Uncategorised

मध्य रेलवे अनलॉक….. लम्बी दूरी की गाड़ियाँ चल पड़ेगी

संक्रमण के निर्बंध जैसे जैसे कम किए जा रहे हर क्षेत्रीय रेलवे अपनी गाड़ियोंको पटरियों पर लाने की कवायद शुरू कर चुका है। मध्य रेलवे ने 32 जोड़ी गाड़ियोंके रैक सम्बन्धित मण्डलोंको तैयार रखने की सूचना आज जारी कर दी। आइए देखते है, कौनसी गादिया है, जो शुरू होने जा रही है।

01027/28 दादर पंढरपुर दादर वाया पुणे, दौंड जंक्शन, कुरडुवाडी त्रिसाप्ताहिक

01041/42 दादर साईं नगर शिरडी दादर वाया पुणे, दौंड कॉर्ड सप्ताह में 4 दिन

01131/32 दादर साईं नगर शिरडी दादर वाया कल्याण, मनमाड़ त्रिसाप्ताहिक

02147/48 दादर साईं नगर शिरडी दादर वाया कल्याण, मनमाड़ साप्ताहिक

01137/38 नागपुर अहमदाबाद नागपुर प्रेरणा साप्ताहिक

01139/40 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई गदग छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन

01157/58 सोलापुर पुणे सोलापुर हुतात्मा सप्ताह में 5 दिन

01403/04 कोल्हापुर नागपुर कोल्हापुर द्विसाप्ताहिक वाया अकोला, पूर्णा, परली, लातूर, कुरडुवाडी, पंढरपुर, मिरज

01411/12 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई कोल्हापुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन महालक्ष्मी

02015/16 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पुणे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई इंद्रायणी प्रतिदिन

02035/36 पुणे नागपुर पुणे त्रिसाप्ताहिक

02041/42 पुणे नागपुर पुणे साप्ताहिक

02239/40 पुणे अजनी पुणे साप्ताहिक

02207/08 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई लातूर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सप्ताह में 4 दिन

02043/44 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई बीदर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई त्रिसाप्ताहिक

02109/10 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई मनमाड़ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पंचवटी प्रतिदिन

02271/72 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई जालना छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई जनशताब्दी प्रतिदिन

02111/12 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई अमरावती छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन

02113/14 पुणे नागपुर पुणे गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक

02115/16 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सोलापुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सिध्देश्वर प्रतिदिन

02117/18 पुणे अमरावती पुणे साप्ताहिक

02223/24 पुणे अजनी पुणे हमसफर साप्ताहिक

01223/24 लोकमान्य तिलक टर्मिनस एर्नाकुलम लोकमान्य तिलक टर्मिनस

02297/98 पुणे अहमदाबाद पुणे त्रिसाप्ताहिक दुरान्तो

01311/12 सोलापुर हसन सोलापुर प्रतिदिन

02123/24 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पुणे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन

01141/42 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई आदिलाबाद छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन

02169/70 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई नागपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सेवाग्राम प्रतिदिन

01029/30 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई कोल्हापुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सह्याद्री प्रतिदिन

01251/52 पुणे काजीपेट पुणे साप्ताहिक

01221/22 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई हजरत निजामुद्दीन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई राजधानी सप्ताह में 4 दिन की जगह प्रतिदिन

Uncategorised

पश्चिम रेलवे समयसारणी समिती 2020 की कुछ झलकियां

अब वर्ष 2021 चल रहा है और इस वर्ष समयसारणी समिति की बैठक भी हो चुकी है, तो यह पुराने मुद्दोंमे झांकने का क्या मतलब?

मित्रों, नई समयसारणी समिति बैठक 2021, में क्या चर्चा हुई यह गोपनीय रखा गया है और रेल ऐक्टिविस्ट लोगोंकी, जगह जगह अर्जियाँ लगाकर पता करने की कोशिशें भी निष्फल हो गयी है। ऐसे में आम जनता को कमसे कम वर्ष 2020 की बैठक में क्या प्रस्ताव हुए और कौनसे प्रस्ताव अंमल में लाए जा चुके है, वह तो समझ आएंगे। दरअसल ऐसी फाइलें सोशल मीडिया पर आ जाती है और उसी का विस्तृत वर्णन हम आपके लिए ले आते है।

