Uncategorised

सख़्त जरूरत है, संक्रमण काल के रेल योद्धाओंके स्वास्थ्यपर ख़्याल देने की।

चालक और सह चालक सहित 53 रेलकर्मी पॉजिटिव
कोटा। न्यूज़. रेलवे के टीआरओ और टीआरएस विभाग में पिछले 17 दिनों में चालक और सह चालक सहित 53 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। इनमें सबसे ज्यादा 9 कर्मचारी 14 अप्रैल को सामने आए।
संक्रमित होने वालों में 22 सहायक लोको पायलट, 12 गुड्स लोको पायलट, 5 मेल और दो पैसेंजर लोको पायलट, एक मुख्य लोको निरीक्षक तथा कार्यालय अधीक्षक सहित तकनीशियन और हेल्पर आदि शामिल हैं।

कुछ इसी तरह की खबरें उत्तर मध्य रेल के आग्रा मण्डल की भी है। वहाँ मण्डल रेल प्रबंधक ऑफिस में 21 अफसर, और अलग अलग विभागमे 117 संक्रमण से बाधित पाए गए है। परिचालन विभाग के लोको पायलट, सह पायलट, गार्ड्स की भी संक्रमित होने की खबरें है।

कुल मिलाकर यह समझ आ रहा है, रेल प्रशासन की अपनी खुद की अद्ययावत, स्टाफ़ को समर्पित स्वास्थ्य यंत्रणा है, रेलवे अस्पताल बने है, तो भी संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसी स्थितियोंमे प्रशासन के साथ साथ कर्मियोंको भी खुद के स्वास्थ्यपर ध्यान देने की जरूरत है।

हमारा सभी रेल अफसर और रेल कर्मचारियों से खास कर लाइन ड्यूटी स्टाफ़ से आग्रह है, कृपया अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, किसी भी तकलीफ को, असहजता को बिल्कुल ही नजरअंदाज ना करे। रेलवे अस्पताल में जाँच से लेकर इलाज़ तक हर सुविधा उपलब्ध रहती है। यह विशेष बात है की आप सब आपातकाल में योद्धाओं की तरह अपने फर्ज पर डटे है, लगातार देश की सेवा में समर्पित है। हम आपकी अविरत सेवा और फर्ज के प्रति समर्पण के ज़ज्बे को सलाम करते है।

Uncategorised

उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी 16 जोड़ी याने 32 गाड़ियोंको पूर्णतयः रद्द किया।

निम्नलिखित 32 गाड़ियाँ है, जो 18/4/2021 से पूर्णतयः रद्द की जा रही है। परीपत्रक में विस्तारसे सभी गाड़ियोंका विवरण दिया गया है।

Uncategorised

रेलवे में मास्क नी पेहनेगो, तो ₹500 को जुर्मानो भरनो पडेगो!

रेल प्रशासन ने एक परीपत्रक जारी किया है, देशभर में संक्रमण के हालात देखते हुए रेल गाड़ी में, रेलवे स्टेशनों और रेलवे के प्रत्येक परिसर में, हरएक व्यक्ति को मास्क पहनना आवश्यक किया गया है। यदि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति रेलवे परिसर में मिलता है, तो उसे ₹500/- का जुर्माना वसूला जायेगा। यह कार्रवाई रेलवे के नियम क्रमांक cc 76/2012 के तहत की जाएगी। यह नियम तुरन्त प्रभाव से, आगे और सूचना मिलने तक, अगले छह महीनोंके लिए लागू किया गया है।

यात्रीगण इस कठोर परन्तु संक्रमणकाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिए गए निर्णय के लिए रेल प्रशासन का आभार ही प्रकट करेंगे। जाहिर है, सुरक्षा सर्वोपरी है, फिर वह यात्री हो या रेल कर्मी। लेकिन इसके साथ ही रेल प्रशासन से आग्रह है, की कुछ और भी ऐसे विषय है, जिनपर रेल प्रशासन ने अब गहराई से ध्यान देने की जरूरत है।

आपने हाल ही रेलवे के मुख्य स्टेशनोंकी तस्वीरें ख़बरोंमें, न्यूज चैनलोंपर, सोशल मीडिया में देखी होगी, खाली प्लेटफार्म, गिनेचुने यात्री, सबकुछ एकदम नपातुला। मगर वहीं गाड़ी 100-200 किलोमीटर आगे आती है, तो यात्रिओंसे खचाखच भर जाती है, कैसे? मुम्बई से बराबर निकली और नासिक में देखें तो भारी भीड़। यात्री लोग कसारा, इगतपुरी से चढ़े जा रहे? हाँ, वह भी बिना टिकट। और तो और चेकिंग स्टाफ़ इन्हें उतारने की बजाय इनसे पेनाल्टी वसूलता है। बकायदा पेनाल्टी लगाकर टिकट, रसीद के साथ बनाकर दिया जाता है और यात्री उसी डिब्बे में बैठा अपनी यात्रा को आगे बढ़ाता है।

