Uncategorised

दुनिया की सबसे गहरी, सीधी चढ़ाई वाली फनीक्युलर रेलवे

मित्रों, यूँ तो हम हमेशा रेलवे की ही बात करते है। बहुत सारी तकनीकी या फिर समयसारणी से जुड़ी हुई बातें ही रहती है। आज हम आपको रेलवे की ही परन्तु थोड़ी सी अलग रेल की बात बताते है।

यह है फनीक्युलर रेल, यह रेल गाड़ी ऊँची पहाड़ी, खड़ी चढ़ाई पर बनाई जाती है। एक तरह से केबल कार मगर पटरी पर चलनेवाली होने से रेल कही जाती है। ज्यादा तकनीक में न जाते हुए सादा सादा समझते है। पहाड़ी के दोनों सिरोंपर एक एक कार जुड़ी हुई रहती है। एक पहाड़ी के टीले पर और दूसरी जमीन पर। केबल से सहारे एक चढ़ती है तो दूसरी उतरती है। दोनों पटरियों के बीच एक खांचे वाली रेल होती है।पहाड़ी पर यात्री और सामान चढ़ाने के लिए इस रेलगाड़ी का उपयोग होता है।

विदेशोंमें फनीक्युलर रेल

आज हम आपके लिए दुनिया की सबसे ज्यादा खड़ी चढ़ाई वाली फनीक्युलर रेल का वीडियो आपके लिए लाए है। यह रेल स्विट्जरलैंड के बर्न में है और गेलमेर फनीक्युलर रेल के नाम से प्रसिद्व है। ट्विटर पर आपको इसके कई वीडियो मिल जायेंगे।

गेलमेर स्विट्जरलैंड फनीक्युलर रेलवेका रोमांचक वीडियो

भारत मे भी फनीक्युलर रेलवे है।

जोगिंदर नगर, हिमाचल प्रदेश समुद्र तल से 2530 मीटर (8300 फीट) की ऊंचाई पर भारत का सबसे ऊंचा फनिक्युलर है। इसे 1930 के दशक में शानन पावर हाउस की भारी मशीनरी को बरोट तक ले जाने के लिए बनाया गया था। यह मीटर गेज पर है। यह फनिक्युलर और हॉरिजॉन्टल ट्रैक का 4-चरण नेटवर्क है और इसमें छह ढुलाई कार स्टेशन हैं। ढुलाई मार्ग वाली कारों की लदान क्षमता अनुक्रम से 15, 10, 5 टन है। क्षमता जितनी अधिक होगी, उतनी ही गति कम होगी। जोगिंदरनगर में हॉलेज वे कार या ट्रॉली दुनिया भर में कुछ फनिक्युलर रेलवे में से एक है और इसे 20 वीं शताब्दी का इंजीनियरिंग चमत्कार माना जाता है।

जोगिंदरनगर फनीक्युलर रेलवे

महाराष्ट्र राज्य में भीरा और भिवपुरी रोड पर टाटा समूह फनिक्युलर रेलवे संचालित करता है।

तमिलनाडु, पलानी मुरुगन मंदिर, पलानी मंदिर फनिक्युलर

पालानी, तमिलनाडु

सप्तश्रृंगी गढ़ नासिक महाराष्ट्र में भी फनीक्युलर रेल है जिस का उद्घाटन 4 मार्च, 2018 को हुआ।

नासिक महाराष्ट्र में सप्तशृंगी गढ़ पर माता के दर्शन हेतु जाने के लिए फनीक्युलर रेल यात्री सुविधा

उपरोक्त जानकारी ट्विटर, गूगल, विकिपीडिया से साभार।

Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेलवे ने रद्द की अपनी 5 जोड़ी गाड़ियाँ और उतनी ही गाड़ियोंके फेरे भी घटाए

यह गाड़ियाँ रद्द करने और फेरे कम कम करते जाने का सिलसिला लगातार जारी है। आगे देखिए उत्तर पश्चिम रेलवे की रद्द एवं फेरे घटी गाड़ियोंकी सूची।

1: 04740 बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला द्विसाप्ताहिक दिनांक 15 मई और 04739 दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर द्विसाप्ताहिक दिनांक 16 से रद्द की जा रही है।

2: 02463 दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर साप्ताहिक दिनांक 19 से रद्द और 02464 जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक दिनांक 20 मई से रद्द रहेगी।

3: 04811/12 सीकर दिल्ली सराय रोहिल्ला सीकर द्विसाप्ताहिक दिनांक 19 मई से रद्द

4: 09711 जयपुर भोपाल प्रतिदिन विशेष दिनांक 16 मई और 09712 भोपाल जयपुर प्रतिदिन विशेष दिनांक 17 मई से रद्द रहेगी।

