Uncategorised

उत्तर मध्य रेलवे NCR की 19 जोड़ी गाड़ियाँ नही चलेंगी, अगली सूचना मिलने तक रहेंगी रद्द

1: 12049/50 झांसी हज़रत निजामुद्दीन झांसी सप्ताह में 6 दिन यह गाड़ी दिनांक 27 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

2: 04195/96 आग्रा फोर्ट अजमेर आग्रा फोर्ट प्रतिदिन, यह गाड़ी दिनांक 27 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

3: 01807/08 झांसी आग्रा कैंट झांसी प्रतिदिन, यह गाड़ी दिनांक 26 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

4: 04212 नई दिल्ली आग्रा कैंट इन्टरसिटी दिनांक 26 अप्रैल और 04211 आग्रा कैंट नई दिल्ली इन्टरसिटी दिनांक 27 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

5: 01911 ईदगाह आग्रा बांदीकुई प्रतिदिन सवारी विशेष दिनांक 26 अप्रैल और 01912 बांदीकुई ईदगाह आग्रा प्रतिदिन सवारी विशेष दिनांक 27 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

6: 01909 आग्रा कैंट मैनपुरी प्रतिदिन सवारी विशेष दिनांक 26 और 01910 मैनपुरी आग्रा कैंट प्रतिदिन सवारी विशेष 27 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

7: 01913/14 आग्रा फोर्ट इटावा आग्रा फोर्ट प्रतिदिन अनारक्षित सवारी विशेष दिनांक 26 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

8: 01915/16 टूण्डला इटावा टूण्डला प्रतिदिन अनारक्षित सवारी विशेष दिनांक 26 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

9: 01917/18 फर्रुखाबाद टूण्डला फर्रुखाबाद प्रतिदिन अनारक्षित सवारी विशेष दिनांक 26 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

10: 04117/18 खजुराहो ललितपुर खजुराहो प्रतिदिन सवारी विशेष दिनांक 26 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

11: 01821/22 महोबा खजुराहो महोबा प्रतिदिन विशेष दिनांक 26 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

12: 01813/14 झाँसी कानपुर झाँसी प्रतिदिन  विशेष दिनांक 26 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

13: 01815 झाँसी मानिकपुर प्रतिदिन सवारी विशेष दिनांक 26 और 01816 मनिकपुर झाँसी प्रतिदिन सवारी विशेष 27 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

14: 04124 कानपुर प्रतापगढ़ प्रतिदिन विशेष दिनांक 26 और 04123 प्रतापगढ़ कानपुर प्रतिदिन विशेष 27 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

15: 04101/02 प्रयागराज संगम कानपुर प्रयागराज संगम प्रतिदिन  विशेष दिनांक 26 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

16: 05055 आग्रा फोर्ट रामनगर त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 27 और 05056 रामनगर आग्रा फोर्ट विशेष 28 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

17: 04171/72 मथुरा अलवर मथुरा प्रतिदिन  विशेष दिनांक 26 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

18: 04213/14 लखनऊ कानपुर लखनऊ प्रतिदिन  विशेष दिनांक 25 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

19: 04327/28 सीतापुर सिटी कानपुर सीतापुर सिटी प्रतिदिन  विशेष दिनांक 25 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक रद्द रहेंगी।

Uncategorised

भारतीय रेलवे के कोविड केयर कोच; देश की सेवा में एक और प्रयास

भारतीय रेल राज्य अधिकारियों को कोविड केयर कोच प्रदान करने के लिए तैयार है।

वर्तमान में, कुल 3816 कोच कोविड केयर कोच के रूप में उपयोग के लिए उपलब्ध हैं। ये कोविड केयर कोच राज्य सरकार द्वारा मांग के अनुसार तैनात किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले में 21 कोविड केयर कोच तैनात किए गए हैं; इन कोविद केयर कोच में 47 मरीज भर्ती हुए।

शकूर बस्ती में 50 कोविद केयर कोच, आनंद विहार में 25, वाराणसी में 10, भदोही में 10 और भारतीय रेलवे द्वारा तैनात फैजाबाद में 10 कोविद केयर कोच