यात्री मुख्य टर्मिनल से चलने के बजाय, रास्तेमें आगे के छोटे स्टेशनोंसे चढ़ रहे है। छोटे स्टेशनोंपर कोई जाँच नही हो रही है। चालाख यात्री बिना टिकट या प्लेटफार्म टिकट लेकर गाड़ी में चढ़ जाते है। प्रशासन से यह आग्रह है, यह संक्रमण के पहले का, चेकिंग स्टाफ़ के टारगेट पूरा करानेवाला पैनाल्टी वाला खेला अब तो बन्द कीजिएबिना टिकट यात्री की पेनाल्टी/जुर्मानेवाली टिकट बनाने के बजाए उन पर करवाई करें ताकी वास्तविक यात्री, आरक्षण टिकट धारी यात्री बेचारे सुरक्षित अपनी यात्रा कर सकें।

गाड़ियोंमे अनाधिकृत विक्रेता, सरेआम खाद्यपदार्थ बेचते है। छोटाबड़ा नाश्ता, भेल, ककड़ी फल वगैरा बेचने वाले बड़े आरामसे गाड़ियोंमे घूमते है, अपना व्यवसाय करते है। यही नही, प्लेटफार्म पर कितने वेंडर्स अनाधिकृत रहते है, इसका भी लेखाजोखा रेल प्रशासन को लेना चाहिए। अनुमतिपत्र किसी और का और चाय बेचने वेंडर कोई और। इसके अलावा 24 घंटे चाय और खाद्यान्न रेलवे स्टेशनोंपर बिकता है, लेकिन इन वेंडरोंकी चौकसी 24 घंटे शायद ही होती हो। इसके अलावा अनेक रेलवे स्टेशनोंपर आनेजाने के कई ख़ुफ़िया रास्ते है, जिनसे ऐसे तमाम गैरकानूनी, असामाजिक तत्व रेलवे स्टेशनोंपर आतेजाते रहते है। हालाँकि यह रास्ते केवल रेलवे के जाँच अधिकारियोंके लिए ख़ुफ़िया होते है, बाकी तमाम लोग इन रास्तों से अच्छी तरह से वाकिफ़ होते है। यह हो गयी रेल गाड़ियों और प्लेटफॉर्मोंपर की बात मगर टिकट बुकिंग खिड़की, आरक्षण केंद्र भी इन बातोंसे अछूते नही है। वहाँ पर भी प्रशासन के निगरानी की जरूरत है।

एक बात तय है, रेल प्रशासन को ही अपने पुराने ढर्रों को बदलने की जरूरत है। क्यों नही रेलवे अपने टिकट बुकिंग, आरक्षण बुकिंग प्रणाली में बदलाव लाती है? क्यों फिजिकल, छपे टिकटोंको अनावश्यक रियायत मिलती है? ई-टिकट जिसमे रेल प्रशासन का कोई खर्च नही लगता उसमे सर्विस चार्ज लगाया जाता है और जहाँ टिकट छपना है, बुकिंग बाबू और तमाम मशीनरी लगी पड़ी है उसमें कोई सर्विस चार्ज नही? यह कैसी पहेली है, समझ नही आती। आरक्षण केंद्र पर छपे टिकट के बजाए ई-टिकट जारी कीजिए ना, क्या दिक्कत है? यात्री को मोबाइल, ई मेल में ही टिकट मिलेगा यह नियम बनाए, बहुत सारी समस्या सुलझ जाएगी। प्रतिक्षासूची के छपे PRS के टिकट लेकर अभी भी लोग यात्रा करने गाड़ियोंमे चढ़ जाते है। टिकटोंका हस्तांतरण भी होता है। ई टिकट से चेकिंग स्टाफ को भी टिकटोंकी जाँच करने में काफी सुविधा होंगी।