गौरतलब यह मांगे IRTTC 2020 की है, और फौरन ही संक्रमण कालीन गाड़ियाँ बन्द हो गयी थी। फिर भी कुछ काम तो इन मुद्दोंपर किया गया है और हम आगे बचे हुए मुद्दोंपर काम किए जाने की आशा रखते है।

नई गाड़ियाँ

1: दादर गाँधीधाम दादर साप्ताहिक, दादर से गुरुवार को 0:10, गांधीधाम को उसी दिन दोपहर 14:10 वापसीमे गाँधीधाम से गुरुवार को 16:10 और दादर को शुक्रवार सुबह 5:25 को पहुचेंगी।

2: उधना दानापुर उधना प्रतिदिन

3: बान्द्रा जोधपुर बान्द्रा साप्ताहिक

4: उधना पुणे उधना द्विसाप्ताहिक वाया जलगाँव, मनमाड़, दौंड कॉर्ड

5: बान्द्रा नागपुर बान्द्रा साप्ताहिक वाया जलगाँव

6: बान्द्रा पालीताणा बान्द्रा साप्ताहिक वाया सूरत

7: प्रतापनगर भागलपुर प्रतापनगर साप्ताहिक वाया रतलाम, नागदा, मथुरा, अयोध्या

8: प्रतापनगर गोरखपुर प्रतापनगर साप्ताहिक वाया रतलाम, नागदा, भरतपुर, मथुरा, बस्ती, गोरखपुर

9: प्रतापनगर देहरादून प्रतापनगर साप्ताहिक वाया पालनपुर, जयपुर, दिल्ली जंक्शन

10: इन्दौर नई दिल्ली इन्दौर त्रिसाप्ताहिक दुरान्तो

11: उज्जैन चित्तौड़ गढ़ उज्जैन प्रतिदिन मेमू

12: अहमदाबाद पटना अहमदाबाद साप्ताहिक वाया छायापुरी, रतलाम, नागदा

13: गाँधीधाम गोरखपुर गांधीधाम साप्ताहिक वाया पालनपुर, अजमेर, बांदीकुई, मथुरा, कानपुर, लखनऊ

14: अहमदाबाद प्रयागराज अहमदाबाद साप्ताहिक हमसफर वाया जलगाँव

15: ओखा दिल्ली सराय रोहिल्ला ओखा साप्ताहिक वाया पालनपुर अजमेर रेवाड़ी

16: भावनगर / ढोला – महुवा – ढोला / भावनगर सप्ताह में छह दिन

17: बान्द्रा जम्मूतवी बान्द्रा वातानुकूलित साप्ताहिक

18: बान्द्रा बरौनी बान्द्रा साप्ताहिक हमसफ़र

19: उधना छपरा उधना साप्ताहिक

20: डॉ आंबेडकर नगर सहरसा डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक

21: डॉ आंबेडकर नगर कोलकाता डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक

22: उधना पुरी उधना साप्ताहिक

गाड़ियोंका विस्तार :

1: 22930/29 वडोदरा भिलाड़ प्रतिदिन एक्सप्रेस का भिलाड़ से आगे डहाणू रोड़ तक

2: 20905/06 वडोदरा रीवा वडोदरा साप्ताहिक महामना का रीवा से आगे पटना तक विस्तार * इस गाड़ी का विस्तार वडोदरा से आगे केवड़िया की ओर हो चुका है।

3: 12853/54 दुर्ग भोपाल दुर्ग अमरकंटक प्रतिदिन एक्सप्रेस का भोपाल से आगे डॉ आंबेडकर नगर तक विस्तार रैक लिंक 18233/34 नर्मदा एक्सप्रेस के साथ

4: 12175/76 ग्वालियर हावडा ग्वालियर त्रिसाप्ताहिक चम्बल का ग्वालियर से आगे इन्दौर तक विस्तार * यह गाड़ी अब द्विसाप्ताहिक रह गयी है और सप्ताह में एक दिन आग्रा कैंट विस्तारित की गई है।

5: 22169/70 हबीबगंज सांतरागाछी हबीबगंज साप्ताहिक हमसफर का हबीबगंज से आगे इन्दौर तक विस्तार

6: 19167/68 अहमदाबाद वाराणसी अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन, का पटना तक विस्तार