भारतीय रेलवे, भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की जद्दोजहद में अपनी ओरसे पूरा प्रयास कर रहा है। भारतीय रेलवे द्वारा कुल 5601 ट्रेन डिब्बों को कोविड केयर सेंटर के रूप में परिवर्तित किया गया। वर्तमान में, कुल 3816 कोच कोविड केयर कोच के रूप में उपयोग के लिए उपलब्ध हैं। कोच का उपयोग बहुत हल्के मामलों के लिए किया जा सकता है जो कि MoHFW द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार कोविड देखभाल केंद्रों को सौंपा जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा मांग के अनुसार ये कोविड देखभाल कोच तैनात किए जा रहे हैं।

24 अप्रैल 2021 तक, पश्चिमी रेलवे के अंतर्गत महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में 21 कोविड केयर कोच तैनात किए गए हैं। इन कोविद केयर कोच में कुल 47 मरीज भर्ती हुए हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय रेलवे से भोपाल में 20 कोविड केयर कोच और पश्चिम मध्य रेलवे के हबीबगंज रेलवे स्टेशनों पर 20 कोविड केयर कोच तैनात करने का अनुरोध किया है। ये कोविड केयर कोच 25 अप्रैल, 2021 से परिचालन और राज्य सरकार को सौंप दिए जाएंगे।

उत्तर रेलवे में शकूर बस्ती में 50 कोविड केयर कोच, आनंद विहार में 25 कोविड केयर कोच, वाराणसी में 10, भदोही में 10 और फैजाबाद में 10 कोविड केयर कोच भारतीय रेलवे द्वारा तैनात किए गए हैं। शकूर बस्ती में रखे गए कोविड केयर कोच में कुल 3 मरीज भर्ती हुए हैं

उपरोक्त पोस्ट pib.gov.in प्रेस रिलीज से उधृत है

Uncategorised

“मै 1% चान्स रहा तो भी जाता हूँ”

अक्षयकुमार की एक बेहतरीन फ़िल्म “बेबी” का यह डायलॉग है। एक जासूसी मिशन की यशस्वी होने के अनुपात के संदर्भ में यह डायलॉग है। अब आप सोच रहे होंगे, हमारे रेलवे के ब्लॉग में यह सब कहाँसे आ रहा है?

मित्रों, जब देश मे कई जगहोंपर ऑक्सीजन के किल्लत की बात सामने आई और विशाखापट्टनम स्टिल प्लांट्स से मुम्बई ऑक्सीजन लाना था तब रोड ट्रांसपोर्ट के मुकाबले रेल से ऑक्सीजन लाने में 12 से 18 घंटे के समय की बचत हो रही थी, तब रेल प्रशासन की भूमिका कुछ इसी प्रकार की थी। तमाम परिचालन की बाधाओंको देखने के बावजूद यदि इतना समय बचाया जा सकता है तो दिक्कत क्या है? ऐसी घड़ी में एक एक मिनट कीमती है, यहाँपर तो कुछ घंटे बचाए जा सकते है। रेल प्रशासन ने इस चुनौती का बीड़ा उठाया और मिशन यशस्वी भी कर दिखाया।

मुम्बई के कलम्बोली से खाली टैंकर लेकर गाड़ी विशाखापट्टनम के लिए निकलने वाली थी और विशाखापट्टनम से टैंकरों में LMO (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) भर कर नासिक तक वापस आनी थी।माइक्रो निरीक्षण के लिए उच्चस्तरीय कमिटी बनाई गई। इस तरह की मालगाड़ी को रो रो सर्विस कहते है। जब सैन्य दल की मुव्हमेंट होती है तब जो सावधानी बरती जाती है वैसे ही सारी तैयारी की गई। पूरे मार्ग के नक्शे, सुरंग, ROB पुलिया का अभ्यास किया गया। टैकरोंकी गाड़ी पे लदाई, उतरवाई के लिए जरूरी ठिकानों पर रैम्प बनवाए गए, जिसमे कलम्बोली का रैम्प केवल 24 घंटे में तैयार किया गया। द्रवरूप ऑक्सीजन यह घातक रसायन होता है, आज तक रेल्वेद्वारा इसका ट्रांसपोर्ट नही किया गया था। जब टैंकरों में यह ऑक्सीजन भरा होता है तब परिचालन में बहुत एहतियात बरतनी पड़ती है। यहाँपर तो यह टैंकर रेलगाड़ी पर लदने थे। परिचालन में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति स्थिर रखना, अचानक गति को बढ़ाना या कम करना, तीव्रता से गाड़ी रोकना यह सब नही चलनेवाला था। इसके लिए तुरन्त में, रेल के परिचालन विभाग के कर्मियोंको प्रशिक्षित किया गया।