5: 04823/24 जोधपुर रेवाड़ी जोधपुर प्रतिदिन विशेष दिनांक 16 मई से रद्द रहेगी।

निम्नलिखित गाड़ियोंके फेरे घटे

1: 02477/78 जोधपुर जयपुर जोधपुर प्रतिदिन विशेष के फेरे प्रतिदिन से घटाकर दिनांक 17 मई से सप्ताह में 3 दिन किए गए। दोनों दिशाओंसे यह गाड़ी सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी।

2: 02964 उदयपुर सिटी हज़रत निजामुद्दीन मेवाड़ प्रतिदिन विशेष दिनांक 16 मई से केवल मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी। 02963 हज़रत निजामुद्दीन से उदयपुर सिटी को प्रतिदिन चलने वाली मेवाड़ विशेष दिनांक 17 मई से केवल सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को ही चलेगी।

3: 04819 भगत की कोठी साबरमती प्रतिदिन विशेष दिनांक 16 मई से केवल बुधवार एवं रविवार को चलेगी। 04820 साबरमती से भगत की कोठी को प्रतिदिन चलने वाली विशेष गाड़ी दिनांक 18 मई से केवल मंगलवार एवं शुक्रवार को ही चलेगी।

4: 04803 भगत की कोठी साबरमती प्रतिदिन विशेष दिनांक 17 मई से केवल सोमवार एवं गुरुवार को चलेगी। 04804 साबरमती से भगत की कोठी को प्रतिदिन चलने वाली विशेष गाड़ी दिनांक 16 मई से केवल बुधवार एवं रविवार को ही चलेगी।

5: 04727 श्रीगंगानगर दिल्ली जंक्शन प्रतिदिन विशेष दिनांक 15 मई से केवल मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। 04728 दिल्ली जंक्शन से श्रीगंगानगर को प्रतिदिन चलने वाली विशेष गाड़ी दिनांक 16 मई से केवल बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को ही चलेगी।

गाड़ियोंके उपरोक्त बदलाव अस्थायी रूपसे आगामी परिचालन की सूचना जारी किए जाने तक किए जा रहे है।

Uncategorised

एक नया पर्व: भारत – बांग्लादेश यात्री रेल सेवा

न्यूजलपाईगुड़ी – हल्दीबाड़ी – चिलाहाटी – ढाका यह नया रेल मार्ग भारत – बांग्लादेश यात्री रेल सेवा के लिए इसी गर्मी में खोला जाना था। यात्री सेवाओंके साथ साथ माल गाड़ियाँ भी प्रस्तवित थी, मगर हालिया माहौल में यह सम्भव होता नही दिखाई पड़ रहा है। निम्नलिखित फोटोशूट और जानकारी रेल-पोस्ट.इन से सुदीप्तो कुंडू इनके सहकार्य से प्रस्तुत है।

भारत – बांग्लादेश बॉर्डर गेट, हल्दीबाड़ी – चिलाहाटी रेल मार्ग। यहीं से भारतीय रेल बांग्लादेश में प्रवेश करेंगी।
बांग्लादेश सीमा के लिए भारतीय रेलवे का आखरी रेलवे स्टेशन ‘हल्दीबाड़ी’
आंतरराष्ट्रीय यात्रिओंकी जाँच हेतु कार्यालय

कहा जाता है, यह रेल मार्ग, भारतीय रेल का सबसे अनोखा रेल मार्ग है। कई जगहोंपर घना जंगल है, जिसमे वन्य पशु और हाथी रेल मार्ग पर आ जाते है और सीमा क्षेत्र घनी आबादी वाला है की रेल पटरी के बिल्कुल निकट में घर बसे हुए है। कई जगह ऐसी है, रेल पटरी ही सीमा समझी जाती है, किसी के घर का बरामदा भारत मे है और कमरा बांग्लादेश में। खैर, आप आनन्द लीजिए तस्वीरोंका।

Uncategorised

रेलवे के फ्रंटलाइन योद्धा बेहाल

क्या एक रेल कर्मचारी होना गुना है इसका जीता जागता उदाहरण मुरादाबाद डिवीजन में एच. के. विद्यार्थी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल – रोसा स्टेशन पर कार्यरत थे। वह कोविड-19 से संक्रमित हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। इनके इलाज के लिए हर रोज ₹25,000 का खर्च लग रहा है। उनकी जान बचाने के लिए संकेत एवं दूरसंचार कर्मचारियों के द्वारा एक मुहिम चलाकर अपने सीनियर सेक्शन इंजीनियर की जान बचाने के लिए सहायता राशि एकत्रित की जा रही है।

क्या रेल कर्मचारी को रेलवे विभाग द्वारा कोई मेडिकल सुविधा नहीं मिलेगी? क्या उसका इलाज नहीं कराने में रेल प्रशासन असमर्थ है? क्या इस प्रकार मुरादाबाद डिवीजन में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा नहीं है? क्या कर्मचारी कल्याण हित में मंडल के पास कोई राशि नहीं है? ऐसे अनगिनत सवाल है। इस तरह से रेल कर्मचारी किस-किस की जान बचाएंगे? रोजाना पूरे भारतीय रेल में इस तरह सैकड़ों केस आ रहे हैं। क्या इस तरह ही मुहिम चलाकर अपने कर्मचारियों को बचाना पड़ेगा?

