के लिए 1 रैक दिनांक 20 को रायचूर पहुचेगा और दिनांक 21 से चलने के तैयार हो जाएगा। गुंटकल – ढोण के बीच प्रतिदिन चलने के लिए 1 रैक दिनांक 18 को गुंटकल पहुचेगा और दिनांक 19 से चलने के तैयार हो जाएगा। इस क्लस्टर में कुल 7 रैक लग रहे है, 5 रैक चलते रहेंगे और 2 रैक मेंटेनेंस के लिए अतिरिक्त ट्रांजिट में रहेंगे।
2: गुंटकल – नरसापुर सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर चलने के लिए 1 रैक दिनांक 18 जुलाई को गुंटकल पहुचेगा और 19 से चल पड़ेगा।
3: निदादावोलु – नरसापुर प्रतिदिन चलने के लिए 2 रैक जिसमे 1 रैक पहले ही चल रहा है और दूसरा रैक 20 जुलाई को नरसापुर पहुंच जाएगा। विजयवाड़ा – रैपल्ले – गुण्टूर प्रतिदिन चलने के लिए 1 रैक दिनांक 20 जुलाई को विजयवाड़ा में तैयार रहेगा। इस क्लस्टर के लिए कुल 4 रैक लगेंगे जिसमे 3 रैक रन में और 1 रैक ट्रांजिट में रहेगा।
4: गुण्टूर – काचेगुड़ा प्रतिदिन चलने के लिए रन में 2 रैक और ट्रांजिट में 1 रैक दिनांक 19 जुलाई तक गुण्टूर पहुंचा दिए जाएंगे और उसी दिन से चल पड़ेंगे।

उपरोक्त गाड़ियोंका नियमित टाइमटेबल अभी जारी नही किया गया है, मगर यात्रीगण हमारी 5 जुलाई की https://wp.me/pajx4R-2c8 यह पोस्ट देख कर एक साधारण प्रस्तावित समयसारणी देख सकते है।
जबलपुर से कोयम्बटूर और पुणे के बीच चलनेवाली विशेष गाड़ियोंका अवधी बढाया गया।
02198 जबलपुर कोयम्बटूर साप्ताहिक विशेष अब 31 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर से चलेगी और वापसीमे 02197 कोयम्बटूर जबलपुर साप्ताहिक विशेष 03 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार को कोयम्बटूर से चलेगी।
02132 जबलपुर पुणे साप्ताहिक विशेष अब 26 दिसम्बर तक प्रत्येक रविवार को जबलपुर से चलेगी वापसीमे 02131 पुणे जबलपुर साप्ताहिक विशेष 27 दिसम्बर तक प्रत्येक सोमवार को पुणे से जबलपुर की ओर चलेगी।

वाराणसी गांधीनगर कैपिटल के बीच नई साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी।
22467 वाराणसी जंक्शन गांधीनगर कैपिटल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 21 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को चलेगी और वापसीमे 22468 गांधीनगर कैपिटल वाराणसी जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 22 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।
मार्ग : वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, झांसी, बीना, सन्त हिरदाराम नगर, उज्जैन, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आणंद, अहमदाबाद, गांधीनगर कैपिटल
डिब्बों की संरचना : 1 वातानुकूलित प्रथम, 2 वातानुकूलित 2 टियर, 3 वातानुकूलित थ्री टियर, 4 स्लिपर, 4 द्वितीय सिटिंग, 2 एसएलआर

पश्चिम रेलवे WR की आठ जोड़ी गाड़ियाँ समय एवं परिचालन दिन के बदलाव के साथ शुरू होने जा रही है।
शुरू किए जानेवाली गाड़ियोंमे इन्दौर गांधीनगर कैपिटल इन्दौर प्रतिदिन, सोमनाथ अहमदाबाद सोमनाथ प्रतिदिन, छह दिवसीय मुम्बई अहमदाबाद मुम्बई डबल डेकर, बान्द्रा जामनगर बान्द्रा हमसफ़र त्रिसाप्ताहिक, और सूरत एवं बान्द्रा से महुवा के बीच चलनेवाली दो जोड़ी साप्ताहिक, बान्द्रा भावनगर बान्द्रा साप्ताहिकऔर इन्दौर से वेरावळ के बीच साप्ताहिक महामना ऐसी विशेष गाड़ियाँ है।
निम्नलिखित जानकारी सोशल मीडिया साइटों से उधृत है और पेजेस पर railtracker.in ऐसा अंकित भी है।
1: 02931/32 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल डबल डेकर दिनांक 21 जुलाई से प्रत्येक रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन दोनोंही दिशाओंसे चलाई जाएगी।
2: 09071/72 सूरत महुवा सूरत साप्ताहिक विशेष दिनांक 21 जुलाई से प्रत्येक बुधवार से दोनोंही दिशाओंसे चलाई जाएगी।
09289 बान्द्रा महुवा विशेष दिनांक 23 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार एवं 09290 महुवा बान्द्रा विशेष दिनांक 24 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।
09109 गांधीनगर कैपिटल इन्दौर शान्ति विशेष दिनांक 22 जुलाई से एवं 09110 इन्दौर गांधीनगर कैपिटल शान्ति विशेष दिनांक 23 जुलाई से प्रतिदिन शुरू हो रही है।


5: 09123 बान्द्रा जामनगर हमसफर त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 24 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। 09124 जामनगर बान्द्रा हमसफर त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 25 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी।


6: 09236 भावनगर बान्द्रा साप्ताहिक विशेष दिनांक 25 जुलाई से प्रत्येक रविवार को एवं 09235 बान्द्रा भावनगर साप्ताहिक विशेष 26 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।


7: 09419 अहमदाबाद सोमनाथ विशेष दिनांक 21 जुलाई से एवं 09420 सोमनाथ अहमदाबाद विशेष दिनांक 22 जुलाई से प्रतिदिन चलना प्रारम्भ हो जाएगी।


8: 09304 इन्दौर वेरावळ साप्ताहिक महामना विशेष दिनांक 20 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को एवं 09303 वेरावळ इन्दौर साप्ताहिक महामना विशेष दिनांक 21 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

उपरोक्त सभी गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित विशेष गाड़ियाँ है। अधिकृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट http://www.indianrail.gov.in, ऍप ntes और टिकट बुकिंग्ज के लिए http://www.irctc.co.in पर चेक करें।