सारी मुव्हमेंट के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया ताकि गाड़ी के परिचालन में कहीं कोई रुकावट न आए। आननफानन में कलम्बोली में टैंकरोंको गाड़ी में चढ़ाने के लिए रैम्प बनाया गया। मुम्बई से विशाखापट्टनम जाने के लिए दो मार्ग है एक इगतपुरी, भुसावल, नागपुर, रायपुर होकर तो दूसरा कर्जत, पुणे, सोलापुर, वाड़ी होकर मगर इन दोनों मार्गपर घाट सेक्शन में सुरंगों की बाधा थी। मालगाड़ी जिसमे टैंकर लदे थे उसकी ऊंचाई, चौड़ाई इन सुरंगोसे गुजरने के लिए दिक्कत बन गयी थी। अतः गाड़ी को वसई रोड उधना जलगाँव होकर भुसावल लाया गया और आगे नागपुर, रायपुर विशाखापट्टनम ले जाया गया।

कलम्बोली से विशाखापट्टनम अन्तर करीबन 1850 किलोमीटर है। खाली टैकरोंसे लदी गाडीने मिशन का यह पहला टप्पा 50 घंटे में पूरा किया। कुल 7 टैंकर में, प्रत्येक में 100 टन LMO भरा गया जिसके लिए 10 घंटे लगे और यह चुनौतीपूर्ण वापसी यात्रा शुरू हुई।विशाखापट्टनम से ऑक्सीजन से भरे 7 टैकरोंको लेकर, केवल 21 घंटे में यह गाड़ी नागपुर पोहोंची। वहाँपर 4 टैकरोंको उतारा गया, फिर मिशन का अगला और आखरी सफर नासिक था जो करीबन 650 किलोमीटर का है, केवल 12 घंटे में पूरा हुवा। आखरी 3 टैंकर नासिक में उतारे गए और इस तरह यह चुनौती रेलवे ने पूरी की।

यह बोकारो से लखनऊ जा रही ऑक्सीजन विशेष गाड़ी का वीडियो है।

सड़क मार्ग से यह टैंकर आते तो पूरे सफर में 3 दिन लगनेवाले थे, रेलवे यह चुनौतीपूर्ण काम 2 दिन में किया

Uncategorised

केवल आरक्षित, कन्फर्म टिकट धारक यात्री को ही यात्रा की अनुमति होने के बावजूद, गाड़ियाँ किस कदर दुगुनी, तिगुनी भर कर जाती है? समझे, यह है कारण

महाराष्ट्र, गुजरात के प्रमुख शहरों मुम्बई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत से, दिल्ली से हजारों की संख्या में श्रमिक अपने गाँव की तरफ लौट रहे है। रेल प्रशासन इनके लिए सतत निरीक्षण कर हर 24 घंटे में अलग अलग गंतव्यों के लिए विशेष गाड़ियाँ घोषित करते जा रहा है और यह गाड़ियाँ तुरन्त फुल्ल बुक हो कर रवाना भी हो रही है।

जब गाड़ियाँ मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पनवेल, पुणे या पश्चिम रेल के मुम्बई सेंट्रल, बान्द्रा से निकलती है तो यथावत भरी होती है, जितने सीट्स उतने ही यात्री होते है, मगर नासिक, मनमाड़ के आगे गाड़ीके हर डिब्बे में दुगुने, तिगुने यात्री दिखाई देते है। कई यात्री खड़े है, पैसेज, दरवाजों में बैठे मिलते है इसका कारण क्या है? कैसे भर जाते है इतने यात्री जबकी गाड़ी से शुरुवाती जाँच में सबके पास आरक्षित टिकट होता है? हम कुछ समझाए इसके पहले एक यात्री का निम्नलिखित ट्वीट देखिए,

@Central_Railway @drmpune @BhusavalDivn 5 migrant labourer traveling in 01467 pune to Gorakhpur
They have reservation upto MMR
But they wish to go in same train
They r ready to pay fine.

