रेलवे स्टेशनोंपर बनाए गए रैम्प के लिए कई यात्री शिकायत करते है, बहुत लम्बा घुमकर जाना पड़ता है। जरा उन्हें यह जवाईबन्ध रेलवे स्टेशन का रैम्प देखना चाहिए, 5 बार घूमने के बाद छठवें बारी में यात्री पैदल पुल पर पोहोचेगा। 🤭😂
इस FOB फुट ओवर ब्रिज की इतने ऊपर होने की वजह है, यहाँपर डबल स्टेक कन्टेनर चलते है और इस के चलते OHE वायर्स को काफी ऊँचा किया गया है। इसी वजह है, यहाँपर पैदल पुलिया काफी ऊँची है।
हाँ, मध्य रेलवे वाले यात्री सावधान, कहा जा रहा है, मध्य रेलवे में भी डबल स्टेक कंटेनर्स चलाए जाने वाले है। 🤭😂
नवजीवन सुपरफास्ट विशेष के यात्रिओंकी वर्षोंसे माँग थी, शिंदखेड़ा स्टेशन के स्टापेज की, वह पूरी होने जा रही है। 02655/56 चेन्नई अहमदाबाद चेन्नई नवजीवन विशेष गाड़ी दोनों ओरसे, दिनांक 21 अप्रैल से शिंदखेड़ा स्टेशनपर ठहराव लेने जा रही है।
02655 अहमदाबाद से चेन्नई जाते वक्त शिंदखेड़ा का समय प्रातः 04:44/04:46 और 02656 चेन्नई से अहमदाबाद की ओर जाते वक्त शिंदखेड़ा का समय 10:00/10:02 ऐसे रहेगा।
इस बदलाव के चलते दोनों दिशाओंके सूरत से अमलनेर के परिचालन में मामूली सा समय का बदल किया गया है, वह निम्नलिखित परीपत्रक में दिया गया है। यात्रीगण से निवेदन है, कृपया PTT याने पब्लिक टाइमटेबल वाली समयसारणी पर ध्यान दे, WTT समयसारणी, वर्किंग टाइमटेबल होती है और वह केवल परिचालन विभाग के लिए लागू होती है।
उत्तर पश्चिम रेल NWR ने एक सूची बनाई है। दरअसल रेलवे बोर्ड से क्षेत्रीय रेल्वेज को गाड़ियोंकी निगरानी करने कहा गया है, जो गाड़ियोंको यात्रिओंकी ओरसे बहुत कम रिस्पॉन्स मिल रहा है। निम्नलिखित सूची उन्ही खाली चलनेवाली गाड़ियोंकी है, उक्त गाड़ियोंका परिचालन कुछ दिनों के लिए रद्द कीये जाने का प्रस्ताव जनरल मैनेजर की सहमती से रेलवे बोर्ड को भेज जा सकता है। यज्ञपि यह ध्यान रखा जाएगा कि प्रत्येक मार्ग पर कोई न कोई गाड़ी चलती रहेगी जो महत्व के ज्यादा स्टापेजेस कवर कर रही हो।
उपरोक्त सूची में, गाड़ियोंके यात्री संख्या रिपोर्ट है। हर गाड़ी के लगभग 3 – 3 दिनोंके फेरे के आँकड़े दिए गए है। जल्द ही इनमेसे कुछ गाड़ियोंके फेरे रद्द किए जा सकते है।
आपने फ़िल्मोंमे ऐसे कई दृश्य देखे होंगे, लेकिन यह हकीकत है।
सामने आती गाड़ी और प्लेटफॉर्म पर से पैर फ़िसल कर गिरता बच्चा,
एक जान को बचाए जा सकने में सिर्फ 6 सेकण्ड का वक्त…
एक जवान पलक झपकने से पहले ही गाड़ी के सामने दौड़ते हुए आता है, बच्चे को पटरी से उठाकर प्लेटफार्म पर छलांग लगाता है… बस, गाड़ी 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धड़धड़ाते निकल जाती है।
कोई “एक्शन” की आवाज नही और न ही “कट” की। क्योंकी यह कोई फ़िल्म की शूटिंग नही चल रही थी। यह तो वहाँ cctv का कैमरा ना होता तो यह थर्राकर रख देने वाला दृश्य किसी प्रत्यक्षदर्शी के ही ज़ेहन में छपा रह जाता।
मध्य रेलवे के कल्याण – कर्जत, पुणे के बीच का यह स्टेशन है, वांगणी। जहाँपर यह हादसा होते होते बचा।
दृश्य में दिखाई दे रहा है, दो बच्चे अपनी मस्ती में प्लेटफॉर्म पर से जा रहे है, अचानक प्लेटफार्म के किनारेसे चलनेवाले बच्चे का पैर फ़िसलकर वह पटरी पर गिर जाता है। सामने से गाड़ी बड़े ही तेज गति से आ रही है। यकायक पटरीके पास थोड़े ही दूरी पर प्वॉइंट्मन मयूर शेळके तेजी से बढ़ती रेलगाड़ी के सामने दौड़ते हुए आकर, उस बच्चे को पटरी से उठाकर प्लेटफॉर्मपर छलांग लगाता है।
मित्रों, आज रेल मन्त्री पीयूष गोयल ने भी इस जवान, पवाईट्समैन मयूर शेळके की तारीफ की है, ट्वीट किया है। सलाम है, ऐसे रेल कर्मी को जो अपने फर्ज के सामने इन्सानियत के लिए खुद की जान की बाजी लगा देता है। वाह!!