इस परीपत्रक मे और भी बहुत कुछ था जो यात्रिओंका उत्साह बढ़ाने के लिए काफी था, मगर गाड़ियाँ बन्द हो गयी और अब तक भी स्पेशल सेवा के अंतर्गत ही चलाई जा रही है। जितने भी मुद्दे थे लगभग सारे धरे रह गए। अब आगे देखते है, इतने बढ़िया बढ़िया प्रस्तावोका क्या होगा, कुछ होगा भी या नही।

Uncategorised

जलगाँव भादली तीसरी रेल लाइन सुरक्षा निरीक्षण का विस्तृत वीडियो

मित्रों, जलगाँव भुसावल खण्ड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन का कितना महत्व है इसकी चर्चा हम कर चुके, छोटे छोटे वीडियो भी हमने देखे। आज यह थोड़ा विस्तृत वीडियो है। इसकी श्रेय नामावली साथ मे है, हम उनके और मध्य रेल भुसावल मण्डल के शतशः आभारी है आप वीडियो का आनंद लीजिए, साथ ही चौथे लाइन के निर्माण पर भी नजर जमाए रखे। उसके भी कुछ दृश्य नजर आएंगे।

Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेलवे की 34 गाड़ियाँ शुरू और 16 गाड़ियोंके फेरे बढ़ेंगे, मध्य रेल की मुम्बई दुरान्तो, पश्चिम रेल की 7 साप्ताहिक और पश्चिम मध्य रेल की शताब्दी भी भरेगी फ़र्राटा

जैसे जैसे संक्रमण काल के निर्बंध घटाए जा रहे है, भारतीय रेल के हरेक क्षेत्रीय कार्यालय अपने क्षेत्र से गाड़ियाँ शुरू कर रहे है। उपरे NWR निम्नलिखित सुचि अनुसार गाड़ियाँ शुरू करने, उनके फेरे बढाने जा रही है।

साथ ही खुशखबर नागपुर के यात्रिओंके लिए, उनकी लोकप्रिय मुम्बई दुरान्तो फिर से सेवा में रुजुवात कर रही है।

सीएसएमटी-नागपुर दुरंतो स्पेशल ट्रेन की सेवा बहाल
रेलवे ने निम्मलिखित स्पेशल ट्रेनों की सेवा को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है ,विवरण निम्नानुसार है:-
1.ट्रेन संख्या 02189 सीएसएमटी-नागपुर दुरंतो स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दिनांक 16.6.2021 से अगले सुचना तक प्रतिदिन रवाना होगी ।
ट्रेन संख्या 02190 नागपुर -सीएसएमटी दुरंतो स्पेशल नागपुर से दिनांक 15.6.2021 से अगले सुचना तक प्रतिदिन रवाना होगी ।

नोट: इन ट्रेनों के रूट, समय और ठहराव (स्टॉपेज) में कोई बदलाव नहीं है।
विस्तृत ठहराव और समय की जानकारी के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
इन स्पेशल ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति है।
यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर COVID19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करने की सलाह दी जाती है।

पश्चिम रेलवे

पश्चिम मध्य रेलवे

Uncategorised

इन्दौर : बातें कुछ दबी दबी

प्रिय मित्रों, रेल दुनिया से आप भली भाँति परिचित है। हम हमेशा प्रयत्न करते है की आपको रेल्वेज की अद्यतन जानकारी मिलती रहे। यात्रिओंको रेलवे से क्या अपेक्षाएं रहती है यह हम अच्छे से जानते है। समयसारणी में बदलाव, नई गाड़ियाँ, मार्ग परिवर्तन, किरायोंमे और उनसे सम्बन्धित नियमोंमे बदलाव भी यात्रिओंको रेलवे ख़बरोंकी ओर आकृष्ट करता है। साथ ही साथ किसी विशेष घटना या किसी शहर विशेष की ताजा जानकारी भी यात्रिओंको चाहिए रहती है। आज हम इन्दौर की बात करते है।