fined them and try to give a place in at least 2S. If they do not get a place, they are ready to stand up. It is a request to help them from the point of view of humanity.
@RailMinIndia @RailwaySeva @PiyushGoyal @PMOIndia

उपरोक्त ट्वीट में यात्री लिख रहा है, की वह पुणे गोरखपुर गाड़ी में यात्रा कर रहा है, उसमे 5 श्रमिक बैठे है जिनके पास पुणे से मनमाड़ की टिकट है और वे उसी गाड़ी में आगे याने (गोरखपुर) जाना चाहते है। ट्वीट करने वाला व्यक्ति रेलमन्त्री, प्रधानमंत्री और रेल प्रशासन को ट्वीट कर आग्रह कर रहा है, मानवता के आधार पर इन यात्रिओंको आप मनमाड़ में मत उतारिए, आप भले ही इनसे जुर्माना ले लीजिए,गाड़ी में यह लोग कही बैठकर या खड़े होकर निकल जाएंगे।

तो यह सब हो रहा है। क्रॉस बुकिंग में नासिक, मनमाड़ या मार्ग के कोई स्टेशनोंकी बुकिंग में पुणे या मुम्बई से वह सीटें उक्त स्टेशनोंतक खाली मिलती है तो यह यात्री वहीं तक की टिकट ले कर गाड़ी में सवार हो जाते है। हो सकता है, अनाधिकृत टिकट विक्रेता (टाउट्स) इन लोगों को इस तरह के आधेअधुरे टिकट दे कर गाड़ीमे चढ़वा देते है और समझा देते है, पेनाल्टी बनवा लीजिए और चलते रहिए पोहोंच जाएंगे अपने गाँव। मार्ग के स्टेशनोंसे भी यात्री गाड़ी में चढ़ते है तो यह लोग मानवता की गुहार लगाकर वही डटे रहते है, या बर्थ के किसी कोने में, पैसेज में टिक जाते है। चेकिंग स्टाफ़ भी इनकी मजबूरी समझता है। क्या करें? बिना टिकट वाली पेनाल्टी बनाकर, रिसीट थमाकर अपनी कर्तव्यपूर्ती कर निकल जाता है। इस तरह गाड़ी स्टेशन दर स्टेशन भरते ही जाती है।

अब आप बताए, क्या यह उचित है? मानवीय आधार पर भी यह कतई ठीक नही। एक तरफ इस संक्रमणकाल में, यात्रिओंको मास्क पहनना, एक दूसरे से दूरी बनाए रखना नितांत आवश्यक है। ऐसे में मानवता यही है की इस तरह यात्रा बिल्कुल नही करना चाहिए। गाड़ियाँ बहुतायत में छोड़ी जा रही है। यात्रिओंको चाहिए की वे अपना धैर्य रखें, यात्रा का उचित टिकट ले तब ही यात्रा करे। उपरोक्त घटना में यदि रेल प्रशासन उन्हें मनमाड़ में गाड़ी से उतारती है, तो यह कतई अमानवीय व्यवहार नही है, बल्कि डिब्बे में बैठे बाकी यात्रिओंका सुरक्षा का विषय है।

रेल प्रशासन के पास जब प्रत्येक यात्री की यथास्थित जानकारी है, उसके गन्तव्य का पता भी टिकट लेते वक़्त दर्ज कराना जरूरी है, तब इस तरह यात्री मनमाड़ में न उतरते हुए कैसे आगे जा सकता है?

चार्ट में दर्ज है की 5 यात्री मनमाड़ उतरने वाले है, तो रेल प्रशासन यह क्यों नही देख पाता कि फलाँ कोच से, फलाँ सीट के यात्री गाड़ी से क्यों नही उतरे? रेल प्रशासन के पास पूरी व्यवस्था अद्ययावत है, यात्री की जानकारी है, उनको चाहिए की 5 यात्रिओंको मानवता(?) दिखाने के बजाए गाड़ीमे यात्रा करने वाले उन 500 यात्रिओंके प्रति अपना फर्ज, अपनी मानवता दिखाए। बिल्कुल जरूरी कानूनन कार्रवाई करे। गाड़ीमे जगह उपलब्ध हो तो ही उनसे जुर्माना ले कर टिकट बनवाए। कमसे कम इस संक्रमणकाल में तो यही अपने स्टाफ़ और यात्रिओंके प्रति सबसे उपयुक्त कर्तव्य है।