संक्रमण काल मे रेल प्रशासन को इस तरह के कई बदलाव करते चलना है। यही समय है, यात्री और कर्मचारी दोनोंमें अनुशासन लाने का, जिस तरह रेल प्रशासन अपने वर्षों पुरानी समयसारणी के ढांचे को शून्याधारित प्रणाली लाकर बदल रही है, उसी तरह अपने वाणिज्यिक कामकाज को भी अद्यतन करने की सख्त जरूरत है। देखते है रेल प्रशासन क्या करता है।

Uncategorised

पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे की डेमू गाड़ियोंकी समयसारणी

07545/46 कटिहार जोगबनी कटिहार प्रतिदिन डेमू दिनांक 26 अप्रैल से शुरू हो रही है।

07553/54 और 07555/56 कटिहार जोगबनी कटिहार प्रतिदिन डेमू, दिनांक 27 अप्रैल से शुरू हो रही है।

07534/33, 07536/35 और 07538/37 कटिहार तेजनारायणपुर कटिहार प्रतिदिन डेमू, दिनांक 28 अप्रैल से शुरू हो रही है।

07557/58, 07559/60 और 07561/07562# कटिहार जोगबनी कटिहार प्रतिदिन डेमू, दिनांक 29 अप्रैल से शुरू हो रही है। # 07562 यह डेमू दिनांक 30 अप्रैल से चलेगी।

उपरोक्त सभी डेमू विशेष गाड़ियोंमे अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस किराए लागू रहेंगे।

Uncategorised

NFR पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे की निम्नलिखित गाड़ियाँ जल्द चलने वाली है।

नामित की गई शताब्दी/जनशताब्दी/हमसफ़र एवं एक्सप्रेस गाड़ियाँ

12041/42 न्यूजलपाईगुड़ी हावड़ा न्यूजलपाईगुड़ी शताब्दी, सप्ताह में 6 दिन

12087/88 नाहारलगुन गौहाटी नाहारलगुन त्रिसाप्ताहिक शताब्दी

12067/68 जोरहाट टाउन गौहाटी जोरहाट टाउन जनशताब्दी, सप्ताह में 6 दिन

15619/20 कामख्या गया कामाख्या साप्ताहिक

15621/22 कामख्या अनंतविहार कामाख्या साप्ताहिक

15623/24 कामख्या भगत की कोठी कामाख्या साप्ताहिक

15639/40 कामख्या पूरी कामाख्या साप्ताहिक

15643/44 कामख्या पूरी कामाख्या साप्ताहिक

15661/62 कामख्या राँची कामाख्या साप्ताहिक

15655/56 कामख्या श्री माता वैष्णो देवी कटरा कामाख्या साप्ताहिक

15667/68 कामख्या गांधीधाम कामाख्या साप्ताहिक

15705/06 कटिहार दिल्ली जंक्शन कटिहार हमसफ़र द्विसाप्ताहिक

15903/04 डिब्रूगढ़ चंड़ीगढ़ डिब्रूगढ़ द्विसाप्ताहिक

15943/44 सिल्चर डिब्रूगढ़ सिल्चर बराक ब्रम्हपुत्र साप्ताहिक

15907/08 नाहारलगुन तिनसुकिया नाहारलगुन सप्ताह में 4 दिन

15707/08 कटिहार अमृतसर कटिहार प्रतिदिन

नामित की गई सवारी डेमू गाड़ियाँ

75707/08 राधिकापुर सिलीगुड़ी राधिकापुर डेमू

75721/22 सिलीगुड़ी हल्दीबाड़ी सिलीगुड़ी डेमू

75713/14 सिलीगुड़ी न्यूकुछबिहार सिलीगुड़ी डेमू

07525/26 सिलीगुड़ी न्यूबोंगाईगांव सिलीगुड़ी डेमू

75724/24 न्यूबोंगाईगांव गौहाटी न्यूबोंगाईगांव डेमू

75727/28 गौहाटी हैबरगांव गौहाटी डेमू

75729/30 गौहाटी सिलघाट टाउन गौहाटी डेमू

75743/44 सिलीगुड़ी कटिहार सिलीगुड़ी डेमू

75745/46 कटिहार जोगबनी कटिहार डेमू

75752/53 कटिहार जोगबनी कटिहार डेमू

75755/56 कटिहार जोगबनी कटिहार डेमू

75757/58 कटिहार जोगबनी कटिहार डेमू

75759/60 कटिहार जोगबनी कटिहार डेमू

75761/62 कटिहार जोगबनी कटिहार डेमू

75734/33 कटिहार तेजनारायणपुर कटिहार डेमू

75736/35 कटिहार तेजनारायणपुर कटिहार डेमू

75738/37 कटिहार तेजनारायणपुर कटिहार डेमू