आज संकेत एवं दूरसंचार डिपार्टमेंट अपनी पूर्ण इमानदारी और लगन से 135 करोड़ जनता के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। जिस गति से ऑक्सीजन ट्रेन, मालवाहक ट्रेन को जल्द से जल्द पहुंचाने का कार्य करता है वह सिर्फ और सिर्फ S&T डिपार्टमेंट है और उसी के कर्मचारियों का इतना शोषण हो रहा है की उनको अपने एक सहकर्मी सीनियर सेक्शन इंजिनियर की जान बचाने के लिए चंदा एकत्रित करना पड़ रहा है। यह कितने दुर्भाग्य की बात है।

इस विषय में मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद को संज्ञान लेना चाहिए एवं रेल मंत्री और सीआरवी महोदय को आगे आकर उस कर्मचारी के इलाज के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। सभी कर्मचारियों के इलाज के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। रेल कर्मचारी अपने रेल मंत्रालय से अपील करना चाहते हैं की संकेत एवं दूरसंचार विभाग का ख्याल रखे और इस महामारी में, उनके साथ जो शोषण हो रहा है उस पर ध्यान दें। समस्त संकेत एवं दूरसंचार कर्मचारियों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के लिए एक अलग से कार्यक्रम जारी कीया जाए क्योंकि यह फ्रंट लाइन योद्धा हैं। आशा है, इस घटना पर रेल मंत्रालय कोई ठोस कदम जरूर उठाएगा और अपने कर्मियोंके युद्ध स्तर पर किये गए कार्य का उचित मूल्यांकन कर उनकी सुरक्षा की तजवीज करेगा।

Railhunt.com, shri B L Meena द्वारा प्रेषित

Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपनी 3 जोड़ी गाड़ियाँ रद्द की और 5 जोड़ी गाड़ियोंके फेरे घटाए

संक्रमण और लॉक डाउन के चलते रेल गाड़ियोंमे लगातार यात्रिओंकी संख्या घटते चली जा रही है। इसके मद्देनजर रेल प्रशासन की निरीक्षण समिती हर एक क्षेत्रीय रेलवे को अपनी गाड़ियाँ रद्द करने या फेरे घटाने का निर्देश देती है। निम्नलिखित गाड़ियोंकी सूची देखे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल बोर्ड के आदेशानुसार गाड़ियोंके परिचालन में बदलाव किए है।

रद्द गाड़ियाँ

1: 02473/74 बीकानेर बान्द्रा टर्मिनस बीकानेर साप्ताहिक दिनांक 17/18 मई से रद्द

2: 02486/85 श्रीगंगानगर हुजुरसाहिब नान्देड श्रीगंगानगर द्विसाप्ताहिक दिनांक 15/17 मई से रद्द

3: 02440/39 श्रीगंगानगर हुजुरसाहिब नान्देड श्रीगंगानगर साप्ताहिक दिनांक 14/16 मई से रद्द

गाड़ियोंके फेरे घटाए गए

1: 02065/66 अजमेर दिल्ली सराय रोहिल्ला अजमेर जनशताब्दी विशेष जो सप्ताह में 5 दिन चलाई जा रही थी, दिनांक 14 मई से सप्ताह में 3 दिन चलाई जाएगी।

2: 02458/57 बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर सुपरफास्ट विशेष जो प्रतिदिन चल रही थी, दिनांक 15 से 02458 और दिनांक 17 से 02457 द्विसाप्ताहिक ही चलेगी।

3: 02443/44 दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट विशेष जो प्रतिदिन चल रही थी, दिनांक 16 से 02443 और दिनांक 17 से 02444 द्विसाप्ताहिक ही चलेगी।

4: 02471/72 श्रीगंगानगर दिल्ली जंक्शन श्रीगंगानगर सुपरफास्ट विशेष जो प्रतिदिन चल रही थी, दिनांक 17 से 02471 और दिनांक 18 से 02472 द्विसाप्ताहिक ही चलेगी।

5: 04731/32 दिल्ली जंक्शन भटिण्डा दिल्ली जंक्शन विशेष जो प्रतिदिन चल रही थी, दिनांक 17 से 04731 और दिनांक 18 से 04732 द्विसाप्ताहिक ही चलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे का परीपत्रक

पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे NFR ने अपनी इन्टरसिटी और अनारक्षित डेमू गाड़ियाँ रद्द करने की सूचना दी है।