निम्नलिखित 12 गाड़ियोंके रद्द करने का कारण, यात्रिओंकी निरुत्साहित प्रतिक्रिया बताया जा रहा है। बरसोंसे सवारी गाड़ियोंके किरायोंमे चलती इन गाड़ियोंके किराए, बिना किसी समयसारणी के बदलाव करें, यदि एक्सप्रेस के देने पड़ने लगे तो यात्रिओंमें निरुत्साह नही रहेगा तो क्या स्वागत रहेगा? माना की यह सारी रेल प्रशासन की कवायदें चल रही है, शून्याधारित समयसारणी, निजी ट्रेनोके लिए प्रयोग किए जा रहे मगर जनमानस के पल्ले ऐसी बाते हज़म होना बड़ा असहज है। वही समयसारणी मगर अब किराया दुगुना, यह बात पचने में, इन गाड़ियोंमे नियमित यात्रा करनेवाली सवारियोंको वक्त लगेगा।
वैसे भी इन गाड़ियोंके बगैर जो वर्ष बिता है, उस दौरान यात्रिओंद्वारा, कई विकल्प तलाशें गए और उपयोग में भी लाए गए है। कम किराया यह सवारी गाड़ियोंका मुख्य आकर्षण हुवा करता था क्योंकि 24 घंटे में 2-4 सवारी गाड़ियोंके लिए जरुरतमन्द, कामकाजी लोग नही रुकते, फुरसतीलाल या वह यात्री जिनके समय इन गाड़ियोंके साथ मेल खाते थे वही इन गाड़ियोंकी सवारियां होती थी। अब किराया दुगुना हो गया, साथ ही स्टेशन पर जाने आने का खर्चा जोड़ो तो उस मुकाबले सड़क से जब चाहों तब और घरसे घर तक वाहन की उपलब्धता यात्रिओंको ज्यादा सुविधाजनक लगने लगी है।
दूसरा, जगह जगह व्यापार, व्यवसायोंपर निर्बंध लगे हुए है, नौकरीपेशा लोगों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था की जा रही है अतः यह भी यात्री कम हो गए है। रोजाना यात्रा करनेवालोंमें शिक्षा संस्थान बन्द होने से, स्टूडेंट्स बिल्कुल ही नदारद है, तो इन गाड़ियोंमे यात्री मिलेंगे कहाँ से? ख़ैर समय समय की बात है। हम आशा करते है, जल्द ही परिस्थितियों बदलाव आएगा। स्कूल कॉलेजेस खुलेंगे, उद्योग व्यवसाय फिर बहुरेंगे, तब फिरसे यात्रिओंको इन गाड़ियोंकी जरूरत पड़ेगी और गाड़ियाँ चल पड़ेगी। फ़िलहाल यह देखिए, आपके क्षेत्र की कौनसी गाड़ियाँ रद्द की जा रही है।
दिनांक 19 अप्रैल से अगली सूचना दिए जाने तक रद्द की जाने वाली गाड़ियाँ
09007 सुरत भुसावल प्रतिदिन विशेष
02959/60 वड़ोदरा जामनगर वड़ोदरा सुपरफास्ट सप्ताह में 5 दिवस, विशेष
09258 वेरावळ अहमदाबाद सोमनाथ प्रतिदिन विशेष
09323 डॉ आंबेडकर नगर भोपाल प्रतिदिन विशेष
09340 भोपाल दाहोद प्रतिदिन विशेष
दिनांक 20 अप्रैल से अगली सूचना दिए जाने तक रद्द की जाने वाली गाड़ियाँ