हाल ही में पश्चिम रेलवे ने रतलाम मण्डल की इन्दौर से चलने वाली गाड़ियोंमे भारी बदलाव के प्रस्ताव दिए। इन्दौर से लिंगमपल्ली (हैदराबाद) और इन्दौर से पुरी के बीच साप्ताहिक हमसफ़र चला करती है। इन्दौर से लिंगमपल्ली हमसफर रतलाम, वडोदरा, सूरत, पनवेल, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी होकर लिंगमपल्ली को पोहोंचती थी जिसका सम्पूर्ण मार्ग परिवर्तन कर के भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, काजीपेट होकर लिंगमपल्ली का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया। ऐसा प्रस्ताव देखते ही रतलामवासियों और इन्दौरियों का माथा ठनका। “यह मार्ग परिवर्तन है या गाड़ी को पदभ्रष्ट किया जा रहा है?” इन्दौर से सोलापुर, कलबुर्गी की सम्पर्कता कराने वाली यह एकमेव गाड़ी थी।

इन्दौर पूरी साप्ताहिक हमसफ़र में मामूली सा ही बदलाव प्रस्तावित है। गाड़ी को उज्जैन होकर घुमाया गया है मगर यह भी इन्दौर के रेल प्रेमियोंको बड़ा नागवार गुजर रहा है। उज्जैन को पूरी की कनेक्टिविटी की आवश्यकता नही वहाँ से पहले ही दो जोड़ी गाड़ी पुरी के लिए उपलब्ध है। हालाँकि तीसरी और गाड़ी मिल जाए इसमें उज्जैनवासी तो खुश ही है। कहा जाता है, उज्जैन सांसद फिरोजिया जी ने इसके लिए व्यूहरचना की थी। इन्दौर से पुरी चलनेवाली गाड़ी कोई इन्दौर से पूर्ण क्षमता से भरती नही, इसीलिए इसे उज्जैन की ओर से ले जाना पड़ रहा है ऐसी उज्जैन वासियोंकी दलील है। तो इन्दौर की यात्री सक्षमता पर सवाल खड़े किए जाने से इन्दौरिए आहत है। इन्दौर पुरी साप्ताहिक की बजाए 2-3 दिन भी चले तो इन्दौर से यात्री मिलेंगे ऐसे इन्दौर के रेल प्रेमियोंका मानना है।

प्रस्तावों पर छिड़ी दो शहरों के बीच, रेल प्रेमियोंकी नोंकझोंक से समन्वय कम और छींटाकशी ज्यादा हो रही है। वैसे यह समस्या इन्दौर शहर और उसकी अधूरी अधूरी सी रेल निर्माण व्यवस्था को उजागर करती है। मीटर गेज काल मे इन्दौर जंक्शन से राजस्थान से आंध्रप्रदेश के बीच गाड़ियाँ सीधी चलती थी। एक तरफ रतलाम तो दूजी ओर खण्डवा मगर मीटर गेज लाइनें गेज परिवर्तन के लिए बन्द क्या हुए इन्दौर एकान्तवास में चला गया। यहाँ गाड़ियाँ आती और जाती है सीधी नही चलती अर्थात इन्दौर टर्मिनल जैसा स्टेशन बन गया है।

रतलाम मण्डल की शोभा इन्दौर शहर से है। हालाँकि रतलाम पश्चिम रेलवे की मुम्बई दिल्ली प्रीमियम मार्ग का बड़ा जंक्शन स्टेशन है, मगर मुख्य शहर इन्दौर का रेलवे के मुख्य मार्ग से कोई वास्ता नही। एक तरफ इन्दौर से रतलाम जंक्शन की दूरी बड़नगर होकर 120 किलोमीटर है तो उज्जैन जंक्शन की दूरी 80 किलोमीटर है। इन दो मुख्य जंक्शन्स के बीच इन्दौर फंस गया है। गाड़ियाँ जब आजूबाजू से निकलने लगे तो इन्दौर की छटपटाहट बढ़ जाती है। उसे अपनी यात्री सक्षमता की दुहाई देनी पड़ती है।

महू सनावद जुड़ जावे तो फिर राजस्थान – तेलंगाना सम्पर्कता बहाल हो जाएगी। मात्र इतना ही नही, इन्दौर से मुम्बई, पुणे, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र का निकटतम मार्ग भुसावल होकर निकलेगा और इन्दौर जैसे मेगा सिटी को अपनी मेगा सम्पर्कता के सामने ऐसी मार्ग परिवर्तन जैसी छोटी छोटी बातें बहुत मामूली लगेगी। यह बात और है की इन्दौर के जानेमाने, नए पुराने राजकीय आखाड़े के दिग्गज परिस्थितियों के आगे अपनी हतबलता, हताशा जाहिर करते नजर आते है।